गुरुवार, 7 मार्च 2019

एक निजी चैनल के दफ्तर से दो शव मिलने से सनसनी

रांची में धनबाद के दो सगे भाइयों की हत्या, एक निजी चैनल के दफ्तर से मिली लास

राँची :  झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी कहे जाने वाले अशोक नगर रोड नंबर 1में स्थित एक निजी चैनल के दफ्तर से धनबाद निवासी दो सगे भाई हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल के शव Iमिलने से सनसनी फैल गई है।
उधारी बना है हत्या का कारण , हो रही चर्चा  :-

हत्या के पीछे उधारी के पैसे लिए जाने का मामला सामने आ रहा है। लेकिन इस मामले में पुलिस कुछ कहने से बच रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक इसका सही रूप से जानकारी नहीं मिल पाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बुधवार के शाम 4 बजे से लापता थे दोनों भाई:-

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के रहने वाले दोनों सगे भाई महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल बुधवार के शाम 4:00 बजे से ही लापता थे। जिसकी सूचना उनके परिजनों ने पुलिस को भी दी थी और परिजन अपने स्तर से भी इन दोनों भाइयों की खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उन दोनों का देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया था। जिस वजह से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई थी।

 एक निजी चैनल के दफ्तर से मिला दोनों का शव:-

परिजनों के द्वारा खोजबीन के क्रम में आज दोनों सगे भाई  का शव रांची के पॉस एरिया अशोक नगर रोड नंबर 1 स्थित एक निजी चैनल के कार्यालय से बरामद हुआ। दोनों भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालाँकि हत्या के इस मामले में पुलिस कुछ कहने से बच रही है। वंही अब तक इस हत्या कांड के हत्यारों का भी पता नही चल पाया है।

धनबाद जिले के झरिया के थे निवासी :-

मृतक मूल रूप से धनबाद के झरिया के रहने वाले थे और रांची में लालपुर स्थित शिवम अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों का एयर कार्गो का बिज़नेस है। दोनों साधना न्‍यूज के दफ्तर क्‍यों गये और लोकेश चौधरी से दोनों का क्‍या संबंध है, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। कल अशोक नगर रोड नंबर 1 से पुलिस को दोनों भाई की स्कूटी बरामद हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने आज छानबीन करते हुए अशोक नगर स्थित घर से उनका शव बरामद किया है।

10 मार्च को धनबाद आयेंगे कवि डॉ कुमार विश्वास

अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ कुमार विश्वास 10 मार्च को धनबाद को गुगुदायेंगे       
               

किया जायेगा महिलाओं को भी सम्मानित
धनबाद :   हिंदी साहित्य विकास परिषद के गौरवशाली 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर और संस्था के संस्थापक सचिव दिलीप चंचल की स्मृति में आगामी 10 मार्च को रेलवे स्टेडियम में संध्या 6 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। उक्त जानकारी हिंदी साहित्य विकास परिषद के पदाधिकारियों ने दी।

गोल ईम्पायर,मेमको मोड़ में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्याम पांडेय ने बताया कि कोयलांचल के इतिहास में पहली बार विश्व विख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास के साथ प्रसिद्ध हास्य सम्राट दिनेश बावरा (मुम्बई) उक्त संगीतमय शाम सह कवि सम्मेलन म्यूजिक बैंड कार्यक्रम में सिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महिला सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज मे विभन्न क्षेत्रो में योग्यदान देने वाली महिलाओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

वंही संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि हिंदी साहित्य विकास परिषद का उद्देश्य शहर और राज्य में साहित्यक माहौल और सांस्कृतिक जागरण पैदा करना है।

 जबकि संस्था के सचिव राकेश शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय आंनद तथा कार्यक्रम का उद्धघाटन मंडल रेल प्रबंधक ऐके मिश्रा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केदार नाथ मित्तल, चेतन गोयनका तथा अनंतनाथ सिंह स्वागताध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 प्रेस वार्ता में सीताराम सिंह, भरत नरूला, जयप्रकाश अग्रवाल के साथ अन्य मौजूद थे।

बोलेरो ने मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौत

बाइक बोलेरो में हुई टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

गिरिडीह-मधुपुर मुख्य पथ के सबेजोर नवाब मोड़ ढलान के पास बुधवार की रात एक अज्ञातबोलेरो के चपेट में आने से बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुपुर थाना क्षेत्र के ढाब निवासी भीम राय पथरोल से अपने घर ढाब गांव जा रहा था। इसी बीच गिरिडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की अज्ञात बोलेरो वाहन से बाईक की सीधी टक्कर हो गयी। दुघर्टना में भीम राय का सिर बोलेरो से कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दिया। घटना स्थल  पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद दल बल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। विदित हो कि मृतक भीम राय मधुपुर ग्राम प्रधान मूल रयैत संघ के अध्यक्ष विष्णु राय का भतीजा था।