आज 05:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
05अक्टूबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत एकादशी शुरू होगी। सनातन धर्म में दशमी तिथि को शुभ कार्यों, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना जाता है। आश्विन मास का यह दिन श्रद्धा, सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना गया है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। आज सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा। आज रात 11 बजकर 10 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज सोमवार है और परंपरागत रूप से इसका संबंध चंद्रमा से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सोमवार को शिव उपासना, ध्यान और शांत मन से दिन की शुरुआत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने और जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सुबह का समय उपयोगी हो सकता है।
दशमी तिथि श्राद्ध
आज दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध आज किया जायेगा। दशमी तिथि का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती। उसके पास हमेशा धन-संपदा बनी रहती है।
आश्विन कृष्ण दशमी
दशमी तिथि धार्मिक दृष्टि से शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष दशमी शुभ कार्यों और भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और भगवान विष्णु का ध्यान करें। मंदिर में दीपक और धूप जलाकर पूजा करें। फल, फूल और प्रसाद अर्पित करें। शिव चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करें।
आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।
आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
आज का पंचांग
दिनांक : 05 अक्टूबर 2026 दिन: सोमवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :06:23 AM, सूर्यास्त : 06:06 PM
तिथि : दशमी 02:07 AM तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र : पुष्य 11:10 PM तक उपरांत आश्लेषा
राहुकाल : 07::51 AM से 09::21 AM तक
चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत,भगवान शिव पूजन दिवस, पितृ पक्ष नवमी श्राद्ध,
आज :: 05 :: 10 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में समकक्षों का साथ बना रहेगा. आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और मित्रवर्ग भी सहयोगी रहेगा. निजी उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर जोर दे सकते हैं. प्रबंधन से जुड़े कामों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. शासकीय प्रयासों को भी बल मिलेगा. हालांकि व्यक्तिगत मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा. किसी के बहकावे में आने के बजाय अपनी समझ से काम लेना बेहतर रहेगा.शुभ अंक: 5, 7 और 9 शुभ रंग: मरून
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. बड़प्पन बढ़ाएं.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि के जातक आज बंधुजनों के साथ सहयोग बढ़ाएंगे. करीबियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ेंगे. वित्तीय मामलों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी और चर्चा-संवाद में सफलता मिलने के संकेत हैं. आप सुलह और सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे. संपर्क का दायरा बढ़ेगा और भाईचारा मजबूत होगा. श्रेष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है. वाणिज्यिक प्रयास आपके पक्ष में बनेंगे और सामाजिक मामलों में भी रुचि रहेगी.शुभ अंक: 2, 5, 6 और 7 शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. सक्रियता बढ़ाएं.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के लिए आज परिवार और अपनों के साथ खुशियां बांटने का दिन है. घर में सुख का माहौल बना रहेगा. वरिष्ठों और प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखेंगे और परिवार के लिए समय निकालेंगे. घर में मेहमानों का आगमन बढ़ सकता है. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा और प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. अपनों से मुलाकात और बातचीत बढ़ेगी.शुभ अंक: 2, 5 और 7 शुभ रंग: आसमानी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. भव्यता बढ़ाएं.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि के जातक आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे. कलात्मक और आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख बना रहेगा और खुशी के नए क्षण बन सकते हैं. कामकाज में तेजी रहेगी और प्रतिभा के प्रदर्शन से लोग प्रभावित होंगे. आप अपनों को सरप्राइज भी दे सकते हैं. योजनानुसार काम आगे बढ़ाएंगे और सूझबूझ से फैसले लेंगे. आपका व्यवहार विनम्र और मधुर रहेगा. यात्रा के अवसर बन सकते हैं.शुभ अंक: 2, 5 और 7 शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. सुधार का नजरिया रखें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातकों को आज कारोबारी लेनदेन में सजगता बनाए रखनी होगी. पेशेवर मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी. संपर्क और संवाद बेहतर बना रहेगा. विविध मामले लंबित रह सकते हैं. इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना बेहतर होगा. न्यायिक मामलों में सूझबूझ से काम लें. विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है. लक्ष्यों को साधने के लिए समन्वय का प्रयास जारी रहेगा. विनम्रता और बड़प्पन बनाए रखना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. शुभ अंक: 1, 2, 5 और 7 शुभ रंग: गहरा गुलाबी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. निरंतरता बनाए रखें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला है. इच्छित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और जिम्मेदार वर्ग का सहयोग मिलेगा. आप सबका भरोसा जीतने में सफल हो सकते हैं. पेशेवर मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी. बातचीत और वार्ताएं सफल हो सकती हैं.शुभ अंक: 2, 5 और 7 शुभ रंग: मूनस्टोन
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. पहल बढ़ाएं.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातकों के लिए आज लाभ और प्रभाव में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पेशेवर कामों में सहयोग बना रहेगा. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा और अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. प्रतिभा के बल पर करियर को बेहतर दिशा देने में सफल हो सकते हैं. विविध कार्यों में संतुलन बढ़ेगा. सकारात्मक और सहयोगी व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. बड़ों का समर्थन मिलेगा और परिजनों के बीच स्नेह बना रहेगा. शुभ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी.शुभ अंक: 2, 5 और 6 शुभ रंग: श्वेत
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. साथ निभाएं.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सभी मामले पक्ष में बने रहने के संकेत हैं. महत्वपूर्ण कार्यों के परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं. लक्ष्यों को साधने में सफलता मिलेगी और लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है. धार्मिकता और आध्यात्मिकता की ओर भी रुझान बढ़ेगा. सीख और सलाह के साथ आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बना रहेगा. जनकल्याण से जुड़े कामों में रुचि ले सकते हैं. भाग्य से उन्नति के अवसर मिलेंगे. विविध प्रयासों को गति मिलेगी और चारों ओर शुभता का माहौल रहेगा. यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं. शुभ अंक: 5, 7 और 9 शुभ रंग: रक्तवर्ण
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. आस्था बढ़ाएं.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य प्रभाव वाला रहेगा. व्यवस्था में भरोसा बनाए रखें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अनुबंधों से जुड़े मामलों में सजगता जरूरी रहेगी. पेशेवर लोगों को साथ लेकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित हो सकते हैं. साझेदारों का सहयोग मिलेगा और चर्चाओं में सक्रियता बनी रहेगी. लेनदेन में धैर्य रखें. ठगी का शिकार हो सकते हैं. कई मामले लंबित रह सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचना होगा. सूझबूझ के साथ लक्ष्यों पर ध्यान दें और क्षमा भाव बनाए रखें.शुभ अंक: 2, 3 और 7 शुभ रंग: केसरिया
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. विनम्र रहें.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातक आज उद्योग और व्यापार में उचित दशा-दिशा बनाए रखेंगे. विभिन्न मामलों में प्रभावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. औद्योगिक काम समय पर पूरा करने का प्रयास रहेगा. कामकाज में ढिलाई से बचें. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें. पेशेवर चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. मित्रों और सहकर्मियों के बीच विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा.शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8 शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. वचन रखें.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के जातकों को आज पेशेवर मामलों में ढिलाई से बचना होगा. विभिन्न कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. योजनाओं को लंबित रखने के बजाय उन्हें आगे बढ़ाएं. लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है. उधार पर अंकुश बढ़ाएं. सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. कार्यगति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन निजी मामले लंबित रह सकते हैं.शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8 शुभ रंग: एक्वा ब्लू
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. तार्किक समझ बढ़ाएं.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातक आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी और रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ने पर रास्ते खुलेंगे. साथियों से मेलजोल बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. अपनों के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. भ्रमण और मनोरंजन के मौके बढ़ सकते हैं. प्रभाव में बढ़ोतरी रहेगी और लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. शिक्षण-प्रशिक्षण पर जोर देंगे.शुभ अंक: 2, 3, 6 और 7 शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. शिक्षा-प्रशिक्षण बढ़ाएं.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें