शनिवार, 13 जून 2020

पीरटांड के पीपराडीह के ग्रामीणों ने किया हत्या के आरोपी का सेंदरा

हत्या के आरोपी की ग्रामीणों ने किया सेंदरा

आरोपियों के चार घरों को लगाया आग

पुलिस की ततपरता से बच्चे,महिलाओं एवं अन्य की बच्ची जान

फोटो : गांव पहुंचे डीसी एसपी
          IMG_20200613_175410.jpg
          ग्रामीणों से बात चीत करते अधिकारी
           IMG_20200613_175537.jpg
           जलाया गया घर
            IMG_20200613_175810.jpg

पीरटांड़/गिरिडीह : गिरिडीह के पीरटांड प्रखण्ड स्थित बिशुनपुर पंचायत के पीपराडीह गांव में भूमिविवाद में ग्रामीणों ने 30 वर्षीय युवक सुरेश मंराडी का सेंदरा पारंपरिक हथियारों से  कर दिया। जिस जमीन को लेकर दो आदिवासी टोलो के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। वह भूदान द्वारा सुरेश मंराडी के पिता समेत उसके गोतिया के लोगों का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश मरांडी कई नक्सली कांड में भी शामिल था।  सुरेश मंराडी को चार तीर लगने की बात सामने आई है। तीर-धनुष और टांगी समेत पांरपरिक हथियार से लैस हो कर पहुंचे 500 की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ पीपराडीह के दुसरे टोले के आदिवासी थे। जबकि पीपराडीह गांव के जिस आदिवासी टोले में यह वीभत्स घटना हुई है। वह दुसरे छोर में है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की यह घटना बीतें 4 जून को दुसरे टोले के हीरा लाल किस्कू की हत्या का प्रतिशोध बताया जा रहा है। हीरा लाल किस्कू की हत्या के बाद पीरटांड थाना में हीरा लाल के परिजनों ने सुरेश समेत सात नामजद पर हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था।

केस दर्ज होने के बाद से सुरेश मंराडी समेत सातों था फरार :

शनिवार की सुबह दुसरे टोले के ग्रामीणों को जानकारी मिली, कि सुरेश मंराडी समेत सातों अपने-अपने घर आएं हुए है। इसी जानकारी के बाद हीरा लाल के टोला ओर बगल के एक टोला के पांच सौ ग्रामीण सुरेश मंराडी के टोला पहुंचते ही घेर लिया। सुरेश मंराडी का सेंदरा करने से पहले ग्रामीणों ने सुरेश समेत उसके चार गोतिया के घर को घेर लिया। इसके बाद चारों के घर को आग के हवाले कर दिया। यही नही सबों के घर के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान इस टोले के बाहर बांस-बल्ली का गेट बना दिया। जिसे कोई भाग नहीं सके। ग्रामीणों ने जिनके घरों को आग के हवाले किया। उसमें मृतक सुरेश के पिता मोती लाल मंराडी, रसिक मंराडी, बिहारी मंराडी, करमा मंराडी शामिल है। आग लगाने के बाद मृतक नक्सली सुरेश मंराडी समेत कई महिलाओं और बच्चों की जमकर पीटाई भी की। इसी बीच मृतक नक्सली का मामा छोटू मंराडी भी सूचना पर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने बताया कि गावँ में कोरोना है।यहीं रुको आगे मत जाओ।

पुलिस ने दिखाई ततपरता बड़ा हादसा होने से टला :

  इस बीच जानकारी मिलने के तुरंत ही पीरटांड थाना पुलिस  पहुंची ओर बड़ी घटना को होने से रोका।हालांकि  ग्रामीणों की संख्या अधिक रहने के कारण थाना प्रभारी अशोक प्रसाद समेत पुलिस जवान स्थिति को बहुत ही मुश्किल से संभाल पाएं।स्थिति संभालने के पुलिस को 5 राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी।हालांकि इस बीच  ग्रामीणों की भीड़ ने सुरेश के परिवार समेत उसके गोतिया के आठ लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस के कार्रवाई के  बाद ग्रामीणों की भीड़ पीछे हटने को मजबूर हुई।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी राहुल सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र झा, डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मु, एएसपी दीपक कुमार और डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह,इंस्पेक्टर दिनेश सिंह,पीरटांड़ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मु,सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, थाना प्रभारी अशोक प्रसाद,सहायक अवर निरीक्षक अनीस पांडेय,अनितेश पांडेय समेत काफी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान डीसी के निर्देश पर आगलगी का शिकार हुए सुरेश मंराडी समेत उसके गोतिया के घरों का आग बुझाया गया। लेकिन घटना में चार परिवार के सदस्यों का सब कुछ जल गया।

पीड़ित परिवार को बिशुनपुर विद्यालय में किया गया शिफ्ट:

स्थिति यह है कि अब पीड़ित लोगों ने गांव में रहने से भी इंकार कर दिया। फिलहाल डीसी के निर्देश पर प्रभावित लोगों को बिशनपुर पंचायत भवन के स्कूल भवन में रखा गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अब भी कैंप की हुई है।

गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार


22 मोबाइल, 37 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5 आधार कार्ड, 4 पेन कार्ड, 3 डीएल, 4 वोटर आईडी कार्ड, एचपी  कंपनी का एक लैपटॉप, एक स्विफ्ट डिजायर चार पहिया बरामद

डेढ़ वर्षों में 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के मिले सबूत


गिरिडीह : साइबर अपराध के शातिरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने 12 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तीन सगे भाई भी शामिल है।

साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल, 37 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5 आधार कार्ड, 4 पेन कार्ड, 3 डीएल, 4 वोटर आईडी कार्ड, एचपी  कंपनी का एक लैपटॉप, एक स्विफ्ट डिजायर चार पहिया कार भी बरामद किया है। कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी नवादा ग्राम के पिंडरिया से की गई है।

उन्होंने बताया कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम गठित की गई। जिसमें 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के मोबाइल खंगालने पर पिछले डेढ़ वर्षों में 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। बताया कि ये सभी अलग-अलग तरीकों से ठगी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों में कुछ कलकत्ता, दिल्ली में रहकर ओला, उबर की गाड़ियों को चलाते हुए ठगी का काम किया करते थे। तो कोई अपराधी कभी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर, कभी फर्जी पेटीएम लिंक, तो कभी ऐप इंस्टाल करवाने के जरिए अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

गिरफ्तार अपराधियों में राजेश मंडल, संतोष मडंल, फूलचंद मंडल, विकेश प्रसाद वर्मा, तालेश्वर प्रसाद वर्मा, सुधीर प्रसाद वर्मा, बहादुर मंडल, दशरथ मंडल
बबलू कुमार मंडल, रूपेश कुमार मंडल, पवन यादव
राजेश मंडल शामिल हैं। जिसमें 10 ताराटांड़ थाना क्षेत्र का है जबकि अन्य 2 अहिल्यापुर थाना इलाके का है। इनमें तीन सगे भाई भी है।

गिरफ्तार अपराधियों को लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि लॉकडाउन के बाद सभी गिरिडीह आए थे। इसके बाद ये सभी अपने इलाके के साइबर अपराधियों के संपर्क में आए और साइबर क्राइम से जुड़कर खाताधारकों के खाते से पैसे ठगने शुरू कर दिए। गिरफ्तार अपराधियों में ताराटांड का राजेश मंडल पश्चिम बंगाल में रहकर अपना वाहन चलाकर पैसे कमाता था। लॉकडाउन लागू होने के बाद राजेश मंडल अपनी गाड़ी लेकर घर लौट गया। इसके बाद अपने एक पड़ोसी युवक के संपर्क में आया, जो पहले से साइबर अपराधी था। हालांकि यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि राजेश ने अब तक कितने खाताधारकों को ठगा है।

इसी प्रकार अहिल्यापुर का रहने वाला पवन वर्मा मुंबई में रहकर होटल में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद पवन अपने घर पहुंचा और खुद को साइबर क्राइम की दुनिया से जोड़ लिया। एक शातिर अपराधी के संपर्क में आकर पवन ने कई तकनीक सीखे और खाताधारकों को बगैर फोन किए ही उनके खाते से पैसे उड़ाना शुरू कर दिया। इधर पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

साइबर डीएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अपराध कर्मी छोटे छोटे हथकंडों को अपनाकर आमलोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहें और कभी भी लालच में आकर या अन्य कारणों से फोन पर अपना फाइनेंशियल डिटेल किसी के साथ शेयर न करें । खुद को साइबर अपराध से सुरक्षित रखें।

जेसीबी से हुआ मिट्टी कार्य तो जब्त होगी मशीन होगा मालिक पर मुकदमा

जेसीबी से हुआ मिट्टी कार्य तो जब्त होगी मशीन होगा मालिक पर मुकदमा
 बगोदर/ गिरिडीह  : प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने जेसीबी मशीन मालिकों को निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी प्रकार के कार्य में जेसीबी मशीन का उपयोग नही कर सकते चाहें सरकारी काम हो या गैर सरकारी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मशीन से कार्य करना पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। इस तरह कार्य करने पर मशीन जब्त कर जेसीबी मालिक पर मामला दर्ज किया जायेगा।

 प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की झारखण्ड सरकार के प्रधान सचिव के निर्देश पर विडियों कन्फ्रेंसिंग बैठक के माध्यम से यह निर्देश जारी किया गया जिसका पालन शक्ति से किया जायेगा। ओर प्रवासी मजदुरो को मनरेगा योजना से जोड कर अधिक से अधिक प्रवासी मजदुरों को रोजगार मुहैया करना  हैं।

इलाज करा ठीक हो घर लौटा युवक, पुनः रिपोर्ट आया पाॅजिटिव, गांव में मचा हड़कंप

इलाज करा ठीक हो घर लौटा युवक, पुनः रिपोर्ट  आया पाॅजिटिव, गांव में मचा हड़कंप


बगोदर/ गिरिडीह  : बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के एक युवक कोरोना पाॅजिटिव होने कारण रांची रिम्स मे इलाज करा एक सप्ताह पूर्व अपने घर वापस लौटा। उस वक्त उसका रिपोर्ट निगेटिव बताया गया था। 13वें दिन में उसकी दूसरी रिपोर्ट में उसे पुनः पाॅजिटिव पाया गया। युवक की रिपोर्ट पुनः पाॅजिटिव आने से पूरे गांव में हफकम्प मच गया।


इसकी सूचना मिलते ही  प्रशासनिक महकमा भी काफी रेस हो गया। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा ने कोरोना संक्रमित युवक को आनन फानन गिरिडीह कोविड अस्पताल लाकर शिफ्ट किया।

इस बीच प्रशासन ने पूरे माहुरी गांव को सील कर धारा 144 लगा दिया। गांव में दण्डाधिकारी नियुक्त कर पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है तथा माइकिंग से प्रचार प्रसार कर लोगों को घर मे रहने अपील की गई।

बताते चले कि उक्त युवक 13 मई को मुम्बई से लौटा था और उसका तबियत खराब था। पेट संबंधी बिमारी से ग्रसित था। जिसे ईलाज हेतु मेदांता अस्पताल रांची ले  गया था जहां उसका  रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था।जिसके बाद उसे रांची रिम्स ईलाज के लिए भेजा गया था। जहां उसका रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया था।  दुसरा रिपोर्ट  पुनः पाॅजिटिव आया। 

वहीं माहुरी गांव को सील कर दिया गया। मौके पर बगोदर सरिया एसडीओ रामकुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, बीडीओ रवीन्द्र कुमार, सीओ एके ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत प्रशासनिक महकमा के अन्य लोग मौजूद थे।

पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद सोलह घायल, दो की हालत गम्भीर

पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद सोलह घायल, दो की हालत गम्भीर
गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो में पेड़ की लकड़ी काटने को लेकर हुई दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में दोनों ओर से 16 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति काफी गम्भीर बतायी जाती है जिन्हें बेहतर इलाज हेतु धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

 घटना के बाबत बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो दक्षिणी पंचायत के छप्पर टांड़ गांव में एक खेत में पेड़ गिर गयी थी। जिसे एक परिवार के लोग काटने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दोनों पक्षों के 8-8 की संख्या में लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, केसु महतो, महेश महतो, भागीरथ महतो, टेकलाल महतो, नरेश महतो शामिल है।  वहीं दूसरे पक्ष से गिरधारी, सुरेश महतो, संजय महतो, राजू महतो,मनोज महतो, महादेव महतो, नरेश महतो,राजेंद्र महतो घायल है।  गम्भीर रूप से घायलों में एक पक्ष का मोहन महतो एवं दूसरे पक्ष का सुरेश महतो शामिल है। जिन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। जबकि अन्य सभी घायलों की  स्थिति सामान्य बताया गया। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

 घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत करवा मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

टैक्टर से हुई बाइक की टक्कर, सवार की हुई मौत

टैक्टर से हुई बाइक की टक्कर, सवार की हुई मौत
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।  

मृतक की पहचान देवरी प्रखंड के बिझोरा गांव निवासी 22 वर्षीय जीतराम मरांडी के रूप में की गई है। युवक पावर हाउस में रहकर पढ़ाई करता था।

बताया जाता है कि जीतन सिहोडीह स्थित भाड़े के मकान में अपने चाचा को बाइक से छोड़ने आया था। वापसी के क्रम में पटेल नगर के पास एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें उसकी मौत हो गई।

 घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

गिरिडीह की शशि शर्मा बनी विप्र फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष

गिरिडीह की शशि शर्मा बनी विप्र फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष
गिरिडीह :  विप्र फाउंडेशन झारखण्ड जोन-6 की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें गिरिडीह की समाजसेवी महिला शशि शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

विप्र फाउंडेशन झारखण्ड- 6 प्रान्तीय ईकाई के वर्ष 2020-22 के नव-मनोनीत अध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यकारिणी के विस्तार किया है। जिसके अनुसार
प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा (रांची ), उपाध्यक्ष- निरंजन लाल शर्मा (रांची ), गणेश  दायमा (जमशेदपुर) महावीर प्र शर्मा (चिरकुंडा) श्याम शर्मा (सिमडेगा) एवं श्रीमती शशि शर्मा (गिरिडीह) बनायी गयी हैं। 
वंही जयप्रकाश शर्मा,प्रमोदसारस्वत,रांची एवं विनोद शर्मा(झरिया) को प्रदेश महामंत्री, तथा शशांक भारद्वाज (रांची), त्रिलोकी शर्मा(दुमका), अमित शर्मा (जमशेदपुर), प्रदीप शर्मा (रामगढ़) एवं राजेश कौशिक (रांची) को सचिव जबकि अजय दाधिच (रांची) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में 25  और लोगों को शामिल किया गया है। जिनमे राँची, जमशेदपुर, चिरकुंडा, गिरिडीह, झरिया, सिमडेगा, दुमका, रामगढ़, धनबाद, चाइबासा, देवघर, हजारीबाग, चक्रधरपुर, कोडरमा, जामतारा व कतरास के प्रतिनिधि शामिल है।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखण्ड प्रभारी भरत राम तिवारी ने आशा व्यक्त किया है कि पवन शर्मा व शशि शर्मा के नेतृत्व में झारखण्ड प्रदेश इकाई का यह कार्य काल काफी स्वर्णिम होगा। शशि शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंनोनित होने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रेलवे स्टेशन मास्टरों का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन आज से शुरू

रेलवे स्टेशन मास्टरों का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन आज से शुरू
      मनोज कुमार वर्णवाल,स्टेशन प्रबंधक,गिरिडीह

काला बिल्ला लगा कर रहे है काम, करेंगे 15 जून को एक दिवसीय उपवास

गिरिडीह : केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ और लिये गये अनैतिक फैसले के विरुद्ध ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एआईएसएमए) के बैनर तले रेलवे स्टेशन मास्टरों का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शनिवार से शुरू हुआ।

तीन सूत्री मांगों को लेकर आहूत यह तीन दिवसीय  विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम अगामी 15 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य काला बिल्ला लगा कर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं। वंही अगामी 15 जून को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आहूत होगा। जिसमें एसोसिएशन के सदस्य उपवास रख कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एआईएसएमए) के सदस्य सह गिरिडीह रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार वर्णवाल ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर उनका यह विरोध कार्यक्रम शुरू हुआ है। जिसमे फ्रीज किया हुआ डीए जारी करने, भारतीय रेल से सभी ओपन लाइन कर्मचारियों को बीमा कवरेज प्रदान करने, और सभी श्रम और श्रमिक विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग शामिल हैं।