गिरिडीह (Giridih)। कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लगातार 5 बार सांसद रहे स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा की 22वीं पुण्यतिथि आज पूरे सादगी पूर्ण तरीके से शालीनता के साथ गिरिडीह जिला मुख्यालय में मनाया गया।
जिले के भंडारों स्थित जगदीश प्रसाद कुशवाहा कॉलेज के प्रांगण में भी आज स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की 22 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनायी गयी। जिसमे सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर काफी संख्या में झामुमो के नेताओं के अलावे स्व वर्मा को चाहने वाले मौजूद थे।
वहीं इस अवसर पर गिरिडीह जिलामुख्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां केबी सहाय पथ पर अवस्थित जिला परिषद कार्यालय के समीप रीतलाल वर्मा चौक पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर कुशवाहा समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की और समाज के लिये उनके योगदान को याद किया। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी समेत अन्य लोगों ने उनके विचारों, संघर्षों और जनसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कहा कि जनकल्याण और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें