आज 15:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल15जनवरी 2026 : आज माघ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 08:16 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:10 PM से 12:52 PM तक रहेगा। आज राहुकाल 01:50 PM से 03:08 PM तक रहेगा। आज नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा तो योग वृद्धि। चंद्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे तो सूर्य देव मकर में रहेंगे। इस दिन मकर संक्रांति, कूर्म द्वादशी, पोंगल और बिहु का त्योहार रहेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण है। माघ बिहु, उत्तरायण काल, और मकर राशि में सूर्य इस दिन को विशेष शुभता प्रदान करते हैं। इस दिन पूजा, दान और सकारात्मक कर्म करने से जीवन में सुख, स्थिरता और समृद्धि आती है। इस दिन किए गए कर्म जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक उन्नति लाते हैं। श्रद्धा, भक्ति और नियमपूर्वक किए गए कर्म जीवन में शांति, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। माघ मास में स्नान और साधना से मन और शरीर शुद्ध होता है। इस मास में किए गए धार्मिक कार्य, दान और व्रत विशेष फलदायी होते हैं।
जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं। आज गुरूवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। आज कृष्ण कूर्म द्वादशी है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस दिन शिवजी का अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है।
गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
माघ बिहु
माघ बिहु असम का प्रमुख फसल उत्सव है, जो नई फसल के आगमन और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। इस दिन पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और सामाजिक मेल-मिलाप का विशेष महत्व होता है। यह पर्व सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का संदेश देता है। बिहु शब्द दिमासा लोगों की भाषा से ली गई है जो की प्राचीन काल से एक कृषि समुदाय है। उनकी सर्वोच्च देवता ब्राई शिबराई या पिता शिबराई हैं। मौसम की पहली फसल अपनी शांति और समृद्धि की कामना करते हुए ब्राई शिबराई के नाम पर अर्पित किया जाता हैं। तो 'बि' मतलब 'पुछना' और 'शु' मतलब पृथ्वी में 'शांति और समृद्धि' हैं। अत: शब्दै बिशु धीरे-धीरे भाषाई तहजीह को समायोजित करने के लिये बिहु बन गया। अन्य सुझाव यह हैं कि 'बि' मतलब 'पुछ्ना' और 'हु' मतलब 'देना' और वही से बिहु नाम उत्पन्न हुआ।
असम में एक साल में तीन बिहु मनाया जाता हैं-बोहाग (बैसाख, अप्रैल के मध्य), माघ (जनवरी के मध्य में) और काटी (कार्तिक, अक्टूबर के मध्य) के महीनों में। बिहु प्राचीन काल से असम में मनाया जा रहा हैं। प्रत्येक बिहु खेती कैलेंडर में एक विशिष्ट चरण के साथ मेल खाता हैं। सबसे महत्वपूर्ण और तीन बिहू उत्सव में सब्से रंगीन हैं वसंत महोत्सव "बोहाग बिहू" या रोंगाली बिहू जो कि अप्रैल के मध्य में मनाया जाता हैं। यह उत्सब कृषि सीज़न की शुरुआत को भी दर्शाता हैं। बिहु असम कि सभी भागो में और सभी जाति-जनजाति और धर्म के लोगो द्वारा मनाया जाता हैं। प्रत्यक्षतया यह कहा जा सकता हैं कि बिहु एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार हैं जो भीन्न जाति और धर्म के बीच मानवता, शांति और भाईचारा लाता हैं।
आज का पंचांग: 15 जनवरी 2026,दिन: गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : हेमन्त मास : माघ पक्ष: कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 07: 15 AM, सूर्यास्त : 05:46 PM तिथि : द्वादशी 08:16 PM तक उपरांत त्रयोदशी नक्षत्र : ज्येष्ठा 05:47 AM तक उपरांत मूल राहुकाल : 01: 59 PM से 03: 08 PM तक चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर 05:47 AM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, माघस्नान जारी, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, गंगा सागर स्नान, कृष्ण कूर्म द्वादशी, षटतिला एकादशी का पारण, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू
आज :: 15 :: 01 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपकी सामाजिक स्थिति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ फीकी न पड़ें या खराब न हों। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका पार्टनर देखेगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है।आज कुछ मामलों में आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलरों से संपर्क करना शुरू करेंगे। नए बिजनेस प्लान लागू करने के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण लग सकती हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। घरेलू मोर्चे पर आप जो करना चाहते हैं, उससे सभी सहमत होंगे। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। आज अहंकार के कारण आपके जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको बिजनेस में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग विदेश में काम करना चाहते हैं, उन्हें नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ बड़ी खबर मिल सकती है।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। आज मुफ्त में कुछ भी उम्मीद करना बेकार है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्यार के मामलों में आपका दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका भाग्यशाली रंग केसरिया है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। वित्तीय मामलों में आय और व्यय के मामले में आज का दिन संतुलित माना जा सकता है। व्यापारियों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। शिक्षा के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अविवाहित लोगों को शादी करने का मन करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। रोमांटिक रिश्ते में रहने वाले लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करेंगे। आज आपका भाग्यशाली रंग फ़िरोज़ी है। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है। फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। व्यापारियों को बड़े सौदे करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर की नौकरी का अवसर मिल सकता है। आप अपने धैर्य और टैलेंट से वर्कप्लेस पर अपने विरोधियों को हराने में सफल होंगे।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में सभी के चेहरों पर खुशी देखना आपकी उपलब्धि है। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए यादगार हो सकता है। जीवनसाथी चुनते समय व्यक्ति की योग्यताओं का ध्यान से आकलन करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। आज आपकी कड़ी मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ की संभावना है। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोग आज सामान्य से अधिक मुनाफा कमाएंगे। व्यवसाय में समझदारी और सावधानी से निर्णय लें। भावनात्मक दृष्टिकोण के बजाय आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी प्रगति में सहायक होगा। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें आज बड़ी सफलता मिल सकती है।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। घर में जल्द ही शुभ कार्य होने की संभावना है। बच्चों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपको अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि के जातक आज प्रेम जीवन के मामलों में मजबूत स्थिति में हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है। आज आर्थिक लाभ की संभावना है। आपको सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग कपड़ों का व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज़्यादा मुनाफा मिलेगा। जो लोग अपने शहर में घर से काम कर रहे हैं, उनके लिए दिन रोमांचक साबित होगा।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज अपनी बुद्धिमत्ता का दिखावा करने से बचें। सावधान रहें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक मामला सार्वजनिक हो सकता है। अपने शब्दों का चुनाव ध्यान से करें, क्योंकि आप किसी को ठेस पहुँचा सकते हैं। आप अपने किसी पुराने रोमांटिक पार्टनर से मिल सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। भविष्य की जरूरतों के लिए की गई बचत आज काम आएगी। जिन व्यावसायिक उद्यमों पर आप काम कर रहे हैं, उनमें सफलता प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम में अपना ध्यान कमजोर न होने दें। यदि आप नौकरी के लिए विदेशी कंपनियों में आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत शुभ है।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा। अजनबियों के साथ बहस में पड़ने से बचें, अन्यथा, स्थिति बिगड़ सकती है, और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सिंगल लोग डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन में दिन अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है। आप आज एक नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। रिश्तों से लाभ मिलने की संभावना है। अपने व्यवसाय में कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। आपकी आंतरिक शक्ति कार्यस्थल पर आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कुछ गृहिणियां आज अपने घरों में किटी पार्टी आयोजित कर सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं में न बहें। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। जो लोग रोमांटिक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को रोमांस के साथ आगे बढ़ाएंगे। आज आपका भाग्यशाली रंग हरा है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है। आज आप अपने अनुभव और ज्ञान का पूरा उपयोग करेंगे, और आपको इससे लाभ होगा। कुछ व्यावसायिक सौदे होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। वेतनभोगी कर्मचारियों को सतर्कता से काम करने की आवश्यकता है।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): गृहिणियों को उनकी कलात्मक क्षमताओं और सौंदर्य बोध के लिए बहुत प्रशंसा मिलने की संभावना है। आपके पास पैसा हो या न हो, आप किसी विशेष कार्य में योगदान देने से नहीं हिचकिचाएंगे; आप दान कर सकते हैं। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आपको अपने जीवनसाथी से खुशी और समर्थन मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से पैसा मिल सकता है। आज का दिन दुकानदारों के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को बकाया भुगतान मिलने की संभावना है। सैलरी वाले कर्मचारियों की इनकम में कमी आ सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लाएगा। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। अगर ससुराल वालों के साथ आपके रिश्तों में कोई समस्या थी, तो आज उनमें सुधार होगा। आज अपने पार्टनर से झूठ बोलना ठीक नहीं है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज व्यापारियों को पैसे कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर ज़्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपने मैनेजमेंट स्किल्स दिखाने पड़ सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपको इमोशनल लेवल पर कुछ ज़रूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। महिलाओं से बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें। किसी अपने के प्रति पॉजिटिव भावनाएं आएंगी। जो लोग रोमांस पसंद करते हैं, वे ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपको अपने बिज़नेस और दूसरे कामों से मुनाफ़ा और फ़ायदा मिलता रहेगा। काम की जगह पर ज़्यादा मेहनत नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से काम करें। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही अच्छे मौके मिलेंगे।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷