शुक्रवार, 7 मार्च 2025

फ्री मेडिकल कैम्प में 75 मरीजों का हुआ इलाज, दी गई आवश्यक चिकित्सीय परामर्श

गिरिडीह(Giridih)। जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतगर्त ओझाडीह मोड़ में संचालित एक मेडिकल शॉप में फ्री मेडिकल कैंप का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कैम्प में बतौर मुख्य अथिति गिरिडीह के जाने माने चिकित्सक डॉ अशोक कुमार वर्मा शामिल हुए। जिन्होंने फीता काट कर कैम्प का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर ओझाडीह पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस फ्री मेडिकल कैम्प में 75 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं जरूरत मंद लोगों का शुगर और बीपी का भी मुफ्त जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। 



मौके पर डॉक्टर अशोक वर्मा ने सुदूरवर्ती ग्रामीणों क्षेत्रों में बीपी और शुगर के मरीजों की संख्या दिनानुदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने और समय-समय पर डॉक्टरों से उचित सलाह लेने को कहा। डॉ अशोक ने कहा कि शुगर और बीपी के अचानक हाई होने से हायपरग्लाइसीमिया होने का ज्यादा चांसेस होता है। जो प्राण घातक भी हो सकता है। उन्होंने बीपी और शुगर के मरीजों को उचित समय पर पोष्टिक भोजन करने और समय समय पर डॉक्टरों से जांच कराने की सलाह दिया। कैम्प काफी संख्या ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

राष्टीय कायस्थवृन्द के पदाधिकारियों ने मूक बधिर स्कूल के बच्चों संग मनाया होली

गिरिडीह(Giridih)। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार को मूक बधिर स्कूल के बच्चों संग होली मनाया। 


सदर प्रखंड के अजीडीह में संचालित मूक बधिर स्कूल में राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के सदस्य व पदाधिकारी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पहुंचें और स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को गुलाल लगा उन्हें होली की बधाई व शुभकामनाएँ दी। वहीं इस अवसर पर बच्चों ने भी सबों को गुलाल लगा उनका आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के सदस्यों व पदाधिकारियों ने होली त्योहार के मद्देनजर स्कूली बच्चों को उपहार स्वरुप पिचकारी व गुलाल भेंट किया। इस दौरान राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के सदस्यों ने स्कूली बच्चों व स्कूल के शिक्षकों के साथ मिलकर अल्पाहार का भी लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, महासचिव संजीव सिन्हा सज्जन, उपाध्यक्ष उत्तम लाला, सचिव राजेश कुमार सिन्हा राजू, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार के अलावे मधुबाला प्रसाद, मधु वर्मा, संगीता सिन्हा, अर्चित कृत, सात्विक, प्रदीप कुमार सिन्हा, अमरज्योति सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

महेशमुण्डा में रेल ट्रैक की किनारे पड़ा मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह-मधुपुर रेल ट्रैक के महेशमुंडा के समीप ट्रेन के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। रेल ट्रैक के किनारे शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। खबर सुन काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे और, घटना की सूचना बेंगाबाद थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर थाने चली गयी और आगे की कार्रवाई में जुटी है।


जानकारी के अनुसार गिरिडीह- मधुपुर रेलखंड पर महेशमुंडा जंक्शन के समीप बैदाडीह के पास शुक्रवार की दोपहर बाद रेल ट्रैक के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव के समीप रेल ट्रैक पर खून लगा देख लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मालगाड़ी के चपेट में आने से इस व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जाती है। वह टी शर्ट व फुलपैंट पहने हुए है। हालांकि अंतिम समाचार मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने एवं मृतक की पहचान कराने में जुटी है।

रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज

गिरिडीह(Giridih)। मुस्लिम धर्म में रमजान का महीना बेहद ही खास होता है। वहीं रमजान के महीने में जुम्मे की नमाज का भी खासा महत्व होता है। इस दिन मुस्लिम समाज के छोटे, बडे, बच्चे, बूढ़े, जवान सभी मस्जिद पहुंच जुम्मे की नमाज अदा करते हैं। मस्जिद में जगह की कमी होने पर मस्जिद के बाहर या फिर मस्जिद के समीप से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर ही जुम्मे की नमाज अदा करते हैं।


आज रमजान माह का पहला जुम्मा होने के कारण जिलामुख्यालय समेत जिले के सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ उमड़ी दिखी। छोटे छोटे बच्चों में भी नमाज़ पढ़ने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान रोजेदारों ने अदबो एहतराम के साथ पहले जुम्मा की नमाज अदा की। 


इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित लाइन मस्जिद में नमाजियों की भीड़ अधिक हो जाने पर नमाजियों ने बीच सडक में ही नमाज अदा की। वहीं शहरी क्षेत्र में दर्जी मुहल्ला, बरवाडीह, बुढ़ियाखाद, बड़ा चौक मस्जिद के अलावे कोलडीहा, भंडारीडीह, बिशनपुर, पचंबा मस्जिदों व मुफ्फसिल क्षेत्र के करहरबारी, सिकदारडीह, तेलोडीह मस्जिद समेत जिले भर के सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने पूरे अकीदत के साथ जुम्मा की नमाज अदा किया।

आज 07 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::07 :: 03 :: 2025, शुक्रवार

07 मार्च 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी उपरांत नवमी है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। 
हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व होता है। ये दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत-पूजा करने से व्यक्ति को धन, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना भी की जाती है, खासकर महा लक्ष्मी, महा काली और महा सरस्वती। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, भौतिक सुख-संपदा, कला और संगीत का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व वाले, कलात्मक और भोग-विलास में रूचि रखने वाले होते हैं। वहीं, यदि शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो जीवन में आर्थिक परेशानियां, वैवाहिक समस्याएं और विलासिता की कमी देखी जाती है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और माता संतोषी की पूजा विधिवत रूप से पूजन करें। वहीं आज मासिक दुर्गाष्टमी व्रत भी रखा जा रहा है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित है। आज से होलाष्टक भी आरंभ हो रहा है। होलाष्टक के आठ दिनों तक कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है।
आज का दिन मुस्लिम धर्मावलबियों के भी बेहद खास है। मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। रमजान में जुम्मे का काफी महत्व होता है। आज रमजान माह का पहला जुम्मा है।



आज का पंचांग: 07 मार्च 2025, शुक्रवार
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष, तिथि : अष्टमी तिथि 09:18 AM तक उपरांत नवमी, नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 11:32 PM तक उपरांत आद्रा, सूर्योदय : 06: 40 AM, सूर्यास्त : 06: 25 PM, राहुकाल : 11:10 AM से 12:37 PM तक, चन्द्रमा :  वृष राशि पर 11:45 AM तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, दुर्गाष्टमी व्रत, होलाष्टक प्रारम्भ, माह-ए-रमजान का पहला जुम्मा


आज :: 07:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है।जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः लाल 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। कोई खास काम आपके पूरे होंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ब्राह्मण को कुछ दान करें, संतान का सहयोग मिलता रहेगा। कार्यस्थल पर जल्दबाजी नुकसानदायी हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः पीला 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ़ उठा पाएंगे। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः गहरा लाल


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः भूरा 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है,जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग बना सकते हैं। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। भाग्यशाली संख्याः 6,भाग्यशाली रंगः गुलाबी 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको वे काम करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य और सौन्दर्य में सुधार करने में मदद करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। आप अचानक गुलाबों की ख़ुश्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा - जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज कड़ी मेहनत का दिन है और इसके कारण आप अधिक तनावग्रस्त और बेचैन होंगे। आपके छोटे भाई या बहन का समर्थन आपको आत्मविश्वास देगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। भाग्यशाली संख्याः 8,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं,आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। भाग्यशाली संख्याः 6,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर गुस्से पर, क़ाबू रखें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-खुद दिख जाएगी। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीज़ों को बाद के लिए टाल दें। भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः बैंगनी 



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः मेहरुन 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभहोगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 2, भाग्यशाली रंगः मोर नीला 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ न करें, शराब से बचें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है। भाग्यशाली संख्या: 5,
8भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷