शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

एसडीएम ने किया दो अवैध माइका गोदाम सील, एक करोड़ से अधिक का माइका जब्त, कारोबारियों में हड़कंप

गिरिडीह (Giridih)। अवैध माइका कारोबारियों के खिलाफ खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के केवटाटांड में स्थित दो अवैध माइका गोदाम में छापेमारी कर करीब एक करोड़ से अधिक की माइका के साथ मिलर मशीन जब्त किया है।


एसडीएम अनिमेष रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केवटाटांड स्थित एक स्कूल के बगल में अवैध रूप से माइका गोदाम संचालित है। उक्त सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की गई। बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 4000 से अधिक बोरा माइका के साथ माइका मिलर मशीन को जब्त किया गया है। 


एसडीएम खोरीमहुआ ने बताया कि इस मामले में संबंधित माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में तिसरी के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।


पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा गुप्त सूचना के आलोक में की गयी इस कार्रवाई से माइका के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 


कुएं में तैरता मिला नवजात का शव, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र के मंझलाडीह गांव स्थित एक कुएं में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव तैरता मिला। कुएं में नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं यह मामला जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर सुन काफी संख्या में आस पास के लोगों की भीड़ कुएं के समीप जुट गई।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंझीलाडीह पंचायत के मुखिया सत्येंद्र राउत ने तत्काल घटना की सूचना भरकट्टा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से नवजात के शव कुएं से निकलवा उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुट गये।


वहीं नवजात शिशु किसका है ? क्या यह किसी बिन ब्याही माँ का बच्चा है? क्या शिशु की हत्या की गई है? या फिर उसे जानबूझ कर फैंका गया है? यह सब बातें अब तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं नवजात की इस निर्दयता पूर्वक की गई हत्या से गांव के लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों ने उस निर्दयी माँ को काफी भला बुरा कहते हुए उसे काफी कोश रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस जघन्य गुनाह करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


अनियंत्रित बोलेरो पुलिया के डिवाइडर से टकरायी, बाल बाल बचा चालक, गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 पर रंगामाटी पंचायत के गट्टीगढ़ा गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो बुढ़िया नदी पुल के डिवाइडर से जा टकराई। घटना में जहां बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल जुट गई। लोगों ने आनन फानन में वाहन से घायल चालक को निकाल उसे इलाज हेतु डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया। घायल बोलेरो चालक की पहचान टाटीझरिया (हजारीबाग) निवासी महेंद्र यादव पिता रामचंद्र यादव के रूप में हुई।


जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक महेंद्र धनबाद से एक शादी समारोह में शामिल हो वापस टाटीझरिया अकेले ही लौट रहे थे। इसी दौरान झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो पुलिया के डिवाइडर से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।


शादी के मंडप पर भीड़े वर और वधु पक्ष, जयमाला के बाद बाराती और सराती पहुंचे थाने

गिरिडीह (Giridih)। शादी समारोह के दौरान वर और वधु पक्ष आपस मे भीड़ गये। दोनों ओर से तू तू मेँ मैं शरू हुई और स्थिति काफी तनाव पूर्ण हो गया। देर रात गये तक स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने विवाद पर विराम लगाना चाहा, लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया। घटना गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार सिहोडीह गांव में बाघमारा-गोमो से बारात आयी थी। बारात का स्वागत वधु पक्ष के लोगों ने काफी जोर-शोर से किया। दोनों परिवार खुशी के माहौल में डूबे थे। परम्परागत तरीके से बारात नगर भ्रमण कर वापस द्वार पर लौटी। शांतिपूर्ण तरीके से जयमाला की रस्म सम्पन्न हुई। लेकिन इसके तुरंत बाद शादी की रस्में शुरू होने से ठीक पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंडप पर अचानक दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। दूल्हे के भाई और दुल्हन के पिता के बीच कहासुनी हो गई। दोनों ओर से विवाद इतना बढ़ा की मंडप में शादी की सभी रस्में रोकनी पड़ीं।



दूल्हे के भाई और दुल्हन के पिता के बीच तीखी नोक-झोंक को देखते हुए रात में कई लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो सका। देर रात तक मामला गंभीर होता देख बाराती और सराती दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। बारात लेकर आई कार भी थाने के बाहर ही रोक दी गई।


वहीं सुबह पूर्व मुखिया और समाजसेवी संदीप शर्मा तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने मामले में हस्तक्षेप किया। दोनों पक्ष को थाने में बैठकर दोनों पक्षों की बातें सुनी और धैर्य के साथ दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी गलती स्वीकारी और विवाद पर विराम लगने के बाद दूल्हा और दुल्हन का विवाह सम्पन्न कराया गया।


दुःखद : सोनतुरपी नहर में डूबने से बुजुर्ग की एवं सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में अलग- अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र में जहां नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी वहीं सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।


शुक्रवार सुबह बगोदर के सोनतुरपी स्थित नहर में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। बुजुर्ग का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गैड़ा पंचायत के बुकना गांव निवासी 65 वर्षीय खुबलाल यादव के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया है।

                    मृतक बुजुर्ग

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार खुबलाल यादव रोज सुबह टहलने जाया करते थे। शुक्रवार अहले सुबह भी वह अपने घर से टहलने निकले थे। लेकिन घर वापस नहीं लौटे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव को तैरते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। सूचना मिलते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार और पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक भी मौके पर पहुंचे।

              घटनास्थल पर जुटी भीड़

दोनों जनप्रतिनिधियों ने घटना से स्थानीय थाने की पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवा उसे अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान होने के बाद घटनास्थल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक बुजुर्ग नहर में कैसे गिरे इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। हालांकि आशंका जतायी जाती है कि अत्यधिक ठंड के कारण नहर की मेड़ पर सैर कर रहे बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ने और उनका पैर फिसलने से वो नहर में डूबे होंगे। जिससे उनकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

                दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन

वहीं दूसरी ओर गुरुवार की रात माहुरी के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुआ। जिसमे एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार था कि बाइक और कार का टायर ब्लास्ट हो गया। घटना में बाइक सवार तीन युवकों में गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान माहुरी निवासी एक युवक सूरज कुमार की मौत हो गयी। जबकि घायल दो अन्य युवकों को बेहतर इलाज हेतुु डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया है।


आज 05 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 05: 12 :: 2025, शुक्रवार

05 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है। आज शुक्रवार के दिन प्रतिपदा तिथि देर रात्रि 12:55 AM तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जायेगी। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त 11:51 − 12:32 मिनट रहेगा। राहुकाल सुबह 10:54 − 12:11 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में रात्रि 10 : 15 PM तक संचरण करेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।



रोहिणी व्रत :  रोहिणी नक्षत्र सिद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन भगवान कृष्ण और चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। रोहिणी नक्षत्र के दिन चंद्रदेव और भगवान वासुपूज्य की पूजा की जाती है। यह व्रत रखने से पति को लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। इसके प्रभाव से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होने पर व्रत रखा जाता है और रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने पर व्रत का उद्यापन किया जाता है। दिन में केवल एक बार सूर्यास्त से पहले फलाहार किया जाता है, और रात्रि में भोजन नहीं किया जाता है। रोहिणी व्रत एक जैन धर्म का प्रमुख व्रत है जो हर महीने रोहिणी नक्षत्र के दिन रखा जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख-शांति के लिए रखती हैं। यह व्रत कर्म बंधन से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति में सहायक माना जाता है। 

जैन मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत करने से कर्म बंधन से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत से घोर पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है।रोहिणी व्रत की अवधि साधक की इच्छा पर निर्भर करती है, लेकिन इसे 3, 5, या 7 वर्षों तक करने की परंपरा है। 5 वर्ष और 5 महीने तक यह व्रत करना सबसे शुभ माना जाता है। यह व्रत कम से कम 5 वर्षों तक लगातार किया जाता है, जिसके बाद इसका उद्यापन करना आवश्यक माना जाता है। उद्यापन के दिन भगवान वासुपूज्य की पूजा की जाती है और जरूरतमंदों को दान दिया जाता है। 


आज का पंचांग: 05 दिसम्बर 2025, दिन: शुक्रवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947     ऋतु:  हेमन्त                    मास     :  पौष            पक्ष  :  कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय : 06: 59 AM,     सूर्यास्त :05:24 PM  तिथि : प्रतिपदा 12:55 AM तक उपरांत द्वितीया        नक्षत्र : रोहिणी 11:46 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा        राहुकाल : 10: 54 AM से 12: 12 PM तक              चन्द्रमा :   वृषभ राशि पर 10:15 PM तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा                                     व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, रोहिणी व्रत



आज :: 05 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन एक्टिविटी से भरा रहेगा। लोगों की बुराई करने से बचें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है। नए शादीशुदा जोड़े अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के चांस हैं। आज आपका लकी कलर हरा है। आपका लकी नंबर 7 है। आज, आप अपने पुराने पैसे अच्छे इंटरेस्ट रेट पर वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेडर्स के लिए प्रॉफिट के अच्छे मौके हैं। आपको इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस में कोई बढ़िया ऑर्डर मिल सकता है। आप काम की जगह पर दूसरों को इम्प्रेस करने में सफल होंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवनसाथी को आपके बनाए हुए डिशेज़ पसंद आएंगे। अपने लव रिलेशनशिप में अच्छा रिश्ता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालना ज़रूरी है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज, आपको किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने बिज़नेस को सफल और आगे बढ़ाएंगे, और आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिटर्न मिलने के भी चांस हैं। नौकरी करने वालों के लिए घर से काम करना बोरिंग हो सकता है, और आप अपने ऑफिस के दिन मिस कर सकते हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। हो सके तो किसी मंदिर के निर्माण में पैसे से योगदान दें। आपके बच्चे की तरक्की में आ रही कोई भी रुकावट दूर होगी। आपको किसी भी पारिवारिक मामले पर कंट्रोल रखने की ज़रूरत होगी। शादीशुदा लोगों की आज की घरेलू ज़िंदगी अच्छी रहेगी। प्यार करने वालों को आज अपने प्यार का इज़हार करने का मौका मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। अगर आपको कोई पैसे की दिक्कत आ रही थी, तो उसका हल मिल जाएगा। नौकरी करने वालों को अपना पेपरवर्क बहुत ध्यान से पूरा करने की ज़रूरत है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आप अपने अंदर ज़बरदस्त एनर्जी और कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। किसी और की ज़िंदगी में दखल देना आपके लिए अच्छा नहीं होगा, इसलिए सावधान रहें। अच्छे लोगों की संगति से आपको फायदा हो सकता है। आज आप अपने लवर के साथ मूवी या किसी इवेंट में जा सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज कम मेहनत में ज़्यादा पैसे कमाने के चांस हैं। अगर आप अपने बिज़नेस में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले एक प्लान तैयार करें। अगर आप गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। किसी भी गैर-कानूनी काम से बचें। जो लोग घर पर खाली बैठे हैं, उन्हें नौकरी के मौके मिल सकते हैं।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन दान-पुण्य के काम में बीतेगा। अपनी ज़रूरी और कीमती चीज़ों का खास ध्यान रखें; उनके खोने या कहीं भूलने का चांस है। आप बेवजह किसी छोटी सी बात पर ध्यान भटका सकते हैं। आपकी फैमिली लाइफ प्यार से भरी रहेगी। आपकी लव लाइफ में रोमांटिक दिन रोमांचक हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज प्रॉपर्टी के मामलों में दिलचस्पी बढ़ने के चांस हैं। अपने बिज़नेस को बढ़ाने के नए तरीकों पर सोचें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिज़नेस में नए मौके मिलेंगे। आप स्वभाव से मेहनती हैं, और अब आप देख सकते हैं कि अपनी सारी मेहनत का फल पाकर कितना अच्छा लगता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन कई तरह से अच्छा रहेगा। अगर आप सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करेंगे, तो परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। सावधान रहें। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से पेश आएं। प्यार करने वाले लोग अपने रिश्ते में बढ़ती मिठास से खुश होंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। पैसे का लेन-देन करने से पहले आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। बिज़नेस में जो भी पैसा कमाएंगे, आपको संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वालों को अपने सीनियर्स के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने चाहिए।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहेगा। किसी भी प्रॉब्लम से घबराने के बजाय अपनों से सलाह लें। आप अपनी ज़िम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई नया रोमांटिक रिश्ता शुरू हो सकता है, जिससे खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों की घरेलू ज़िंदगी नॉर्मल रहेगी। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको कुछ फाइनेंशियल मामलों पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। यह दिन प्रोफेशनल प्रोग्रेस के लिए अच्छा है। अपने काम पर फोकस रखें। काम से जुड़े जो मौके मिलें, उन्हें अपनाएं।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपको अपने मन पर पूरा कंट्रोल रखना पड़ सकता है। पढ़ाई के फील्ड में आपकी मेहनत सफल होगी। आपके जीवनसाथी का सपोर्ट आपका हौसला और कॉन्फिडेंस बनाए रखेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चलेगा जो वे कभी जानना नहीं चाहते थे। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आपके पास आइडिया की कोई कमी नहीं होगी। पेमेंट इकट्ठा करने और मार्केटिंग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। बिज़नेस करने वालों को नए मौके मिलेंगे। आप जिस करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, वह जल्द ही मिलेगा। नौकरी करने वालों को अपने साथ काम करने वालों की मदद करनी पड़ सकती है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कुछ हालात बिना किसी कोशिश के आपके फेवर में हो सकते हैं। आपको अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपके जीवनसाथी का सपोर्ट बहुत सुकून देगा। प्यार करने वालों के लिए यह दिन अच्छा है। आपका लकी रंग गहरा लाल है। आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। छोटा मुनाफ़ा भी आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन में कुछ राहत देगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिज़नेस में कुछ मंदी आ सकती है। आप ज़्यादा लोगों से कॉन्टैक्ट बनाए रखेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपके साथ काम करने वाले अपने काम को समझकर करेंगे। किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम का पैटर्न समझने के लिए पिछले साल के एग्जाम पेपर सॉल्व करना एक अच्छा आइडिया होगा।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला होगा। शाम को कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। बच्चों से अच्छी खबर मिलने से बहुत राहत मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिसे आप पसंद करते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है।आज आप अपने बिज़नेस में जो भी पैसा कमाएंगे, उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज आप पर काम का बोझ ज़्यादा हो सकता है, लेकिन चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हायर एजुकेशन की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ हाउसवाइव्स आज घर पर किटी पार्टी होस्ट कर सकती हैं। मुश्किल हालात में इमोशन में बहने से बचें। शादीशुदा ज़िंदगी खुशियों से भरी हो सकती है। प्यार करने वाले लोग रोमांस के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग नीला है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको कुछ फाइनेंशियल उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बहुत सारा पैसा कमाने का मौका जल्द ही मिलने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में रिस्की तरीका अपनाना एक सेफ कदम साबित होगा। कंप्यूटर फील्ड के लोगों को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज कुछ लोगों की किस्मत अच्छी रहेगी। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। परिवार में आपकी इज्ज़त बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों को अपनी घरेलू ज़िंदगी को ध्यान से चलाना चाहिए। प्यार करने वाले लोग रिश्तों में सच्चाई को प्राथमिकता देंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको अचानक कोई फाइनेंशियल फायदा या कोई गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को फायदे के चक्कर में सेफ्टी नियमों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। आपको पेंडिंग काम पूरे करने का मौका मिलेगा। अगर आप अथॉरिटी वाली पोजीशन में हैं, तो अपने एम्प्लॉइज के साथ नरमी से पेश आना सबसे अच्छा है।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷