शनिवार, 9 अगस्त 2025

आज 09 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 09: 08 :: 2025, शनिवार

09 अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शनिवार दिन। पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा है।

आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा। राखी के इस पावन त्योहार पर सबसे पहले भगवान गणेश जी और कृष्ण जी को राखी बांधे उसके बाद भाई को रक्षासूत्र बांधें। आज स्नान-दान की पूर्णिमा है। सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। सावन पूर्णिमा पर शिवलिंग पर भोलेनाथ को दूध अर्पित करें और रात में चंद्रमा को भी दूध से अर्घ्य दें। इससे मानसिक शांति मिलती है साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

आज शनिवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM से 12:53 PM तक रहेगा।  आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन भगवान शनि और हनुमान की पूजा करने से जीवन में शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शनि को तेल, काले तिल और काले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना, शनि मंत्रों का जाप करना और भगवान शनि की आराधना करने से शनि ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शनिवार के दिन विशेष रूप से काले वस्त्र, उड़द की दाल और तेल का दान करना लाभदायक होता है। आज रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा और संस्कृत दिवस मनाया जा रहा है।


रक्षाबंधन - सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले भगवान की पूजा करना और भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करना शुभ माना जाता है। रक्षाबंधन के उपायों में भाई को मिठाई खिलाना, उनकी आरती उतारना और उन्हें उपहार देना शामिल है। इसके अलावा, बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधते समय "येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।" मंत्र का जाप कर सकती हैं। इन उपायों को करने से भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आती है और भाई की रक्षा होती है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त : इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इसलिए रक्षाबंधन 9 अगस्त के दिन आप भाई को सुबह 05:47 AM से दोपहर 01:24 PM के बीच राखी बांध सकती हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के दौरान भी आप भाई को राखी बांध सकती हैं, इसे बेहद शुभ समय माना जाता है। 

श्रावण पूर्णिमा - श्रावण पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण दिन है जो धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। पूर्णिमा पर व्रत और पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन पितरों की शांति के लिए भी विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। श्रावण पूर्णिमा का उल्लेख स्कन्दपुराण, भविष्यपुराण और गरुड़पुराण जैसे धर्मग्रंथों में भी मिलता है। यह दिन आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने और विविध अनुष्ठानों का अवसर प्रदान करता है। श्रावण पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन व्रत रखने, दान करने और मंत्र जाप करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रावण पूर्णिमा के उपायों में नारायण बलि, पितृ तर्पण और पिण्डदान करना शामिल है, जो पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। इसके अलावा, इस दिन संस्कृत भाषा के महत्व को समझने और उसका प्रचार-प्रसार करने के लिए भी प्रयास किया जा सकता है। श्रावण पूर्णिमा पर वृक्षारोपण और जल दान करना भी शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग: 09 अगस्त 2025, दिन:शनिवार     युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                           मास         :  श्रावण     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 05: 47 AM, सूर्यास्त : 07: 06 PM      तिथि : पूर्णिमा 01:25 PM तक उपरांत प्रतिपदा        नक्षत्र : श्रवण 02:24 PM तक उपरांत धनिष्ठा            राहुकाल :09:07 AM से 10:47 AM तक                चन्द्रमा : मकर राशि पर 02:11 AM उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा                                                 व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, श्रावण पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत, नराली पूर्णिमा, रक्षाबंधन


आज :: 08 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी माता आपको कोई ज़िम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आपको बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आप अच्छा नाम कमाएँगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप अपनों के साथ समय बिताएँगे, जिससे कुछ पुरानी यादें ताज़ा होंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों का कोई सौदा पक्का हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में खूब खर्च करेंगे। आपको अपना खोया हुआ पैसा मिल सकता है। विदेश में व्यापार करने वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम मिल सकते हैं। ज़्यादा काम करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की ज़रूरत है। आप अपने घर के रख-रखाव और साफ़-सफ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और अपने जीवन स्तर में भी बदलाव लाएँगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप पर काम का ज़्यादा दबाव होने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। किसी और के मामले में बेवजह न बोलें। आप मौज-मस्ती की चीज़ों की खरीदारी पर काफ़ी पैसा ख़र्च करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना होगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ नई चीज़ें ख़रीद सकते हैं। अविवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी से मुलाक़ात होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आप अपने घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए ख़र्चों पर ध्यान देने का रहेगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर पाएँगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप नया घर, वाहन आदि ख़रीदने की योजना भी बनाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अजनबियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। सामाजिक कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएँगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि अचानक खराब होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्य की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। किसी और के मामले में न पड़ें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने के बारे में सोचेंगे। किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। अगर माँ आपको कोई काम सौंपती हैं, तो उसमें लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपनी छोड़ी हुई किसी पुरानी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको एक साथ कई काम मिल सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएँ बढ़ेंगी। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े और गहने आदि खरीद सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में भी आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। आप प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। आपकी गुस्सा करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने का दिन होगा। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसे उधार लेते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। बिजली के उपकरणों के साथ आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। अगर आप किसी को पैसे उधार देते हैं, तो आपको वह पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई दोस्त आपके लिए कोई निवेश योजना ला सकता है। आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंता में रह सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे और जो लोग अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं, उन्हें भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ झगड़े बढ़ेंगे, अगर आप उन्हें बातचीत से सुलझा लें, तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको अतिरिक्त आय प्राप्त होने की संभावना है और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी और के मामले में बेवजह न बोलें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और मन भी बहुत प्रसन्न रहेगा, लेकिन फिर भी परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद होने की संभावना है। अगर संपत्ति को लेकर क़ानूनी विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके बच्चे को नौकरी मिल सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई दोस्त लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷