आज 24 :: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
24 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। नवमी तिथि आज पुरा दिन पूरी रात पार कर 25 मई अहले सुबह 4:30 AM तक रहेगा उसके उपरांत दशमी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा और सूर्यदेव इस राशि के स्वामी हैं।ज्येष्ठ मास की शुक्ल नवमी तिथि जिसे पंचांग में धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। यह दिन रविवार को पड़ रहा है, इसलिए सूर्य देव की आराधना का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में सुख, शांति और शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
पुरुषोत्तम मास का नौवां दिन आज
पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय मास माना जाता है। इसे अधिक मास, मल मास और लोंद मास के नाम से भी जाना जाता है। यह मास लगभग हर तीन वर्ष में आता है। ज्येष्ठ शुक्ल की नवमी तिथि इस मास का नौवां दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का शुभ संयोग है, जो धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और नया काम शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। व्रत-उपवास रखने और श्री हरि का भजन-कीर्तन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग : 24 मई 2026,दिन: रविवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:10 PM तिथि : नवमी 04: 30 AM तक उपरांत दशमी नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 02:50 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी राहुकाल : 05 : 27 PM से 07 :10 PM तक चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, भगवान सूर्य पूजन दिवस
आज :: 24 :: 05 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. आज कम समय में अधिक लाभ कमाने की सोच आपको गलत दिशा में ले जा सकती है, इसलिए किसी भी नियम-विरुद्ध कार्य से दूरी बनाकर रखें. धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी जरूरी रहेगी.जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. स्थायी संपत्ति या निवेश से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से एकाग्रता की कमी महसूस होगी, जिससे कार्यों में मन कम लगेगा. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सामान्य रहेगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. धार्मिक गतिविधियों में परिवार का सहयोग मिलेगा. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को आज धैर्य से काम लेना होगा. व्यापार में जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें. नए काम की शुरुआत या बड़ा निवेश टालना हितकर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. साथी के साथ संवाद बनाए रखें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. थकान, तनाव या छोटी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. वाहन सावधानी से चलाएं. सावधानी: किसी भी प्रकार के लालच या शॉर्टकट से बचें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 7
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और मिश्रित अनुभव लेकर आ सकता है. आज घर और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नए लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में धन खर्च हो सकता है. पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और घर का माहौल आनंदमय रहेगा. पुराने मित्रों और बचपन के साथियों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे दिन यादगार बन सकता है. करियर और व्यापार: व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लें. सावधानी: दस्तावेजों और पूंजी निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें. निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है. उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं और पीले वस्त्र धारण करें. शुभ रंग: हल्का हरा शुभ अंक: 3
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक संकेत लेकर आया है. आज आपके कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा. आकस्मिक धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सुखद रहेगा. पिता एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद आपको मानसिक शांति देगा. दोपहर के बाद मित्रों और परिचितों से लाभदायक संपर्क बन सकते हैं. करियर और व्यापार: नौकरी में प्रशंसा मिल सकती है. व्यापारियों को लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में आय के नए स्रोत बनने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. हालांकि किसी भी कार्य में अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति समर्पण का अच्छा परिणाम मिलेगा और अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित खानपान से बचें. सावधानी: अति उत्साह में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें. उपाय: भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: 5
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. दिन की शुरुआत में मानसिक चिंता और कार्यों में रुकावट का अनुभव होगा. अधिकारियों या वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत करते समय विशेष संयम रखने की आवश्यकता रहेगी. आपकी किसी छोटी बात को गलत समझा जा सकता है, इसलिए संभंलकर बात करें. व्यापार में शुरुआती समय में बाधाएं आ सकती हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा. जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. अधिकारियों को प्रभावित करने का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए दोपहर बाद लाभ की स्थिति बन सकती है. आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. पुराने अटके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य: थकान, सिरदर्द या मानसिक तनाव की समस्या रह सकती है. खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखें. सावधानी: क्रोध और कटु वाणी से बचें, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 5
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए संयम और सतर्कता बनाए रखने का संकेत दे रहा है. आज क्रोध और आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए हर परिस्थिति में धैर्य से काम लें. मानसिक रूप से बेचैनी और व्यग्रता बनी रह सकती है, जिससे मन किसी भी कार्य में पूरी तरह नहीं लगेगा. नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. पारिवारिक जीवन: परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें और घर के बड़े सदस्यों की सलाह को महत्व दें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बहस से बचें. व्यापार में किसी भी जोखिम भरे निर्णय को टालना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए शांत व्यवहार जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य: तनाव, सिरदर्द और थकान की समस्या परेशान कर सकती है. खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें. सावधानी: क्रोध और नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि छोटी-मोटी दुर्घटना या चोट लगने की आशंका बनी रहेगी. उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. आज परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपको संतुलन और सफलता का अनुभव होगा. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और अपनों के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में उत्साह बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ मजबूत होगी, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य या धार्मिक चर्चा का माहौल बन सकता है. बड़े-бुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और प्रशंसा मिलने के योग हैं. आपके कार्यों की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. साझेदारी में किए गए कार्य सफलता दिला सकते हैं और विरोधी भी निष्क्रिय रहेंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. सावधानी: अनावश्यक खर्च और दिखावे से दूरी बनाए रखें. उपाय: भगवान विष्णु को हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 7
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए प्रगति और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है. आज आप अपने व्यवसाय और आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए नए प्रयास करेंगे, जिनमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है. व्यापार में निवेश संबंधी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी. विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार में किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. धैर्य और मधुर व्यवहार से रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. करियर और व्यापार: व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. हालांकि अचानक होने वाले खर्च आपके बजट को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए धन का उपयोग सोच-समझकर करें. लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. कुछ आंतरिक मतभेद सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य: भागदौड़ के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है. खानपान और आराम का ध्यान रखें. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. उपाय: भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध अर्पित करें और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 5
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला है. आज आपका मन साहित्य, कला और ज्ञानवर्धक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा. कहानी, कविता या किसी नई रचनात्मक योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता और सराहना मिलने के संकेत हैं. सामाजिक और राजनीतिक चर्चाओं में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन: परिवार में खुशियों और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक लाभ से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे. सावधानी: किसी भी चर्चा में कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. नकारात्मक विचारों के कारण कार्यों में एकाग्रता की कमी महसूस होगी. रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, दिन की शुरुआत थोड़ी चिंताजनक रह सकती लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मानसिक राहत देगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें. व्यापार में जल्दबाजी से बचें और नए निवेश फिलहाल टाल दें. विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में शुरुआत में धन हानि होने की संभावना है, इसलिए लेन-देन में सतर्कता रखें. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. लव लाइफ: जीवनसाथी और प्रेमी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आपसी समझ रिश्तों को मजबूत बनाएगी. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सावधानी: भावनाओं में आकर कोई आर्थिक निर्णय न लें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 4
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है. आज आपके व्यवहार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. मित्रों के साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे और परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा विरोधियों पर विजय मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा. पारिवारिक जीवन: परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी देखभाल में लापरवाही न करें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और साथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य: थकान, तनाव या छोटी दुर्घटना की संभावना बन सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. सावधानी: संपत्ति और साझेदारी के मामलों में जल्दबाजी से बचें. दोपहर के बाद अचानक किसी छोटी दुर्घटना या अप्रिय समाचार के कारण मानसिक चिंता बढ़ सकती है. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 3
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए संयम और धैर्य से काम लेने का संकेत दे रहा है. आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं. दिन के शुरुआती समय में मन में नकारात्मक विचार हावी रह सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास कमजोर महसूस होगा. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार दिखाई देगा और आपके विचारों में स्थिरता आएगी. रचनात्मक कार्यों, कला या नई योजनाओं की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है. किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अवसर भी मिलेगा. पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मानसिक तनाव कम करेगा और आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी. व्यापार में अधिक लाभ के लालच से बचना लाभकारी रहेगा. लव लाइफ: साथी के साथ भावनात्मक तालमेल अच्छा रहेगा. छोटी बातों को लेकर बहस से बचें और रिश्तों में विश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच जरूरी होगी. सावधानी: नकारात्मक लोगों और गलत सलाह से दूरी बनाए रखें. बातचीत में संतुलन बनाए रखें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: हल्का हरा शुभ अंक: 5
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए शुभ और उत्साह से भरा रहने वाला है. आज आपके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा और लंबे समय से रुकी योजनाओं में भी गति आ सकती है. छोटी बातों पर विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है. पारिवारिक जीवन: घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी यात्रा, पर्यटन या धार्मिक स्थल पर जाने का योग भी बन रहा है. करियर और व्यापार: नए कार्यों की शुरुआत लाभकारी साबित हो सकती है. व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के मामलों में सतर्क रहें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 3
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷