शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

अवैध माइका कारोबार के खिलाफ प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई, चार माइका गोदाम सील

गिरिडीह (Giridih)। अवैध माइका कारोबार के खिलाफ प्रशासन की टीम ने एक बार फिर तिसरी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माइका गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार माइका गोदामों को सील कर दिया है।


खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार को तिसरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित माइका गोदामों में छापेमारी की गई। इस दौरान जहां गम्हारियाटांड के इंदरचौक स्थित पांच माइका गोदामों में छापेमारी के क्रम में चार गोदामों में भारी मात्रा में भंडारण किया माइका बरामद किया गया। वहीं पकरियाटांड स्थित गोदाम के बाद इंदरचौक स्थित तीन बड़े गौदामों में छापेमारी के क्रम में दो गोदाम में माइका बरामद हुआ। मौके से डफला, बेलचा, वजन करने वाला कांटा आदि जप्त किया गया।


एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में तिसरी के पांच गोदामों में छापेमारी की गई जिसमें चार गोदामों में अवैध माइका पाया गया। जिसके बाद विधिवत जब्ती सूची बनाई गई और चारों गोदामों को सील किया गया है। वहीं गोदाम संचालकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों की सूची बना प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।


मौके पर उन्होंने आम लोगों से क्षेत्र में अवैध पत्थर, माइका समेत किसी भी प्रकार के अवैध खनन की सुचना प्रशासन को देंने की अपील की। कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, सीआई समेत कई कर्मी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।


चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, मृतक की माँ ने लगाया बच्चे के पिता और दादा दादी पर हत्या का आरोप

गिरिडीह(Giridih)। जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह चंदनटांड में आज एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटित हुई। यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतक बच्चे की मां ने अपने पति और सास ससुर पर ही बच्चे की हत्या करने का आरोप लगायी है। पचम्बा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।


मृतक बच्चा मोसफडीह निवासी राजन कुमार वर्मा का चार वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार वर्मा था। ऋषि की मौत की सूचना पर मोसफडीह पहुंचे ऋषि की मां ममता देवी और नाना सुरेश प्रसाद महतो ने ऋषि की हत्या का आरोप उसके पिता राजन कुमार, दादा अर्जुन महतो, दादी जितनी देवी समेत अन्य लोगों पर लगाया है।



उन्होंने बताया कि ऋषि के पिता राजन वर्मा और माँ ममता देवी के बीच पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है। ऋषि के पिता राजन अक्सर नशे की हालत में ममता और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। कई बार इसे लेकर पंचायती हुई थी। लेकिन राजन की आदत में कोई सुधार होने से अजीज आकर ममता ने गांव के लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपने मायके चली आयी थी लेकिन बेटा ऋषि को उसके पिता राजन ने अपने पास ही रख लिया था।



मृतक ऋषि के नाना सुरेश महतो ने बताया कि आज सुबह दामाद राजन ने फोन कर ऋषि के मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही हमलोग पहुंचे तो देखा कि ऋषि के पूरे शरीर पर कई ज़ख्म के निशान थे। उन्होंने ऋषि को काफी बेरहमी से प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पचम्बा थाना की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।


सनातन धर्म के प्रति युवाओं के मन मे जज्बा जगाने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों की यात्रा पर निकलें है अनिल

गिरिडीह (Giridih)। सनातन धर्म को जगाने और नई युवा पीढ़ी के मन मे सनातन धर्म के प्रति जज्बा जगाते हुए उन्हें धर्म के प्रति कुछ को प्रेरित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अबुआ ढाना गांव निवासी अनिल सिंह राजपूत 12 ज्योतिलिंग और चार धामों की पैदल यात्रा पर निकले हैं।  



प्रति दिन 25 किलो मीटर की पैदल दूरी तय कर अनिल झारखण्ड के देवघर स्थित बैधनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर गिरिडीह जिले के रास्ते काशी विश्वनाथ धाम के लिये प्रस्थान किये। उन्होंने बताया कि वे अब तक 270 दिनों की लगातार यात्रा पूरी कर ली है। जिसमे उन्होंने चारों धाम और चार ज्योतिर्लिंगों समेत कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत बीते 18 मार्च को की थी। 


20 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय हार्डकोर नक्सली मोती लाल किस्कू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। 20 वर्षों नक्सली संगठन में सक्रिय एक हार्डकोर नक्सली मोती लाल किस्कू को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम गिरिडीह अर्धसैनिक बल के साथ बिहार की चकाई पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरिडीह जिले के देवरी से  गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।


मोतीलाल बिहार के जमुई जिले के चकाई में चिहरा थाना इलाके स्थित हरनी गांव का रहने वाला है। वह पिछले 20 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वह चकाई के जीव लाल पासवान हत्याकांड में भी शामिल था। उसके खिलाफ जमुई और गिरिडीह के कई थानों में नक्सली घटना को अंजाम देने के खिलाफ केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं मोतीलाल किस्कू पुलिस मेठभेड़ में मारे गए जोनल कमेटी के सदस्य और इनामी नक्सली चिराग दा के दस्ते में भी शामिल था। इस दस्ते में वह AK47 लेकर चलता था।



गिरिडीह में 16 वर्ष पूर्व हुए कैदी वाहन ब्रेककांड में भी गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली मोती लाल किस्कू का नाम सामने आ रहा है लेकिन अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद मोतीलाल किस्कू ने बताया है कि वह खुद भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था। लेकिन उसके पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोतीलाल किस्कू को गिरिडीह और जमुई के सीमावर्ती इलाके के पोझा बरमोरिया में नक्सलियो द्वारा छिपाए गए हथियार का भी पुख्ता जानकारी होने की भी बात है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 


अपराधियों ने डॉक्टर दम्पत्ति को बंधक बना हथियार के बल पर लाखों की जेवरात व नगदी लुटे

गिरिडीह (Giridih)। जिले का जमुआ थाना क्षेत्र के इन दिनों अपराधियों के लिये काफी सेफ जोन बनता जा रहा है। यहां अपराधी अब रात के अंधेरे में नहीं बल्कि, दिन के उजाले में अपराध को अंजाम देकर बड़े ही शान से निकल जाते है और पुलिस हाथ मलती रह जाती है।



इसी थाना क्षेत्र के द्वारपहारी में गुरुवार अहले सुबह तीन बाईक सवार अपराधियों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने उनके घर मे ही संचालित मेडिकल स्टोर और घर पर धावा बोलकर डॉक्टर दम्पत्ति को बंधक बना नगदी समेत लाखों के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉ हरिंदर कुमार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक से जैसे ही वापस लौटे, पूर्व से उनके मेडिकल स्टोर के समीप मौजूद बाइक सवार तीन अपराधी में से एक ने, दवा लेने की बात कह उनके साथ उनके घर में प्रवेश किया। फिर एक-एक कर सभी अपराधी घर के अंदर घुस गए और डॉक्टर दम्पत्ति को बंधक बना नगदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गये।


अपराधियों के फरार होते ही डॉक्टर दम्पत्ति द्वारा शोर मचाने पर आस - पास के लोगों की भीड वहां जुट गई। वहीं घटना की सूचना जमुआ थाना को पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है।


आज 12 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 12: 12 :: 2025, शुक्रवार

12 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है।

अष्टमी तिथि आज दोपहर 02:56 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 AM से 12:36 PM तक है। इस दिन राहुकाल 10:57 AM से 12:15 PM तक रहेगा। आज शुक्रवार के दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।



आज का पंचांग: 12 दिसम्बर 2025, दिन: शुक्रवार    युगाब्द      : 5127         विक्रम संवत : 2082         शक संवत : 1947         ऋतु:  हेमन्त                      मास     :  पौष                पक्ष  :  कृष्ण पक्ष      सूर्योदय : 07: 04 AM,    सूर्यास्त :05:25 PM  तिथि : अष्टमी 02:57 PM तक उपरांत नवमी        नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 05:50 AM तक उपरांत हस्त    राहुकाल : 10: 57 AM से 12: 15 PM तक              चन्द्रमा :  सिंह राशि पर 10:20 AM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा                                              व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस



आज :: 12 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला रहेगा। जिस भी चीज़ के लिए आप अपने परिवार पर निर्भर रहेंगे, वह पूरी होगी। जीवनसाथी से मिलने वाला सरप्राइज़ आपकी सारी थकान दूर कर देगा। आपका चंचल स्वभाव आपके प्रेमी को मोहित कर लेगा। आज आपका लकी नंबर 8 है।आज मिलने वाले अवसरों को मुनाफ़े में बदलने की कोशिश करें। आपको किसी ऐसी चीज़ पर खर्च करना पड़ सकता है जो आप नहीं चाहते थे। लोहा और प्लास्टिक के कारोबार से जुड़े लोगों को प्रमोशन और विज्ञापन पर ध्यान देना चाहिए। अपनी नौकरी में, अपने काम पर पूरा ध्यान दें; किसी वजह से आपको अपने सीनियर्स से डांट पड़ सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। आप विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ अच्छा ढूंढ सकते हैं। लंबे समय से परेशान शादीशुदा जोड़ों को आज बहुत गंभीरता से बात करने की ज़रूरत है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने की कोशिश करें। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। नई बिज़नेस योजनाओं पर काम करने के लिए यह अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति वैसी ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में बेहतरीन रहेगा। आपके दबंग स्वभाव के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आपके प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज पैसे से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिज़नेस में खास कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकते हैं। ऑफिस में लोगों से अपनी प्रॉपर्टी के मामलों पर चर्चा करने से बचें; आप जलन का शिकार हो सकते हैं। मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को अपने काम में कुछ नयापन लाने की ज़रूरत होगी।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपको खुद पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अपनी एनर्जी इधर-उधर बर्बाद न करें। लोगों को अपनी राय व्यक्त करने से न रोकें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें; यह आपके प्रेम जीवन को खतरे में डाल सकता है। शादी योग्य परिवार के सदस्य के लिए शादी का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें। बिज़नेस में आपको भरपूर मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। आप अपने बिज़नेस में नए समझौते करने के इच्छुक रहेंगे। कामकाजी महिलाओं को छोटा बिज़नेस शुरू करने में अपने परिवार से सहयोग मिल सकता है। आज आपको अपने करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज कुछ समय आत्म-चिंतन और मनन के लिए निकालें। कुछ लोग भविष्य की ज़रूरतों को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय निकालकर उनसे लंबी बातचीत करें। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आप परिवार के साथ घूमने-फिरने और खाने-पीने पर पैसे खर्च कर सकते हैं। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो आज मुनाफा होने की पूरी संभावना है। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएं। करियर में बड़ा बदलाव लाने के लिए आपको अपने स्किल्स को भी बेहतर बनाने की ज़रूरत है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आप आज अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जहाँ आपके लुक की बहुत तारीफ़ होगी। आज का दिन नए शादीशुदा जोड़ों के लिए यादगार हो सकता है। प्यार का नशा पूरी रात छाया रह सकता है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको पुराना पैसा अच्छे ब्याज दर के साथ वापस मिलने की उम्मीद है। बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तुरंत ज़रूरत है, उन्हें किसी से मदद मिल सकती है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज कुछ अच्छे लोगों से मिलने से आपका दिन और भी बेहतर बनेगा। आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी नेटवर्किंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। अपने पार्टनर के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी के चांस हैं। जो लोग नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं, उन्हें स्ट्रेस-फ्री रहना चाहिए और इसे बढ़ाने के नए तरीके खोजने चाहिए। कोई भी बकाया बिल चुका दें। फिलहाल, आप अपने करियर में जहां हैं, उससे बहुत खुश नहीं हैं। अपने सहकर्मियों से बात करें कि क्या आपके लिए कोई और ऑप्शन हैं।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपका मन शांत रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे झगड़ों को सुलझाने की पहल कर सकते हैं, और आप सफल होंगे। कुछ लोग समान सोच वाले लोगों के साथ शाम का आनंद ले सकते हैं। आज शादीशुदा जोड़ों के लिए अच्छा दिन रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज देवी दुर्गा का आशीर्वाद लें; धन में वृद्धि होगी। रेस्टोरेंट चलाने वाले सामान्य से अधिक मुनाफा कमाएंगे। अगर आप अपने बिजनेस में कोई फैसला लेते हैं, तो वे आपके लिए फायदेमंद होंगे। बिल्डिंग या जमीन की डील में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में आपके अच्छे प्रदर्शन से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ स्टूडेंट्स को आज एक अनुभवी वकील से सलाह मिलेगी।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आपकी कड़ी मेहनत और किस्मत हर तरह से बेहतरीन नतीजे लाएगी। अगर आपको किसी की बातों या इरादों पर शक है, तो अपनी अंदर की आवाज सुनें और उसी के अनुसार काम करें। आपको अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए और अपने घर के बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। नए शादीशुदा जोड़ों को कई चीजों में एडजस्ट करना होगा। अपने रोमांटिक रिश्ते के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए रखें। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आप अपने फाइनेंशियल भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं। मेडिकल स्टोर मालिकों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आज अपने बिजनेस की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई ऐसी खबर मिलेगी जो उन्हें खुश कर देगी।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपको किसी रिश्तेदार से निमंत्रण मिल सकता है। आज नवविवाहित जोड़ों का वैवाहिक जीवन मनचाहा रहेगा। आपका लव पार्टनर आपको कोई अच्छा तोहवा देगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज कोई न सिर्फ़ आपको गाइड करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। बिज़नेसमैन को आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की ज़रूरत है। प्रोफेशनल फील्ड में की गई गलती से शर्मिंदा होने के बजाय, उससे सीखने की कोशिश करें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आप कोई नया क्रिएटिव प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपके प्रियजनों का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने परिवार या सोशल सर्कल में किसी बड़े की मदद करनी पड़ेगी। आपका जीवनसाथी आपके वैवाहिक जीवन में कोई अच्छी खबर शेयर करेगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपका लकी नंबर 3 है।आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। आपको घर के आराम के लिए लोन लेने से बचना चाहिए। अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। अगर आप अपनी नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं, तो आज ऐसा करने के लिए एकदम सही दिन है। सरकारी कर्मचारियों को अपने टारगेट पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपको अपने गुप्त दुश्मनों से सावधान रहने की ज़रूरत है। अपने बड़ों का सम्मान करें। आपका परिवार आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपकी कलात्मक बातचीत की स्किल्स बड़े मुनाफ़े दिला सकती हैं। बिज़नेस की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यस्थल पर, आज आप कुछ ऐसा करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको भरपूर फ़ायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।


कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷