सोमवार, 11 अगस्त 2025

जिला परिवहन पदाधिकारी ने फिर चलाया वाहन जांच अभियान

गिरिडीह (Giridih)। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने आज पुनः पचम्बा थाना के समीप दुपहिया, तीन पहिया व चारपहिया तीनों तरह की वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया।


इस दौरान डीटीओ ने स्वंय ही वाहनों के परमिट की जांच की। वहीं उन्होंने जांच के क्रम में अंडरएज वाहन चालक, बिना हेलमेट के वाहन चालक, ट्रिपल वाहन चालकों को धर दबोचा साथ ही बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों को पकड़ कर उन सबों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


डीटीओ ने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दिया। साथ ही उन्हेंयह चेतावनी भी दी कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके पूर्व डीटीओ ने गिरिडीह में संचालित विभिन्न वाहनों के शो रूम का भी निरीक्षण किया। डीटीओ ने इस क्रम में बोड़ो स्थित पैगजियो शिव कमर्शियल एवं बिशनपुर स्थित महिंद्रा शोरूम का ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य संबंधित कागजातों की जांच की।


पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी

गिरिडीह (Giridih)। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में विभागीय निर्देशानुसार आज प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 


इस प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण के अलावे बाल संसद के सभी सदस्य भाग लिया। यह प्रभात फेरी स्कूल परिसर से निकल पूरे पचम्बा क्षेत्र का भ्रमण के वापस स्कूल प्रांगण पहुंच कर समाप्त हुआ।


कार्यक्रम के बाबत प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि घर-घर तिरंगा फहराने के लिए पोषक क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने और उन्हें अपने अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया। अभिभावकों से अनुरोध किया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा अवश्य फहराऐ।


कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक के अलावे स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया, माया मारियम हांसदा, अर्चना कुमारी आदि शामिल थी।

इसे भी देखें : शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी



मृतक प्रवासी मजदूर सीताराम यादव के परिजनों से मिला राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधि मंडल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के जमुआ प्रखण्ड के परतापपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर सीताराम यादव की आगरा में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन राष्ट्रीय जनता दल के गिरिडीह जिलाध्यक्ष इरफान आलम के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक मजदूर के परिजनों से उनके गाँव परतापपुर पहुंच मुलाकात किया और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं राजद नेताओं ने मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा मिलने वाली हर सम्भव आर्थिक सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिलाया।



बता दें कि प्रवासी मजदूर सीताराम यादव आगरा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उनके आकस्मिक निधन से उनके परिवार जनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिजन अब उनके पार्थिव शरीर को गांव लाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अर्थाभाव के कारण अब तक उसका पार्थिव शरीर गांव नहीं लाया जा सका है। परिवार वालों ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से उसके पार्थिव शरीर को गांव लाने की गुहार लगाया है।


इस बीच घटना की खबर मिलने पर राजद का प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग किया और सरकार द्वारा मिलने वाला मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया। राजद के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष इरफान आलम के अलावे किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र प्रसाद यादव, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष ललन यादव आदि शामिल थे।



बगोदर के करंबा मोड़ के पास गिरा विशाल पेड़, बाइक सवार युवक की मौत, एक गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। जिले बगोदर-सरिया मुख्य पथ पर करंबा मोड़ के समीप आज सोमवार को एक विशाल पेड़ अचानक उखड़ कर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चालक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गम्भीर रूप घायल हो गया।


घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



वहीं इस दौरान बीच सड़क पर पेड़ के गिरने से सड़क जाम हो गयी है। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी है। अंतिम समाचार मिलने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लोग उसकी पहचान करने में जुटे हैं। वहीं घायल युवक पेटरवार का निवासी बताया जाता है। 

इसे देखें : सूखा पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत


आज 11 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 11: 08 :: 2025, सोमवार

11अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे।                    आज सोमवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM से 12:53 PM तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मानसिक स्थिरता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव को जल, बेलपत्र और दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है।                    सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भादों के सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। मान्यता है इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है। भाद्रपद माह के सोमवार को शिवलिंग पर एक धूतरा अपनी मनोकामना कहते हुए अर्पित करें। मान्यता है इससे शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है। सोमवार को शिव मंत्रों का जाप करना, शिव चालीसा का पाठ करना और भगवान शिव की आराधना करने से चंद्रमा और शिव ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। सोमवार के दिन विशेष रूप से सफेद वस्त्र, चावल और दूध का दान करना लाभदायक होता है।




आज का पंचांग: 11 अगस्त 2025, दिन :सोमवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास         :  भाद्रपद     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष           सूर्योदय : 05: 48 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM      तिथि : द्वितीया 10:34 AM तक उपरांत तृतीया      नक्षत्र : शतभिषा 01:00 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा  राहुकाल :07:28 AM से 09:07 AM तक          चन्द्रमा :  कुंभ राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव आराधना दिवस



आज :: 11 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएँ आपको बेहतर लाभ देंगी। अगर छात्रों ने कोई परीक्षा दी थी, तो उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने काम में बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें, वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत तेज़ करनी होगी, तभी उन्हें कोई सफलता मिलेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आर्थिक रूप से मज़बूत होने से आप बेहद खुश रहेंगे। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आपको कोई नई संपत्ति मिल सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। किसी अजनबी के बहकावे में न आएँ। नौकरीपेशा लोगों को टीम वर्क के ज़रिए काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से ज़्यादा मेहनत पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार कर लें, लेकिन अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी विलासिता की चीज़ों पर पूरा ध्यान देंगे। आज आपके कुछ ख़र्चे होंगे, जो आपको मजबूरी में न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने घर का नवीनीकरण करवाने के बारे में भी सोच सकते हैं। वाहन के अचानक खराब होने से आपका धन व्यय बढ़ सकता है। आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएँगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज दबाव में कर कोई फ़ैसला न लें। अगर आप व्यापार में मंदी को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी हल हो जाएगी। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी और के मामले में न पड़ें, वरना आने वाले समय में आपको परेशानी होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने का होगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी काम को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। आज आपको अपने ज़रूरी कामों को टालने से बचना होगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज दिन की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कमज़ोर रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी फ़ैसला न लें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको खोया हुआ धन मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोचेंगे, लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना उसमें आगे न बढ़ें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में जो चुनौतियाँ लंबे समय से आपको घेरे हुए थीं, वे भी दूर हो सकती हैं। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने काम को कल तक टालने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अपनी शारीरिक समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी शुरू हो सकता है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी भी काम में साझेदारी करने से बचना होगा, अन्यथा आने वाले समय में नुकसान होगा।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का दिन होगा। नया घर खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, उसकी बातों में आने से बचें। आपको कुछ नई चीज़ें पता चलेंगी, जो आपकी कला को और निखारेंगी। बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आज आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आप अपने किसी काम को लेकर तनाव में रहेंगे। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोग कभी-कभी बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे उन्हें व्यापार में अच्छा लाभ होगा। साझेदारी में आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी पड़ सकती है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के कामों में शामिल होकर नाम कमाने का दिन होगा। आप किसी काम को लेकर भागदौड़ में रहेंगे, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान भी रहेगा। आप अपने घर पर कोई शुभ कार्य आयोजित कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आप प्रॉपर्टी की योजना बना रहे थे। आपका कोई रुका हुआ सौदा पूरा हो सकता है। ज़्यादा मुनाफ़ा न मिलने से आप परेशान रहेंगे। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या थी, तो वह आपको परेशान कर सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷