मंगलवार, 26 मार्च 2019

बाबूलाल बोले कोडरमा से होगी महागठबंधन की जीत

कोडरमा से होगी महागठबंधन की जीत : बाबूलाल

गिरिडीह : भाजपा चाहे जितनी जोर लगा लें कोडरमा लोकसभा पर जीत महागठबंधन की ही होगी। उक्त बातें सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बेंगाबाद में पत्रकारों से कहा।

 श्री मरांडी मंगलवार को सारठ से गिरिडीह लौटने के क्रम में थोड़ी देर बेंगाबाद स्थित डॉ सुशील सरकार के आवास पर रुके थे। उन्होंने कहा कि पूरे आत्मविश्वास के साथ महागठबंधन में शामिल सभी दल के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में लगे हुए हैं। 

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल को देश की जनता ने पांच सालों तक देख लिया है और जनता का मोह भंग हो चुका है। भाजपा सरकार ने जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा नही किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार समेत सभी मुद्दों पर भाजपा फेल हो चुकी है।

 सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने सिर्फ लोगों को छलने का काम किया गया है और लोगों की भावनाओं से खेलने का काम हुआ है। 
कहा कि भाजपा चाहे जितनी जोड़ तोड़ की राजनीति कर ले मगर इस बार जनता सबक सिखाने को आमादा है। 

मौके पर झाविमो नेता प्रवीण राम, डॉ सुशील सरकार, यूथ कांग्रेस के हसनैन आलम, आरजेडी के शाहनवाज अंसारी, झाविमो के तीरथ शर्मा, अजीत कुमार, राकेश राणा, गोलू चौधरी, मुन्ना यादव, लिलो मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

बिहारी बाबु 28 मार्च को थामेंगें कांग्रेस का हाथ

भाजपा के दमदार नेता शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को हो जायेंगे कांग्रेसी 



                                   थामेंगे कांग्रेस का हाथ करेंगे भाजपा के रविशंकर से मुकाबला 


 नेता सह अभिनेता बिहारी बाबु शत्रुघ्न सिन्हा अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वो 28 मार्च को दिन के ग्यारह बजे दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद वो एक अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और प्रेस को इसकी जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में आ रही थीं, लेकिन इसे लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना था। इसीलिए देर लग रही थी। पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सिचुएशन चाहे जो रहे लोकेशन वही रहेगा। तो, अब शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भाजपा नेता रविशंकर होंगे।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह ने भी साफ कर दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली से पटना लौटने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें फर्स्ट और सेकेंड फेज के उम्मीदवारों को तय करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। अखिलेश सिंह ने कहा कि 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा पर भाजपा नेता सुशील मोदी के ट्वीट पर अखिलेश सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को आगे करके यह लोग भीड़ इकट्ठा करते थे और अब शत्रुघ्न सिन्हा पर टिप्पणी कर रहे हैं यह शोभा नहीं देता।

रांची में दिनदहाड़े युवक की हत्या

रांची में अपराधियों ने मारी गोली, युवक की मौत





झारखण्ड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित निजाम नगर में दिनदहाड़े अपराधियों ने शोएब अली नामक एक युवक को गोली मार दी।घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्‍काल रिम्‍स में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में घायल युवक शोएब की मौत हो गई।


 मिली जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े अपराधी निजाम नगर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे शोएब अली नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  गोली की आवाज सुन स्थानीय निवासी  घरों से बाहर निकले लेकिन अपराधी मौका देख भाग निकला। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई  है। हालाँकि अब तक हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने जल्‍द से जल्‍द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।