शुक्रवार, 29 मार्च 2019

अंतरजिला गिरोह के आठ कुख्यात डकैत गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतरजिला गिरोह के आठ कुख्यात डकैत गिरफ्तार


गिरिडीह :  गिरिडीह जिले की पुलिस ने समय रहते जिले में जंहा एक बड़ी डकैती की घटना को घटित होने से बचा लिया है। वंही अंतरजिला डकैत गिरोह के आठ कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता भी पायी। गिरफ्तार डकैतों में गिरोह का सरगना भी शामिल है।

गुप्त सुचना पर हुई कार्रवाई:-

गिरिडीह पुलिस कप्तान को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के डुमरी थाना क्षेत्र एवं बिरनी थाना क्षेत्र के बीच गरागरु जंगल में अंतर जिला डकैतों का जमवाड़ा बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने के लिए हुआ है। उक्त सुचना के आलोक में गिरिडीह एसपी के निर्देश पर बिरनी पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर बिना समय गवाये उस स्थल को चारो तरफ से सील करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की आने की भनक लगते ही कुछ अपराधी जंगल की ओर भागने में सफल रहे लेकिन 8 कुख्यात डकैतो को पुलिस ने धर दबोचा।

 एसपी ने दी प्रेसवार्ता कर जानकारी:-

गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी गिरिडीह ,धनबाद ,बोकारो जिले से संबंध रखते हैं तथा झारखंड के कई जिलों में कई बड़े डकैती कांड को अंजाम दे चुके हैं तथा अभी अपराधी गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

अपराधियों के पास से हुए बरामद:-

पुलिस कप्तान ने बताया कि यह सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के हेतु योजना बनाने के लिए इस जंगल में दोपहिया वाहनों एवं टेंपो से सवार होकर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से तीन लोडेड देसी पिस्टल 5 सुतली बम, 2 छूरा स्प्रिंग चाकू, विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल, 3 बाइक, एक स्कूटी तथा एक टेंपो बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार अपराधियों में हैं शामिल:-

बोकारो जिला के पेटरवार के चलकरी गांव निवासी इरफान अंसारी,
नावाडीह थाना क्षेत्र के जुनुडीह गांव निवासी अकरम राय,
धनबाद के बलियापुर निवासी शेख सज्जाद और मो वाहिद अंसारी
बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड निवासी मुस्ताक अंसारी
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा निवासी इम्तियाज अंसारी,
गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोसनाटुंडा निवासी बंसत साव, और-
गिरिडीह के ही गांवा थाना क्षेत्र के जमडार गांव निवासी लक्ष्मण सिंह है शामिल।


एसपी ने बताया कि यह सभी अंतरजिला डकैत गिरोह के सदस्य हैं और डकैती कांड को अंजाम देने वाले योजना बनाने जंगल में जुटे थे।         गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तारअपराधियों के विरुद्ध कांड अंकित कर उन्हें जेल भेज दिया है।