शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

आज 19 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 19:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

19 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। आज अष्टमी तिथि दोपहर बाद 03बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति देव होते हैं। 

भाद्रपद शुक्ल अष्टमी का दिन आध्यात्मिक साधना और पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है। शनिवार होने के कारण इस दिन शनिदेव की पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व रहता है। मूल नक्षत्र आत्मविश्लेषण और नए संकल्पों के लिए अनुकूल माना जाता है, जबकि आयुष्मान योग सकारात्मक ऊर्जा और मंगल कार्यों के लिए शुभ संकेत देता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु, शनिदेव और अपने इष्ट देव की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी मनाई जाएगी। साथ ही आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। 



आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


महालक्ष्मी व्रत

19 सितंबर 2026 से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है जो कि 3 अक्टूबर तक चलेंगे। आपको बता दें कि महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है। इन सोलह दिनों तक व्रत रखने के साथ ही माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मंत्रों का जाप किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि महालक्ष्मी का व्रत रखने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही व्यक्ति को अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।



आज का पंचांग :19 सितंबर2026 दिन:शनिवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        : भाद्रपद      पक्ष :शुक्ल पक्ष                सूर्योदय  :06:08 AM, सूर्यास्त : 06:22 PM        तिथि : अष्टमी 03:26 PM तक उपरांत नवमी        नक्षत्र : मूल 01:44 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा          राहुकाल : 09::11 AM से 10::43 AM तक            चन्द्रमा  : धनु राशि पर संचार करेगा                          व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, दुर्गाष्टमी व्रत, राधाष्टमी

                   



आज :: 19 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : भाग्य का साथ मिलेगा. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी.  साहस और पराक्रम मजबूत होगा. भाई-बहनों और करीबियों से सहयोग मिलेगा. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.  लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे.  पुरानी योजनाओं में तेजी आएगी.  सभी के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे. कामकाज में तेजी रहेगी.  पेशेवर मामलों में सफलता मिल सकती है.  व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ होगा.  नियमों का पालन करेंगे.  काम में प्रभाव बना रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.  लंबी अवधि की योजनाओं पर काम करेंगे.  लाभ के अवसर बनेंगे.  निवेश से जुड़े मामलों में आगे बढ़ सकते हैं.  प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.  अपनी बात खुलकर रख पाएंगे.  रिश्तों में सुधार होगा.  प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.  साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है.  स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.  उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.  सक्रिय रहेंगे.  मनोबल मजबूत रहेगा. शुभ अंक: 1, 2, 8 और 9 शुभ रंग: गहरा भूरा उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : परिवार के लोगों की बातों को नजरअंदाज न करें.  अपनी खुशियां अपनों के साथ साझा करेंगे.  दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे.  जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.  किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.  नियम-कानून का पालन करें.  स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें.  अचानक कोई स्थिति सामने आ सकती है.  संयम और सतर्कता से काम लेना फायदेमंद रहेगा. काम में अनुशासन बनाए रखें.  पेशेवर मामलों में सावधानी बरतें.  करियर और कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी.  वरिष्ठों की सलाह काम आएगी.  कुछ फैसले टल सकते हैं. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखें.  बजट बनाकर चलें.  जल्दबाजी में निवेश या समझौता न करें.  धोखाधड़ी से सावधान रहें.  करीबियों से विनम्रता से बात करें.  गुस्से में कोई बात कहने से बचें.  परिवार की बात ध्यान से सुनें.  प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी.  पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करेंगे. अपनी सेहत पर ध्यान दें.  ज्यादा काम करने से बचें.  आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखें.  सतर्क रहना जरूरी होगा.  शुभ अंक: 2, 6 और 8 शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : कामकाज में तेजी आएगी.  टीम के साथ मिलकर काम करेंगे.  साझेदारी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है.  आय के नए स्रोत बनेंगे.  बातचीत में प्रभावी रहेंगे.  करियर और कारोबार में सुधार होगा.  अपनी योजनाओं को पूरा करने पर फोकस रहेगा.  प्रियजनों से नजदीकी बढ़ेगी.  दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.  कामकाज में अनुकूलता रहेगी.  सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.  पेशेवर संबंध मजबूत होंगे.  लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.  लगातार मेहनत का लाभ मिलेगा. लाभ उम्मीद से बेहतर रह सकता है.  जमीन और मकान से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे.  आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी.  उपलब्धियां उत्साहित करेंगी. परिवार में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.  दोस्तों का सहयोग मिलेगा.  रिश्तों में सुधार होगा.  प्रियजनों की बात ध्यान से सुनेंगे.  साथ में अच्छे पल बिताएंगे.  महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देंगे.  खानपान का ध्यान रखें.  उत्साह और मनोबल मजबूत रहेगा.  आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8 शुभ रंग: आसमानी

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.  कामकाज में अनुशासन बनाए रखें.  कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे.  मेहनत से कारोबार मजबूत होगा.  नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा.  निजी जीवन में सफलता मिल सकती है.  लिखापढ़ी से जुड़े कामों में सावधानी रखें.  ठगी से बचें.  कारोबार में स्थिति मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखें.  उधार देने से बचें.  कामकाजी संबंध मजबूत होंगे.  व्यवसाय से जुड़े कामों में तेजी आएगी. निवेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.  वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें.  लेनदेन में सावधानी बरतें.  मेहनत का लाभ मिलेगा. करीबियों की बात धैर्य से सुनें.  परिवार को नजरअंदाज न करें.  रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.  निजी रिश्तों में मजबूती आएगी.  अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.  स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.  ज्यादा वजन उठाने से बचें.  संतुलन बनाए रखें.  छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें. शुभ अंक: 1, 2 और 8 शुभ रंग: एक्वा ब्लू  

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.  अपनी योजनाएं साझा करेंगे.  प्रियजनों का सहयोग मिलेगा.  विभिन्न क्षेत्रों में लाभ के अवसर बढ़ेंगे. पढ़ाई और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.  नए प्रयासों से सफलता मिलेगी.  कामकाज में सकारात्मक स्थिति रहेगी.  खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे.  स्मार्ट तरीके से काम करने पर जोर रहेगा. कारोबारी लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे.  कामकाज में तेजी आएगी.  करियर और कारोबार में उत्साह रहेगा.  कई मामलों में सहयोग मिलेगा.  आर्थिक मामलों में भरोसा बढ़ेगा.  नियमों का पालन करेंगे.  वित्तीय प्रबंधन बेहतर होगा.  योजनाओं को गति मिलेगी.  प्रेम संबंधों में सुखद स्थिति रहेगी.  प्रिय से मुलाकात हो सकती है.  रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा.  पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.  स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे.  खानपान पर ध्यान देंगे.  उत्साह बढ़ा रहेगा. व्यक्तित्व में निखार आएगा. शुभ अंक: 1, 2 और 5 शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी.  कामकाज का प्रबंधन मजबूत रहेगा.  जल्दबाजी में फैसला न लें.  पैतृक मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है.  निजी प्रयासों में सफलता मिलेगी.  भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है.  करीबियों के साथ सहज व्यवहार रखें.  निजी मामलों की गोपनीयता बनाए रखें. करियर और कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी.  प्रबंधन बेहतर रहेगा.  बातचीत में तर्क और स्पष्टता बनाए रखें.  योजनाओं पर अमल करेंगे.  व्यापारिक मामलों में लाभ मिल सकता है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें.  लालच और प्रलोभन से बचें.  जरूरी खर्चों पर ध्यान देंगे.  सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें.  धैर्य और विनम्रता से काम लें.  प्रियजनों से मुलाकात होगी.  रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे.  किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. खानपान में सुधार करें.  नियमित दिनचर्या बनाए रखें.  विवादों से बचें.  स्वास्थ्य की नियमित जांच पर ध्यान दें. शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8 शुभ रंग: फिरोजी

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : सामाजिक स्थिति मजबूत होगी.  भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.  साहस और आत्मविश्वास से काम लेंगे.  साझेदारी के मामलों में रुचि बढ़ेगी.  परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.  मनोबल मजबूत रहेगा.  बातचीत और संपर्क के मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.  परिवार के साथ नजदीकी बढ़ेगी. आर्थिक उपलब्धियों पर फोकस रहेगा.  कामकाज में तेजी आएगी.  करियर और कारोबार में अपनी जगह बनाने में सफल हो सकते हैं.  पेशेवर गतिविधियां बढ़ेंगी. नियमों का पालन करेंगे.  संपर्कों का फायदा मिलेगा.  लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे.  आर्थिक मामलों में व्यवस्था बेहतर होगी.  परिवार की भावनाओं का सम्मान करेंगे.  करीबियों की इच्छाओं पर ध्यान देंगे.  घर में मेहमान आ सकते हैं.  प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.  रिश्तों में मधुरता रहेगी.  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.  आलस्य छोड़कर सक्रिय रहें.  व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे.  साहस और मनोबल बढ़ा रहेगा. शुभ अंक: 2, 6 और 8 शुभ रंग: स्फटिक के समान

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : दिन खुशियों से भरा रहेगा.  परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.  खानपान और जीवनशैली में रुचि बढ़ेगी.  आत्मविश्वास मजबूत रहेगा.  रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.  घर में खुशी का माहौल रहेगा.  महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है.  आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे.  करियर और कारोबार पर फोकस रहेगा.  कामकाज में तेजी आएगी.  व्यापार से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.  सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे.  आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे.  बैंकिंग और बचत से जुड़े कामों में रुचि रहेगी.  संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. घर में उत्सव का माहौल रह सकता है.  प्रियजन खुश रहेंगे.  प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी.  घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा.  वाणी और व्यवहार मधुर रखें.  व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा.  कला और कौशल को बढ़ावा देंगे.  शुभ अंक: 1, 8 और 9 शुभ रंग: गेहुँआ उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी.  पेशेवर लक्ष्यों पर फोकस रहेगा.  आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी.  अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे.  साख और सम्मान बढ़ सकता है.  कामकाज बेहतर रहेगा.  निजी जीवन में खुशी रहेगी.  कला और रचनात्मकता की समझ बढ़ेगी. पेशेवर मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  अपनी क्षमताओं पर भरोसा रहेगा.  करियर और कारोबार में सफलता के अवसर मिलेंगे.  संकोच दूर होगा.  लाभ सामान्य से अच्छा रह सकता है.  कारोबार से फायदा मिलेगा.  पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.  आर्थिक मामलों में कई अवसर मिलेंगे.  परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.  प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.  प्रियजनों का ध्यान रखेंगे.  बातचीत में प्रभावी रहेंगे.  रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा.  उत्साह और मनोबल बढ़ा रहेगा.  विरोधियों का प्रभाव कम होगा.  करीबियों का सहयोग मिलेगा.  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.  शुभ अंक: 1, 2, 3 और 8 शुभ रंग: पीतांबरी

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : कारोबार में खर्च बढ़ सकता है.  बजट बनाकर चलें.  कामकाज में जल्दबाजी न करें.  वरिष्ठों की सलाह लें.  निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें.  अतिथियों का सम्मान करेंगे.  यात्रा के योग बन सकते हैं.  रिश्तों में संवेदनशीलता रखें.  लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें. दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.  धैर्य और सावधानी से काम करें.  कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं.  दिखावे से बचें.  नियमों का पालन करें. आय और खर्च दोनों बढ़े रह सकते हैं.  बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा.  जरूरी सामान की खरीदारी हो सकती है.  निवेश से जुड़े प्रयासों में सक्रिय रहेंगे.  प्रेम संबंधों में सावधानी रखें.  संवाद में सहजता बनाए रखें.  अपनों की खुशी के लिए प्रयास करेंगे.  रिश्ते मधुर रहेंगे.  परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा.  स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.  मनोबल मजबूत रहेगा.  नियम और दिनचर्या का पालन करें.  अपनी तैयारी पर ध्यान दें. शुभ अंक: 2, 8 और 9 शुभ रंग: गहरा नीला

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आर्थिक उपलब्धियां बढ़ेंगी.  वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है.  कई कामों में बढ़त मिलेगी.  पेशेवर स्थिति सकारात्मक रहेगी. अपने वादे पूरे करेंगे.  नए प्रयासों में सफलता मिल सकती है.  नियंत्रित जोखिम लेने की सोच रहेगी.  प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लाभ और प्रभाव बढ़ेगा. सहकर्मियों और साझेदारों से संबंध बेहतर होंगे.  कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  महत्वपूर्ण मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं.  नए अवसर मिलेंगे.  कार्यक्षमता बढ़ेगी.  लाभ का स्तर अच्छा रहेगा.  आर्थिक लेनदेन में प्रभाव बना रहेगा.  महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे.  रिश्तों में सहजता बढ़ेगी.  पारिवारिक मामलों को बेहतर बनाएंगे.  प्रियजनों के साथ अच्छे मौके मिलेंगे.  भावनात्मक मामलों में संतुलन रखें.  करीबियों का भरोसा बढ़ेगा.  व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.  कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  कार्यक्षमता बढ़ेगी.  स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. शुभ अंक: 1, 2 और 8 शुभ रंग: नीलम समान उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. 



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : कामकाज में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.  महत्वपूर्ण योजनाओं में तेजी आएगी.  प्रशासन से जुड़े मामलों में प्रगति होगी.  आय अच्छी बनी रह सकती है.  कला और कौशल पर फोकस रहेगा.  पैतृक मामलों में सुधार हो सकता है.  प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा.  काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे.  लाभ के अवसर बढ़ेंगे.  कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.  अपनी योग्यता से लोगों को प्रभावित करेंगे.  पेशेवर गतिविधियों में तेजी आएगी.  कारोबार से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं.  सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.  जरूरी भौतिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं.  अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा.  अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.  आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. बातचीत में प्रभावी रहेंगे.  प्रियजनों के लिए समय निकालेंगे.  परिवार का सहयोग बढ़ेगा.  घर में खुशियां आएंगी.  रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.  सभी के साथ मिलकर चलेंगे.  आत्मविश्वास बढ़ेगा.  स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है.  काम करने का उत्साह रहेगा.  मनोबल मजबूत रहेगा. शुभ अंक: 1, 2, 3 और 8  शुभ रंग: स्वर्णिम

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  काली और तैलीय वस्तुओं का दान करें.  'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

आज 18 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 18:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

18 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि दोपहर 01बजकर 01 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। सप्तमी तिथि को धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। शुक्रवार का दिन होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा और सुख-समृद्धि की कामना का विशेष महत्व रहता है। ज्येष्ठा नक्षत्र मन की गंभीरता और आत्मचिंतन से जुड़ा माना जाता है, जबकि प्रीति योग सकारात्मक संबंधों और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना गया है। इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलने की मान्यता है। आज संतान सप्तमी का व्रत किया जायेगा। ललिता सप्तमी भी मनाई जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। रात 10 बजकर 45 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शाम 4 बजकर 34 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेगा।



आज शुक्रवार दिन है।  वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।


संतान सप्तमी व्रत

संतान सप्तमी को मुक्ताभरण सप्तमी के रूप में भी मनाया जाता है। महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और उन्नति के लिए यह व्रत रखती हैं।संतान सप्तमी व्रत एक पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है जो संतान की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती के साथ सूर्य देव की भी पूजा का विधान है। यह व्रत स्त्री और पुरुष दोनों ही रख सकते हैं। इस व्रत को संतान की प्राप्ति और उनके जीवन में सुख-समृद्धि के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है, संतान दीर्घायु होती है और उनके सभी दुखों का नाश होता है। यह व्रत संतान के जीवन में खुशियों और सफलता को लेकर आता है। इस दिन स्नान आदि से निवृत होकर साफ वस्त्र धारण करके चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेध, सुपारी तथा नारियल आदि से भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। साथ ही खीर-पूरी तथा गुड़ के पुए बनाकर भगवान को भोग चढ़ाना चाहिए और संतान की रक्षा की कामना करते हुए शिवजी को कलावा चढ़ाकर बाद में इसे खुद धारण करना चाहिए। साथ ही सप्तमी तिथि को भी देवी मानकर प्रणाम करना चाहिए। मान्यता है कि यह व्रत रखने से कार्तिक और गणेश जैसी तेजस्वी संतान की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने एक बार पांडु पुत्र युधिष्ठिर को भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के महत्व को बताते हुए कहा था कि इस दिन व्रत करके सूर्य देव और लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से संतान की प्रप्ति होती है। भगवान ने बताया कि इनकी माता देवकी के पुत्रों को कंस जन्म लेते ही मार देता था। मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है, संतान दीर्घायु होती है और उनके सभी दुखों का नाश होता है।



आज का पंचांग :18 सितंबर2026 दिन:शुक्रवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        : भाद्रपद      पक्ष :शुक्ल पक्ष                सूर्योदय  :06:07 AM, सूर्यास्त : 06:23 PM        तिथि : सप्तमी 01:01 PM तक उपरांत अष्टमी        नक्षत्र : ज्येष्ठा 10:45 PM तक उपरांत मूल              राहुकाल : 10::43 AM से 12::15 PM तक            चन्द्रमा  : वृश्चिक राशि पर 10:44 PM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा                                      व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस, संतान सप्तमी व्रत, ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ,

                   



आज :: 18 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : जरूरी मामलों को सावधानी से आगे बढ़ाएं. छोटी चूक भी असहजता बढ़ा सकती है. कामकाज में ढिलाई न दिखाएं. दबाव की स्थितियां बनी रहेंगी. सामान्य लाभ और परिणाम रहेंगे. महत्वपूर्ण विषयों की सूची बनाएं. कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएं. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ें. धैर्यवान और सजग रहें. परिजनों संग समय बिताएं. सीख सलाह से आगे बढ़ें.व्यवसाय पूर्ववत् रहेगा. जल्दबाजी न दिखाएं. रुटीन बनाए रखें. अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. जोखिम न उठाएं. शोध विषयों से जुड़ेंगे. व्यवस्था को बढ़ावा दें. वित्तीय लेनदेन में सावधानी बनाए रहें. निर्देशों के अनुपालन पर ध्यान दें. करीबियों की सलाह मानें. स्मार्ट नीतियां अपनाएं. अपनों के हितसंरक्षण में बेहतर रहेंगे. शुभ अंक: 1, 6 और 9 शुभ रंग: लाल

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सतर्क रहें.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : साझा मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे. परिवार के लोगों व संबंधियों का सहयोग रहेगा. उद्योग कार्यों  में रुचि बनाए रखेंगे. सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ने की सोच होगीं महत्वपूर्ण कार्य पक्ष में बनेंगे. सबका साथ समर्थन पाएंगे. जीवन खुशहाल रहेगा. साथी उल्लेखनीय उपलब्धि पाएंगे. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. कारोबारी लक्ष्यों को पूरा करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कार्यों  को समय पर करेंगे. वाणिज्य व्यापार गति लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. नौकरी व्यवसाय: कामकाजी सक्रियता बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. नेतृत्व और प्रबंधन संवरेंगे. आर्थिक गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. सहकारिता की भावना बनाए रखेंगे.भावनात्मक पक्ष बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा होगा. शारीरिक संकेतों पर ध्यान देंगे. फोकस बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा. शुभ अंक: 6 और 9 शुभ रंग: ओपल व्हाइट

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. विनम्र बनें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मेहनत से सफलता की राहें खुलेंगी. पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाएंगे. कामकाजी लोगों से संबंध संवरेंगे. सतर्कता व सजगता से कार्य करें. सेवा व्यवसाय में सक्रियता दिखाएंगे. नीति नियम और निरंतरता बढ़ाएंगे. बजट पर नियंत्रण बनाए रखें. अपरिचित लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. जल्द प्रतिक्रिया न दें. तार्किकता पर जोर देंगे. भावुकता से बचेंगे. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. परिश्रम से आगे बढ़ते रहेंगे. अन्य से वादा न करें. कामकाज में स्मार्टनेस और अनुशासन रखें. अनुभवियों की सीख पर अमल बढ़ाएं. सेवाक्षेत्र के व्यक्ति अधिक सफल रहेंगे. विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी.वित्तीय लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. सफेदपोश ठगों से सजग रहें. विभिन्न कार्यों  में सहज रहें. बहस विवाद से बचें. लेनदेन में स्पष्टता रखें. आशंका बनी रहेगी.  वार्ता के लिए समय निकालें. प्रेम एवं व्यवहार में संतुलन रखें. वचन को पूरा करें. श्रमशील रहेंगे. जल्द भरोसे में नहीं आएं. योग प्राणायाम बढ़ाएं. स्वास्थ्य से समझौता न करें. शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9 शुभ रंग: स्काई ब्लू

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. भ्रमपूर्ण स्थिति से बचें.



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे. करियर कारोबार में साथीगण सहयोगी होंगे. प्रियजनों संग समय बिताएंगे. आर्थिक वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन संवर पर रहेगा. भेंट संवाद में बेहतर बने रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि रखेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. शुभ समय को भुनाएंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. करियर कारोबार आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. उचित अवसर भुनाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. उपलब्धियों को बढ़ाने में परिचित सहयोग करेंगे. कार्यगति तेज रहेगी. लोगों से मेलजोल में सहज बने रहेंगे. कार्यस्थल पर समय देंगे. करियर कारोबार में उचित अवसर बढ़ेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. लाभ प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. साख सम्मान के प्रति सजग होंगे. कार्यव्यवस्था मजबूत बनाएंगे. विविध मामले पक्ष में बनेंगे. लोगों से करीबी बढ़ाएंगे. अपनों का ख्याल रखेंगे. आपसी जरूरतों को समझेंगे. व्यवस्थागत अनुसरण बढ़ाए रहेंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. उच्च मनोबल रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा होगा.शुभ अंक: 1, 2, 6 और 9 शुभ रंग: हल्का गुलाबी

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सलाह बनाए रखें.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : व्यक्तिगत मामलों में धैर्य से काम लें. अतिसंवेदनशीलता से बचें. घर परिवार के लोगो से सहज संवाद बढ़ाएं. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे. जरूरी सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएं. अपनों को अनदेखा नहीं करें. जिद अहंकार और भावावेश से आने बचें. आवश्यकता के अनुरूप खर्च निवेश रखें. परिवारिक मामलों में विनय विवेक से काम निकालें. स्वजनों से करीबी बढ़ाएं. प्रतिक्रिया में धैर्य रखें. वरिष्ठों का आदर और सम्मान बनाए रखें. व्यापार में सहज स्थिति रहेगी. अनुभवियों की सलाह पर ध्यान दें. अधिकारीगण के सहयोग से आगे बढेंगे. सामंजस्य और तेजी रखेंगे. उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. आर्थिक गतिविधि बढ़ाएंगे. प्रबंधन के प्रयासों पर बल रहेगा. उपयोग की जरूरी वस्तुओं को जुटाएंगे. जल्दबाजी से बचें. बजट पर ध्यान देंगे. योजना बनाकर कार्य करें.  प्रतिक्रिया में तेजी से बचें. संकीर्णता का त्याग करें. शुभ अंक: 1 और 9 शुभ रंग: मरून

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. हल्की सोच के लोगों से दूरी रखें.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी. करियर व्यापार में शुभता रहेगी. पेशेवर मामलों में उन्नति के अवसर बनेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. अपनों से संवाद में विश्वास बनाए रखेंगे. सामाजिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ेंगी. बंधुजनों से भेंट के अवसर बनेंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. सूचनाओं का संचार बढ़ा रहेगा. परिवार से नजदीकियां बढ़ेंगी. विविध कार्यों  से जुड़ाव रखेंगे. सबको जोड़कर चलेंगे. वित्तीय प्रयासों में पहल बढ़ाएंगे. सहकारिता में रुचि रखेंगे. पेशेवरों से संवाद संवरेगा. संपर्क व सामंजस्य बढ़ाएंगे. करियर तेज गति पाएगा. विविध प्रयासों में सफल होंगे. कार्य व्यापार का क्षेत्र विस्तार पाएगा. लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा. सबके समर्थन से आगे बढ़ेंगे. उम्मीद से अच्छा स्तर बना रहेगा. कामकाजी संबंधों में सुधार आएगा.घर में आनंद का वातावरण रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. मनोयोग से कार्य करेंगे. स्वास्थ अच्छा रहेगा. शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9 शुभ रंग: पाइनेपल

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. साहस बढ़ाएं.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : घर में हर्ष का वातावरण रहेगा. एक दूसरे से खुशियों को बांटेंगे. इच्छित लाभ की प्राप्ति होगी. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. पारंपरिक कार्यों  के प्रबंधन में बेहतर होंगे. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. बैंकिंग कार्यों  पर जोर रहेगा. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों  से जुड़ेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे.व्यापार बढ़त पर रहेगा. पेशेवर संवाद में सहज होंगे. जिम्मेदारों से सलाह रखेंगे. वातावरण में अनुकूलन बबना रहेगा. लाभ विस्तार बेहतर होगा. कार्यों  की सूची बनाएंगे.संपत्ति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लाभवृद्धि बनी रहेगी. पैतृक कार्यों  को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक विषयों में उत्साहित रहेंगे. बचत पर जोर रहेगा. साहस संपर्क से लाभ बेहतर होगा मांगलिक कार्यों  की रूपरेखा बनेगी. प्रेम पक्ष मजबूत बना रहेगा. शुभ अंक: 6 और 9 शुभ रंग: चांदी के समान

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सत्कार भाव बनाए रखें.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : श्रेष्ठ प्रयासों को गति देंगे. रचनात्मक कार्यों  में आगे रहेंगे. अपनों के साथ सुख साझा करेंगे. सपरिवार आनंद से रहेंगे. मेहमानों का आना बना रहेगा. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. भावनात्मक मामलों पर फोकस रखेंगे. साहस पराक्रम से सभी ़क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. रिश्ते बेहतर होंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. विविध मामले सहज बनेंगे.जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. महत्वपूर्ण कार्य बनंेगे. कामकाज उम्मीद से अच्छा बना रहेगा. कारोबार में शुभता बढ़ेगी. लाभ प्रतिशतऊंचा  होगा. सहजता से आगे बढ़ेंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. आधुनिक विषयों में पहल बनाए रहेंगे. वरिष्ठों का समर्थन रहेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. मित्रगण समय देंगे. समय पर महत्वपूर्ण निर्णय ले पााएंगे. शुभ अंक: 1, 6 और 9 शुभ रंग: चुनरी लाल

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. नया करने पर जोर दें.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : न्यायप्रियता पर जोर होगा. लीगल मामले उभर सकते हैं. लेनदेन में लापरवाही न दिखाएं. भूलचूक से कार्य प्रभावित हो सकते हैं. निवेश बढ़ा सकते हैं. . करियर कारोबार पूर्ववत रहेगा. विदेश के मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे. आर्थिक मामलों में धैर्य रखेंगे. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. कार्यों  को स्पष्टता लाएंगे. लुभावने प्रस्तावों के प्रलोभन में न आएं. कामकाज पर फोकस रखेंगे. गलत करने से बचें.कारोबारी व्यवस्था साधारण रहेगी. जल्दी निर्णय लेने से बचें. पेशेवर मामलों में लगन व परिश्रम बढ़ाएं. लक्ष्य पर फोकस ल़ाएं. वाणिज्यिक प्रयासों में धैर्य दिखाएं. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. पूंजीगत प्रयासों में सूझबूझ से काम लें. प्रलोभन में न आएं. सुनी बातों अनदेखा करें. अफवाह में न आएं. नीति नियम पर जोर दें. विरोधी सक्रिय होंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. रिश्ते सहज रहेंगे.लक्ष्य पर ध्यान दें. रुटीन संवारें. प्रबंधन बढ़ाएं. मनोबल बनाए रखेंगे. शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9 शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. दान बढ़ाएं.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोगी समय है. कारोबार में प्रभावशाली प्रदर्शन बना रहेगा. वित्तीय कार्यों  में रुचि बढ़ेगी. इच्छित अवसरों को उपलब्धियांे में बदल सकते हैं. उत्साह से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी. कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. तेजी से काम लेंगे. प्रियजनों से भेंट होगी. प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. सभी प्रभावित होंगे. लक्ष्य पूरे करेंगे. कामकाज अनुकूल रहेगा.वित्तीय विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण कार्यों  में पहल रखेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक कार्य वक्त पर करने की सोच रखेंगे. प्रबंधन संवरेगा. वित्तीय कार्यों  में उत्साह दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ते रहेंगे. लाभ का प्रतिशतऊंचा  रहेगा. उन्नति की राह बनाए रखेंगे. सभी का साथ समर्थन पाएंगे. व्यवस्था को मजबूती देंगे. परिजन प्रसन्न रहेंगे. रिश्ते पक्ष में बनेंगे. भावनात्मक प्रयास सफल होंगे.आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. मनोबल बढ़ेगा. व्यवहार में स्पष्टता रखेंगे. स्वास्थ्य संवरेगा। शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग: नेवी ब्लू

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. व्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ाएं.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : विविध कार्यों  को गति देंगे. विभिन्न प्रयासों से लाभ को बढाएंगे. रचनात्मक कार्यों  को बल देंगे. परिजन सहयोगी होंगे. अपनों से सीख सलाह रखेंगे. अधिकारियों से करीबी बढ़ाएंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहंेगे. प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. प्रशासन प्रबंधन के मामले पक्ष में रहेंगे. कार्य व्यापार बेहतर बनाए रहंेगे. कार्ययोजनाएं को आगे बढ़ाएं. कार्यकुशलता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. वार्ताएं हितकर होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रबंधन बल पाएगा. सबको साथ लेकर चलेंगे.कारोबारी शुभता बढ़त पाएगी. उपलब्धियां हासिल करेंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. पैतृक मामलों को बल मिलेगा. वरिष्ठ सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे. पूंजीगत मामलों में आगे रहंेगेे. प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. सबका सहयोग समर्थन रहेगा. लाभ संवार के अवसर बनेेंगे. पदोन्नति के संकेत हैं. संपर्क संवाद संवरेंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा. सेहत सुधार पाएगी. शारीरिक दोष दूर होंगे. उत्साह मनोबल में वृद्धि होगी. शुभ अंक: 1, 6, 8 और 9 शुभ रंग: आसमानी

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. फोकस बढ़ाएं



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : साख और प्रभाव में वृद्धि होगी. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. आशंकाएं दूर होंगी. स्वजनों और करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. नवीन संभावनाएं संवार पाएंगी. कारोबारी लाभ के प्रयास गति लेंगे. योजनाएं बेहतर बनाए रहेंगे. भाग्य वृद्धि के संकेत हैं. मनोरंजक यात्राएं बढ़ सकती हैं. निजी संबंध संवरेंगे. स्थितियां संवार पर होंगी. आय अच्छी रहेगी. शिक्षा पर जोर रहेगा. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. आस्था अध्यात्म बढ़ाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी व्यवसाय: इच्छित लक्ष्यों को पाएंगे. विविध कार्यों  में प्रभावशाली रहेंगे. कारोबारी विस्तार पर बल रहेगा. व्यापार में संपर्क संवाद बेहतर रहेगा. नवीन गतिविधियों से जुड़ेंगे. संतुलन बनाए रखेंगे.आर्थिक लाभऊंचा  बना रहेगा. पद प्रतिष्ठा के प्रयासों को बनाए रखेंगे. सभी को प्रभावित करेंगे. आय के नवीन स्त्रोत निर्मित होंगे. पद प्रतिष्ठा और अवसर बढ़ेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम स्नेह पर बल रहेगा. अपनों के साथ से सुखकर मामले संवरेगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. रिश्तों को बल मिलेगा. करीबियों को समय देंगे. मन की बात कह पाएंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. संबंधों को मजबूती देंगे. प्रेमपक्ष संवार पाएगा. सभी का ख्याल रखेंगे. विश्वास को बल मिलेगा. उत्सव सा वातावरण रहेगा. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. स्वास्थ्य सुधार लेगा.अनुकूलता बढ़ेगी. शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9 शुभ रंग: वासंती

उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. धर्मस्थल जाएं.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷