आज 22:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
22 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की आज एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर शाम 09बजकर 43 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। एकादशी तिथि को हिंदू धर्म में व्रत और भगवान विष्णु की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। आज परिवर्तिनी एकादशी होने के कारण धार्मिक गतिविधियों, व्रत और पूजा-पाठ के लिए दिन का महत्व और बढ़ जाता है। मंगलवार होने के कारण आज के दिन भगवान हनुमान की उपासना की भी परंपरा है। इस तरह आज की तिथि धार्मिक रूप से दो अलग-अलग उपासना परंपराओं से जुड़ती है। जो लोग एकादशी व्रत रखते हैं, उनके लिए व्रत संबंधी नियमों और पारण के समय की जानकारी अलग से देखना उपयोगी रहेगा। आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भी किया जायेगा।
आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
परिवर्तिनी एकादशी व्रत
आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जायेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित प्रमुख एकादशियों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु शेषनाग पर शयन करते हुए करवट बदलते हैं। मध्य प्रदेश में इसे दोल ग्यारस के नाम से जाना जाता है।
इस दिन भगवान श्री विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी, पद्मा या जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि तथा मानसिक शांति की कामना करते हैं। इस दिन भगवान श्री विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है।
इस एकादशी के विषय में ऐसा भी कहा गया है कि इस दिन माता यशोदा ने भगवान श्री विष्णु के वस्त्र धोएं थे इसलिए इस एकादशी को जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। कई जगहों पर इस दिन श्री विष्णु को पालकी में बिठाकर शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत करने का और विधिपूर्वक उनकी पूजा करने का विधान है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। परिवर्तिनी एकादशी का यह पावन अवसर भगवान विष्णु की उपासना, व्रत और दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा व्यक्ति के मन में सकारात्मकता, शांति और भक्ति का भाव बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ और सात्विक वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। एकादशी व्रत का संकल्प लेकर दिनभर सात्विक आहार या फलाहार करें। विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। मंदिर में दीप जलाकर पूजा-अर्चना करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। अगले दिन द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करें।
आज का पंचांग :22सितंबर2026 दिन:मंगलवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : भाद्रपद पक्ष :शुक्ल पक्ष
सूर्योदय :06:09 AM, सूर्यास्त : 06:18 PM
तिथि : एकादशी 09:43 PM तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 07:06 AM तक उपरांत श्रवण
राहुकाल : 03::16 PM से 04::47 PM तक
चन्द्रमा : मकर राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, परिवर्तिनी एकादशी, करम एकादशी
आज :: 22 :: 09 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : परिवार से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी. माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं.स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.व्यापार और नौकरी: नए काम की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी. कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं.आर्थिक स्थिति: आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.प्रेम जीवन: प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी को प्यार जताने के नए तरीके अपनाएंगे.शिक्षा: विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर ध्यान देना होगा, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान व प्रयोग करें. सहयोग बढ़ाएं. शुभ अंक : 1, 5 और 9 शुभ रंग : गेरुआ
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : परिवार में सुख-सुविधाओं पर आपका ध्यान रहेगा. संतान की पढ़ाई को लेकर कोई बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है.स्वास्थ्य: आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है.व्यापार और नौकरी: बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की साख बढ़ेगी.आर्थिक स्थिति: पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है.प्रेम जीवन: रिश्तों में समझदारी से काम लें और किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी न करें.शिक्षा: संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान करें. पहल बढ़ाएं. शुभ अंक : 4, 5, 6 और 9 शुभ रंग : मरून
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.स्वास्थ्य: तनाव और मानसिक परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी.व्यापार और नौकरी: काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी. छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है.आर्थिक स्थिति: धन को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे.शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत के साथ अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान देना होगा.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुएं दान करें. मदद बनाए रखें.शुभ अंक : 4, 5 और 9 शुभ रंग : गुड़ समान
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से खुशियां बनी रहेंगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा.स्वास्थ्य: ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, लेकिन काम के बीच आराम के लिए समय निकालें.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और योजनाओं का लाभ मिलेगा. काम को योजना बनाकर पूरा करें.आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. किसी बड़े खर्च को सोच-समझकर करें.प्रेम जीवन: जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें, वरना विवाद हो सकता है.शिक्षा: संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान करें. सहकार बढ़ाएं.शुभ अंक : 2, 4, 5 और 9 शुभ रंग : लाल गुलाबी
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. घर में बातचीत के दौरान संयम रखें.स्वास्थ्य: मानसिक और बौद्धिक दबाव से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी.व्यापार और नौकरी: अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिल सकता है. तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी.आर्थिक स्थिति: मेहनत और प्रयासों से आर्थिक लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे.प्रेम जीवन: नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. रिश्तों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.शिक्षा: विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान व प्रयोग करें. लोभ में न आएं.शुभ अंक : 1, 4, 5 और 9 शुभ रंग : केशरिया
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : पारिवारिक समस्याओं को लेकर सोच-विचार करना होगा. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.स्वास्थ्य: काम अधिक रहने से तनाव महसूस हो सकता है. आराम और दिनचर्या पर ध्यान दें.व्यापार और नौकरी: काम का दबाव अधिक रहेगा. नौकरी में बदलाव का आपका निर्णय अच्छा साबित हो सकता है.आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ने से परेशानी हो सकती है. बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा.प्रेम जीवन: रिश्तों में किसी भी बात को लेकर जल्द निर्णय लेने से बचें.शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्या के लिए किसी मित्र की मदद मिल सकती है.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान करें. अनुशासन बढ़ाएं.शुभ अंक : 4, 5 और 9 शुभ रंग : खाकी
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है.स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिनभर उत्साह बना रहेगा.व्यापार और नौकरी: जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.आर्थिक स्थिति: कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं.प्रेम जीवन: जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.शिक्षा: विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान करें. सामंजस्य बढ़ाएं.शुभ अंक : 4, 5, 6 और 9 शुभ रंग : शहद समान
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : परिवार में किसी बात को लेकर जल्दबाजी करने से बचें. संयम से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.स्वास्थ्य: सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. लापरवाही से बचें.व्यापार और नौकरी: नौकरी में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी बात को बढ़ावा न दें.आर्थिक स्थिति: जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला नुकसान दे सकता है. निवेश या बड़े खर्च में सावधानी रखें.प्रेम जीवन: रिश्तों में धैर्य रखें और साथी के साथ किसी बात को लेकर अनावश्यक बहस न करें.शिक्षा: आलस्य से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. नियमित मेहनत जरूरी है.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान व प्रयोग करें. भेंट बढ़ाएं.शुभ अंक : 1, 5 और 9 शुभ रंग : रक्तवर्ण
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे परिवार में भी खुशी रहेगी.स्वास्थ्य: काम के दबाव के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है.व्यापार और नौकरी: जिम्मेदारियां किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें. काम का दबाव अधिक रहेगा.आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. किसी काम को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है.प्रेम जीवन: परिवार और साथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास करें.शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान व प्रयोग करें. अतिथि का सत्कार करें.शुभ अंक : 3, 6 और 9 शुभ रंग : सिंदूरी
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : परिवार के किसी सदस्य को लेकर भावुकता में निर्णय लेने से बचें. माताजी से कोई उपहार मिल सकता है.स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को अनावश्यक विवादों से दूर रखें.व्यापार और नौकरी: काम को लेकर जल्दबाजी न करें. योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा.आर्थिक स्थिति: किसी योजना से अच्छा धन मिलने के योग हैं, जिससे खुशी मिलेगी.प्रेम जीवन: रिश्तों में भरोसा बनाए रखें और बाहरी लोगों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें.शिक्षा: विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.उपाय : शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुएं दान करें. वचन रखें. शुभ अंक : 4, 5, 8 और 8 शुभ रंग : गेंहुंआ
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है.स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे. काम के बीच आराम करना जरूरी होगा.व्यापार और नौकरी: नौकरी में कामकाज में बदलाव होने से शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन आप स्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेंगे.आर्थिक स्थिति: पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. बड़े जोखिम लेने से बचें.प्रेम जीवन: पुराने मित्रों से मुलाकात रिश्तों में नई ऊर्जा ला सकती है.शिक्षा: नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी और विद्यार्थियों को अपनी सोच का लाभ मिलेगा.उपाय : शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुएं दान करें. दान बढ़ाएं. शुभ अंक : 4, 5, 8 और 9 शुभ रंग : गहरा भूरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है. आपको सभी के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा.स्वास्थ्य: दिन सामान्य रहेगा, लेकिन काम के दबाव के बीच आराम पर ध्यान दें.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी. अनुभव के दम पर ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे लोग प्रभावित होंगे.आर्थिक स्थिति: अचानक ऐसे धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी.प्रेम जीवन: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा.शिक्षा: विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अपने प्रयास तेज करने होंगे.उपाय: शिवशंभू के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड और चालीसा पढ़ें. लाल वस्तुए दान व प्रयोग करें. सक्रियता बढ़ाएं.शुभ अंक : 3, 6, और 9 शुभ रंग : स्वर्णिम
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷