मंगलवार, 27 जनवरी 2026

निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध : उपायुक्त

जिले में एक नगर निगम और दो नगर पंचायतों के लिये होगा चुनाव


गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में 1,50,992, बड़की सरिया नगर पंचायत में 14,436 एवं धनवार नगर पंचायत में हैं 12,396 मतदाता



गिरिडीह (Giridih)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर बताया कि आज से पूरे नगर निकाय क्षेत्र में निषेधाज्ञा प्रभावी कर दिया गया है। इस दौरान धरना प्रदर्शन एवं जुलूस पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।


उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि आगामी 29 जनवरी से आगामी 04 फरवरी तक निर्धारित की गई है। वहीं नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी को की जायेगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 06 फरवरी निर्धारित है। चुनाव मैदान में खड़े अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक अगामीन 07 फरवरी को आवंटन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिले में एक नगर निगम एवं दो नगर पंचायतों में चुनाव होना है। जिसके लिये मतदान दिनांक 23 फरवरी को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना आगामी 27 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी।


उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु अलग-अलग कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। बताया कि गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद के अभ्यर्थियों के लिए समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र दाखिल किया जाएगा। 


जबकि बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अनुमंडल कार्यालय, बगोदर सरिया में अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय प्रकोष्ठ में एवं धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया जाएगा। 


उन्होंने ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति अन्य के लिये आरक्षित है। जबकि बड़की सरैया नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला और धनवार नगर पंचायत का अध्यक्ष का पद अनारक्षित अन्य है।


उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं। जिनमें वार्ड संख्या 01 से 09 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी सदर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में, वार्ड संख्या 10 से 18 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी सदर अंचल कार्यालय स्थित अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में, वार्ड संख्या 19 से 27 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी सदर प्रखण्ड सह अंचल स्थित कार्यपालक दंडाधिकारी के कार्यालय कक्ष कमरा संख्या 01 में एवं वार्ड संख्या 28 से 36 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी सदर प्रखण्ड सह अंचल स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय कक्ष कमरा संख्या 02 में नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बड़की सरैया नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। जिनमे वार्ड संख्या 01 से 06 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी सरिया प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय स्थित अंचलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एवं वार्ड संख्या 07 से 12 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी सरिया प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय स्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे।


उन्होंने बताया कि धनवार नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 01 से 06 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी प्रखंड सह अंचल कार्यालय धनवार स्थित अंचलाधिकारी के कार्यालय में एवं वार्ड संख्या 07 से 11 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी प्रखंड सह अंचल कार्यालय धनवार स्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे।


प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,50,932 मतदाता हैं। जिनमे 75,266 पुरुष और 75,725 महिला और 01 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। वहीं निगम क्षेत्र में कुल 137 मतदान केंद्र हैं। जबकि बड़की सरैया नगर पंचायत में कुल 14,436 मतदाता हैं। जिनमे 7, 555 पुरुष और 6, 881 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 15 मतदान केंद्र हैं। वहीं धनवार नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 12,396 मतदाता हैं। जिनमे 6,315 पुरुष एवं 6,081 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 14 मतदान केंद्र हैं।


प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बरुआ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विसपुते, निदेशक डीआरडीए रँथु महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) तेज कुमार हांसदा, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




झारखंड में नगर निकाय चुनाव की बजी रणभेरी, मतदान 23 को एवं मतगणना 27 फरवरी को

रांची (Jharkhand)। झारखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि राज्य के 48 नगर निकायों में आगामी 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी।


जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी यानी कल से शुरू हो जाएगी।

नामांकन :                29 जनवरी से 04 फरवरी

स्कूटनी :                  05 फरवरी को  की जाएगी और

नाम वापसी :            06 फरवरी को

चुनाव चिन्ह आवंटन :  07 फरवरी को किया जाएगा।

मतदान :                   23 फरवरी को  एवं

मतगणना :                27 को  होगी।

09 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के लिए होगा चुनाव। राज्यभर में 43,23,574 मतदाता इस बार मतदान करेंगे।



राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के तहत 31 मार्च 2026 तक नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए फरवरी में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। 




गौरतलब है कि राज्य में नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए जाएंगे। बावजूद इसके सभी प्रमुख राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस समेत अन्य दल शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने में जुट गए हैं। सभी दल इस चुनाव में अपने समर्थन के प्रत्याशी की जीत कैसे सुनिश्चित हो इस दिशा में अपनी रणनीति बनाने में अधिसूचना जारी होने के पूर्व से ही जुटे हैं।


आज 27 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 27:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

27जनवरी 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि और मंगलवार दिन है। नवमी तिथि आज शाम 07:05 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:13 PM से 12:55 PM तक रहेगा। आज राहुकाल 03:15 PM से 04:36 PM तक रहेगा। माघ मास की नवमी तिथि साधना, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए विशेष मानी जाती है। इस दिन ग्रह-नक्षत्र की स्थिति आध्यात्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और आत्मबल को बढ़ाने वाली मानी जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में किए गए धार्मिक कार्य, जप और दान-पुण्य से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और संतुलन की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। आज मासिक कार्तिगाई है।


आज मंगलवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। मंगलवार होने के कारण आज हनुमान जी और मंगल ग्रह की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। शुक्ल नवमी तिथि पर देवी उपासना और शक्ति साधना करना शुभ रहता है। “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ हनुमते नमः” मंत्र जप करने से मानसिक बल और आत्मविश्वास बढ़ता है। लाल वस्त्र, गुड़, चना या मसूर दाल का दान करना मंगलकारी माना जाता है।


आज का पंचांग: 27जनवरी 2026,दिन: मंगलवार      युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर            मास        :  माघ          पक्ष:  शुक्ल पक्ष          सूर्योदय  : 07: 12 AM, सूर्यास्त : 05:32 PM  तिथि :  नवमी 07:05 PM तक उपरांत दशमी        नक्षत्र : भरणी 11:08 AM तक उपरांत कृत्तिका।      राहुकाल : 09: 47 AM से 11: 05 AM तक            चन्द्रमा   : मेष राशि पर 04:44 PM तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा                                            व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, माघ नवरात्रि का नौवां दिन, महानन्दा नवमी, हनुमान पूजन दिवस



आज :: 27 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन रचनात्मक नज़रिए से बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज किसी भी चीज़ की मुफ्त में उम्मीद करना बेकार है। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी खुशियों से भरी हो सकती है। प्यार के मामलों में आपका दिल थोड़ा नाज़ुक रहेगा। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 2 है।बाहरी स्रोत से आय होने के कारण आज आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती है। व्यवसाय के लिए यह बहुत फायदेमंद और प्रगतिशील दिन है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफल होंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अपनी पसंदीदा गतिविधियाँ करने से आपका मन हल्का रहेगा। किसी से भी ज़्यादा उम्मीद न करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल माना जा सकता है। अपने जीवनसाथी को आकर्षित करने के लिए किसी भी तरह का दिखावा करने से बचें। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज अहंकार से दूर रहें, नहीं तो आज मिलने वाले फायदों पर असर पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें लागू करने का यह अनुकूल समय है। व्यवसाय में आय बढ़ाने के प्रयोग फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किसी सहकर्मी के सामने अपने बॉस की आलोचना करना उल्टा पड़ सकता है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आपकी कड़ी मेहनत और किस्मत हर तरह से बेहतरीन रहेगी। आप अपने बच्चों के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। आपको ससुराल वालों से सम्मान मिलेगा। आपका जीवनसाथी किसी बात पर आपसे असहमत हो सकता है। अपने रोमांटिक रिश्ते के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए रखें। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आप आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें। व्यवसाय में आपके सहकर्मी आपकी प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आप बिगड़ती व्यावसायिक स्थितियों को समझदारी से संभालेंगे। वेतनभोगी लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अपनी टीम से धोखे का खतरा हो सकता है; सावधान रहें।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा और आपके जनसंपर्क मज़बूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। आपको अपने प्रियजन से मिलने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका लकी रंग बादामी है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आर्थिक रूप से, आज आप बेहतर कर सकते हैं। जो व्यवसायी आज कोई प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, उन्हें महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। आप कोई नई टेक्नोलॉजी सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटें या फीकी न पड़ें। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से अचानक रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपको पैसों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। आप अपने अंदर के साहस से काम की जगह पर आने वाली समस्याओं को हल करेंगे।



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज किस्मत आपके साथ है। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं; सावधान रहें। अपने जीवनसाथी के बिज़ी शेड्यूल के कारण आपको किसी छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपकी शादीशुदा ज़िंदगी के लिए यादगार हो सकता है। जो लोग प्यार में हैं, उन्हें अपने लव लाइफ में सफलता मिलेगी। आज आपका लकी नंबर 1 है। आर्थिक मुश्किलों से उबरने की कोशिश करें; किसी से ज़्यादा उधार न लें। व्यापारी पैसे कमाने के नए रास्ते निकालेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर ज़्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपने मैनेजमेंट स्किल्स दिखाने पड़ सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें दूसरे सेक्टर से आकर्षक जॉब ऑफर मिल सकते हैं।




तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से भविष्य में तीर्थ यात्रा का वादा कर सकते हैं। आपके प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है। आज अपने क्रेडिट कार्ड से अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग पुरानी कारें ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहने की ज़रूरत है। आपके मौजूदा प्रोजेक्ट में की गई कड़ी मेहनत की सराहना हो सकती है। नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अच्छी तैयारी करें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन बढ़े हुए साहस और वीरता का दिन होगा। अपने बड़ों और गुणी लोगों का सम्मान करने में सबसे आगे रहें। किसी की सकारात्मक पर्सनैलिटी आप में एक उत्साहवर्धक बदलाव लाएगी। आपको अपने प्रियजन को कुछ स्पेस देना चाहिए। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। आज वित्तीय मामलों में प्रगति होगी। ऑनलाइन व्यवसायों के लिए मुनाफे के बेहतर अवसर बन रहे हैं। पुराने पैसे अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपने कार्यस्थल पर दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अपने मन को हल्का रखने के लिए अपनी पसंदीदा गतिविधियां करना उचित होगा। आपके रिश्तेदारों की बातों को ध्यान से सुनना ज़रूरी है। अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए दिखावा या बढ़ा-चढ़ाकर कुछ न करें। आपके प्रेम जीवन में खुशी का दौर जारी रहेगा। आज आपका भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 5 है। आज धोखे या बेईमानी के तरीकों से पैसा कमाने की कोशिश न करें। वित्तीय स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाएं। आज अपने व्यवसाय में कोई भी बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। आपको काम की गुणवत्ता के साथ-साथ काम से जुड़ी समय-सीमा पर भी ध्यान देना होगा। अपनी नौकरी में आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना होगा।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आपके भविष्य के लिए सामाजिक मेलजोल बहुत ज़रूरी है। अपना समय बेकार की गतिविधियों में बर्बाद न करें। आप अपने बच्चों से जुड़े किसी मामले पर असहमत हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको कोई गहना उपहार में दे सकता है। सिंगल लोगों को पार्टनर चुनने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स से अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। मशीनरी वगैरह से जुड़े बिज़नेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अपने काम और पर्सनल फायदे के बीच अपने अहंकार को न आने दें। नौकरीपेशा लोग किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपको परिवार के किसी मामले पर कंट्रोल बनाए रखने की ज़रूरत होगी। शादीशुदा लोगों का आज घरेलू जीवन बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज पॉजिटिव रहें और सही तरीके से पैसे कमाने की कोशिश करें। बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले ध्यान से सोचें। बिज़नेसमैन को इस समय बहुत चालाक रहने की ज़रूरत है। बेरोज़गार लोगों को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतज़ार कर रहे थे।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपके ग्रह आपके लिए सौभाग्य लाएंगे। मुश्किल मामलों को सुलझाने के लिए परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। आज आप अपने लाइफ़ पार्टनर के साथ बहुत इमोशनल और सेंसिटिव हो सकते हैं। आप अपनी लव लाइफ़ को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 4 है।धीरे-धीरे बढ़ती इनकम आपको आर्थिक रूप से मज़बूत बना सकती है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को ऊंचा पद मिल सकता है। बिज़नेस में आंख मूंदकर भरोसा करना घातक हो सकता है। आज आपके काम में आपके जीवनसाथी का साथ असरदार साबित होगा। ऑफिस में आलस और लापरवाही से बचें।


कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷