बुधवार, 28 जनवरी 2026

वरिष्ठ पत्रकार स्व मोहन लाल छापरिया को उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन विनम्र श्रद्धाजंलि

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार रहे मोहन लाल छापरिया जी की आज 18वीं पुण्यतिथि है। उनके पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏



स्व छापरिया गिरिडीह के पत्रकारिता जगत के एक धरोहर थे। उन्होंने जब पत्रकारिता की शुरुआत की थी उस जमाने मे गिरिडीह में मात्र कुछ गिने चुने ही पत्रकार हुआ करते थे। उस दौर में पत्रकारिता एक मिशन हुआ करता था। लेकिन अब उसका स्वरूप काफी बदल गया है। अब पत्रकारिता महज एक कमाई का जरिया और ब्लैकमेलिंग का हथकंडा बन गया है। हालांकि अब भी कई पत्रकार, पत्रकारिता को मिशन बना कर काम कर रहें है। जिसका नतीजा है कि आज के दौर में घोटाले उजागर हो रहे हैं।


बता दें कि स्व छापरिया के दौर में गिरिडीह जो गिने चुने पत्रकार हुआ करते थे उनमें पीटीआई रिपोर्टर एनएम गांधी, आकाशवाणी संवाददाता अबु सगीर, टाइम्स ऑफ इंडिया के नौरंगी लाल, सर्च लाइट के सीएम प्रसाद, बाबूलाल कामगार (बनियाडीह), परशुराम शर्मा (डुमरी) जितेंद्र जैन (इसरी), ओम प्रकाश बथवाल (धनवार), भोला प्रसाद चरणपहाडी, शिव प्रसाद छापरिया, सीता राम बरनवाल (बगोदर) एवं नरेंद्र सिंह नीलम आदि शामिल थे। जिन्होंने अपनी कलम की पैनी धार के बूते गलत करने वालों का नकेल कसने का काम किया था। इसके कई उदाहरण हैं।


हालांकि उस दौर के पत्रकारों में अब कई पत्रकार हम सबों के बीच नहीं हैं। आज स्व मोहन लाल छापरिया जी के पुण्यतिथि पर उन सभी दिवंगत वरिष्ठ गुणीजनों जो अब हम हमारे बीच नहीं हैं उन्हें भी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि।


स्व छापरिया के उस दौर को गिरिडीह के पत्रकारिता का स्वर्णिम काल कहा जा सकता है। हालांकि बाद में गिरिडीह पत्रकारिता जगत में कुछ नये पत्रकारों का आगमन हुआ। जिन्होंने भी कई मायने में पत्रकारिता को मिशन बना कर काम किया और गिरिडीह के पत्रकारिता जगत में एक नये अध्याय की शुरुआत की। लेकिन बर्तमान समय मे पत्रकारों की एक बड़ी फ़ौज गिरिडीह में खड़ी हो गयी है। लेकिन पत्रकारिता अब मिशन नहीं रह गया है। यह एक व्यवसाय का रूप ले लिया है। आज के दौर में पत्रकारों में चाटुकार प्रवृति हावी हो गया है और पत्रकारिता दिशा विहीन हो गया है।


चुनाव आयोग ने की निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा तय

गिरिडीह नगर निगम के मेयर प्रत्याशी अधिकतम 15 लाख और वार्ड पार्षद प्रत्याशी 3 लाख कर सकेंगे खर्च


बड़की सरिया व धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी 5 लाख और वार्ड पार्षद प्रत्याशी 1 लाख कर सकेंगे खर्च


गिरिडीह (Giridih)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार  नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। चुनाव की घोषणा होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। गिरिडीह जिले के एक नगर निगम और दो नगर पंचायतों के लिये होने वाले चुनाव में कुल 01 लाख 77 हजार 824 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता गिरिडीह नगर निगमों में मेयर, बड़की सरिया और धनवार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के अलावा कुल 59 वार्ड पार्षदों के लिए वोट डालेंगे।



चुनाव की घोषणा के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा भी तय कर दी है। 10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले नगर निगमों में मेयर या अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिकतम 25 लाख रुपये, जबकि वार्ड पार्षद 5 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में यह सीमा मेयर/अध्यक्ष के लिए 15 लाख रुपये और वार्ड पार्षद के लिए 3 लाख रुपये तय की गई है। एक लाख या उससे अधिक आबादी वाली नगर परिषदों में अध्यक्ष 10 लाख रुपये और वार्ड पार्षद 2 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। एक लाख से कम आबादी वाली नगर परिषदों में यह सीमा क्रमशः 6 लाख रुपये और 1.5 लाख रुपये होगी। वहीं 12 हजार से अधिक और 40 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 5 लाख रुपये और वार्ड पार्षद के लिए 1 लाख रुपये खर्च सीमा निर्धारित की गई है।


गिरिडीह जिलान्तर्गत गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र दस लाख से कम आबादी वाला क्षेत्र है। यहां के मेयर प्रत्याशी अधिकतम 15 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। जबकि वार्ड पार्षद प्रत्याशी अधिकतम 3 लाख रुपये ख़र्च कर सकेंगे। वहीं बड़की सरिया और धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम 5 लाख और वार्ड पार्षद प्रत्याशी अधिकतम 1 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।


बता दें कि गिरिडीह नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति अन्य के लिये आरक्षित है। जबकि बड़की सरिया नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला और धनवार नगर पंचायत का अध्यक्ष का पद अनारक्षित अन्य है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा 166 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये मतदान केंद्र 59 भवनों में स्थापित है। जिनमे मतदाताओं की सुविधा के लिये सारी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है ताकि मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की परेशानी न हो।


1045 मतदान कर्मियों की होगी आवश्यकता

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये गिरिडीह नगर निगम चुनाव के लिये 25 प्रतिशत सुरक्षित मतदान कर्मियों सहित कुल 860 मतदान कर्मी लगाये जायेंगे। जिनमे 172 पीठासीन पदाधिकारी और उतने ही संख्या में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी लगाये जायेंगे।जबकि जबकि बड़की सरिया के लिये 95 मतदान कर्मी लगेंगे। जिनमे 19 पीठासीन पदाधिकारी के अलावे 19-19 प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी एवं धनवार नगर पंचायत के चुनाव के लिये 90 मतदान कर्मी लगाये जायेंगे। जिनमे 18 पीठासीन पदाधिकारी और उतने ही संख्या में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी लगेंगे।


गौरतलब है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव वर्ष 2020 से लंबित थे। कोरोना महामारी के चलते चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद विभिन्न कानूनी और प्रक्रियात्मक कारणों से चुनाव बार-बार टलते रहे। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए चुनाव कराने का फैसला लिया है। चुनाव के लिये मतदान आगामी 23 फरवरी को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा। जबकि मतगणना आगामी 27 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी। 


आज 28 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 28:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

28जनवरी 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि और बुधवार दिन है। दशमी तिथि आज शाम 04:35 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। माघ मास का यह दिन रोहिणी व्रत के कारण विशेष रूप से पुण्यदायी माना जाता है। यह व्रत सुख, समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता प्रदान करने वाला माना जाता है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। आज राहुकाल 12:34 PM से 01:55 PM तक रहेगा। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है।


आज बुधवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

रोहिणी व्रत

रोहिणी व्रत भगवान विष्णु और चंद्र देव से जुड़ा पावन व्रत है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से यह व्रत स्त्रियों द्वारा श्रद्धा से किया जाता है। इस दिन श्रद्धा से किया गया व्रत, पूजा और दान जीवन में सुख, शांति और पारिवारिक समृद्धि प्रदान करता है।प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। रोहिणी व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करें।तुलसी दल, सफेद पुष्प, धूप-दीप अर्पित करें। व्रत कथा का पाठ करें और शाम को आरती करें।



आज का पंचांग: 28जनवरी 2026,दिन: बुधवार    युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर            मास        :  माघ          पक्ष:  शुक्ल पक्ष          सूर्योदय  : 07: 11 AM, सूर्यास्त : 05:57 PM    तिथि :  दशमी 04:36 PM तक उपरांत एकादशी।      नक्षत्र : कृत्तिका 09:26 AM तक उपरांत रोहिणी।      राहुकाल : 12: 34 PM से 01: 55 PM तक  चन्द्रमा   : वृषभ राशि पर संचार करेगा                        व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, गणेश देव पूजन दिवस, रोहिणी व्रत



आज :: 28 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज किस्मत आपके साथ है। उम्मीद है कि आप परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद लेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपका कुछ पैसा शुभ अवसरों पर खर्च हो सकता है। कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। व्यापारियों को आज अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ अच्छे और फायदेमंद समझौतों की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी भी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की बात सुनें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कुछ घटनाएं आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ दूसरा हनीमून प्लान कर सकते हैं। रिश्तों से जुड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज पैसों के मामलों में धैर्य रखें। व्यवसाय में लाभदायक अवसर मिलेंगे। आप अपनी मौजूदा नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके पेशेवर ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। ग्रहों की स्थिति शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल परिणाम दे रही है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आपकी कड़ी मेहनत और किस्मत हर तरह से बेहतरीन रहेगी। आप अपने बच्चों के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। आपको ससुराल वालों से सम्मान मिलेगा। आपका जीवनसाथी किसी बात पर आपसे असहमत हो सकता है। अपने रोमांटिक रिश्ते के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए रखें। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आप आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें। व्यवसाय में आपके सहकर्मी आपकी प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आप बिगड़ती व्यावसायिक स्थितियों को समझदारी से संभालेंगे। वेतनभोगी लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अपनी टीम से धोखे का खतरा हो सकता है; सावधान रहें।




कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आपका दिन सामान्य रहेगा। जटिल कार्यों को सुलझाने के लिए परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशहाल बनाने की कोशिश करेंगे। आज आपका लकी रंग सफेद है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आपको अपनी आय पर विचार करने के बाद ही किसी की मदद करनी चाहिए। अगर आप व्यवसाय में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो पहले एक योजना बनाएं। काम पर आपकी ऊर्जा और आकर्षण आपके सहकर्मियों को ईर्ष्या महसूस कराएगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में शांति और सुकून आपको संतोष का एहसास देगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। अपने रोमांटिक रिश्तों के बारे में खुलकर बात करने से आप आकर्षक बनेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले, संभावित मुनाफ़े और नुकसान का आकलन करें। जो लोग नया बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं, वे कुछ प्लान बनाएंगे। सरकारी काम में लापरवाही से आर्थिक दंड लग सकता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में ज़्यादा रुचि बढ़ेगी और वे कुछ नया सीखने में सफल होंगे। अगर आपका फैसला दूसरों के सुझावों पर निर्भर करता है, तो आपको लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को प्यार के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज कोई आपको दिया हुआ पैसा ब्याज के साथ लौटा सकता है। नए बिज़नेस में पैसा इन्वेस्ट करने के चांस हैं। शनि द्वारा भेजी गई पॉजिटिव एनर्जी के कारण, आज आप अजेय महसूस करेंगे। अपने बॉस द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों के प्रति ज़्यादा गंभीरता दिखाएं। बच्चों की किसी प्रतियोगिता में सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन मिले-जुले नतीजों वाला रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप अपने बच्चों की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से खुश होंगे। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी और सफल होंगी। कुछ लोग अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। लव रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज अपने पार्टनर से मिलने के लिए उत्साहित रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज सकारात्मक रहें और सही तरीके से पैसे कमाने की कोशिश करें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको किसी नई योजना के बारे में पता चल सकता है। आपको अपने काम में अभी बहुत कुछ सीखना है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज बेवजह की अफवाहों से दूर रहना बेहतर होगा। काम में बहुत ज़्यादा व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्य अकेलापन महसूस कर सकते हैं। छोटी-मोटी बातों पर अपने जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आप अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आप अच्छी वित्तीय योजना बना सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें। अगर आप कॉस्मेटिक्स के व्यवसाय में हैं, तो आपको आय होगी। यह आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का सही समय है। जो लोग लंबे समय से एक ही जगह काम कर रहे हैं, उन्हें वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आप अपने सभी काम अपनी बुद्धिमत्ता से संभालेंगे। घरों, दुकानों आदि की मरम्मत और पेंटिंग से संबंधित योजना बनेगी। महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से भविष्य में तीर्थ यात्रा का वादा कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको रोमांस के मौके मिल सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए किसी से मदद मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें। अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें। यह आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का सही समय है। युवाओं को ऑनलाइन प्लेसमेंट के अवसर खोजने चाहिए।




मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आपको अपनी कीमत का एहसास हो सकता है। आपके लिए सबसे अच्छा होगा कि आप किसी भी बात की ज़्यादा चिंता न करें। अपने परिवार के किसी किशोर से बात करने की कोशिश करें। आज आप अपने प्रेम जीवन में बहुत रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने जीवनसाथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार खर्च करें। खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। आपको अपने बिज़नेस में किसी जानकार व्यक्ति से अच्छा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने करियर का रास्ता बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट पूरे करने के बाद राहत महसूस करेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखें। आपके पिता आपको कुछ ऐसी सलाह देंगे जो आपके भविष्य में काम आएगी। आप अपने काम की जगह पर किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित होंगे जिसे आप जानते हैं। शादीशुदा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है।आर्थिक स्थिति के मामले में यह दिन अच्छा रहने की संभावना है। जिन लोगों का बिज़नेस ऑफलाइन है, उन्हें अब ऑनलाइन जाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। इस समय, कर्मचारियों और सहकर्मियों पर बहुत ज़्यादा भरोसा करने के बजाय, सारा काम अपनी देखरेख में करवाएं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कुछ गृहिणियां आज अपने घरों में किटी पार्टी होस्ट कर सकती हैं। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्यार करने वाले लोग रोमांस के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग गुलाबी है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपको खुद को मोटिवेटेड रखने और अपने रास्ते में आने वाले अवसरों पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। बिज़नेस करने वालों को बड़े लोन लेने से बचना चाहिए, नहीं तो उन्हें परेशानी हो सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷