रविवार, 15 फ़रवरी 2026

आज 15 फरवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 15 :: 02 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

15 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 05:05 PM तक रहेगा।  इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी  जिसमें महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। आज का दिन न केवल महादेव की आराधना के लिए विशेष है, बल्कि 'सर्वार्थ सिद्धि योग' की उपस्थिति इसे किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए भी उत्तम बनाती है। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग बन रहा है। आज अभिजीत मुहूर्त 12:12 PM से 12:57 PM तक रहेगा। राहुकाल शाम 04:47 PM से 06:11 PM तक रहेगा। चंद्रमा आज मकर राशि में संचरण करेंगे। आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।



आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।


महाशिवरात्रि

आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे महान पर्वों में से एक है। इस दिन व्रत, रात्रि जागरण, अभिषेक और मंत्र जाप करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ये दिव्य रात बहुत शक्तिशाली मानी जाती है। शिव-शक्ति के मिलन वाली महारात्रि के दिन शंकर-पार्वती जी की पूजा करने वालों को दुख, कष्ट, रोग दूर होते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। सुयोग्य जीवनसाथी, धन समृद्धि पाने के लिए इस दिन विधि विधान से व्रत कर शिवलिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक किया जाता है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। वैसे तो चतुर्दशी तिथि कल शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, लेकिन शिवरात्रि में रात के समय चतुर्दशी तिथि का अधिक महत्व है। क्योंकि शिवरात्रि का अर्थ ही है शिव की रात्रि और आज के दिन चतुर्दशी तिथि पूरी रात रहेगी। लिहाजा महाशिवरात्रि का व्रत आज ही किया जाएगा। शास्त्रों में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। महाशिवरात्रि के दिन विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए बहुत से लोग महानिशीथ काल में भगवान शिव की पूजा करने के इच्छुक होते हैं तो उन लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि महानिशीथ काल आज रात 11 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।



आज का पंचांग : 15 फरवरी 2026,दिन:रविवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर              मास        :  माघ          पक्ष:  कृष्ण पक्ष          सूर्योदय  : 07: 00 AM, सूर्यास्त : 06:11 PM  तिथि : त्रयोदशी 05:05 PM तक उपरांत चतुर्दशी      नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 07:48 PM तक उपरांत श्रवण        राहुकाल : 04:47 PM से 06: 11 PM तक              चन्द्रमा  :  मकर राशि पर संचार करेगा                        व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस, मास शिवरात्रि, महाशिवरात्रि



आज :: 15 :: 02 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। खासकर जो लोग खुद का काम करते हैं, उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिल सकता है। आपके रिश्ते एक नई ऊंचाई छू सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव लिंग पर 3 बेलपत्र चढ़ाएं। शुभ रंग : पिंक लकी नंबर : 5


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज दिमाग से काम लेना ज़रूरी है। किस्मत आखिरी वक्त में साथ देगी, तो अभी डटे रहें। बड़े लोगों से बात करते वक्त सीधा और साफ बोलें, झिझकना ठीक नहीं। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद, लाल चंदन चढाएं।शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट लकी नंबर : 7


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): ध्यान और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। काम में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, लेकिन बोलचाल में मिठास रखें। सेहत का ख्याल रखें। महाशिवरात्रि के दिन रूद्राक्ष धारण करना आपके लिए शुभ हो सकता है।शुभ रंग : पीच लकी नंबर : 6



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज आपकी पकड़ हर जगह मजबूत रहेगी। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, मगर पैसे कई जगहों से मिल सकते हैं। रुके हुए कामों में आपके जान-पहचान वाले मदद करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।शुभ रंग : क्रीम लकी नंबर : 8


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज विरोधियों की चाल समय रहते समझ लें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें, जल्दीबाजी परेशानी बढ़ा सकती है। खर्चों पर लगाम लगाएं। रिश्ते और गहरे होंगे। महाशिवरात्रि के दिन मसूर और गुड़ का दान करें।शुभ रंग : ग्रे लकी नंबर : 3


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज लिखने-पढ़ने या पढ़ाने वालों के लिए नए मौके मिलेंगे। अफसरों से मेलजोल अच्छा रहेगा। संतान की वजह से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। महाशिवरात्रि के दिन कम से कम एक माला ॐ अंग अंगकाराय नमः मंत्र का जाप करें।शुभ रंग : ब्राउन लकी नंबर : 9



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज काम धीमे चलेंगे, लेकिन तरक्की की तरफ बढ़ेंगे। पैसे के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। माता-पिता से बात करते वक्त नरम रहें। नई जिम्मेदारियों के चलते दिन व्यस्त रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए, भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए शुभ रंग : सिल्वर लकी नंबर : 2


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज पुराने कामों से कम, नए कामों से ज्यादा पैसा मिलेगा। कोई धार्मिक जिम्मेदारी आ सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में संतुलन बनाए रखने के लिए सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय दूध में मिश्री गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। शुभ रंग : ऑरेंज लकी नंबर : 5


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज जरूरी मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखें, वरना दोस्तों से दूर हो सकते हैं। पैसों को लेकर चिंता रहेगी, बचत निकालनी पड़ सकती है। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। महाशिवरात्रि के दिन ओम बुध बुधाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें. उसके बाद जब अभिषेक का क्रम पूरा हो जाए तो हरी मूंग का दान करें। शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट लकी नंबर : 4।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज नई डील्स से फायदा मिलेगा। विदेश से जुड़े काम अहम रहेंगे। तकनीक और मशीनों की समझ आपके लिए नए मौके लाएगी। रिश्तों में भावनाएं कम महसूस होंगी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद चंद्रमा के मंत्र ओम सोम सोमाय नमः के मंत्र का जाप करें। शुभ रंग : पिकॉक ब्लू लकी नंबर : 5


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आप रूल्स तोड़ने से बचें। अफसरों से उलझना भारी पड़ सकता है। जगह बदलने के योग हैं। घर में खुशियों के पल लौटेंगे। नई मुलाकातें नई राहें खोलेंगी। महाशिवरात्रि के दिन गुड और गेहूं का दान करना चाहिए. ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। शुभ रंग : कॉपर लकी नंबर : 7


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद रहेगा। अपनी सादगी और समझदारी से अलग पहचान बनाएंगे। चालाक लोगों से सावधान रहें। मस्ती के मौके हाथ से न जाने दें। प्यार में ताजगी महसूस होगी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के समीप बैठकर ओम बुध बुधाय नमः मंत्र के जाप करने चाहिए। शुभ रंग : गोल्डन लकी नंबर : 8



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷