गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

आस्था : छाती पर कलश स्थापना, बना है चर्चा का विषय

युवक ने किया छाती पर कलश स्थापना, बना है चर्चा का विषय

बिहार पदेश के जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना निवासी 28 वर्षीय दिनेश रावत नामक एक युवक ने शारदीय नवरात्र के पावन मौके पर  परम्परागत तरीके से एवं वैदिक रीति - रिवाज के साथ  अपनी  छाती पर कलश स्थापित किया है। 

युवक द्वारा छाती पर कलश की स्थापना जमुई जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिनेश का माँ दुर्गा के प्रति आस्था और उनके द्वारा किये गए अदभुत अनुष्ठान का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।
       
           उल्लेखनीय है कि दिनेश विवाहित हैं और उनके ही कंधों पर पत्नी , पुत्र , पुत्री , माता - पिता के भरण - पोषण की भी जिम्मेदारी है। दैनिक मजदूरी कर वह अपने पुरे परिवार का भरण - पोषण करते हैं। 

    इस आस्थापूर्ण अनुष्ठान के बावत दिनेश के पिता युगल रावत बताते हैं कि उनका पुत्र बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति का है। पूजा - पाठ , भजन - कीर्तन में उसकी विशेष अभिरुचि रही है। वह पिछले कई साल से फलहारी नवरात्र का अनुष्ठान करता आ रहा है। इस वर्ष उसने अपनी छाती पर कलश स्थापित कर शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा में विशेष आस्था प्रकट किया है।


जिलामुख्यालय में मनरेगा कर्मियों का भिक्षाटन कल

शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भिक्षाटन करेंगे मनरेगाकर्मी



गिरिडीह। शुक्रवार को जिले भर के सभी मनरेगा कर्मी जिला मुख्यालय में भिक्षाटन करेंगें। उक्त जानकारी मनरेगाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद विश्वकर्मा ने दी। 

     उन्होंने बताया की मनरेगा कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले 11 वर्षों से लगातार अन्दोलरत्त है। बावजूद अब तक किसी भी सरकार ने इनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया,और ई ही सर्वोच्यन्यायालय के आदेशों का पालन ही किये। अंततः मनरेगा कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन का रूप रेखा तैयार कर पिछले 23 सितंबर से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुवात कर दी है, जो आगामी14 नवम्बर तक सुचारु रूप से जारी रहेगा।  उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आगामी 15 नवम्बर से मनरेगाकर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे।



वंही मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला सचिव टहल रविदास ने बताया की कल शुक्रवार को जिले के सभी मनरेगा कर्मी गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित झंडा मैदान से निकल कर आंबेडकर चौक, जेपी चौक, कालीबाडी चौक, मकतपुर के रास्ते जिलापरिषद् तक भिक्षाटन करते हुवे वापस टावर चौक पहुंचेंगे।
      पदाधिकारिद्वय ने आंदोलन की रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को समस्त मनरेगा कर्मी 36 घंटे तक ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव करेंगे, जबकि दो नवम्वर को माननीय मुख्य मंत्री का आवास घेराव किया जायेगा। वंही 9 नवम्वर को सभी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली जायेगी साथ ही पम्पलेट का वितरण किया जायेगा। अंत में 14 नवम्वर की की शाम को प्रदेश भर के सभी मनरेगा कर्मी सम्बंधित जिला मुख्यालयों में मशाल जुलुस निकालेंगे ततपश्चात 15 नवम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जायेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश पर युवक ने फेंकी चप्पल, मची अफरा-तफरी

 नीतीश कुमार पर भरी सभा में आरक्षण से नाराज युवक ने फेंकी चप्‍पल,  सीएम की सभा में मचा हड़कंप




बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। पटना में कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने उनपर चप्‍पल फेंकने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि मंच से दूर होने के कारण युवक का चप्पल मंच तक नहीं पहुंच सका। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त नीतीश कुमार और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य बड़े नेता बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।

नीतीश कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के बाद मंच पर बैठे ही थे तभी उनको निशाना बनाते हुए वहां मौजूद एक युवक ने चप्पल फेंक दी। वहां मोजूद जेडीयू के नेताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक का नाम चंदन तिवारी बताया जा रहा है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक नीतीश पर चप्‍पल फेंकने वाला युवक चंदन आरक्षण के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार से नाराज था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। चंदन औरंगाबाद का रहनेवाला है और वह खुद को सवर्ण सेना का सदस्य बता रहा है।

आपको बता दें कि बिहार में आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है लेकिन पहली बार किसी शख्स ने इस मसले को लेकर सीएम को टारगेट किया है। बिहार में आरक्षण खत्‍म को लेकर कई जगह घेराव हो रहे हैं।