आज 05:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
04अक्टूबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि रविवार को देर रात 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत दशमी शुरू होगी। सनातन धर्म में नवमी तिथि को विशेष रूप से देवी पूजा और आध्यात्मिक साधना के लिए शुभ माना जाता है। आश्विन मास में आने वाला यह दिन श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और परिघा योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं। आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक परिघ योग रहेगा। परिघ योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। मातृ नवमी का श्राद्ध भी रहेगा। आज रविवार है, जिसका संबंध परंपरागत रूप से सूर्य देव से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में रविवार को सूर्य उपासना, अनुशासन और आत्मबल से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सुबह का समय पूजा-पाठ और दिन की प्राथमिकताएं तय करने के लिए रखा जा सकता है।
आश्विन कृष्ण नवमी
नवमी तिथि देवी आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन माता दुर्गा की पूजा और मंत्र जाप करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर देवी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष नवमी देवी कृपा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता दुर्गा और भगवान सूर्य का ध्यान करें। घर के मंदिर में दीपक और धूप जलाकर पूजा करें। देवी को लाल पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें।
आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
मातृ नवमी श्राद्ध
रविवार को मातृ नवमी है और यह दिन महिला पितरों को समर्पित है। मातृ नवमी के दिन दिवंगत दादियों, सास, माताओं, बहनों, बेटियों और सुहागिन महिलाओं की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। मातृ नवमी के दिन किया गया श्राद्ध न केवल दिवंगत स्त्री पितरों को तृप्त करता है बल्कि घर में स्त्रियों की रक्षा, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की दृष्टि से भी अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके अलावा आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध कर्म भी किय जाएगा।
आज का पंचांग
दिनांक : 04 अक्टूबर 2026 दिन: रविवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :06:23 AM, सूर्यास्त : 06:07 PM
तिथि : नवमी 03:54 AM तक उपरांत दशमी
नक्षत्र : पुनर्वसु 12:14 AM तक उपरांत पुष्य
राहुकाल : 04::39 PM से 06::07 PM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 06:31 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस, पितृ पक्ष नवमी श्राद्ध, मातृ नवमी
आज :: 04 :: 10 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वालों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. बंधुजनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी. परिणामों से उत्साहित रहेंगे और परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी. भाईचारा मजबूत होगा और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाणिज्यिक मामलों पर ध्यान रहेगा. सहकारिता बढ़ेगी और विभिन्न मामले सुलझ सकते हैं. बड़ों का सम्मान बनाए रखें. व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहने के साथ शुभ सूचनाएं भी मिल सकती हैं.शुभ अंक: 1, 6 और 9 शुभ रंग: चमकीला लाल
उपाय: आत्मतत्व स्वरूप सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. अच्छे श्रोता बनें और संवाद बढ़ाएं
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृष राशि वालों के निजी कार्यों में गति आएगी. अपनों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे और घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. धन-धान्य में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं और आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. अतिथि आगमन संभव है. व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे और मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा. साज-सज्जा और भव्यता से जुड़े कामों में भी रुचि रहेगी.शुभ अंक: 4, 6 और 7 शुभ रंग: श्वेत
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. अपना वचन निभाएं और विनम्र रहें.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि वालों के रचनात्मक प्रयास सफल हो सकते हैं. विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी और सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है. व्यक्तिगत मामलों में सुधार आएगा. कार्य और व्यापार को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे. अनुबंधों से जुड़े योग बन सकते हैं. नवाचार पर जोर रहेगा. संबंधों में सुधार होगा और प्रबंधन एवं प्रशासन से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं. बचत और बैंकिंग से जुड़े मामलों में रुचि रहेगी. मेहमानों का आगमन भी हो सकता है.शुभ अंक: 1, 4, 5 और 6 शुभ रंग: आसमानी
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. सृजनात्मकता बढ़ाएं.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि वालों का ध्यान रिश्तों पर रहेगा. सभी को जोड़कर चलने की कोशिश करेंगे. त्याग और सहयोग की भावना बढ़ेगी. परिवार और करीबियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे. प्रबंधन से जुड़े काम सहजता से पूरे हो सकते हैं. बजट के अनुसार आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा. निवेश और विस्तार की सोच बन सकती है. बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान देंगे. जरूरी कामों में धैर्य रखें और नीति-नियमों के अनुसार काम करें. वैदेशिक कार्यों में भी गति आने के संकेत हैं.शुभ अंक: 1, 2, 4 और 6 शुभ रंग: पर्ल पिंक
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. विनम्रता बनाए रखें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों के लिए करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में तेजी रह सकती है. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे. जरूरी कामों को तेजी से पूरा करने पर जोर रहेगा. आर्थिक अवसरों में वृद्धि हो सकती है. लाभ और व्यापार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं. आय के एक से अधिक स्रोत बनने की संभावना है. लंबित धन की प्राप्ति हो सकती है. पेशेवर रवैया बनाए रखें और सभी को साथ लेकर चलें.शुभ अंक: 1, 4 और 7 शुभ रंग: गहरा गुलाबी
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों के कामकाजी मामलों में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. पेशेवर प्रभाव में वृद्धि होगी. उद्योग और व्यापार से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. लाभ का प्रतिशत बेहतर होने के संकेत हैं. शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. कामकाज पर फोकस बढ़ेगा और अनुभव का लाभ मिलेगा. बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रबंधकीय विषयों को गति मिलेगी. पेशेवर लोग इच्छित सफलता पाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. समकक्षों का भरोसा जीतने का अवसर मिलेगा.शुभ अंक: 1, 4, 5 और 6 शुभ रंग: पिस्ता कलर
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. सहयोग की भावना बढ़ाए रखें.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और करियर-कारोबार में तेजी आ सकती है. लाभकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. कामकाज उम्मीद से बेहतर रह सकता है. सभी का समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. धर्मकार्य और पुण्य अर्जन में रुचि बढ़ सकती है. आस्था मजबूत होगी और मित्रों का समर्थन मिलेगा. कारोबार में गति बनाए रखने का प्रयास करेंगे.शुभ अंक: 4, 6 और 7 शुभ रंग: स्फटिक के समान
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. साहस बढ़ाए रखें.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों को परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. करीबी लोगों की मदद उत्साह बढ़ाएगी. आर्थिक मामलों पर फोकस बढ़ाएं. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा. समकक्षों और बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. शोधात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कुल-कुटुंब के साथ नजदीकी बनी रहेगी. आकस्मिक परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, इसलिए तैयारी के साथ आगे बढ़ें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और अनुशासन बनाए रखें. संकोच को अपने काम में बाधा न बनने दें.शुभ अंक: 1, 6 और 9 शुभ रंग: ऐप्पल रेड
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. सहयोग की भावना बनाए रखें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वाले महत्वपूर्ण चर्चाओं को बेहतर दिशा देने में सफल हो सकते हैं. कामकाजी मामलों में सफलता बढ़ेगी. साझा प्रयासों में भरोसा बनाए रखें. उद्योग और कारोबार से जुड़े कामों को गति मिलेगी. दांपत्य जीवन में सुख-सौख्य बना रह सकता है. जीवनसाथी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. स्थायित्व को बल मिलेगा और योजनाओं में गति आएगी. मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी. व्यापार को संवारने में सहजता रहेगी. शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें और नियमों की अनदेखी से बचें.शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9 शुभ रंग: स्वर्णिम
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. योग-प्राणायाम पर जोर दें और टीम को बेहतर बनाएं.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों के लिए करियर का दिन सामान्य रह सकता है. पेशेवर पक्ष को मजबूत करने पर ध्यान देंगे. अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें. सतर्कता और सजगता के साथ आगे बढ़ें. नौकरीपेशा लोगों को बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का अवसर मिलेगा. नियमों के अनुसार काम करना लाभकारी रहेगा. मेहनत और पेशेवरता से अपनी जगह बनाने का प्रयास करें. किसी प्रलोभन में न आएं और अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. खर्च और लेनदेन पर नजर रखें.शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9 शुभ रंग: रस्ट कलर
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. काम में निरंतरता बनाए रखें.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वाले नीति-नियमों का सम्मान करेंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन करने की कोशिश करेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में रह सकते हैं. करीबियों का साथ मिलेगा. मित्रों के साथ भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं. लाभ के अवसर बने रहेंगे. अध्ययन-अध्यापन से जुड़े मामलों में प्रभावी रहेंगे. संतान पक्ष से अच्छे संकेत मिल सकते हैं. जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है. सक्रिय और सतर्क रहें. आवश्यक कामों को दोपहर बाद तक पूरा करने का प्रयास करें.शुभ अंक: 1, 4, 6 और 8 शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. स्वाध्याय पर जोर दें.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों के निजी संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावी रहेगा. परिवार की परंपराओं को निभाने का प्रयास करेंगे. भवन और वाहन से जुड़े मामलों में समाधान मिल सकता है. हालांकि अति उत्साह और आवेश से बचना जरूरी रहेगा. जल्दबाजी में निर्णय न लें. व्यक्तिगत व्यवहार पर ध्यान दें और अहंकार से बचें. विनम्रता बनाए रखने से रिश्ते बेहतर रहेंगे. जीवन में सुख बढ़ सकता है. निजी मामले पक्ष में बनेंगे और प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी.
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9 शुभ रंग: भगवा
उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. बड़ों की बात सुनें, ध्यान-प्राणायाम करें और बड़प्पन की भावना बढ़ाएं.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें