मंगलवार, 9 जून 2026

आज 09 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 09 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

09 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार दिन है। नवमी तिथि आज देर रात्रि 02 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जायेगा। इस तिथि पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर आज चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेगा और इसका निवास उत्तर दिशा में माना गया है। चंद्रमा की यह स्थिति भावनात्मक संतुलन और कल्पनाशक्ति को प्रभावित कर सकती है। मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:31 AM से 12:25 PM तक रहेगा। नवमी तिथि को संयम, अनुशासन और धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस तिथि में देवी उपासना और आध्यात्मिक साधना का भी विशेष महत्व बताया गया है। आज मंगलवार है, जो भगवान हनुमान और मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है। इस दिन साहस, ऊर्जा और पराक्रम से जुड़े कार्य करना शुभ माना जाता है। कई लोग मंगलवार को हनुमान पूजा और व्रत भी रखते हैं। आज पंचक है, और ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) है।



आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 09 जून 2026,दिन: मंगलवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षकृष्ण पक्ष              सूर्योदय  : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:18 PM    तिथि : नवमी 02:34 AM तक उपरांत दशमी          नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 09:39 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा                                                        राहुकाल : 03: 49 PM से 05:34 PM तक        चन्द्रमा  : मीन राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस



आज :: 09 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे. हालांकि, परिवार में किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर सख्त संयम रखें. व्यापार और नौकरी: दोपहर के बाद कोई भी नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करने से बचें. शत्रुओं और विरोधियों से संभलकर रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपनी प्रगति पर ध्यान देना होगा. ईर्ष्या से बचें और शांत मन से परीक्षा-इंटरव्यू की तैयारी करें. स्वास्थ्य व आर्थिक: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज धन का खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट के अनुसार ही वित्तीय निर्णय लें. उपाय: हनुमान जी का स्मरण करें और सुबह-शाम ध्यान (मेडिटेशन) अवश्य करें. लकी अंक व रंग: 2, नीला


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : एकादश भाव के चंद्रमा के प्रभाव से परिवार में सुख-शांति रहेगी. संतान पक्ष से जुड़ी पुरानी चिंता दूर होगी. नए वस्त्रों और घर की सजावट पर खर्च संभव है.व्यापार और नौकरी: व्यापार में यश और सफलता मिलेगी. सहकर्मियों के पूर्ण सहयोग से आप विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. करियर और शिक्षा: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के शुभ संकेत मिल रहे हैं. स्वास्थ्य व आर्थिक: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या का ध्यान रखें. आर्थिक दृष्टि से दिन अत्यंत फायदेमंद है, निवेश की ठोस योजना बनेगी. उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और सरसों का तेल अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ करें. लकी अंक व रंग: 9, लाल


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : दशम भाव का चंद्रमा मिश्रित परिणाम देगा. दोपहर के बाद घर का वातावरण सुखद होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध स्नेहपूर्ण रहेंगे.व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आज का दिन मध्यम फलदायी होने के कारण किसी भी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें.करियर और शिक्षा: आज बौद्धिक चर्चाओं और गंभीर बहस से दूर रहें. नए कोर्स की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है.स्वास्थ्य व आर्थिक: स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन कंधे या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. आर्थिक रूप से आय में वृद्धि के योग हैं. उपाय: हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और रात में जोड़ों के दर्द के लिए तिल के तेल से मालिश करें. लकी अंक व रंग: 8, सफेद


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : नवम भाव के चंद्रमा के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी मानसिक चिंता से हो सकती है. ओवरथिनकिंग के कारण परिवार के साथ मन नहीं लगेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर कुछ असुविधा हो सकती है, ऐसे में सीनियर्स के मार्गदर्शन में काम करना बेहतर रहेगा. आज यात्रा (प्रवास) करने से बचें. करियर और शिक्षा: छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं. स्वास्थ्य व आर्थिक: मानसिक तनाव से थकान और आलस महसूस होगा. जमीन या वाहन की मरम्मत पर अनपेक्षित खर्च आ सकता है, बड़ा निवेश टालें. उपाय: सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल और लाल फूल अर्पित करें. हनुमान जी की पूजा करें. लकी अंक व रंग: 6, संतरा


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण पुश्तैनी संपत्ति या जमीन-जायदाद को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद या तनाव खड़ा हो सकता है. व्यापार और नौकरी: व्यापार या नौकरी के सिलसिले में की गई छोटी यात्रा भविष्य में बड़ा लाभ देगी. पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा. करियर और शिक्षा: नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अत्यंत शुभ है. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी. स्वास्थ्य व आर्थिक: आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद लाभदायक है और धन लाभ के शानदार योग हैं. हालांकि, दोपहर के बाद मानसिक तनाव से बचने के लिए सहनशीलता बढ़ानी होगी. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और सरसों का तेल अर्पित करें. शाम को प्राणायाम जरूर करें. लकी अंक व रंग: 3, पीला


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : सप्तम भाव के चंद्रमा के प्रभाव से परिवार में बातचीत के दौरान संयम बरतें. दोपहर के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा, भाई-बहनों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. व्यापार और नौकरी: दुविधा की स्थिति के कारण व्यापारी और नौकरीपेशा लोग आज कोई नया सौदा या प्रोजेक्ट शुरू न करें. पुराने कार्यों को ही गति दें. करियर और शिक्षा: मन में भटकाव के कारण पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आ सकती है. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य व आर्थिक: मानसिक तनाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. आर्थिक रूप से भाग्यवृद्धि के संकेत हैं, दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है. उपाय: हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. लकी अंक व रंग: 4, हरा



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : छठे भाव के चंद्रमा से परिवार में खुशहाली रहेगी. घर की सजावट या मनोरंजन पर धन खर्च होगा. घरेलू मामलों में जिद और अहंकार से बचें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, लेकिन सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें. दोपहर के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. करियर और शिक्षा: विचारों में दृढ़ता रहेगी, जो नए कार्यों के लिए प्रेरित करेगी. छात्रों को रचनात्मकता के कारण बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य व आर्थिक: शारीरिक और मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन बजट को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर, तेल और बूंदी के लड्डू अर्पित कर 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें. लकी अंक व रंग: 2, सफेद


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : पंचम भाव का चंद्रमा आपके उग्र स्वभाव को बढ़ा सकता है. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी में विनम्रता रखें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को नए सौदों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए. करियर और शिक्षा: दोपहर के बाद मानसिक अशांति के कारण पढ़ाई या काम में ध्यान लगाना मुश्किल होगा. हालांकि, शाम के बाद आत्मविश्वास वापस लौटेगा. स्वास्थ्य व आर्थिक: अत्यधिक थकान और चिड़चिड़ापन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, उधारी और बड़े निवेश से दूर रहें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर-तेल चढ़ाएं और "ॐ श्री हनुमते नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. लकी अंक व रंग: 6, पर्पल


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : चौथे भाव का चंद्रमा आपके लिए शुभ संकेत ला रहा है. प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां समाप्त होंगी और आपसी समझ व विश्वास बढ़ेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस पार्टनर्स के साथ धैर्य से बात करें. करियर और शिक्षा: लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी. स्वास्थ्य व आर्थिक: व्यापार और नौकरी से आय बढ़ेगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दोपहर के बाद सेहत में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, लापरवाही न बरतें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पित कर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. लकी अंक व रंग: 7, ऑरेंज


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : तीसरे भाव का चंद्रमा परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल लाएगा. दोपहर के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. व्यापार और नौकरी: व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है, नए सौदे तय होंगे. नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर और शिक्षा: करियर के मोर्चे पर पदोन्नति (प्रमोशन) के प्रबल योग हैं. छात्रों को एकाग्रता से पढ़ाई करने पर वांछित परिणाम प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य व आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान को लेकर लापरवाही न बरतें. उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीपक अर्पित कर हनुमान चालीसा पढ़ें. लकी अंक व रंग: 9, केसरिया


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : दूसरे भाव का चंद्रमा दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास लाएगा. माता से विशेष लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए दिन बेहद फायदेमंद है. हालांकि, नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस की राजनीति और वरिष्ठों (बॉस) के साथ टकराव से दूर रहें. करियर और शिक्षा: बौद्धिक और साहित्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है, सुबह के नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. स्वास्थ्य व आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत मिलेंगे. मानसिक थकान दूर करने के लिए दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें. उपाय: सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें, माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें और गायत्री मंत्र का जाप करें. लकी अंक व रंग: 3, पीला


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आपकी ही राशि में चंद्रमा का संचरण होने से 'विषयोग' का प्रभाव रहेगा, जिससे पारिवारिक माहौल में उतार-चढ़ाव आ सकता है. विदेश से सुखद समाचार मिलेंगे. बातचीत के दौरान अपनी बोली पर नियंत्रण रखें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें. ज्यादातर समय मौन रहकर अपने काम पर ध्यान देना ही हितकर रहेगा. करियर और शिक्षा: आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए उत्तम है. छात्र और युवा मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें. करियर को लेकर किसी से तकरार न करें. स्वास्थ्य व आर्थिक: मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है, सात्विक आहार लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, भागीदारी के बिजनेस से लाभ होगा. उपाय: वाणी पर नियंत्रण और शत्रुओं से बचाव के लिए हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीपक अर्पित करें. सूर्य देव को जल चढ़ाएं. लकी अंक व रंग: 6, ग्रे



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷