रविवार, 9 सितंबर 2018

बन्द के दौरान उपद्रवियों से निपटने पुलिस ने किया चाक चौबंद इंतज़ाम

                   विपक्षियों के बन्द के दौरान उपद्रवियों से निपटने पुलिस ने किया चाक चौबंद इंतज़ाम
गिरिडीह : 10 सितम्बर को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत भारत बन्द के दौरान उपद्रवियों से निपटने हेतु जिला पुलिस महकमा ने व्यापक इंतज़ाम किया है। बन्दी के पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर फ़्लैग मार्च किया गया। साथ ही वाहनों  के माध्यम से भी शहरी व ग्रामीण इलाकों में गस्ती की गयी।

बन्द के दौरान उपद्रवियों से निपटने पुलिस ने किया चाक चौबंद इंतज़ाम
वंही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ बंद के मद्देनजर उपद्रवियों से निपटने के लिये गिरिडीह नगर में 300 पुलिस कर्मी को तैनात किया जायेगा। बताया गया कि शहर में हर चौक चौराहों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जो हर तरह से उपद्रवियों पर काबू पाने में सक्षम होंगे।


          बहरहाल विपक्षयों के इस बन्द के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए जिला पुलिस महकमा पूरी तरह से मुस्तैद है। बन्द को लेकर आम जनमानस के मन में किसी प्रकार का भय व्याप्त न हो इसके लिए बन्द की पूर्व संध्या पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में पुलिस के जवानो ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को आश्वस्त किया कि वह इस बन्दी से डरे नहीं। जिला पुलिस महकमा उनकी तथा उनके जानमाल की सुरक्षा को मुस्तैद है।

पांच सौ जरूरत मंदों के बीच परोसी गयी "दोस्ती की थाली"

पांच सौ जरूरतमंदों के बीच परोसी गयी "दोस्ती की थाली"


गिरिडीहगुरु ग्रंथ साहिब जी के 414 वें प्रकाश पर्व पर के मौके पर मानव सेवा परिवार द्वारा  सिक्ख स्त्री सत्संग के सहयोग से आज 500 जरूरत मंदों के बीच दोस्ती की थाली परोसी गयी।

 जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा के समक्ष मानव सेवा परिवार द्वारा संचालित 15 वी रविवारीय "दोस्ती की थाली" आज जरूरत मंदो के बीच परोसी गई।

आज के "दोस्ती की थाली" में जरूरत मंदो के बीच परोसी गयी भोजन में चावल, कड़ी ,आलू भुजिया, सेव, केला, जलेबी और आचार शामिल था।

मौके पर सिक्ख स्त्री सत्संग की अध्यक्ष डीम्पी खालसा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। प्यासे को पानी भूखे को खाना देना यही  सही मायने में मानव सेवा है। उन्होंने कहा की सिक्ख स्त्री सत्संग परिवार की ओर से इस प्रकार की "दोस्ती की थाली" कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जायेगा।


वंही मौके पर मानव सेवा परिवार के सचिव शुभम केडिया ने आम लोगों से अपील किया कि जिन्हें भी इस श्रृंखला में शामिल होना है वह सादर आमन्त्रित है। कहा कि किसी के जन्मदिन, शादी की शालगिरह, पुण्यतिथि के मौके पर "दोस्ती की थाली" के माध्यम से जरूरत मंदो को सहयोग करने को इच्छुक लोग आगे आये।

 श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी  पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल संरक्षक, महिला सदस्य, सचिव शुभम केडिया समेत सिक्ख स्त्री सत्संग के सदस्यों ने इस अवसर पर अपनी सेवा दी।

कविता : इंतज़ार करते करते

इंतजार करते करते
--------------------------


इंतज़ार करते करते
              आँखें पथरा गयी
वक़्त भी देखते देखते
              चार साल बिसरा गयी।

आया फेंकू,फेंका पासा
                लोग गये चौन्धिया
चाय की चुस्की पिला
                लोगों को दिया बर्गलाय।

 हर रंग का तो आ गया धन
              पर नही आया काला धन।
चार बरस हवा में उड़ उड़
              दिखलाता रहा बस अपना फन।


दोस्तों!

रंग बिरंगे धन को देख संतोष करो
                          क्या रखा है काले में
आने वाला है 2019 सब्र करो,
                          सूद समेत देकर बन्द करेंगे     
 अबकी फेंकू को ताले में।

  राजेश
गिरिडीह,झारखण्ड।

यह खबर नही देखा तो क्या देखा


यह गाना नही सुना तो क्या सुना