’’ भारतीय
अर्थव्यवस्था को नाज ’’
प्याज रे प्याज, तुझपे है -
भारतीय अर्थवस्था को नाज।
रूपया तो लुढक गया
पर तुने मुकाबला किया।
डालर के मुकाबले रूपया 65 पर गिरा धडाम,
पर तुने लगाया है 60 का छलांग।
प्याज रे प्याज तुझपे है,
भारतीय अर्थव्यवस्था को
नाज।।
गर तू न किया होता
मुकाबला
तो देश की इज्जत मिट्टी
मे मिल जाती
केन्द्र मे बैठी सरकार,
फिर मुंह न-
किसी को दिखा पाती।
तूने न केवल देश की,
बल्कि-
केन्द्र सरकार की लाज
बचाया है
तूने तो सरकार का सीना 60 इंच तक बढाया है।
गर्व है तुझ पर देशवासियो को
तूने वह कर दिखाया है
जो केन्द्र मे बैठी सरकार
भी-
नही कर पाया है।
प्याज रे प्याज, तुझपे है,
भारतीय अर्थव्यवस्था को
नाज।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें