शनिवार, 13 जून 2020

पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद सोलह घायल, दो की हालत गम्भीर

पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद सोलह घायल, दो की हालत गम्भीर
गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो में पेड़ की लकड़ी काटने को लेकर हुई दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में दोनों ओर से 16 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति काफी गम्भीर बतायी जाती है जिन्हें बेहतर इलाज हेतु धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

 घटना के बाबत बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो दक्षिणी पंचायत के छप्पर टांड़ गांव में एक खेत में पेड़ गिर गयी थी। जिसे एक परिवार के लोग काटने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दोनों पक्षों के 8-8 की संख्या में लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, केसु महतो, महेश महतो, भागीरथ महतो, टेकलाल महतो, नरेश महतो शामिल है।  वहीं दूसरे पक्ष से गिरधारी, सुरेश महतो, संजय महतो, राजू महतो,मनोज महतो, महादेव महतो, नरेश महतो,राजेंद्र महतो घायल है।  गम्भीर रूप से घायलों में एक पक्ष का मोहन महतो एवं दूसरे पक्ष का सुरेश महतो शामिल है। जिन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। जबकि अन्य सभी घायलों की  स्थिति सामान्य बताया गया। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

 घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत करवा मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें