सोमवार, 11 मई 2026

आज 11 मई ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 11:: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

11 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर बाद 03.24 PM तक रहेगी तदुपरान्त दशमी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बनेगा। आज चंद्रमा कुम्भ राशि में स्थित है और इसका निवास पश्चिम दिशा में माना गया है। चंद्रमा की स्थिति मन और भावनाओं पर प्रभाव डालती है।इस तिथि का समय धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। आज सोमवार है, जो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। यह दिन पूजा-पाठ, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।


आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 11 मई 2026,दिन: सोमवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म               मास        :  ज्येष्ठ       पक्षकृष्ण पक्ष            सूर्योदय  : 05:33 AM, सूर्यास्त : 07:02 PM    तिथि :  नवमी 03:24 PM तक उपरांत दशमी          नक्षत्र : शतभिषा 01:28 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा                                                          राहुकाल : 07 : 14 AM से 08 : 55 AM तक          चन्द्रमा  : कुंभ राशि पर संचार करेगा                        व्रत/त्यौहार :सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस



आज :: 11 :: 05 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आपने किसी खास काम को लेकर संकल्प लिया हुआ है, तो आज उस पर काम करने का अनुकूल समय है। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को बहुत सशक्त महसूस करेंगे और आत्मविश्वास भी बना रहेगा। कभी-कभी असमंजस की स्थिति में निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। अपना मनोबल कमजोर न होने दें। दोबारा अपनी ऊर्जा एकत्रित करें और अपने काम पर ध्यान लगाएं। विद्यार्थी वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी मेहनत करें, तभी बेहतर परिणाम मिलेंगे। समय अनुकूल है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम देंगे, तो बेहतर सफलता मिलेगी। कर्मचारियों का सहयोग भी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएगा। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है।जीवनसाथी का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज समय अनुकूल है। कोई इच्छित काम समय पर पूरा हो जाने से मन में उमंग और उत्साह बना रहेगा। कुछ नए प्रयोग करने का भी अवसर मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। अगर किसी मित्र या संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से संबंधों में फिर मधुरता आएगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर अभी और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। इस समय ससुराल पक्ष के साथ कोई परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता और काम के दबाव जैसी स्थिति भी बनी रहेगी।आज आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रह सकता है। कोई भी व्यावसायिक लोन अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास न करें। व्यवसायिक उत्पादन के प्रचार-प्रसार को और बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल मामलों में सावधानी बरतें। युवाओं को नौकरी के लिए प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी बनाकर रखना जरूरी है। मौसम के प्रति लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपका पूरा ध्यान व्यक्तिगत और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद उपहार के रूप में मिल सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्यरूप देने का भी प्रयास करें। ईगो और अति आत्मविश्वास आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना उनकी किसी गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है। कारोबार से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिलेगा। अगर कोई व्यावसायिक लोन लिया हुआ है, तो आज उसे खत्म करने की प्लानिंग हो सकती है। इस समय किसी भी तरह का रिस्क न लें और वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों में दिक्कत भी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ने पर तुरंत जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा। परिवार के साथ कोई यात्रा भी संभव है। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए रुकावटें पैदा कर सकते हैं, इसलिए चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं। इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगा। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग से जुड़े कामों को भी व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कतें सामने आ सकती हैं। हालांकि आप समझदारी से उन्हें निपटाने में सक्षम रहेंगे। सरकारी नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से आज कुछ राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी नन्हे मेहमान की किलकारी से जुड़ा शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घुटनों और जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की अच्छी संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून और शांति मिलेगी। राजनीतिक संपर्क भी बढ़ेंगे। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण आपके लिए सम्मानजनक स्थिति बनाएगा। किसी भी गैरकानूनी काम में दिलचस्पी न लें। ज्यादा वाद-विवाद में न उलझें, वरना समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। बिना सोचे-समझे किसी पॉलिसी आदि में निवेश न करें, धोखा होने की आशंका है। व्यवसाय से जुड़ा कोई खास फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे उचित समाधान मिलेगा। ग्लैमर, मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। वायु विकार और जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। बादी वाली और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना आपकी गतिविधियों में मदद करेगा। घर में संबंधियों का आगमन होगा और सभी लोग आपसी मेलजोल का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को किसी विषय में चल रही दिक्कत का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कभी-कभी ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है, इसलिए समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। व्यावसायिक व्यवस्था अनुकूल बनी रहेगी। हालांकि प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। गलत खानपान की वजह से गैस और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन में लाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत अनुकूल रहेंगी। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों से थोड़ा दूर रहें। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी। किसी भी तरह की यात्रा का प्रोग्राम स्थगित करना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों के साथ संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से समय उत्तम है। किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव का कुछ असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खांसी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानी रहेगी। गर्म-सर्द से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज कोई लाभदायक और रोचक जानकारी मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई काम बिना रुकावट पूरा होने से आप मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ दिनचर्या बीतेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज कोई भी विशेष काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है, वरना मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है या सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी में किसी से कोई वादा न करें। पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें। व्यापारिक मामलों में विस्तार की योजना में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। होलसेल के साथ-साथ रिटेल से जुड़े कामों पर भी ध्यान दें। कर्मचारियों की सलाह पर भी गौर करें। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन पक्के बिल द्वारा ही करें। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे और परिवार में भी खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। मौसमी बीमारियां, एलर्जी और खांसी-जुकाम हावी हो सकते हैं। अपनी दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के लोगों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा। सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। कोई आर्थिक योजना सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रैक्टिकल बनें और दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। आपको तरक्की करते देखकर कुछ लोगों में जलन की भावना जाग सकती है। इन बातों को नजरअंदाज करें और अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखें, ताकि आपकी साख में कोई कमी न आए। अपनी कारोबारी गतिविधियों का ज्यादा प्रचार-प्रसार करने से आपके काम और नाम को पहचान मिलेगी। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता भी मिल सकती है। लेकिन पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी और प्रियजनों के साथ उचित समय बिताना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आपकी लापरवाहियों की वजह से कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्या रह सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : समय आपके पक्ष में है, इसका उचित उपयोग करें। आसपास की गतिविधियों में समय नष्ट करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आत्म-अवलोकन का भी है। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस होगी।कुछ लोग जलन की भावना से आपके कामों में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए चौकन्ना रहना जरूरी है। आज बाहरी संपर्क या किसी भी तरह की यात्रा स्थगित रखें। किसी भी तरह का लेन-देन करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है। आज कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने की चाह में गलत रास्तों का चुनाव न करें, वरना मान-सम्मान और साख पर असर पड़ सकता है। किसी नए काम को शुरू करने से पहले उससे जुड़ी बारीकियां समझना जरूरी है। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से गैस और कब्ज की शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज अपने संपर्क का दायरा और ज्यादा विस्तृत करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर की जा रही मेहनत आज सफल होगी। आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। घर की कोई महंगी वस्तु खराब हो जाने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्से और आवेश से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद न आने दें। कारोबार के विस्तार को लेकर किसी योजना को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, लेकिन बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उनका हल भी मिल जाएगा। घर का वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : काफी समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और आप अपने लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आज आसानी से और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। नए वस्त्र, आभूषण जैसी चीजें खरीदने की योजना भी बन सकती है। आज अपने व्यक्तिगत मामलों को खुद ही सुलझाएं, दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। युवा किसी भी विपरीत परिस्थिति में हिम्मत बनाए रखें। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ईगो और गुस्से पर काबू रखें तथा शांति से समाधान खोजें। आज कारोबार में व्यवस्था उत्तम रहेगी। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों और स्टाफ का सहयोग बना रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पब्लिक से जुड़े कामों में धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। परिवार में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए कुछ नियम और कायदे रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। आज सेहत ठीक न होने की वजह से कार्यक्षमता और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योग में भी कुछ समय जरूर दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷