शनिवार, 28 जून 2025

आधार निगरानी समिति की बैठक में डीसी ने दिया आधार पंजीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

गिरिडीह (Giridih)। उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले सुदूर क्षेत्रों में आधार पंजीकरण सुनिश्चित कराने एवं केन्द्रों की आवश्यकता का आंकलन करते हुए उन क्षेत्रों में आधार पंजीकरण केन्द्र उपलब्धता कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण में तेजी लाने का कहा। साथ ही आधार में मोबाइल नम्बर को भी पंजीकृत कराने को कहा।


उन्होंने BRC को अनिवार्य रूप से 05 और 15 साल के बच्चों का अभियान चलाकर मोबाइल नंबर ऐड करने एवं मैंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग को इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आधार पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिनका आधार बने दस वर्ष हो गए हैं और उनके द्वारा कभी भी कोई आधार अपडेशन का कार्य नहीं किया गया है, वे सभी अनिवार्य रूप से अपना आईडी कार्ड और एड्रेस प्रूफ/डॉक्यूमेंट अपडेट अवश्य करा लें।


डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का संकूल साधन केंद्र (बीआरसी) में उपलब्ध- आधार कीट से शिविर लगाकर शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण कराने को निर्देशित गया।


बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, जिला शिक्षा अधीक्षक, डाक अधीक्षक, सहायक प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय राँची, जिला परियोजना पदाधिकारी, यू० आईडी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


महिला को अपना ही उधार दिया रकम मांगना पड़ा महंगा, आईसीयू में भर्ती

गिरिडीह (Giridih)। अपनी ही उधार दी गयी राशि मांगना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला ने जिस व्यक्ति को राशि उधार दी थी, उसने राशि लौटाने के बजाय महिला के साथ इस हद तक मारपीट किया कि महिला आईसीयू में भर्ती हो जीवन और मौत से जूझ रही है।



मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड निवासी रानी देवी ने अपने ही मोहल्ले के हुडरी नामक गोदाम संचालक को वर्षों पूर्व10 हजार रुपये उधार दिए थे। महिला ने कई बार हुडरी से रुपये की मांग की लेकिन वह बार उसे बगैर रुपये दिये ही वापस लौटा देता था।


शनिवार को पुनः रानी देवी अपनी उधर दी गयी राशि मांगने गईं तो उल्टा उसके साथ मारपीट की गई। घटना में रानी देव्भीई र रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने रानी देवी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। फिलहाल रानी बेसुध हैं। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रानी देवी का पुत्र चीकू ने बताया कि उनकी मां की स्थिति काफी गम्भीर बनी हुई है। 


9 जुलाई को देश व्यापी हड़ताल की माले कर रही जोर शोर से तैयारी, जारी है लगातार बैठकों का दौर

गिरिडीह (Giridih)। सदर प्रखण्ड के गादी श्रीरामपुर पंचायत के महुआटांड़ स्थित प्रखण्ड कार्यालय में माले समर्थित असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। कॉमरेड किशोर राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्व सम्मति से आगामी 7 जुलाई को नुक्कड़ सभा का आयोजन करने, 8 जुलाई की शाम 5 बजे अजीडीह से चतरो तक मशाल जुलूस निकालने एवं 9 जुलाई को देश व्यापी हड़ताल कार्यक्रम को महिलाओं की भागीदारी के साथ पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया।


बैठक के दौरान कन्हाई पांडेय और मसूदन कोल्ह ने कहा कि मजदूरों के हक की आवाज सिर्फ माले बुलन्द करता है। इसलिए मजदूरों को माले के कार्यों में बढ़ चढ़ कर आगे आने की अपील की। बैठक में कन्हाई पाण्डेय, सनातन साहु, नारायण सिंह, गुलाब कोल्ह, मधुसुदन कोल्ह, सुनील ठाकुर, लखन कोल्ह, भीम कोल्ह, डीलचंद कोल्ह, मोहन कोल्ह आदि उपस्थित थे।


वही गिरिडीह नगर सचिव राजेश सिन्हा ने गिरिडीह के मजदूर एक हो, दुनियां के मजदूर एक हो का नारा बुलंद करते हुए कहा कि गिरिडीह में जब भी मजदूरों को जरूरत पड़ी, भाकपा मसले हमेशा उनके हक की लड़ाई में पहली पंक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने लोकल मजदूरों को भी माले के नेतृत्व में खड़े रहने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि गिरिडीह नगर में भी आगामी 9 जुलाई को देश व्यापी हडताल की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।  



देशी मशरूम को खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार

गिरिडीह (Giridih)। अपने ही खेत मे उगे देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों में राजेश वर्मा, मनीता देवी, अभिलाषा कुमारी, सोनम कुमारी, वर्षा कुमारी तथा आयुष कुमार शामिल हैं। जिनका इलाज गिरिडीह के सदर अस्पताल में चल रहा है।


गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाजरत जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी पीड़ित राजेश वर्मा ने बताया कि अपने ही खेत में उगे मशरूम की सब्जी उन लोगों ने घर लाकर बना कर खाया था। मशरूम की सब्जी खाने के कुछ देर बाद से घर के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। सबों को पहले जमुआ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होता देख, चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।


पीड़ितों का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज प्रसाद वर्मा ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही फूड प्वाइजनिंग और लूज मोशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में भारी भोजन और बासी भोजन से बचना चाहिए। ताजा भोजन खाना और साफ पानी ही पीना चाहिये। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जमुआ प्रखण्ड के घाघरा गांव के लोगों का देशी मशरूम खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गयी है। सबों का इलाज चल रहा है। सबों के हालात में सुधार देखा जा रहा है।


पेड़ से टकराई कन्टेनर, तीन हिस्सों में बंटी, बाल बाल बचे चालक सह चालक

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कन्टेनर तीन टुकड़ों में बंट गया।


दुर्घटना में कन्टेनर का इंजन, केबिन और पिछला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। वहीं कन्टेनर के चालक व सह चालक बाल बाल बच गया। इस अनोखा दुर्घटना देख लोग हतप्रभ रह है। 


लोगों के मन मे बस यही सवाल उठ रहा है कि आखिर कन्टेनर किस चीज का बना था जो टक्कर में तीन हिस्सों में बंट गया। 


बगोदर में भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, आठ गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह स्थित जीटी रोड पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुई। इस दौरान एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने यात्रियों से भरी एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान बेको निवासी मो. वजीर मियां के रूप में हुई है।


बताया गया कि पटना से दुर्गापुर जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने गोपालडीह के समीप यात्रियों से भरी एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में जहां दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये वहीं दोनों वाहनों पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु डुमरी के मीना जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम कर दिया। जिससे जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची बगोदर थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घण्टे बाद लोगों को समझा बुझा कर जाम हंटवाने में सफलता पायी। उसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


आज 28 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 28: 06 :: 2025, शनिवार

28 जून 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। फिर शाम 7 बजकर 15 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। आज उदया के समय पुष्य नक्षत्र रहेगा जबकि उसके बाद पूरा दिन पूरी रात पार कर कल 29 जून की सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है। विनायकी चतुर्थी पर गणेश जी को गंगाजल से स्नान कराएं और फिर उन्हें मोदक, रोली, हल्दी आदि अर्पित करें. दूर्वा भी चढ़ाएं। मान्यता है इससे गणपति की पूजा का पूर्ण फल मिलता है। आज का दिन शनि देव को समर्पित होता है और धार्मिक दृष्टि से विशेष माना गया है। आज तिथि के अनुसार शनिवार का व्रत कर ढकते हैं। आज शनिदेव की उपासना का विशेष दिन है। तिल, काले वस्त्र, और काले चने का दान विशेष फलदायी रहेगा। आज विनायक चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जा रहा है, जिससे दिन की आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।भगवान गणेश को समर्पित यह व्रत संकटों को दूर करता है और कार्यों में सफलता प्रदान करता है।

विनायक चतुर्थी  का विशेष महत्व : पौराणिक मान्यता है कि जिन लोगों के काम अधूरे रह जाते हैं या काम-धंधे में तरक्की नहीं मिल पाती, उन्हें विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर पर जरूर लाना चाहिए।इससे सुख समृद्धि आती है।                 क्या करें : गणेशजी को 21 दूर्वा चढ़ाएं. फिर लड्डुओं का भी भोग लगाएं। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन करवाकर दक्षिणा दें। शाम को फिर गणेशजी की पूजा और आरती करें। इसके बाद खुद भोजन कर सकते हैं।क्या न करें :  झूठ बोलने, कटु वचन कहने या किसी से झगड़ा करने से बचना चाहिए। साथ ही घर की बहू-बेटियों का अपमान न करें।


आज का पंचांग: 28 जून 2025, दिन : शनिवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष         सूर्योदय : 05: 26 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM    तिथि : तृतीया 09:55 AM तक उपरांत चतुर्थी       नक्षत्र : पुष्य 06:35 AM तक उपरांत आश्लेषा राहुकाल : 08:55 AM से 10:40 AM तक       चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, वरद चतुर्थी, विनायकी  गणेश चतुर्थी व्रत


आज :: 28 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके शौक और मौज-मस्ती की चीजों में बढ़ोतरी होगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेन-देन सोच-समझकर करें। बेकार की योजनाओं पर ध्यान देने से बचें। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आप मकान, मकान आदि खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दोस्तों के रूप में आपके कुछ दुश्मन होंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा, उनसे कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। आज परिवार के लोग प्रेम संबंधों का विरोध कर सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आप अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। वह परेशान हो सकता है। पति-पत्नी के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। परिवार से सहयोग मिलेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लोगों के साथ शांतिपूर्ण पल बिताएंगे। किसी शारीरिक समस्या के कारण आप थोड़े तनाव में रहेंगे। अगर आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। माता-पिता से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपकी काफी रुचि रहेगी। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन दिलचस्प रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। यह एक रोमांटिक दिन होगा। आपके लव पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आने वाला है। पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेंगी, जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। व्यापार में भी आपको धोखा मिलने की संभावना है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कुछ तनाव हो सकता है। आपका मन आज उदास रहेगा और आप चिंतित भी रह सकते हैं। स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। अचानक आपको अपने प्रेमी के अन्य प्रेम संबंधों के बारे में पता चलेगा। जिसके कारण आपका अपने प्रेमी पर से प्यार और विश्वास खत्म हो सकता है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : संपत्ति से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी आंखें और कान खुले रखें। यदि आप नौकरी से जुड़े किसी काम को लेकर चिंतित थे, तो वह भी दूर हो जाएगा। लोगों से कम से कम बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां आएंगी। आपके जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आपको अपने ससुराल वालों से सहयोग मिल सकता है। आज अहंकार की भावना आपकी दोस्ती को तोड़ सकती है। हो सकता है कि आप नए दोस्तों पर भरोसा न करें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से आप काफी खुश होंगे, लेकिन इससे आपके आस-पास के लोगों को परेशानी हो सकती है। यदि आप संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा करने जा रहे थे, तो आपको उस पर थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि चोट लग सकती है। आज आप अपने प्रेमी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। यह एक मनमोहक रोमांटिक दिन होगा। आप फ्लर्ट करने के मूड में रहेंगे। प्रेम विवाह की संभावना है। दंपत्ति के बीच संतुलन बिगड़ सकता है। आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल भी पीछे न हटें। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। अपना खाली समय इधर-उधर बैठकर बर्बाद न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर नौकरी में आपको कोई परेशानी आ रही थी तो उसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह की जरूरत पड़ेगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपको अपने प्रेमी से मजबूत समर्थन मिलेगा। आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। आपके परिवार को आपके प्रेम संबंधों के बारे में पता चल सकता है। यदि आप दूसरी शादी के इच्छुक हैं, तो आज बात बन सकती है। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या के कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। यदि आपने किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन किया है तो आपका पैसा फंसने की संभावना है। अपने घर के काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। आप अपने निजी जीवन में सुस्त महसूस करेंगे। नवविवाहित युवक-युवतियों के बीच अनबन हो सकती है। कोई अच्छा उपहार या डेट रिश्ते को बेहतर बनाएगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने वाला रहेगा। आप अपनी छोटी-मोटी लाभ योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम आज आ सकता है। आपको अपने घरेलू खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान दें। कुछ नया करने का आपका प्रयास रंग लाएगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर निपटाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता खतरे में है, तो कुछ दिनों के लिए कहीं पीछे हट जाना बेहतर होगा। घर के रख-रखाव को लेकर तनाव रहेगा। आप मिलनसार हैं और अपनी इस क्षमता का लाभ उठाएंगे। प्रेमिका से बहस हो सकती है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अगर परेशानी आ रही थी तो वह भी दूर होती नजर आ रही है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस में न पड़ें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप किसी काम के लिए लोन लेने की सोच रहे थे तो उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी भी काम को लेकर आपको थोड़ा सोच-विचार करने की जरूरत है। आज आपको अचानक कोई समाचार मिलेगा। पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच जो लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, वह बढ़ेगा। सही-गलत की सही पहचान करने की जरूरत है। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप कोई महंगा तोहफा खरीद सकते हैं।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। आज कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर से अपने भावी जीवन के बारे में बात करेंगे जिससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। आप अपने प्रेम संबंधों पर नियंत्रण पा सकते हैं। हालांकि, अपने पार्टनर के साथ आपका कठोर व्यवहार पसंद नहीं आएगा। आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह की बात चल रही है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। अगर पैसों से जुड़ी कोई परेशानी आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। बिजनेस करने वाले लोग अगर किसी डील को लेकर परेशान थे तो वह भी फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की छवि में सुधार आएगा और उनका जन समर्थन भी बढ़ेगा। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी काम से यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। युवा वर्ग अपने लव पार्टनर के साथ समय का सदुपयोग करेंगे। पार्टनर के साथ कोई नई योजना बन सकती है। पार्टी कर सकते हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अगर आप अपनी ऊर्जा का सही काम में इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए थे तो वह आपसे वापस मांग सकता है। किसी बात को लेकर परिवार में खटास आने की संभावना है जिससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगी इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आज आप किसी रिश्तेदार को याद करके भावुक होंगे। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। अपने पार्टनर की प्रतिभा को गलत न आंकें। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷