गिरिडीह की शशि शर्मा बनी विप्र फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष
गिरिडीह : विप्र फाउंडेशन झारखण्ड जोन-6 की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें गिरिडीह की समाजसेवी महिला शशि शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
विप्र फाउंडेशन झारखण्ड- 6 प्रान्तीय ईकाई के वर्ष 2020-22 के नव-मनोनीत अध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यकारिणी के विस्तार किया है। जिसके अनुसार
प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा (रांची ), उपाध्यक्ष- निरंजन लाल शर्मा (रांची ), गणेश दायमा (जमशेदपुर) महावीर प्र शर्मा (चिरकुंडा) श्याम शर्मा (सिमडेगा) एवं श्रीमती शशि शर्मा (गिरिडीह) बनायी गयी हैं।
वंही जयप्रकाश शर्मा,प्रमोदसारस्वत,रांची एवं विनोद शर्मा(झरिया) को प्रदेश महामंत्री, तथा शशांक भारद्वाज (रांची), त्रिलोकी शर्मा(दुमका), अमित शर्मा (जमशेदपुर), प्रदीप शर्मा (रामगढ़) एवं राजेश कौशिक (रांची) को सचिव जबकि अजय दाधिच (रांची) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में 25 और लोगों को शामिल किया गया है। जिनमे राँची, जमशेदपुर, चिरकुंडा, गिरिडीह, झरिया, सिमडेगा, दुमका, रामगढ़, धनबाद, चाइबासा, देवघर, हजारीबाग, चक्रधरपुर, कोडरमा, जामतारा व कतरास के प्रतिनिधि शामिल है।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखण्ड प्रभारी भरत राम तिवारी ने आशा व्यक्त किया है कि पवन शर्मा व शशि शर्मा के नेतृत्व में झारखण्ड प्रदेश इकाई का यह कार्य काल काफी स्वर्णिम होगा। शशि शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंनोनित होने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें