मंगलवार, 11 अगस्त 2020

वनभूमि पर अवैध निर्माण पर चला विभाग का बुलडोजर, किया गया ध्वस्त

वनभूमि पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त 
गिरिडीह :  डीएफओ के निर्देश पर मंगलवार को कोवाड़ मोड़ और द्वारपहरी के पास अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। 

विभाग के कर्मियों ने बताया कि उस क्षेत्र से लगातर वनभूमी में अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद गिरिडीह डीएफओ राजकुमार साह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जिसमें कोवाड़ मोड़ और द्वारपहरी के पास अवस्थित वन भूमि में बने अवैध निर्माणों को जेसीबी के सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

 उक्त अतिक्रमण मुक्ति अभियान में वनविभाग से जुड़े कर्मी सुमित सिंह, संदीप मिश्रा, मनीष रॉय, संजय महतो आदि शामिल थे।

गिरिडीह में झारखंड निर्माण अभियान शुरू,पचास हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

 गिरिडीह में झारखंड निर्माण अभियान शुरू,पचास हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य 
गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गिरिडीह शक्ति नगर स्थित जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड निर्माणअभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सह उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी दीप नारायण सिंह उपस्थित थे।

मौके पर श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सहमति से गिरिडीह में 50 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के बीस साल बाद भी यहाँ बेरोजगारी, पलायन, भूखमरी, अशिक्षा, कुपोषण और भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं । जबकि दिल्ली में सरकार ने बिजली, पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम करके देश के समक्ष एक माॅडल प्रस्तुत किया है। कहा कि अब हर राज्य में केजरीवाल माॅडल की माँग तेजी से बढ़ रही है।

जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि गिरिडीह जिला में युवाओं का पलायन झारखंड में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने के लिए गाँव गाँव में लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।  कार्यक्रम में सृजन सिंह, रोहित विश्वकर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दीप नारायण सिंह ने युवाओं को टोपी पहनाकर और फूल माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सह उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी दीप नारायण सिंहजिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो, जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक आनन्द कुशवाहा, जिला सचिव अभिषेक सिन्हा, छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के सचिव इबरार अंसारी, श्रमिक विकास संगठन के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, गिरिडीह विधानसभा से तेज नारायण महतो, सीता राम महतो, मो दानिश सहित कई गणमान्य लोगों ने एक मोबाइल नंबर 7070237070 जारी कर  अभियान की शुरुआत की। 

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार शर्मा, तैयब अंसारी, गंगाधर महतो सहित कई लोग मौजूद थे ।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की गिरिडीह जिला इकाई की बैठक खोरीमहुआ अनुमंडल में सम्पन्न

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की गिरिडीह जिला इकाई की बैठक खोरीमहुआ अनुमंडल में सम्पन्न
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के कई पत्रकारों ने लिया आईएफडब्ल्यूजे की सदस्यता

गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की गिरिडीह जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिले के खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में अनुमण्डल क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों न्यूज़ चैनलों से जुड़े पत्रकार साथियों ने आईएफडब्लूजे की सदस्यता ग्रहण किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नवांगतुक सदस्यों को फूल माला पहना कर संगठन में उन सबों का जोर दार स्वागत किया।
खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत खरगडीहा पंचायत सचिवालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता और महासचिव कानन कुमार किस्कु के संचालन में सोमवार को आईएफडब्ल्यूजे की बैठक हुई।  उक्त बैठक में खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों से पधारे कई पत्रकार साथियों ने देश की सबसे पुरानी पत्रकार संगठन आईएफडब्लूजे (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट) के ऊपर अपनी आस्था प्रकट करते हुये इसकी सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पत्रकार साथियों का जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। 

संगठन के जिला उपाध्यक्ष व खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र के निवासी इरफान आलम की अगुवाई में खरगडीहा पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये संघ के जिलाध्यक्ष ने आईएफडब्ल्यूजे के बावत विस्तृत जानकारी उपस्थित पत्रकार साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि बर्तमान दौर मे संघ और संगठन की महत्ता काफी अधिक है। तभी तो यह कहावत चरितार्थ है "संघे शक्ति कलियुगे"। 

कहा कि संगठन से जंहा हमे काफी फायदे मिलते है वंही संघ संगठन हमे एक जुट रहने को भी प्रेरित करता है। हमारा संगठन जितना शक्तिशाली होगा लोगो की निगाह में हम उतने ही सबल होंगे।

बैठक का मंच संचालन करते हुये जिला महासचिव कानन कुमार किस्कू ने बताया कि संगठन में ऊंच, नीच जाति, धर्म, सम्प्रदाय सम्बन्धी कोई भेद भाव नही होता। संगठन में शामिल सभी साथी एक होते है,और सभी एक जुट हो संगठन हित मे काम करते हैं। बैठक समाप्ति पूर्व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विलियम जेकब ने किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला महासचिव कानन कुमार किस्कू, कोषाध्यक्ष विलियम जेकब, संगठन सचिव अजय चौरसिया, उपाध्यक्ष इरफान आलम, अख्तर इमाम, शुभम सौरभ, मुजाहिद अली, दीपक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।