शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

आज 17अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 17:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

17अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के रविवार सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत अष्टमी तिथि शुरू होगी। आज नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। इनके स्मरण मात्र से ही भूत-पिशाच,भय और अन्य किसी भी तरह की परेशानी तुरंत दूर भाग जाती है। इस तिथि पर मूल नक्षत्र और अतिगण्ड योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर धनु राशि में रहेगा।आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


नवरात्रि सप्तमी (माँ कालरात्रि)

शारदीय नवरात्रि का सातवाँ दिन माता कालरात्रि की पूजा को समर्पित माना जाता है। सनातन धर्म में माता कालरात्रि को दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली और भय दूर करने वाली देवी माना गया है। इस दिन देवी आराधना, व्रत और साधना करने से नकारात्मकता दूर होकर जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता है। नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली सप्तमी को महासप्तमी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की जायेगी। माता कालरात्रि को शक्ति और सुरक्षा की देवी माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन माता की पूजा कर भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा की प्रार्थना करते हैं। बता दें कि जब माता पार्वती ने शुंभ-निशुंभ नामक दैत्यों का अत्याचार समाप्त करने के लिए अपने स्वर्णिम वर्ण को त्याग दिया था, तब उन्हें कालरात्रि के नाम से जाना गया। मां का ये स्वरूप देखने में भले ही भयानक लगता है लेकिन ये बड़ा ही शुभ फलदायक है। इनके स्मरण मात्र से ही भूत-पिशाच, भय और अन्य किसी भी तरह की परेशानी तुरंत दूर भाग जाती है।

आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, देवी उपासना और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी माता कालरात्रि की कृपा प्राप्त करने और जीवन में साहस व सुख-शांति बनाए रखने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता कालरात्रि का ध्यान कर दीपक और धूप जलाएं। माता को गुड़, लाल पुष्प और सिंदूर अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती और देवी मंत्रों का जाप करें।व्रत रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान देना शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 17 अक्टूबर 2026 दिन: शनिवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:29 AM, सूर्यास्त : 05:55 PM

तिथि : सप्तमी

नक्षत्र :  मूल 09:47 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

राहुकाल : 09::21 AM से 10::50 AM तक

चन्द्रमा  : धनु राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, नवरात्रि का सातवां दिन, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति

   



                

आज :: 17 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ा पाएंगे.  नवकार्य की शुरूआत संभव है.  विविध पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी. सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. उच्च शिक्षा पर जोर देंगे. चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. सहज बने रहेंगे. आत्मविश्वास से सफलता पाएंगे.  जिम्मेदारियों को निभाने में आगे बने रहेंगे.  धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा संभव हैं. पेशेवर तेजी बनाए रखेंगे. अड़चन अवरोध दूर होंगे.  साथियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे.  कार्य व्यापार में लंबित मामले गति पाएंगे.  प्रतिभा प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा.  वित्तीय मामले अपेक्षा के अनुरूप बनेंगे. आर्थिक स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखेंगे. योजनाएं व संकल्पों को पूरा करेंगे.  परिस्थितियां में सकारात्मकता बढ़ेगी. असहजताएं दूर होंगी. शुभ अंक: 1, 8 और 9 शुभ रंग: गेंहुंआ 

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  तेल तिलहन का दान करें.  शनिदेव का स्मरण बनाए रखें.  तीर्थस्थल जाएं. 



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : समय मध्यम स्थिति बनाए रखने का संकेतक है.  कार्यव्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.  जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें.  सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं.  बिना उचित विचार विमर्श के चर्चा व समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें.  स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.  परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.  वादा पूरा करने का प्रयास करें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें.  विभिन्न कार्यों में धैर्य से काम लें.  स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. पेशेवरता पर जोर रखें.  भ्रम व बहकावे में न आएं.  कार्य व्यापार में निरंतरता रखें.  साहस संपर्क को बढ़ाएं.  रुटीन संवारें. उद्योग व्यवसाय के प्रयास पूर्ववत् रहेंगे.  पहल करने से बचें.  आर्थिक सावधानी बढ़ाएं.  विविध मामलों में अप्रत्याशित स्थिति रहेगी.  अपरिचितों से दूरी रखें. अफवाह से प्रभावित न हों.  सूझबूझ और नियम बनाए रखें.  व्यवस्था पर भरोसा करें. शुभ अंक: 6 और 8   शुभ रंग: रॉयल ब्लू

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  तेल तिलहन व काली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  मदद करें. 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिलकर कार्य करने की समझ बेहतर होगी.  निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे.  विभिन्न मामलों में गति आएगी.  नियम पालन में विश्वास बढ़ेगा.  रिश्तों प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा.  आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी.  कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी.  प्रबंधन के कार्य सधेंगे.  निजी मामले पक्ष में बनेंगे.  पेशेवरता बढ़ेगी.  नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा.  सामंजस्यता बनाए रखेंगे.  संबंध मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी.  जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. टीम के प्रयासों में पहल बनाए रखेंगे.  कारोबार बढ़त पर रहेगा.  निसंकोच गति बनाए रहेंगे.  सक्रियता व रुटीन रखेंगे.  लक्ष्य पर जोर रखेंगे.  बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे.  पूंजीगत लाभ संवार पाएगा.  सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा.  वित्तीय मामलों में शुभता बनाए रखेंगे. भूमि भवन के मामले बनेंगे.  आर्थिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.  शुभ अंक: 1, 5 और 8 शुभ रंग: आसमानी

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिग्रह से जुड़ीं वस्तुएं दान दें.  जिम्मेदारी निभाएं. 



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  करियर व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन रहेगा.  विरोधियों से बचाव बनाए रखेंगे.  अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे.  सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे.  अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे.  सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा.  बजट से चलेगे.  पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां सामान्य रहेंगी.  जिम्मेदारी से कार्य करंेगे.  मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा.  उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन रहेगा.  लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे.  निवेश पर नियंत्रण रखेंगे.  बहकावे में न आएं.  क्षमाशीलता का भाव रखें. कारोबार साधारण बना रहेगा.  परिश्रम और लगन से आगे बढ़ेंगे.  कारोबार में सजगता दिखाएंगे.  समकक्षों का सहयोग मिलेगा. कामकाजी संबंधों में तालमेल रहेगा.  वित्तीय लापरवाही से बचें.  आर्थिकी पर मजबूत बनाए रखें.  योजनानुसार कार्य करें.  तथ्यों पर जोर दें.  लोभ प्रलोभन से बचेंगे.  चर्चा संवाद में शामिल होंगे.  ठगों से बचें. शुभ अंक: 1, 2 और 8  शुभ रंग:  सिल्वर 

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. नियम की अनदेखी न करें. 



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : कामकाज में सकारात्मक परिणाम पाएंगे.  करीबियों से चर्चा और संवाद में प्रभावी रहेंगे.  आपसी मतभेद कम होंगे. परिवार में सुख बढ़ा रहेगा.  बड़ों की कल ्ञाकारिता बनाए रखेंगे.  व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी.  सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे.  बौद्धिक कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे.  कला कौशल संवार पर रहेगा.  सभी क्षेत्रो में उचित जगह बनाए रखेंगे. प्रेम में सफल होंगे.  मन के मामले बनेंगे.  साथी सहकार बढ़ाएंगे.  भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे.  पेशेवर गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे.  साहस और उत्साह से काम लेंगे.  लेेनदेन में प्रभावी रहेंगे.  कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखेंगे. आर्थिक सफलता बढ़ेगी.  लाभ प्रतिशत बेहतर बना रहेगा.  वित्तीय मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  विभिन्न कार्यों सक्रियता रहेगी.  सभी का भरोसा जीतेंगे. अनुभवियों से सलाह लेंगे. शुभ अंक: 1 और 9 शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  सहयोग रखें. 



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाए रखेंगे.  भावनात्मक विषयों में उतावली न करें.  चर्चा व्यवहार में धैर्य दिखाएं. जरूरी तथ्यों पर ध्यान दें.  घर से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास रखेंगे.  परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रहेंगे.  भावावेश में निर्णय न लें.  वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा.  वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे.  बड़ों का सानिध्य पाएंगे.  अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे.  निजी मामलों में धैर्य दिखाएं.  विनम्रता और विवेक से काम लें. अफवाहपूर्ण बातों पर भरोसा करने से बचें. प्रबंधन पर फोकस बनाए रखेंगे.  रुटीन कार्यांे में सक्रियता बढे़गी. करियर कारोबार में तेजी से काम निकालेंगे.  विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी.  स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे.  वित्तीय पक्ष पूर्ववत् बना रहेगा.  संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे.  भवन वाहन के मामलों के कार्य सक्रियता पाएंगे.  लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.  प्रबंधकीय भेंट व वार्ताओं में सफल होंगे. शुभ अंक: 1, 5 और 8 शुभ रंग: समुद्री

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  सामंजस्य रखें. 



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आर्थिक एवं वाणिज्यिक योजनाओं को संवारेंगे.  आत्मविश्वास व तैयारी से आगे बढ़ेंगे.  सामाजिक मामलों में रुचि रखेंगे.  संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा.  लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे.  महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं.  नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे.  भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा.  बंधुत्व को बल मिलेगा.  साहस पराक्रम बना रहेगा.  सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे.  साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. आलस्य त्यागेें. वातावरण अनुकूल रहेगा.  संबंधों का लाभ उठाएंगे.  विस्तारवादी नजरिया रहेगा. कारोबारी लोगों से भेंट बढ़ाएंगे.  पेशेवरता बनाए रखेंगे.  कार्यक्षेत्र बड़ा बनेगा.  करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. वित्तीय गतिविधियों पर जोर बनाए रखेंगे.  करीबियों की मदद मिलेगी.  शुभ समाचार मिलेंगे.  योजनाएं आकार लेंगी.  इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी.  प्रभावी प्रदर्शन रहेगा. शुभ अंक: 5, 6 और 8 शुभ रंग: फिरोजी

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.  सक्रियता बढाएं. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : घरवालों से करीबी बनी रहेगी.  महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे.  परंपराओं व संस्कारों को बल मिलेगा. वादा वचन निभाएंगे.  निजी जीवन में शुभता रहेगी. सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा.  मधुर व्यवहार बनाए रखेंगे. सभी का मन जीतेंगे.  भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे.  स्वजनों से भेंट होगी.  अतिथि आगमन बना रहेगा.  सबसे बनाकर चलेंगे.  सभी का साथ सहयोग पाएंगे.  महत्वपूर्ण भेंटवार्ताएं सफल होंगी.  आपसी संकोच दूर होगा.  सुविधा संसाधनों पर जोर बना रहेगा. कारोबार गति पाएगा.  पैतृक विषयों पर ध्यान देंगे.  कार्य कुशलता बल पाएगी.  आर्थिक वाणिज्यिक प्रयास सवरेंगे.  उन्न्ति व लाभ के अवसर बढ़ेंगे.  तेजी बनाए रखेंगे.  आर्थिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  योजनाओं पर फोकस रखेंगे.  धनसंपत्ति में वृद्धि होगी.  बड़प्पन की भावना बनाए रखेंगे.  संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा.  बैंकिंग कार्य बनेंगे. शुभ अंक: 1, 8 और 9 शुभ रंग: मडकलर

उपाय:  भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  भव्यता बनाए रखें. 



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : करीबियों का सहयोग समर्थन बढे़गा.  शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती है.  रचनात्मकता को बल मिलेगा.  करीबियों के साथ सूचनाएं व योजनाएं साझा करेंगे.  संपर्क का लाभ उठाएंगे.  भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे.  नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे.  पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे.  विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.  महत्व के कार्यों में गति आएगी.  कला कौशल संवरेंगे.  नीति नियम बनाए रखेंगे.  साझा कार्य बनेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी.  प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे.  संबंधों में मजबूती आएगी. कामकाजी प्रयास संवरेंगे.  करियर में प्रभाव और प्रदर्शन बनाए रहेंगे.  लक्ष्यों को साधेंगे.  लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.  साहस और पराक्रम से जगह बनाएंगे.  विविध मामले बेहतर बनेंगे.  आर्थिक हितसंरक्षण में आगे रहेंगे.  मान सम्मान में वृद्धि होगी.  लोकप्रियता बढ़ेगी. कार्ययोजनाएं गति पाएंगी.  तेजी से आगे बढ़ेंगे.  शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  सहजता व तेजी बनाए रखेंगे. शुभ अंक: 1, 3 और 8    शुभ रंग: भूरा

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान दें.  सृजन बढ़ाएं.


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : रिश्तों में चिश्वास बनाए रखेंगे.  संबंधों को संवारने का प्रयास रहेगा.  कार्यविस्तार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे.  समकक्षों का समर्थन प्राप्त होगा.  अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे.  खर्च में सजगता रखेंगे.  सहजता से आगे बढ़ेेंगे.  जल्दबाजी न दिखाएं.  पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे.  जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें.  कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं.  कामकाज स्तरीय रहेगा.  विदेश यात्रा हो सकती है.  वित्तीय निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा.  बजट की अनदेखी न करें. वाणिज्यिक लेनदेन में चूक से बचें.  करियर व्यापार में सजगता रखें.  व्यर्थ वादविवाद बढ़ने की आशंका है. करियर में दबाव रह सकता है.  लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे.  खर्च वृद्धि की आशंका है.  कोर्ट कचहरी के मामलों में रुचि रखेंगे.  विरोध व अवरोध उभर सकते हैं. नियमों का पालन रखें.  व्यवस्था और अनुशासन रखें. योजना से कार्य करें. शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग: श्याम 

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  सजगता रखें. 



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कार्यक्षेत्र में इच्छित अवसर बने रह सकते हैं.  कारोबारी उपलब्धियों को बढ़ाने का प्रयास होगा.  कामकाजी प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे.  आय में वृदिध होगी.  विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.  चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा.  आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे.  करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा.  आय के स्त्रोत सृजित होंगे.  कार्य विस्तार के मामले बेहतर रहेंगे.  लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे.  प्रतिस्पर्धा में रुचि रखेंगे.  नेतृत्व क्षमता में वृद्धि बनी रहेगी. कारोबार में तेजी आएगी.  पेशेवरों से जुड़ाव होगा.  नियम पालन रखेंगे.  कारोबारियों का भरोसा बढ़ाएंगे.  उद्योग व्यापार से जुड़े मामलों संवरेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.  व्यवसायिक लाभ बढ़त पर रहेंगा. लंबित धन की प्राप्ति हो सकती है.  सफलता से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा.  मामले लंबित नंहीं छोड़ेंगे.  अनुबंधों में गति आएगी. शुभ अंक: 1, 6 और 8 शुभ रंग: नीलम के समान 

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  न्यायदेव शनिदेव का स्मरण रखें.  स्पर्धा बढ़ाएं



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे.  विभिन्न विषयों में शुभता का संचार रहेगा.  विविध भूमिकाओं को बेहतर ढंग से निभाएंगे.  करियर व्यापार के मामले सधेंगे.  पेशेवर प्रभाव बनाए रखेंगे.  संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी.  बड़प्पन रखेंगे.  पैतृक पक्ष के़ मामले बेहतर रहेंगे.  अनुभव का लाभ मिलेगा.  सभी सहयोग होंगे.  करियर कारोबार में प्रभाव बनाए रखेंगे. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे.  चहुंओर अपेक्षित उपलब्धियां बनी रहेंगी.  प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी.  कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम बनेंगे.  व्यवसायिक गतिविधियांे में आगे रहेंगे.  सहकर्मी सहायक होंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.  सभी का सहयोग रहेगा.  आर्थिक मामले व्यस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगे.  लाभ पक्ष संवार पर रहेगा.  कामकाजी सुविधाएं बढ़ेंगी.  उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  कार्यविस्तार के प्रयास बढ़ेंगे.  इच्छित लक्ष्य साधेंगे. शुभ अंक: 1, 3 और 8 शुभ रंग: सफेद चंदन

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सहयोग बढ़ाएं. 



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

आज 16अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 16:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

16अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत सप्तमी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर देवी दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा होती है। शारदीय नवरात्रि की षष्ठी माता कात्यायनी की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहती है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और शोभन योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर धनु राशि में रहेगा। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह गुरुदेव होते हैं। शुक्रवार का संबंध परंपरागत रूप से माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। इस दिन कई परिवारों में लक्ष्मी पूजन, घर की साफ-सफाई और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने की परंपरा है।


नवरात्रि का छठा दिन (मां कात्यायनी)

आज शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन रहेगा, जिसे षष्ठी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऋषि कात्यायन के यहां जन्म लेने के कारण देवी मां को कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। मां कात्यायनी की उपासना से व्यक्ति को किसी प्रकार का भय या डर नहीं रहता और उसे किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता है। सनातन धर्म में माता कात्यायनी को साहस, शक्ति और धर्म की रक्षा करने वाली देवी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन देवी पूजा, व्रत और साधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्राप्त होती है। मान्यता है कि माता कात्यायनी की आराधना करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर माता की विशेष पूजा करते हैं। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता कात्यायनी का ध्यान कर दीपक और धूप जलाएं। माता को शहद, लाल पुष्प और मिठाई अर्पित करें। दुर्गा चालीसा और देवी मंत्रों का जाप करें। व्रत रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।जरूरतमंदों को भोजन और दान देना शुभ माना जाता है।

षष्ठी पूजा का महत्व : बंगाल की परंपरा में षष्ठी के दिन देवी का बोधन और आमंत्रण किया जाता है। इसी दिन से दुर्गा पूजा का मुख्य चरण आरंभ होता है। बता दें कि दुर्गा पूजा में मुख्य रूप से महिषासुरमर्दिनी रूप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा में मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिक, माता लक्ष्मी और मां सरस्वती भी विराजमान होते हैं।



आज शुक्रवार दिन है।  वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।



आज का पंचांग

दिनांक      : 16 अक्टूबर 2026 दिन: शुक्रवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:29 AM, सूर्यास्त : 05:56 PM

तिथि : षष्ठी 05:55 AM तक उपरांत सप्तमी

नक्षत्र :  ज्येष्ठा 06:47 AM तक उपरांत मूल

राहुकाल : 10::50 AM से 12::18 PM तक

चन्द्रमा  : वृश्चिक राशि पर 06:47 AM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस, नवरात्रि का छठा दिन, सरस्वती आवाहन

    


               

आज :: 16 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : भाग्य पक्ष मजबूत होगा. कामकाजी विषयों को गति देंगे. हितलाभ बेहतर बनाए रखेंगे. वरिष्ठों का साथ सहयोग रहेगा. आर्थिक पक्ष संवार पर रहेगा. प्रबंधकीय क्षमता पर जोर बनाए रखेंगे. साख सहकार में वृद्धि होगी. भेंट संवाद में महत्वपूर्ण बात कह सकेंगे. सुखद पलों को साझा करेंगे. भाग्य बल बढ़ा रहेगा. लक्ष्य पर फोकस होगा. आस्था और अध्यात्म बढ़े रहेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. भेंटवार्ता में बेहतर होंगे. धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे. सबका साथ और सहयोग पाएंगे. जिम्मेदारों से संपर्क संवाद संवरेगा. कार्ययोजनाओं में वृद्धि होगी. सकारात्मकता बढ़ाकर रखेंगे. साथ समर्थन का भाव रहेगा. शुभ अंक: 6, 7 और 9 शुभ रंग: मरून 

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. धर्मस्थल जाएं. दान बढ़ाएं. 



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : अन्य से अधिक अपेक्षा न रखें. कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएं. वाणी व्यवहार में सहजता बनाए रखें. परिवार में सबका सम्मान रखें. व्यवस्था पर विश्वास रखें. सूझबूझ व सजगता से योजनाएं साधेंगे. पेशेवरों से संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. नीति नियमों का उल्लंघन करने से बचेंगे. सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे. लोगों की बातों में आने से बचें. कार्यों  में सूझबूझ व सजगता बनाए रखें. परिजनों को साथ लेकर आगे बढ़ें. विनय विवेक बनाए रखे. मितभाषी बने रहें. परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी रहेंगी. सामान्य गति से आगे बढ़ते रहें. करियर कारोबार में रुटीन बनाए रखें. अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाएं. स्थिति साधारण रहेगी. शुभ अंक: 6, 7 और 9 शुभ रंग: सिल्वर

 उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. असहाय की मदद करें. 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : साझा कार्य व्यापार में मजबूती आएगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. घर परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा. अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्यों  में तेजी दिखाएंगे. साख सम्मान बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सेहत का ख्याल रखेंगें. संबंधों में सहजता रहेगी. करियर कारोबार में नए समझौते आकार ले सकते हैं. लंबी अवधि के मामलों पर फोकस रखें. विवेक से काम निकालें. प्रियजनों से अनुकूलन बढ़ेगा. टीम वर्क में सक्रियता रखेंगे. प्रभावी स्थिति बनाए रखेंगे. औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी. कामकाज में सुधार आएगा. संतुलन व सामंजस्य पर जोर बढाएंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.   शुभ अंक: 5, 6 और 7 शुभ रंग: आसमानी 

 उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. विनय बनाए रहें. 



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कामकाजी मामलों में अनुभवियों से सलाह रखें. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. बजट से चलें. लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं. उधार का लेनदेन न करें. नियम अनुशासन रखें. भेंटवार्ता में नियंत्रण से काम लें. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. समय प्रबंधन बनाए रखेंगे. मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. पेशेवरता और समय प्रबंधन से योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. रिश्ते मजबूत होंगे. समय प्रबंधन व सहनशीलता रखें. कामकाज में सक्रियता दिखाएं. कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से लक्ष्यों को साधेंगे. नियम व तथ्यों पर जोर रखेंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखें. कामकाजी प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. सेवा़क्षेत्र एवं नौकरी से जुड़ेंगे.  शुभ अंक: 2, 7 और 9 शुभ रंग: पर्ल पिंक 

 उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. श्रमशीलता रखें. 



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : भावनात्मक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. परीक्षा में सफल रहेंगे. पेशेवर विषयों में सहज रहेंगे. विभिन्न मामले सकारात्मक बने रहेंगे. प्रयोगधर्मिता में रुचि बढ़ेगी.  बहस विवाद से बचेंगे. सबको साथ लेकर चलने की सोच रखेंगे. सहकर्मी सहयोगी होंगे. आवश्यक कार्यों  में बेहतर प्रदर्शन होगा. बौद्धिकता का प्रतिशत बढ़ेगा. कार्य व्यापार सुधार पर रहेगा. मित्रों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. उद्योग व्यापार में लाभ बढ़त पर रहेगा. प्रतिभा से जगह बनाएंगे. उपलब्धि हासिल करेंगे. प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. उत्साह बनाए रहेंगे. आर्थिक लक्ष्यों में बेहतर रहेंगे. पेशेवर मामलों को पूरा करने में सहजता होगी. तेजी बनाए रखेंगे. बचत व आय पर फोकस रखेंगे. अन्य की बातों में नहीं आएंगे. शुभ अंक: 1, 7 और 9  शुभ रंग: चेरी रेड

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. सहज रहें. 




कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : प्रबंधकीय माामलों में संतुलन बनाए रखेंगे. कामकाज में सकारात्मकता बढ़ेगी. अवरोध का सूझबूझ से हल निकालेंगे. भेंट संवाद में सावधानी बरतेंगे. भावनात्मक दबाव रह सकता है. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. परिजनों से तालमेल रख़ेंगे. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. घर से करीबी बढे़गी. बड़ों की सुनें. मितभाषी बने रहें. निजता की भावना बल पाएगी. करीबियों की बातों की उपेक्षा से बचें. परिवार के लोगों से सहयोग बनाए रखेंग. कार्यक्षेत्र में बेहतर कर दिखाने का भाव रहेगा. प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. करियर व्यापार में जिम्मेदारों साथ बना रहेगा. बड़ों का सानिध्य रखेंगे. आर्थिकी संतुलित रहेगी. भौतिक वस्तुओं को जुटाएंगे. सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. भवन वाहन की खरीदी कर सकत हैं. प्रबंधन पक्ष अच्छा रहेगा. व्यवस्था पर नियंत्रण रहेगा.    शुभ अंक: 5, 6 और 7 शुभ रंग: समुंदरी

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. निंदा भाव से बचें. स्वार्थ त्यागें. 



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : वाणिज्यिक विषयों में रुचि लेंगे. सामाजिक प्रयास बेहतर बने रहेंगे. कामकाजी मुलाकातों को बढ़ावा मिलेगा. पहल पराक्रम दिखाएंगे. चर्चा संवाद में सक्रियता बनाए रखेंगे. बंधुओं से करीबी बढ़ेगी. यात्रा हो सकती है. आलस्य का त्याग करें. व्यर्थ चर्चाओं से बचें. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. वाणिज्यिक मामलों में स्थिति संवरेगी. कार्यगति में तेजी आएगी. भावनात्मकता जुड़ाव बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम से सफलता पाएंगे. संपर्क और सहकार ढ़ेगा. बड़प्पन बनाए रखेंगे. कार्य़क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. परिणाम औसत से अच्छा रहेगा. योजना के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. कार्यविस्तार पर जोर रहेगा. प्रयास बेहतर रहेंगे. पेशेवरों से वादा पूरा करेंगे. भेंटवार्ताएं सफल रहेंगी.  वित्तीय लाभ का प्रतिशत संवरेगा. महत्वपूर्ण कार्यों  को पूरा करेंगे. तेजी के प्रयास बनाए रखेंगे. सहकारी एवं आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. शुभ अंक: 6, 7 और 9 शुभ रंग: ओपल कलर

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. पहल बढ़ाएं. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : परिवार के लोगों और संबंधियों के साथ सुखकर समय बिताएंगे. घरेलु मामलों में हर्ष आनंद बढ़ा रहेगा. श्रेष्ठ व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. कुल कुटुम्ब को बढ़ावा मिलेगा. पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. अतिथि आएंगे. विभिन्न कार्यों  को आगे बढ़ाएंगे. पारिवारिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. घर में खुशियों को बढ़ाएंगे. अपनों के साथ सुखकर वक्त बिताएंगे. करीबी प्रसन्न व प्रभावित होंगे. पेशेवर उम्मीद पर खरे उतरेंगे. व्यवसाय में अच्छा करेंगे. भेंट चर्चाओं में असरदार रहेंगे. कामकाज में सकारात्मक रहेंगे. कार्य विस्तार उमीद के अनुरूप रहेगा. शुभता बढ़त पर रहेगी. सामंजस्यता रखेंगे.  धनधान्य संग्रह के प्रयासों में आगे रहेंगे. वैभवपूर्ण जीवन रहेगा. बचत बढ़ाने की कोशिश होगी. वाणिज्यिक प्रबंधन संवारेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. शुभ प्रस्तावों में वृद्धि होगी. बैंकिंग में रुचि लेंगे. शुभ अंक: 6, 7 और 9  शुभ रंग: गहरा लाल

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. साज संवार बढ़ाएं. अतिथि सत्कार करें.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : सृजनात्मकता को बल मिलेगा. संपर्क संवाद का क्षेत्र बड़ा होगा. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी. पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्यों  को आगे बढ़ाएंगे. कलात्मकता को बढ़ावा मिेलेगा. जिम्मेदारों से आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. इच्छित कार्यों  को आगे बढ़ाएंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे. जीवनस्तर ऊंचा रहेगा. अपनों से तालमेल रखेंगे. करियर व्यवसाय में अपेक्षा से अच्छा करेंगे. योजना के अनुरूप आगे बढ़ने पर जोर रहेगा. करियर कारोबार में सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. कार्यविस्तार पर ध्यान देंगे. व्यवसाय में प्रभावशाली रहेंगे. उल्लेखनीय प्रदर्शन रहेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करेंगे. शुभ कार्य गति लेंगे. नवीनता व भव्यता बढ़ेगी. विविध प्रयासों में गति आएगी. शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9 शुभ रंग: क्रीम कलर

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. संरक्षण बढ़ाएं. तेजी लाएं. 



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : कामकाज में सूझबूझ से आगे बढ़ें. नीति नियमों का पालन बनाए रखें. आवश्यक कार्यों  में सहज गति लाएं. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. भूलचूक की स्थिति से बचें. कामकाज में वादविवाद से दूर रहें. धैर्य से लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी. आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे. कामकाजी स्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. न्यायिक मामलों पर फोकस रखेंगे. रिश्तों संबंधों में सुधार के प्रयास बढ़ाएंगे. बजट के अनुरूप खर्च निवेश बनाए रखेंगे. विदेशी मामलों पर जोर रहेगा. पेशेवरों से भेंट में सावधान रहें. सेवाकार्यों  में व्यस्तता रहेगी. विविध गतिविधियों में विपक्षियों से बचें. कार्यों  में धैर्य से आगे बढ़ें. लापरवाही व ढिलाई न दिखाएं.  वित्तीय मामलों में अनुशासन बनाए रहें. जिम्मेदारियों को सहजता से निभाएं. उधार के लेनदेन से बचें. जोखिमपूर्ण प्रयासों को टालें. जल्दबाजी नहीं दिखाएं. वार्ता पर नियंत्रण रखें.    शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9 शुभ रंग: रॉयल ब्लू      उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. विनम्र बने रहें.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आर्थिक विषयों में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यों  में प्रबंधन से जु़ड़े मामलों पर फोकस बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ सहयोग रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसर भुनाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. कामकाज की बेहतर स्थिति रहेगी. विविध कार्यों  को गति देंगे. विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे. प्रदर्शन में संवार आएगा. लाभ की स्थिति में तेज सुधार होगा. विभिन्न योजनाएं बेहतर ढंग से आगे बढ़ेंगी. कार्यों  को पूरे करने की कोशिश बढ़ाएंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में समय देंगे.  वित्तीय प्रयास बढ़त पर रहेंगे. भेंटवार्ताएं सफल रहेंगी. व्यावसायिक विषयों में रुचि रखेंगे. उन्नति के पथ पर सहजता से आगे बढ़ेंगे. हितों को साधने में सफल होंगे. सामंजस्यता बढ़ाएंगे.  शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9 शुभ रंग: मोर पंख के समान

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. व्यवहारिकता बढ़ाएं. 



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : शासन से संबंध बेहतर होंगे. कारोबारी लोगों से बेहतर तालमेल रहेगा. तर्कशीलता बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों  को तेजी से करेंगे. लक्ष्यगत प्रयासों में गति लाएंगे. प्रबंधन बेहतर बनाए रखेंगे. योजनाओं ने में सफलता पाएंगे. पैतृक मामलों में रुचि बढ़ेगी. बड़ों का सहयोग रहेगा. सक्रियता से काम लेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा. इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा. शुभता का संचार रह़ेगा. पद प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा. अपेक्षित वृद्धि होगी. मेलजोल व संवाद बढ़ाएंगे. अधिकाधिक लाभ का प्रयास रहेगा. पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अप्रत्याशित लाभ बनेंगे. आर्थिक हित साधने में सफल होंगे. विविध स्त्रोतों से लाभ संवार पाएगा. लेनदेन में गति आएगी. पेशेवरता में वृद्धि होगी. विविध सकारात्मक परिणाम बनेंगे. समकक्षों में परस्पर सामंजस्यता बढ़ेगी. शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9 शुभ रंग: वासंती 

उपाय: महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें. वचनपालन रखें. 



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

आज 15अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 15:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

15अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत षष्ठी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और आयुष्यमान योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में रहेगा। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। आज नवरात्र का पांचवां दिन है। शारदीय नवरात्रि का पाँचवाँ दिन माता स्कंदमाता की पूजा को समर्पित माना जाता है। सनातन धर्म में माता स्कंदमाता को मातृत्व, करुणा और शक्ति का प्रतीक माना गया है। इस दिन देवी पूजा और व्रत करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है। आज रात 9 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज ललिता पंचमी का व्रत भी किया जायेगा।



आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।  'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।


आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



नवरात्रि पंचमी (स्कंदमाता)

शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है। प्रेम और ममता की प्रतीक मां स्कंदमाता को विद्यावाहिनी, माहेश्वरी और गौरी भी कहा जाता है। भगवान कार्तिकेय को स्कंद कुमार भी कहा जाता है। उनकी माता होने के कारण देवी दुर्गा के इस स्वरूप का नाम स्कंदमाता पड़ा। माता की प्रतिमा में बालरूप में स्कंद उनकी गोद में विराजमान रहते हैं। देवी की गोद में स्वयं भगवान कार्तिकेय विराजमान हैं। देवी स्कंदमाता का रंग पूरी तरह सफेद बताया गया है। मां स्कंदमाता अपने भक्तों पर उसी तरह ममता और कृपा बरसाती हैं, जैसे एक मां अपने बच्चों का ध्यान रखती है।

मां स्कंदमाता के स्वरूप की बात करें तो देवी चार भुजाओं वाली हैं। मां अपनी गोद में स्वामी कार्तिकेय को लेकर शेर पर विराजमान हैं। मां के दोनों हाथों में कमल है। मां के चेहरे पर सूर्य के समान तेज है। मां स्कंदमाता की पूजा में धनुष बाण अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। नवरात्रि के पांचवें दिन पीला या सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि स्कंदमाता का प्रिय रंग पीला है। पीला रंग सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस रूप में मां के दर्शन करने से शांति मिलती है।

मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मां अपने भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाती हैं। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने, व्रत रखने और कथा का पाठ करने या सुनने मात्र से ही संतान सुख के योग बनते हैं। श्रद्धालु इस दिन माता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान सुख की कामना करते हैं।

नवरात्रि की पंचमी माता स्कंदमाता की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता स्कंदमाता का ध्यान कर दीपक जलाएं। माता को केले, पीले पुष्प और मिठाई अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती और देवी मंत्रों का पाठ करें। व्रत रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें। जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 15 अक्टूबर 2026 दिन: गुरुवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:28 AM, सूर्यास्त : 05:57 PM

तिथि : पंचमी 03:25 AM तक उपरांत षष्ठी

नक्षत्र :  ज्येष्ठा

राहुकाल : 01::47 PM से 03::15 PM तक

चन्द्रमा  : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार,भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, नवरात्रि का पांचवां दिन, ललिता पंचमी

   

 

              

आज :: 15 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : कार्य व्यापार में अतिरिक्त सावधानी बनाए रखें.  समय सामान्य प्रभाव वाला है.  परिवार के लोगों से भेंटवार्ता और सीख सलाह बनाए रखेंगे. निजी मामलों तुलनात्मक बेहतर रहेंगे.आयोजनों में रुचि लेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. सहजता सजगता से आगे बढ़ते रहेंगे. परिजनों की मदद से कार्य साधेंगे. व्यवस्था में विश्वास बना रहेगा. कार्य व्यापार में अनुशासन और अनुपालन पर जोर होगा. यात्रा में सावधनी बनाए रखें. लेनदेन में भूलचूक से बचें. अनावश्यक मामलों में दखल न दें. चर्चा में स्पष्टता व सावधानी बढ़ाएं. विवाद से बचें. स्थिति नियंत्रण में बनाए रखें. कार्यक्षमता पर भरोसा बढ़ाएं. शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9 शुभ रंग: ऐप्पल रेड 

 उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें. आस्था और सात्विकता बढ़ाएं. पीला दान व प्रयोग करें.   


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज टीम के सहयोग से विविधि परिणाम सकारात्मक बने रहेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. साझीदारी बढ़ाने का भाव रहेगा. सहजता व सहकार से उद्योग व्यापार को गति देंगे. आर्थिक सफलताएं प्राप्त करेंगे. लक्ष्य पर जोर बनाए रखेंगे. परिवार में शुभता रहेगी. अपनों के सहयोग से कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास रखेंगे. नीति नियमों पर फोकस रहेगा. पहल करने से बचें. व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे. विनम्रता से काम निकालेंगे. सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे. लोगों से तालमेल बढ़ाएंगे. बहकावे में आने से बचेंगे. संपर्क संवाद में सहज रहेंगे. सहजता से कार्य करें. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. उत्साह दिखाएंगे.  शुभ अंक: 3, 6 और 8 शुभ रंग: क्रीम कलर

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें. आस्था और सात्विकता बढ़ाएं. पीला दान करें. उत्साह रखें. 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : करियर कारोबार में अनुभवियों से सीख सलाह बढ़ाएंगे. नियम अनुशासन रखें. चर्चा संवाद और भेंटवार्ता में नियंत्रण रखेंगे. साझीदारी को मजबूती मिलेगी. कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. नियमपालन बनाए रखेंगे. जिद जल्दबाजी से बचेंगे. चर्चा संवाद में धैर्य से काम लेंगे. समकक्षों से तालमेल रखेंगे. मेहनत से कार्य व्यापार संवारेंगे. परिस्थितियों में सुधार के प्रयास बनाए रहेंगे. श्रमशील बने रहेंगे. आर्थिक प्रयास सहज रहेंगे. सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अनुशासन और कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा. सफेदपोश ठगों सें बचें. तार्किकतापूर्ण सोच बनाए रखें. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे. व्यवस्था व अनुशासन बनाए रखेंगे.  शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8 शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन 

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें. आस्था और सात्विकता बढ़ाएं. पीला दान करें. कर्मठ बनें. 


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  करीबियों व मित्रों से संबंधों में सहजता रहेगी. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे. पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएं. अपनों से संवाद में आदर और विश्वास बनाए रखेंगे. अनुपालन बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे. साहस पराक्रम पर बल देंगे. सहकार बनाए रखेंगे. कामकाज में सफलता बढ़ेगी. पेशेवर मामलों में तेजी बनी रहेगी. विविध मामलों सक्रियता रखेंगे. समकक्ष सहयोग देंगे. विविध मामलों में शुभता रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. शुभ अंक: 2, 3, 6 और 8 शुभ रंग: भगवा 

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें. आस्था और सात्विकता बढ़ाएं. पीला दान व प्रयोग करें.  वचन निभाएं. 


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : पारिवारिक चर्चा में धैर्य बनाए रहें. बड़ों का सम्मान करें. कार्य व्यापार में प्रबंधन संवार पाएगा. जरूरी तथ्यों पर ध्यान देंगे. प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी. बड़ों की बात ध्यान से सुनें. अतिउत्साह में नहीं आएं. लाभ प्रतिशत संवार पर रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि रहेगी. जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे. तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. सहजता बनाए रहें. चहुंओर अपेक्षित परिणाम बनेंगे. अपनों से मन की बात कहेंगे. करियर व्यापार में सफल होंगे.  वाणिज्य प्रयासों में सुधार आएगा. कामकाज अच्छा रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. स्मार्टनेस बनाए रहेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा. शुभ अंक: 1, 3 और 9   शुभ रंग: गेरुआ

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान व प्रयोग करें.  अहं से बचें. 


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : सूचनाओं को साझा करेंगे. साहसिक कार्यों में गति बनाए रखेंगे. कामकाजी स्थिति संवरेगी. साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. पहल बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार के मामलों को गति देंगे. वाणिज्यिक में यात्राएं सफल होंगी. वाद संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करेंगे. व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे. करियर में अनुभव का लाभ उठाएंगे. कला प्रदर्शन के अवसर रहेंगे. व्यापार में सफलता बनेगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सीख सलाह सुनेंगे. नियम कानून बनाए रखेंगे.  शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8   शुभ रंग: खाकी

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान करें.  कथा सुनें. 



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : कारोबार में गति बनी रहेगी. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. घर में सुख बना रहेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे. निजी मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. परंपरागत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. रक्तसंबंधों को बल मिलेगा.  वाणिज्यिक कार्य आगे बढ़ाएंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. हर्ष आनंद बढ़ेगा. तेजी रखेंगे. अतिथि आएंगे. श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे. शुभ अंक: 3, 6 और 8  शुभ रंग: कांसे के समान

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान करें.  साज संवार रखें. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : सभी मामलों में इच्छित परिणाम बन सकते हैं.  सफलता का प्रतिशत बढ़ा रहेगा.  अपनों से रिश्ते संवारने पर जोर रहेगा.  श्रेष्ठ परिणामों से उत्साहित बने रहेंगे.  संस्कारों पर जोर बना रहेगा.  नीति-रीति का पालन करेंगे. जीवनस्तर ऊंचा   रहेगा.  शुभकार्यों को आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी.  सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी.  वातावरण में अनुकूलन रहेगा.  इच्छित कार्य आगे बढ़ाएंगे.  नवाचार पर जोर देंगे.  स्मरण शक्ति को बल मिलेगा.  सभी से बेहता संबंध बनाकर चलेंगे.  व्यवसाय में प्रभावी रहेंगे.  नवकार्यों पर ध्यान देंगे.  शुभ प्रस्तावों में वृद्धि होगी.  कामकाजी प्रयासों में गति आएगी.  साझा कार्यों में आगे रहेंगे.  सक्रियता व सामंजस्यता रखेंगे. वित्तीय बचत बढ़ाएंगे.  बैंकिंग कार्यों को गति मिलेगी.  नवीन मामलों में रुचि रखेंगे.  सम्मान में वृद्धि होगी.  लक्ष्य हासिल करेंगे.  शुभ कार्य गति लेंगे. आर्थिकी मजबूत होगी. शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9   शुभ रंग: सिंदूरी लाल

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान व प्रयोग करें.  सृजन बनाए रखें. 



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आवश्यक चर्चाओं में पहल से बचें.  कार्यों में ढिलाई व लापरवाही न बरतें.  विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं.  संबंधों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी.  करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा.  व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें.  व्यवस्था व अनुशासन बनाए रहें. लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता बरतें.  नीति नियमों का पालन रखेंगे.  आवश्यक कार्यों को गति दे सकते हैं.  सहजता व विश्वसनीयता बढे़गी.  रिश्तों का सम्मान बनाए रखेंगे. न्यायिक विषय पक्ष में बन सकते हैं.  पेशेवरता पर फोकस बढ़ाएं.  कामकाज में स्मार्टनेस बनाए रखें.  जल्दबाजी न दिखाएं.  पेशेवर कार्यों में व्यस्तता रहेगी.  सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9 शुभ रंग: स्वर्णिम 

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान व प्रयोग करें.  विनम्र बने रहें. 



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : कार्य व्यापार बढ़त पर रहेगा.  सभी मामलों में इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं.  उद्योग व्यापार में रुटीन बनाए रखेंगे. करियर को उचित दिशा देंगे.  लाभ को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक मामलों को गति देंगे.  साख सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा.  जिम्मेदारियों को हरसंभव निभाने की कोशिश रखें.  सात्विकता व सामंजस्य पर जोर देंे.  सोच विचारकर निर्णय लें.  सेहत का ख्याल रखें.  सबको साथ लेकर चलेंगे.  वातावरण की अनुकूलता लाभ उठाएंगे.  कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा. पेशेवर प्रयासों को गति मिलेगी.  कार्यक्षमता बेहतर रहेगी.  लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे.  साहस व सूझबूझ रखेंगे.  जिद और अंहकार त्यागेंगे.  कामकाजी विषयों को पूरा करने पर जोर दें.  शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग: पीतांबरी 

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान करें.  विनम्र रहें.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : करियर व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.  प्रशासन के विषयों में तेज रहेंगे.  पद प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा.  मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.  लाभकारी योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे.  परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.  प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे.  आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा.  चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी.  कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे.  लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे.  लेनदेन में पहल का भाव रहेगा.  चर्चा संवाद बढ़ाएंगे.  आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. करियर कारोबार में शुभता बनाए रखेंगे. प्रबंधन मजबूत बना रहेगा.  उन्नति व विस्तार पर फोकस रखेंगे.  कार्यऊर्जा बेहतर रहेगी.  विभिन्न मामलों में सामंजस्यता बढ़ेगी.  स्पर्धा का भाव रखेंगे. शुभ अंक: 3, 6 और 8 शुभ रंग: पीला 

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान व प्रयोग करें.  उत्साह दिखाएं. 



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : औद्योगिक कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा.  विभिन्न अवसर भुनाएंगे.  कार्यक्षेत्र में सभी से सामंजस्य ररखेंगे. विभिन्न स्त्रोतों से लाभ बनेगा.  पद प्रभाव में बढ़त रहेगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा.  इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे.  योजनाओं को समर्थन मिलेगा.  सहज संवाद बनाए रखेंगे.  पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी.  विनय विवेक और धर्मपालन बनाए रहेंगे. भाग्य को बल मिलेगा.  अधिकतर मामले पक्ष में बनेंगे.  लाभ में वृद्धि बनी रहेगी.  बड़ो का साथ पाएंगे. वाणिज्यिक विषयों में उत्साह बढ़ा रहेगा.  प्रबंध कार्य में बेहतर बनेंगे.  वरिष्ठों का सहयोग रहेगा.  कार्ययोजनाएं सफल होंगी.  अधिकारी सहयोगी होंगे.  लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9 शुभ रंग: केशरिया

उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें.  आस्था और सात्विकता बढ़ाएं.  पीला दान व प्रयोग करें.  वादा निभाएं. 



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

आज 14अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 14:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

14अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।  उसके उपरांत पंचमी शुरू होगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है, इस तिथि पर देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और आयुष्यमान योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में रहेगा। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। आज रात 8 बजकर 39 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 3 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा।


आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।


नवरात्र चौथा दिन (मां कुष्माण्डा)

नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्माण्डा की पूजा की जाती है। अपनी मंद हंसी से ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्माण्डा के नाम से जाना जाता है। अपनी दिव्य मुस्कान से सृष्टि की रचना करने वाली माता कूष्मांडा की इस दिन आराधना करने से रोग, भय और नकारात्मकता दूर होती है तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सनातन धर्म में माता कूष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी माना गया है। इस दिन देवी पूजा, व्रत और साधना करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होने की मान्यता है। संस्कृत भाषा में कुष्माण्डा कुम्हड़े को कहा जाता है और कुम्हड़े की बलि इन्हें बहुत प्रिय है, जिसके कारण भी इन्हें कुष्माण्डा के नाम से जाना जाता है। माता का वाहन सिंह है। मां कुष्माण्डा की आठ भुजाएं होने के कारण इन्हें अष्टभुजा वाली भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र तथा गदा नजर आता है तो आठवें हाथ में जप की माला। कहते हैं इस जप की माला में सभी सिद्धियों और निधियों का संग्रह है। 

शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी माता कूष्मांडा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहती है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता कूष्मांडा का ध्यान कर दीपक और धूप जलाएं। माता को कुम्हड़ा (पेठा), फल और लाल पुष्प अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती और देवी मंत्रों का जाप करें। व्रत रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें। जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान देना शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 14 अक्टूबर 2026 दिन: बुधवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:28 AM, सूर्यास्त : 05:58 PM

तिथि : चतुर्थी 01:13 AM तक उपरांत पंचमी

नक्षत्र : अनुराधा 04:03 AM तक उपरांत ज्येष्ठा

राहुकाल : 12::18 PM से 01::47 PM तक

चन्द्रमा  : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस, नवरात्रि का चौथा दिन, वरद चतुर्थी



                   

आज :: 14 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा और साथी के साथ बिताए छोटे-छोटे पल भी आपको भीतर से खुशी देंगे। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आ सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज लिया गया कोई फैसला आगे चलकर लाभ दे सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास आपका पैसा बकाया है, तो उसे याद दिलाने का समय भी अच्छा है। हालांकि मीठी बातें करने वाले हर व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें और अपने जरूरी मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन संतोष, सफलता और अच्छी खबरों के साथ आगे बढ़ सकता है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण सौदा आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। आपकी मेहनत अब धीरे-धीरे अपना परिणाम दिखा रही है। परिवार का सहयोग किसी बड़े फैसले, खासकर घर या संपत्ति से जुड़े मामले में आपके लिए मददगार रहेगा। समाज में भी आपके काम और प्रयासों की चर्चा हो सकती है और लोग आपकी सराहना करेंगे। लंबे समय से अधूरा पड़ा कोई काम पूरा होने से मन को बड़ी राहत और संतोष मिलेगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचारों की चर्चा हो सकती है और कला, लेखन, संगीत या किसी अन्य रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। घर में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि किसी सहयोगी की बात आपको बुरी लग सकती है, इसलिए तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले स्थिति को समझें। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य की दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है। विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे विद्यार्थियों को भी कोई शुभ संकेत मिल सकता है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज मन में कई तरह के सवाल और उलझनें चल सकती हैं, इसलिए बड़े आर्थिक फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और शांत व्यवहार से स्थिति संभाली जा सकती है। मां से किया कोई पुराना वादा पूरा करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी काम या लंबे समय से अटके किसी कार्य में भी प्रगति होने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। इसी बीच मन में आया कोई नया विचार आगे चलकर आपकी सफलता की नींव बन सकता है।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह आपको आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना हो सकती है और उन्हें सम्मान भी मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं, हालांकि फैसला सोच-समझकर ही लें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में फिर से गर्माहट और अपनापन बढ़ाएगा। आज आप सिर्फ अपनी भावनाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने करीबियों के मन की बात समझने की भी कोशिश करेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपकी समझदारी और सतर्कता आपको कई परेशानियों से बचा सकती है। साझेदारी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और जरूरी बातों को स्पष्ट रखें। कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने से मन काफी प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कागजातों को संभालकर रखें। कोई पुराना लेन-देन या विवाद आज समाप्त हो सकता है, जिससे लंबे समय से बना मानसिक तनाव भी कम होगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आपके सही फैसले आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं और आप समय रहते उन्हें पहचान भी पाएंगे। हालांकि धन से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अतीत की कोई गलती दोबारा सामने आ सकती है, लेकिन उसे लेकर परेशान होने के बजाय उससे सीख लेना ज्यादा बेहतर रहेगा। विदेश में शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान की किसी उपलब्धि से मन गर्व और खुशी से भर जाएगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत हैं। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन की तैयारी हो सकती है, जिससे वातावरण सकारात्मक और खुशनुमा रहेगा। काम का दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है और थकान भी महसूस होगी, लेकिन मेहनत के अच्छे परिणाम आपको संतोष देंगे। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। यदि किसी गलती का एहसास हो तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें, क्योंकि ईमानदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी। आज आपकी विनम्रता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आप उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत या सुखद बदलाव आने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें और योग, व्यायाम या नियमित दिनचर्या को नजरअंदाज न करें। परिवार से जुड़ा कोई मामला आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। आपके प्रयासों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कई काम अपेक्षा से आसानी से पूरे होते नजर आएंगे।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का है। यदि कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर रही है तो उसे टालने के बजाय उस पर ध्यान दें। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से आगे बढ़ें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। आज हर कदम उठाने से पहले उसके परिणामों पर विचार करें। कई बार परिस्थितियों को थोड़ा समय देना ही सबसे सही समाधान साबित होता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज समाज में आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। आपके विचारों और कार्यों की लोग सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी पहले की तुलना में सुधार दिखाई दे सकता है। प्रेम संबंधों में चली आ रही दूरी कम होने और रिश्ते में फिर से अपनापन लौटने के संकेत हैं। यदि किसी व्यक्ति के लिए आपके मन में भावनाएं हैं तो उन्हें व्यक्त करने का साहस भी आज मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि कुछ जरूरी खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। आप दोनों एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को बेहतर तरीके से समझते हुए रिश्ते में नई मजबूती महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या जूनियर की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। भाग्य का सहयोग मिलने से मुश्किल लगने वाले कई काम भी आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। कुल मिलाकर दिन सहयोग, संतोष और रिश्तों की खुशी से भरा रहने वाला है।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

आज 13अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 13:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

13अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि मंगलवार को रात 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।  उसके उपरांत चतुर्थी शुरू होगी। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जायेगी। माता चंद्रघंटा को वीरता और करुणा का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन माता की आराधना कर भय और नकारात्मकता से मुक्ति की कामना करते हैं। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और प्रीति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर तुला राशि में रहेगा। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। आज रात 8 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।



आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



नवरात्रि तीसरा दिन (चंद्रघंटा)

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। सनातन धर्म में माता चंद्रघंटा को शक्ति, साहस और शांति की देवी माना गया है। इस दिन देवी आराधना, व्रत और पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। माता चंद्रघंटा को देवी दुर्गा का उग्र रूप माना जाता है। मां चंद्रघंटा, जिनका वाहन सिंह है और जिनके दस हाथों में से चार दाहिनी हाथों में कमल का फूल, धनुष, जप माला और तीर है और पांचवां हाथ अभय मुद्रा में रहता है, जबकि चार बाएं हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार है और पांचवां हाथ वरद मुद्रा में रहता है, उनका स्वरूप भक्तों के लिए बड़ा ही कल्याणकारी है। ये सदैव अपने भक्तों की रक्षा के लिए तैयार रहती हैं। इनके घंटे की ध्वनि के आगे बड़े से बड़ा शत्रु भी नहीं टिक पाता है। आज माता चंद्रघंटा को प्रसाद के रूप में गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने से जातक को सभी बिघ्न बाधाओं से मुक्ति मिलाती है। माता चंद्रघंटा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आज का दिन शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।माता चंद्रघंटा का ध्यान कर दीपक और धूप जलाएं।माता को लाल पुष्प, दूध और मिठाई अर्पित करें।दुर्गा चालीसा और देवी मंत्रों का जाप करें।व्रत रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान देना शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 13 अक्टूबर 2026 दिन: मंगलवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:27 AM, सूर्यास्त : 05:59 PM

तिथि : तृतीया 11:28 PM तक उपरांत चतुर्थी

नक्षत्र : विशाखा 01:42 AM तक उपरांत अनुराधा

राहुकाल : 02::12 PM से 04::40 PM तक

चन्द्रमा  : तुला राशि पर 07:12 PM तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, नवरात्रि का तीसरा दिन

     


              

आज :: 13 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। जिम्मेदारियां भले ही कुछ अधिक महसूस हों, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत हर चुनौती का सामना करने की ताकत देंगे। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। घर में मेहमानों के आने से खुशियों और रौनक का माहौल बना रहेगा। लंबे समय से दिल में संजोई कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बस कार्यस्थल पर छोटी-सी लापरवाही से बचना होगा, क्योंकि आज सजग रहना ही सफलता की कुंजी है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है। आपके अनुभव, समझदारी और अच्छे कार्यों की लोग सराहना करेंगे। सामाजिक या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा का अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर किसी लाभदायक अवसर का कारण बन सकती है। हालांकि किसी की कही-सुनी बात पर तुरंत विश्वास करने से बचें। आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता आज खुलकर सामने आएगी और लोग आपकी योग्यता को पहचानेंगे। भाग्य भी आपके प्रयासों का साथ देता नजर आ रहा है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपको जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत महसूस होगी। आय और खर्च के बीच सही तालमेल रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। कुछ परिस्थितियां थोड़ी असहज कर सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और सूझबूझ आपको उनसे बाहर निकाल देगी। यात्रा के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय को लेकर असमंजस हो तो जल्दबाजी न करें। आज उठाया गया कोई नया कदम आने वाले समय में अच्छे परिणाम दे सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख को साथ लेकर आगे बढ़ना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज का दिन आपको सफलता के साथ सावधानी का भी संदेश दे रहा है। कार्यक्षेत्र में मिलने वाली कोई उपलब्धि आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकती है, लेकिन मौसम में बदलाव या लापरवाही का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए अपना ध्यान रखें। धन कमाने के मामले में ईमानदारी और सही रास्ता अपनाना आपके लिए सबसे लाभकारी रहेगा। लगभग पूरा हो चुका कोई काम अचानक अटक सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। विदेश में शिक्षा का सपना देख रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अटका कोई लेन-देन पूरा होने से भी मन को बड़ी राहत मिलेगी।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपको धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव मन को परेशान कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाला जा सकता है। किसी को वादा करने या कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। जरूरी कामों को टालना आज नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में भी सावधानी रखें, खासकर उधार दिए हुए धन को लेकर थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। अतीत की कोई गलती आज आपको भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सीख दे सकती है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज सितारे आपको जोखिम से दूर रहने और सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे कामों में जल्दबाजी न करें जिनमें अनिश्चितता अधिक हो। लंबे समय से रुका कोई सरकारी कार्य आगे बढ़ सकता है और इससे राहत मिलेगी। हालांकि कुछ काम आखिरी समय में अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा से घर का माहौल उत्साह और खुशियों से भर सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नई पहचान, सम्मान या कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज सफलता की राह आपके लिए खुलती नजर आ रही है, बस जरूरी है कि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। रियल एस्टेट और संपत्ति से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा, जिससे आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सहज महसूस करेंगे। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार है तो उससे लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर ही लें। वाहन से जुड़ा कोई अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल भी खुशहाल होगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज कुछ लोग आपकी प्रगति से असहज होकर आपके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और आत्मबल आपको स्थिति संभालने में मदद करेंगे। आपका व्यक्तित्व और प्रभाव लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बनाने में सहायक रहेगा। किसी ऐसे काम या समस्या को लेकर लंबे समय से तनाव था, तो उसमें अब राहत मिलने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, लेकिन समय के साथ सकारात्मक संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंखों का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतें और किसी भी लेन-देन को स्पष्टता और सोच-विचार के साथ ही करें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपकी वाणी और आपका व्यवहार आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। आपकी मधुर बातें और विनम्र अंदाज लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं और नौकरी या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च बाद में परेशानी बढ़ा सकते हैं। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि किसी नई साझेदारी की योजना है तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। घर या संपत्ति खरीदने का विचार भी आज मन में जोर पकड़ सकता है।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और आपकी पहचान मजबूत होगी। हालांकि कोई महत्वपूर्ण सौदा आखिरी समय में अटक सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। समय और धन का सही प्रबंधन आज बहुत जरूरी रहेगा। अपने आसपास के लोगों को समझने में भी सावधानी बरतें, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका सच्चा हितैषी हो, यह जरूरी नहीं। कोई व्यक्ति मित्र बनकर भी आपके हितों के विपरीत काम कर सकता है। परिवार की ओर से मिली कोई खबर थोड़ी चिंता दे सकती है, लेकिन शांत रहकर स्थिति को संभालना ही बेहतर रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन खुशियों और शुभ समाचारों के साथ आगे बढ़ सकता है। सुबह से ही कुछ ऐसी सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं, जो आपका मन प्रसन्न कर दें। हालांकि पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है, खासकर यदि आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाते हैं। वैवाहिक जीवन में भी धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा। यदि आपकी कोई गलती सामने आती है तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें। आपकी विनम्रता और सच्चाई रिश्तों में आई दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आज प्रेम, धैर्य और समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभालना ही सबसे बेहतर रास्ता रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देती नजर आएंगी। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है और इसके बाद भी सकारात्मक घटनाएं आपका उत्साह बनाए रखेंगी। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम और सम्मान से बात करेंगे तो स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को बेवजह बड़ा बनाने से बचें। यदि आपकी कोई गलती सामने आती है तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें। आपकी विनम्रता, सच्चाई और समझदारी आज रिश्तों में फिर से मिठास घोलने का काम करेगी।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷