समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग 'झारखंड प्रदेश की सर्वाधिक प्रसारित' इस 'वेब न्यूज पोर्टल' को प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है।
सोमवार, 14 सितंबर 2026
मंटू मुर्मू पर प्राणघातक हमला मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग हुआ सख्त
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
आज 14 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग
आज 14:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
14 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। आज तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
सोमवार होने के कारण इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रहता है। मान्यता है कि शिव आराधना करने से मन को शांति और जीवन में सकारात्मकता प्राप्त होती है। चित्रा नक्षत्र रचनात्मकता, कला और नए विचारों का प्रतीक माना जाता है। वहीं ब्रह्मा योग को ज्ञान, बुद्धि और सफल कार्यों के लिए अत्यंत शुभ योग माना गया है। इस दिन पूजा-पाठ, ध्यान और मन को शांत रखने वाली गतिविधियों के लिए विशेष रुचि देखने को मिलती है। व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों के लिए निकालना आज की प्रकृति के अनुरूप माना जा सकता है। आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है।
आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। शुक्ल पक्ष तृतीया, चित्रा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का शुभ संयोग इस दिन को पूजा-पाठ, नई शुरुआत और मानसिक शांति के लिए अत्यंत फलदायी बनाता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है।प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।भगवान शिव को जल, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें।“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।घर में दीपक जलाकर सुख-शांति की प्रार्थना करें।जरूरतमंदों को भोजन या दान देना पुण्यदायी माना गया है।दिनभर सात्विक आहार और सकारात्मक विचार बनाए रखें।
आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
हरतालिका तीज
हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने की कामना से यह व्रत करती हैं। इस बार तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि के हिसाब से 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कई जगह महिलाएं मिट्टी या बालू से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर भी पूजन करती हैं। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र और माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी से हरतालिका तीज की परंपरा जुड़ी हुई मानी जाती है। मान्यता है कि माता पार्वती की सखी उन्हें अपने साथ वन में ले गई थीं, ताकि उनका विवाह उनकी इच्छा के विरुद्ध भगवान विष्णु से न हो। इसी वजह से हरतालिका तीज को महिलाओं के लिए विशेष महत्व वाला व्रत माना जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की कामना से यह व्रत रखती हैं।
गणेश उत्सव
गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक मनाया जाता है। ये उत्सव 14 सितम्बर, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर 25 सितंबर, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी तक मनाया जायेगा। गणेश उत्सव के पहले दिन घर में श्री गणेश जी की स्थापना की जाती है और पूरे दस दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा करके आखिरी दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। हालांकि, कई लोग डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन या सात दिनों के लिये भी गणपति जी की स्थापना करते हैं।
आज का पंचांग :14 सितंबर2026 दिन:सोमवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष :शुक्ल पक्ष सूर्योदय :06:05 AM, सूर्यास्त : 06:28 PM तिथि : तृतीया 07:06 AM तक उपरांत चतुर्थी नक्षत्र : चित्रा 01:55 PM तक उपरांत स्वाति राहुकाल : 04::56 PM से 06::29 PM तक चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, हरतालिका तीज, गणेशोत्सव, वरद चतुर्थी
आज :: 14 :: 09 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में स्थिति अनुकूल बनी रह सकती है. आप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे. साझेदारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. योजनाओं में सभी को साथ लेकर चलेंगे. इससे लाभ बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. कारोबार से जुड़े समझौतों में सक्रियता आएगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे. अपने वादे पूरे करने पर ध्यान रहेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. नौकरी में पद और प्रभाव बढ़ सकता है. काम में सफलता का आत्मविश्वास बना रहेगा. शुभ अंक: 2, 5, 6 और 9 शुभ रंग: चेरी रेड
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. चंद्र दर्शन से बचें और सहयोग की भावना बनाए रखें.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि वालों को कल काम में लापरवाही से बचना होगा. छोटी भूल भी परिणामों को प्रभावित कर सकती है. लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें. जरूरी कामों में निरंतरता बनाए रखना बेहतर रहेगा. समय प्रबंधन पर ध्यान दें. काम को टालने से परेशानी बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. सहकर्मियों और पेशेवर लोगों का सहयोग मिल सकता है.शुभ अंक: 2, 5 और 6 शुभ रंग: चांदी के समान उपाय: भगवान शिव और माता गौरी का पूजन करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और नियमों का पालन करें.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि वालों के लिए दिन सहयोग और उत्साह से भरा रह सकता है. कारोबार में साझेदारी और सहकारिता पर जोर रहेगा. पेशेवर क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना है. आप अपने कला कौशल को निखारने पर ध्यान देंगे. कलात्मक विषयों में रुचि बढ़ेगी. मित्रों पर भरोसा मजबूत होगा. विरोधियों पर दबाव बनाए रखने में सफल हो सकते हैं. बेवजह की आशंकाओं से राहत मिलेगी. आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा. शुभ अंक: 2, 5 और 6 शुभ रंग: मूनस्टोन
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन से बचें और बड़ों की कल्ञा का पालन करें.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि वालों को बहस और विवाद से दूर रहना चाहिए. कामकाज से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे. उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की सोच रहेगी. घरेलू मामलों में स्थिति सामान्य बनी रह सकती है. प्रबंधन से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तिगत यात्राओं की संभावना बन सकती है. परिवार और करीबी लोगों से मिलने की योजना बनेगी. आर्थिक मामलों में आपका प्रभाव बना रह सकता है. शुभ अंक: 2, 5 और 6 शुभ रंग: पिंक
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और जिद से बचें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आप समय पर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. साहस और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी. विवेक, विनम्रता और धैर्य बनाए रखें. संपर्क और संवाद बेहतर हो सकते हैं. योजनाओं का विस्तार करने का अवसर मिलेगा. अलग-अलग लोगों से मुलाकात होगी. इन संपर्कों से काम आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है.शुभ अंक: 1, 2 और 5 शुभ रंग: गहरा गुलाबी
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और सक्रियता बढ़ाएं.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों के लिए आपसी सहमति से काम करने का दिन है. परिवार में तालमेल बढ़ेगा. रहन-सहन और साज-सज्जा पर ध्यान देंगे. परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सफल रहेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बढ़ सकती है. आकर्षक प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं. रिश्तेदारों और रक्त संबंधों से सहयोग मिल सकता है. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8 शुभ रंग: मूनलाइट उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और अपने वचन पूरे करें.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों के लिए नए प्रयासों को आगे बढ़ाने का दिन है. आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. लोगों से बातचीत में प्रभावशाली रहेंगे. करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में मजबूती आ सकती है. सहयोग और समझदारी से काम पूरे करेंगे. अपनों के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने की कोशिश होगी. कोई सुखद सूचना मिल सकती है. साहस और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे.शुभ अंक: 2, 5 और 6 शुभ रंग: ओपल कलर उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन से बचें और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों का रिश्तेदारों और करीबी लोगों से संवाद बेहतर हो सकता है. कला और कौशल के क्षेत्र में प्रगति होगी. आप बड़ी सोच के साथ काम करेंगे. नियमित दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. लेनदेन के मामलों में सावधानी जरूरी है.शुभ अंक: 2, 5, 6 और 9 शुभ रंग: रेड रोज उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में तेजी लाने का समय है. महत्वपूर्ण योजनाओं को समर्थन मिल सकता है. उन्नति के नए अवसर सामने आएंगे. जरूरी कामों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी. संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करें. करीबी लोगों के साथ खुशियां साझा करेंगे. लोकप्रियता बढ़ सकती है. उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश रहेगी. आर्थिक परिणाम बेहतर होने के संकेत हैं. नई योजनाओं और प्रयासों में रुचि बढ़ेगी. परिवार का सहयोग मिलने से मनोबल मजबूत रहेगा.शुभ अंक: 2, 3 और 6 शुभ रंग: भगवा
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और सात्विकता बनाए रखें.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों को अपने अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिल सकता है. कारोबार से जुड़े कामों में तेजी आएगी. प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल बना रहेगा. प्रशासनिक कामों में आसानी हो सकती है. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रह सकता है. पद और प्रतिष्ठा को मजबूती मिलेगी. लोगों को साथ लेकर चलने में सफलता मिलेगी. जिम्मेदार लोगों से संपर्क बढ़ सकता है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी.शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8 शुभ रंग: रक्तवर्ण
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और लोगों से मेलजोल बढ़ाएं.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य का साथ बना रह सकता है. करियर और व्यापार में लाभकारी परिणाम मिलने के संकेत हैं. अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. करीबी और परिचित लोग सहयोग करेंगे. संपर्क और संवाद बढ़ेगा. कई मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है. विनम्र व्यवहार बनाए रखें. योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है.शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8 शुभ रंग: एक्वा ब्लू
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और जनसेवा से जुड़े कार्य करें.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों के लिए करियर और कारोबार की दिनचर्या कुछ प्रभावित हो सकती है. अचानक होने वाले घटनाक्रम पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. लेनदेन में जल्दबाजी न करें. चालाक लोगों और विरोधियों से दूरी बनाए रखें. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा. बहस, विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें. समझदारी और सतर्कता के साथ काम करें. नीति और धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करें. खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम में रुकावटें आ सकती हैं. छोटी भूल से नुकसान हो सकता है. दबाव में आकर फैसला न लें.शुभ अंक: 2, 3 और 6 शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. चंद्र दर्शन न करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404