आज 03:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
03 अक्टूबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 07:59 AM तक रहेगा उसके उपरांत अष्टमी तिथि शुरू होगा। यह तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर रविवार सुबह 05:51 AM तक रहेगा उसके उपरांत नवमी तिथि शुरू होगा।आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी देवी कृपा प्राप्त करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत भी किया जाएगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही देर रात 1 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोलह दिवसीय माता महालक्ष्मी व्रत संपूर्ण होगा।
आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
आश्विन कृष्ण अष्टमी
अष्टमी तिथि देवी उपासना के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर देवी मंत्रों का जाप करते हैं। सनातन धर्म में अष्टमी तिथि को विशेष धार्मिक महत्व दिया गया है। यह दिन देवी पूजा, आध्यात्मिक साधना और शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। आश्विन मास में आने वाली यह तिथि श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाली मानी जाती है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता दुर्गा और भगवान शिव का ध्यान करें। घर के मंदिर में दीपक और धूप जलाएं। देवी को लाल पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित करें। दुर्गा चालीसा या देवी मंत्रों का पाठ करें।जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।
जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत
आज जितिया का व्रत किया जाएगा। इसे जीवित्पुत्रिका या जीउतिया के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और उनकी मंगलकामना के लिए जितिया का व्रत करती हैं। साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं भी इस व्रत को करती हैं। ये व्रत मुख्यतः यूपी, बिहार के क्षेत्रों में किया जाता है। जितिया के दिन व्रती महिलाएं अन्न और जल कुछ ग्रहण नहीं करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। जितिया व्रत का पारण दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में किया जाता है।
आज का पंचांग
दिनांक : 03 अक्टूबर 2026 दिन: शनिवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :06:23 AM, सूर्यास्त : 06:08 PM
तिथि : सप्तमी 07:59 AM तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र : आद्रा 01:29 AM तक उपरांत पुनर्वसु
राहुकाल : 09::19 AM से 10::47 AM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, पितृ पक्ष सप्तमी श्राद्ध, मध्य अष्टमी, कालाष्टमी, श्रीमहालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत
जीवित्पुत्रिका व्रत की सभी माताओं को बधाई
आज :: 03 :: 10 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातक सहकारिता और साझीदारी में विशेष रुचि रखेंगे. सभी के साथ सामंजस्य बढ़ाएंगे और भावनात्मक विषयों में अंकुश बनाए रखेंगे.करियर-कारोबार में आपका प्रभाव बना रहेगा और प्रबंधन के कार्य सुचारू रूप से सधेंगे. अनुशासन बढ़ेगा और परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा. संवाद व संचार के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. शुभ अंक : 3, 5, 8 और 9 शुभ रंग : गेहुआं
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृष राशि के जातकों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा. आपको अपने रक्त संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ यादों भरे पल साझा करेंगे. जीवनस्तर संवर पर रहेगा और समता-सामंजस्य का भाव बना रहेगा. योग्य व्यक्तियों को आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आपकी वाणी और व्यवहार का प्रभाव हर जगह देखने को मिलेगा, जिससे धन-संपत्ति बढ़ेगी. शुभ अंक: 5, 6 और 8 शुभ रंग : स्फटिक के समान
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के जातकों के इच्छित विषयों को बढ़ावा मिलेगा और साख-सम्मान में वृद्धि होगी.रचनात्मक क्षेत्रों में आप अपनी मनचाही जगह बनाए रखेंगे और नवाचार में सफलता मिलेगी. नियम व अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे. किसी सुखद यात्रा के संकेत हैं और कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे जीवनशैली संवरेगी. शुभ अंक : 3, 5 और 8 शुभ रंग : आसमानी
उपाय (kal ke upay): पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि के जातकों का ध्यान कारोबार से जुड़े निवेश पर रह सकता है. इससे विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा.नियमों का पालन करेंगे और संबंधियों का पूरा सम्मान रखेंगे. अतिथियों का सत्कार करेंगे और पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. किसी काम से यात्रा संभव है. आय और व्यय दोनों बढ़ा हुआ रहेगा, इसलिए खर्च पर ध्यान दें. शुभ अंक : 2, 3, 5 और 8 शुभ रंग : बेबी ब्लू
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातक आर्थिक अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे और वित्तीय मामले आपके पक्ष में बनेंगे.नियंत्रित जोखिम उठाते हुए सहयोग की भावना रखेंगे. लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी. अर्थ-व्यापार से जुड़े लोग काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और करियर में सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. शुभ अंक : 1, 3 और 5 शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि के जातकों के प्रबंधन से जुड़े कामों में लाभ बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.पैतृक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा. दीर्घकालिक योजनाओं को समर्थन मिलेगा और कार्यकारी संबंधों में सहजता आएगी. यात्रा पर जा सकते हैं और बड़े लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. शुभ अंक : 3, 5 और 8 शुभ रंग: समुद्री
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातकों के सभी प्रयास बेहतर बनेंगे और लाभ की प्रबलता बनी रहेगी.आत्मविश्वास और साहस से काम लेंगे. धार्मिक गतिविधियों से प्रमुखता से जुड़ सकते हैं, जिससे आस्था व अध्यात्म को बल मिलेगा. कार्यक्षेत्र के अवरोध दूर होंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपके भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी.शुभ अंक : 5, 6 और 8 शुभ रंग : फिरोजी
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातकों को स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. नियम-कानून के साथ आगे बढ़ना आपके लिए हितकर रहेगा.आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें और स्वास्थ्य की बिल्कुल अनदेखी न करें. जल्दबाजी में कोई समझौता न करें और अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. शुभ अंक : 3, 5, 8 और 9 शुभ रंग : गहरा भूरा
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के जातकों के औद्योगिक प्रयास गति पकड़ेंगे और परिस्थितियां पूरी तरह सकारात्मक रहेंगी.प्रियजनों और श्रेष्ठ जनों से मुलाकात होगी. साझीदारी के कामों में सफलता मिलेगी. भूमि व भवन से जुड़ी योजनाओं को गति देंगे. दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगीशुभ अंक: 3 और 8 शुभ रंग : पीला
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातक अपनी मेहनत से राह बनाने में विश्वास रखेंगे. सहकर्मियों पर भरोसा दिखाएंगे और जरूरी कामों में तेजी लाएंगे.लिखापढ़ी के कागजी कामों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें. ठगों और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाकर रखें. नौकरीपेशा और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे.शुभ अंक 5, 8 और 9 शुभ रंग : जमुनिया
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के जातक बौद्धिक मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे और स्मार्ट वर्किंग पर उनका मुख्य जोर रहेगा.श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की मजबूत संभावना रहेगी. परीक्षा-प्रतियोगिता में शामिल होने वालों के लिए समय अनुकूल है. मित्रों का सहयोग मिलेगा.शुभ अंक:: 3, 5 और 8 शुभ रंग : नीलम समान
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातक भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. आवश्यक विषयों में सहज बने रहें.प्रबंधन के कार्यों में सक्रियता रहेगी और उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अपनी निजता, गरिमा और गोपनीयता का ध्यान रखें. व्यापार बेहतर स्थिति में रहेगा और आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.शुभ अंक : 3, 6 और 8 शुभ रंग : स्वर्णिम
उपाय : पितरों का विधिवत स्मरण और तर्पण करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें