शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

आज 17अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 17:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

17अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के रविवार सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत अष्टमी तिथि शुरू होगी। आज नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। इनके स्मरण मात्र से ही भूत-पिशाच,भय और अन्य किसी भी तरह की परेशानी तुरंत दूर भाग जाती है। इस तिथि पर मूल नक्षत्र और अतिगण्ड योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर धनु राशि में रहेगा।आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


नवरात्रि सप्तमी (माँ कालरात्रि)

शारदीय नवरात्रि का सातवाँ दिन माता कालरात्रि की पूजा को समर्पित माना जाता है। सनातन धर्म में माता कालरात्रि को दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली और भय दूर करने वाली देवी माना गया है। इस दिन देवी आराधना, व्रत और साधना करने से नकारात्मकता दूर होकर जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता है। नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली सप्तमी को महासप्तमी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की जायेगी। माता कालरात्रि को शक्ति और सुरक्षा की देवी माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन माता की पूजा कर भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा की प्रार्थना करते हैं। बता दें कि जब माता पार्वती ने शुंभ-निशुंभ नामक दैत्यों का अत्याचार समाप्त करने के लिए अपने स्वर्णिम वर्ण को त्याग दिया था, तब उन्हें कालरात्रि के नाम से जाना गया। मां का ये स्वरूप देखने में भले ही भयानक लगता है लेकिन ये बड़ा ही शुभ फलदायक है। इनके स्मरण मात्र से ही भूत-पिशाच, भय और अन्य किसी भी तरह की परेशानी तुरंत दूर भाग जाती है।

आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, देवी उपासना और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी माता कालरात्रि की कृपा प्राप्त करने और जीवन में साहस व सुख-शांति बनाए रखने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता कालरात्रि का ध्यान कर दीपक और धूप जलाएं। माता को गुड़, लाल पुष्प और सिंदूर अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती और देवी मंत्रों का जाप करें।व्रत रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान देना शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 17 अक्टूबर 2026 दिन: शनिवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:29 AM, सूर्यास्त : 05:55 PM

तिथि : सप्तमी

नक्षत्र :  मूल 09:47 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

राहुकाल : 09::21 AM से 10::50 AM तक

चन्द्रमा  : धनु राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, नवरात्रि का सातवां दिन, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति

   



                

आज :: 17 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ा पाएंगे.  नवकार्य की शुरूआत संभव है.  विविध पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी. सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. उच्च शिक्षा पर जोर देंगे. चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. सहज बने रहेंगे. आत्मविश्वास से सफलता पाएंगे.  जिम्मेदारियों को निभाने में आगे बने रहेंगे.  धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा संभव हैं. पेशेवर तेजी बनाए रखेंगे. अड़चन अवरोध दूर होंगे.  साथियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे.  कार्य व्यापार में लंबित मामले गति पाएंगे.  प्रतिभा प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा.  वित्तीय मामले अपेक्षा के अनुरूप बनेंगे. आर्थिक स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखेंगे. योजनाएं व संकल्पों को पूरा करेंगे.  परिस्थितियां में सकारात्मकता बढ़ेगी. असहजताएं दूर होंगी. शुभ अंक: 1, 8 और 9 शुभ रंग: गेंहुंआ 

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  तेल तिलहन का दान करें.  शनिदेव का स्मरण बनाए रखें.  तीर्थस्थल जाएं. 



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : समय मध्यम स्थिति बनाए रखने का संकेतक है.  कार्यव्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.  जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें.  सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं.  बिना उचित विचार विमर्श के चर्चा व समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें.  स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.  परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.  वादा पूरा करने का प्रयास करें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें.  विभिन्न कार्यों में धैर्य से काम लें.  स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. पेशेवरता पर जोर रखें.  भ्रम व बहकावे में न आएं.  कार्य व्यापार में निरंतरता रखें.  साहस संपर्क को बढ़ाएं.  रुटीन संवारें. उद्योग व्यवसाय के प्रयास पूर्ववत् रहेंगे.  पहल करने से बचें.  आर्थिक सावधानी बढ़ाएं.  विविध मामलों में अप्रत्याशित स्थिति रहेगी.  अपरिचितों से दूरी रखें. अफवाह से प्रभावित न हों.  सूझबूझ और नियम बनाए रखें.  व्यवस्था पर भरोसा करें. शुभ अंक: 6 और 8   शुभ रंग: रॉयल ब्लू

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  तेल तिलहन व काली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  मदद करें. 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिलकर कार्य करने की समझ बेहतर होगी.  निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे.  विभिन्न मामलों में गति आएगी.  नियम पालन में विश्वास बढ़ेगा.  रिश्तों प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा.  आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी.  कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी.  प्रबंधन के कार्य सधेंगे.  निजी मामले पक्ष में बनेंगे.  पेशेवरता बढ़ेगी.  नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा.  सामंजस्यता बनाए रखेंगे.  संबंध मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी.  जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. टीम के प्रयासों में पहल बनाए रखेंगे.  कारोबार बढ़त पर रहेगा.  निसंकोच गति बनाए रहेंगे.  सक्रियता व रुटीन रखेंगे.  लक्ष्य पर जोर रखेंगे.  बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे.  पूंजीगत लाभ संवार पाएगा.  सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा.  वित्तीय मामलों में शुभता बनाए रखेंगे. भूमि भवन के मामले बनेंगे.  आर्थिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.  शुभ अंक: 1, 5 और 8 शुभ रंग: आसमानी

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिग्रह से जुड़ीं वस्तुएं दान दें.  जिम्मेदारी निभाएं. 



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  करियर व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन रहेगा.  विरोधियों से बचाव बनाए रखेंगे.  अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे.  सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे.  अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे.  सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा.  बजट से चलेगे.  पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां सामान्य रहेंगी.  जिम्मेदारी से कार्य करंेगे.  मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा.  उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन रहेगा.  लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे.  निवेश पर नियंत्रण रखेंगे.  बहकावे में न आएं.  क्षमाशीलता का भाव रखें. कारोबार साधारण बना रहेगा.  परिश्रम और लगन से आगे बढ़ेंगे.  कारोबार में सजगता दिखाएंगे.  समकक्षों का सहयोग मिलेगा. कामकाजी संबंधों में तालमेल रहेगा.  वित्तीय लापरवाही से बचें.  आर्थिकी पर मजबूत बनाए रखें.  योजनानुसार कार्य करें.  तथ्यों पर जोर दें.  लोभ प्रलोभन से बचेंगे.  चर्चा संवाद में शामिल होंगे.  ठगों से बचें. शुभ अंक: 1, 2 और 8  शुभ रंग:  सिल्वर 

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. नियम की अनदेखी न करें. 



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : कामकाज में सकारात्मक परिणाम पाएंगे.  करीबियों से चर्चा और संवाद में प्रभावी रहेंगे.  आपसी मतभेद कम होंगे. परिवार में सुख बढ़ा रहेगा.  बड़ों की कल ्ञाकारिता बनाए रखेंगे.  व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी.  सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे.  बौद्धिक कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे.  कला कौशल संवार पर रहेगा.  सभी क्षेत्रो में उचित जगह बनाए रखेंगे. प्रेम में सफल होंगे.  मन के मामले बनेंगे.  साथी सहकार बढ़ाएंगे.  भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे.  पेशेवर गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे.  साहस और उत्साह से काम लेंगे.  लेेनदेन में प्रभावी रहेंगे.  कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखेंगे. आर्थिक सफलता बढ़ेगी.  लाभ प्रतिशत बेहतर बना रहेगा.  वित्तीय मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  विभिन्न कार्यों सक्रियता रहेगी.  सभी का भरोसा जीतेंगे. अनुभवियों से सलाह लेंगे. शुभ अंक: 1 और 9 शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  सहयोग रखें. 



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाए रखेंगे.  भावनात्मक विषयों में उतावली न करें.  चर्चा व्यवहार में धैर्य दिखाएं. जरूरी तथ्यों पर ध्यान दें.  घर से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास रखेंगे.  परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रहेंगे.  भावावेश में निर्णय न लें.  वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा.  वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे.  बड़ों का सानिध्य पाएंगे.  अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे.  निजी मामलों में धैर्य दिखाएं.  विनम्रता और विवेक से काम लें. अफवाहपूर्ण बातों पर भरोसा करने से बचें. प्रबंधन पर फोकस बनाए रखेंगे.  रुटीन कार्यांे में सक्रियता बढे़गी. करियर कारोबार में तेजी से काम निकालेंगे.  विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी.  स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे.  वित्तीय पक्ष पूर्ववत् बना रहेगा.  संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे.  भवन वाहन के मामलों के कार्य सक्रियता पाएंगे.  लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.  प्रबंधकीय भेंट व वार्ताओं में सफल होंगे. शुभ अंक: 1, 5 और 8 शुभ रंग: समुद्री

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  सामंजस्य रखें. 



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आर्थिक एवं वाणिज्यिक योजनाओं को संवारेंगे.  आत्मविश्वास व तैयारी से आगे बढ़ेंगे.  सामाजिक मामलों में रुचि रखेंगे.  संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा.  लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे.  महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं.  नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे.  भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा.  बंधुत्व को बल मिलेगा.  साहस पराक्रम बना रहेगा.  सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे.  साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. आलस्य त्यागेें. वातावरण अनुकूल रहेगा.  संबंधों का लाभ उठाएंगे.  विस्तारवादी नजरिया रहेगा. कारोबारी लोगों से भेंट बढ़ाएंगे.  पेशेवरता बनाए रखेंगे.  कार्यक्षेत्र बड़ा बनेगा.  करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. वित्तीय गतिविधियों पर जोर बनाए रखेंगे.  करीबियों की मदद मिलेगी.  शुभ समाचार मिलेंगे.  योजनाएं आकार लेंगी.  इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी.  प्रभावी प्रदर्शन रहेगा. शुभ अंक: 5, 6 और 8 शुभ रंग: फिरोजी

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.  सक्रियता बढाएं. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : घरवालों से करीबी बनी रहेगी.  महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे.  परंपराओं व संस्कारों को बल मिलेगा. वादा वचन निभाएंगे.  निजी जीवन में शुभता रहेगी. सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा.  मधुर व्यवहार बनाए रखेंगे. सभी का मन जीतेंगे.  भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे.  स्वजनों से भेंट होगी.  अतिथि आगमन बना रहेगा.  सबसे बनाकर चलेंगे.  सभी का साथ सहयोग पाएंगे.  महत्वपूर्ण भेंटवार्ताएं सफल होंगी.  आपसी संकोच दूर होगा.  सुविधा संसाधनों पर जोर बना रहेगा. कारोबार गति पाएगा.  पैतृक विषयों पर ध्यान देंगे.  कार्य कुशलता बल पाएगी.  आर्थिक वाणिज्यिक प्रयास सवरेंगे.  उन्न्ति व लाभ के अवसर बढ़ेंगे.  तेजी बनाए रखेंगे.  आर्थिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  योजनाओं पर फोकस रखेंगे.  धनसंपत्ति में वृद्धि होगी.  बड़प्पन की भावना बनाए रखेंगे.  संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा.  बैंकिंग कार्य बनेंगे. शुभ अंक: 1, 8 और 9 शुभ रंग: मडकलर

उपाय:  भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  भव्यता बनाए रखें. 



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : करीबियों का सहयोग समर्थन बढे़गा.  शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती है.  रचनात्मकता को बल मिलेगा.  करीबियों के साथ सूचनाएं व योजनाएं साझा करेंगे.  संपर्क का लाभ उठाएंगे.  भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे.  नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे.  पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे.  विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.  महत्व के कार्यों में गति आएगी.  कला कौशल संवरेंगे.  नीति नियम बनाए रखेंगे.  साझा कार्य बनेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी.  प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे.  संबंधों में मजबूती आएगी. कामकाजी प्रयास संवरेंगे.  करियर में प्रभाव और प्रदर्शन बनाए रहेंगे.  लक्ष्यों को साधेंगे.  लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.  साहस और पराक्रम से जगह बनाएंगे.  विविध मामले बेहतर बनेंगे.  आर्थिक हितसंरक्षण में आगे रहेंगे.  मान सम्मान में वृद्धि होगी.  लोकप्रियता बढ़ेगी. कार्ययोजनाएं गति पाएंगी.  तेजी से आगे बढ़ेंगे.  शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  सहजता व तेजी बनाए रखेंगे. शुभ अंक: 1, 3 और 8    शुभ रंग: भूरा

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान दें.  सृजन बढ़ाएं.


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : रिश्तों में चिश्वास बनाए रखेंगे.  संबंधों को संवारने का प्रयास रहेगा.  कार्यविस्तार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे.  समकक्षों का समर्थन प्राप्त होगा.  अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे.  खर्च में सजगता रखेंगे.  सहजता से आगे बढ़ेेंगे.  जल्दबाजी न दिखाएं.  पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे.  जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें.  कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं.  कामकाज स्तरीय रहेगा.  विदेश यात्रा हो सकती है.  वित्तीय निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा.  बजट की अनदेखी न करें. वाणिज्यिक लेनदेन में चूक से बचें.  करियर व्यापार में सजगता रखें.  व्यर्थ वादविवाद बढ़ने की आशंका है. करियर में दबाव रह सकता है.  लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे.  खर्च वृद्धि की आशंका है.  कोर्ट कचहरी के मामलों में रुचि रखेंगे.  विरोध व अवरोध उभर सकते हैं. नियमों का पालन रखें.  व्यवस्था और अनुशासन रखें. योजना से कार्य करें. शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग: श्याम 

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं.  सजगता रखें. 



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कार्यक्षेत्र में इच्छित अवसर बने रह सकते हैं.  कारोबारी उपलब्धियों को बढ़ाने का प्रयास होगा.  कामकाजी प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे.  आय में वृदिध होगी.  विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.  चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा.  आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे.  करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा.  आय के स्त्रोत सृजित होंगे.  कार्य विस्तार के मामले बेहतर रहेंगे.  लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे.  प्रतिस्पर्धा में रुचि रखेंगे.  नेतृत्व क्षमता में वृद्धि बनी रहेगी. कारोबार में तेजी आएगी.  पेशेवरों से जुड़ाव होगा.  नियम पालन रखेंगे.  कारोबारियों का भरोसा बढ़ाएंगे.  उद्योग व्यापार से जुड़े मामलों संवरेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.  व्यवसायिक लाभ बढ़त पर रहेंगा. लंबित धन की प्राप्ति हो सकती है.  सफलता से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा.  मामले लंबित नंहीं छोड़ेंगे.  अनुबंधों में गति आएगी. शुभ अंक: 1, 6 और 8 शुभ रंग: नीलम के समान 

 उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  न्यायदेव शनिदेव का स्मरण रखें.  स्पर्धा बढ़ाएं



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे.  विभिन्न विषयों में शुभता का संचार रहेगा.  विविध भूमिकाओं को बेहतर ढंग से निभाएंगे.  करियर व्यापार के मामले सधेंगे.  पेशेवर प्रभाव बनाए रखेंगे.  संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी.  बड़प्पन रखेंगे.  पैतृक पक्ष के़ मामले बेहतर रहेंगे.  अनुभव का लाभ मिलेगा.  सभी सहयोग होंगे.  करियर कारोबार में प्रभाव बनाए रखेंगे. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे.  चहुंओर अपेक्षित उपलब्धियां बनी रहेंगी.  प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी.  कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम बनेंगे.  व्यवसायिक गतिविधियांे में आगे रहेंगे.  सहकर्मी सहायक होंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.  सभी का सहयोग रहेगा.  आर्थिक मामले व्यस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगे.  लाभ पक्ष संवार पर रहेगा.  कामकाजी सुविधाएं बढ़ेंगी.  उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  कार्यविस्तार के प्रयास बढ़ेंगे.  इच्छित लक्ष्य साधेंगे. शुभ अंक: 1, 3 और 8 शुभ रंग: सफेद चंदन

उपाय: भक्तों पर असीम कृपा करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा वंदना करें.  शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सहयोग बढ़ाएं. 



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷