आज 31:: 08 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
31अगस्त 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मीन राशि में है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। आज के दिन कजरी तीज व्रत के साथ ही संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी एवं बहुला चौथ का व्रत भी रखा जाएगा। भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की पूजा के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। भक्ति, संयम और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है।
आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।
आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इसीलिए सोमवार को यह व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से और गणेश जी की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। आपको बता दें कि ये व्रत सुबह से लेकर शाम को चन्द्रोदय होने तक किया जाता है। यहां एक बात यह समझ लेते है कि- तृतीया तिथि सोमवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जायेगी, जो कि मंगलवार सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। यानि कि- चतुर्थी तिथि में चन्द्रोदय सोमवार को ही होगा इस व्रत का पारण चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है, लिहाजा संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सोमवार को ही किया जायेगा। जानकारी के लिये बता दें कि चन्द्रोदय सोमवार की रात 8 बजकर 25 मिनट पर होगा। जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत न ले पाएं वो गणेश जी के मंत्रों का जप करके भी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।
बहुला चौथ
हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। बहुला चतुर्थी पर माताएं अपने संतान की रक्षा, सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रहती हैं। इस पर्व में भगवान गणेश के साथ भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की पूजा करने का विशेष विधान होता है। बहुला चौथ पर भगवान गणेश और भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन वर्ती महिलाएं शाम के समय चंद्र दर्शन और अर्ध्य देने के बात व्रत का पारण करेगी। हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है और भाद्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर भगवान गणेश के साथ-साथ भगवान कृष्ण की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान के साथ पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान के सुखों में वृद्धि और बाधाएं दूर होती हैं। बहुला चतुर्थी के दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत के लिए पूरे दिन व्रत रहते हुए सुखी जीवन की कामना करती हैं।
पंचांग अनुसार बहुला चतुर्थी की शाम को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 28 मिनट पर होगा। जिसमें व्रती चंद्र दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करेंगी।
कजरी तीज
कजरी तीज का व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश का स्मरण करें। व्रत रखकर फलाहार करें और पूजा में दीपक जलाएं। गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। शिव-पार्वती की पूजा कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है। आज का दिन धार्मिक आस्था, परिवार की मंगलकामना और भगवान की भक्ति से जुड़ा हुआ विशेष दिन माना जाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आज का पंचांग : 31अगस्त 2026, दिन: सोमवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय :05:58 AM, सूर्यास्त : 06:44 PM
तिथि : तृतीया 08:50 AM तक उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र : रेवती 03:23 AM तक उपरांत अश्विनी
राहुकाल : 07::34 AM से 09::10 AM तक
चन्द्रमा : मीन राशि पर 03:23 AM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, संकष्टी गणेश चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज, बहुला चौथ
आज :: 31 :: 08 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : परिवार में सुख-शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. घर के सदस्य आपकी बातों को महत्व देंगे और किसी सामूहिक योजना या पारिवारिक आयोजन पर विशेष चर्चा हो सकती है. वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा.व्यापार और नौकरी: कार्यशैली में अद्भुत तेजी और स्पष्टता देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे, जिससे कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा. व्यापारियों के लिए आज का दिन नवाचार (इनोवेशन) का है.करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन नए उत्साह से भरा रहेगा. एकाग्रता में सुधार होगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. करियर के मोर्चे पर आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं.स्वास्थ्य: दिनभर ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे. मानसिक स्पष्टता के कारण शारीरिक थकावट का अनुभव कम होगा. काम की व्यस्तता के बीच खान-पान का विशेष ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन राहत लेकर आएगा. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के स्पष्ट और सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में नयापन और ताजगी देखने को मिलेगी. पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और समर्पण बढ़ेगा. सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है.उपाय: दिन की शुरुआत में भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और कार्य पर निकलने से पहले माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं. लकी अंक: 7 | लकी रंग: केसरिया
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :परिवार के लिए दिन बहुत शुभ रहने वाला है. घर में विवाह, यज्ञ या पूजा-पाठ जैसे मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. बुजुर्गों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपका धैर्य और संतुलन रंग लाएगा. लंबे समय से रुका हुआ कार्य अचानक गति पकड़ेगा. नियमित ग्राहकों के मजबूत विश्वास से व्यापारिक मुनाफे में वृद्धि होगी. करियर और शिक्षा: उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य का लाभ मिलेगा. भटकाव से बचकर एक ही दिशा में ध्यान केंद्रित करें. योजनाओं को संगठित करने के लिए दिन उत्तम है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. सुबह-शाम हल्का व्यायाम या योग करने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर होगी.आर्थिक स्थिति: व्यापारिक लाभ और पेंडिंग पेमेंट्स मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नया निवेश करने से पहले बाजार की पूरी रिसर्च अवश्य कर लें.प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें. पार्टनर आपके धैर्य की सराहना करेगा. विवाहित जीवन में परिवार के साथ मिलकर शुभ कार्यों की योजना बनाने से मधुरता आएगी। उपाय: सुबह उठते ही घर के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद जरूर लें. लकी अंक: 7 | लकी रंग: हल्का पीला
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपकी वाणी और सकारात्मक व्यवहार परिवार में मान-सम्मान दिलाएंगे. घर का वातावरण शांत रहेगा. किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह-मशविरा करने से पुराना पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी बात का प्रभाव रहेगा. किसी महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन या बातचीत में आपकी भूमिका की सराहना होगी. मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े व्यापारियों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.करियर और शिक्षा: नई जानकारी और कौशल सीखने के लिए दिन अनुकूल है. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल संकेत हैं. स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें और सुबह हल्का व्यायाम करें ताकि कमर दर्द या शारीरिक थकान न हो.आर्थिक स्थिति: व्यापारिक लाभ से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. अनावश्यक खर्चों से बचकर बचत पर ध्यान दें.प्रेम जीवन: बातचीत के जरिए प्रेम संबंधों में मधुरता और प्रगाढ़ता आएगी. सिंगल जातकों के आकर्षक व्यक्तित्व और वाणी से कोई खास व्यक्ति प्रभावित हो सकता है. उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें. लकी अंक: 5 | लकी रंग: पर्पल
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अनुकूल है. आपसी बातचीत से पुराने मुद्दों का समाधान निकलेगा. घर के सौंदर्यीकरण या आवश्यक बदलाव को लेकर योजना बन सकती है.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी और धैर्य की वरिष्ठ अधिकारी खुलकर सराहना करेंगे. पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क साधने पर व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा.करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा और जटिल विषय आसानी से समझ आएंगे. करियर की नई योजनाएं भविष्य में फलीभूत होंगी.स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय स्वयं के लिए निकालें, ध्यान लगाएं या संगीत सुनें. आर्थिक स्थिति: पुराने ग्राहकों से लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की से धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा. फिजूलखर्ची से बचें.प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार और अपनापन बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ खुलकर संवाद करने से रिश्ते में गहराई आएगी. उपाय: पूजा स्थल पर दीपक व अगरबत्ती जलाएं और घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें. लकी अंक: 6 | लकी रंग: समुद्री नीला
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय में आपकी राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, जो सभी के लिए हितकारी होगी.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. नई जिम्मेदारी या विशेष प्रोजेक्ट का दायित्व मिल सकता है. प्रतिष्ठित लोगों से बने नए संपर्क भविष्य में व्यापारिक लाभ देंगे.करियर और शिक्षा: छात्रों का आत्मविश्वास कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद करेगा. करियर के लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट रहेंगे. स्वास्थ्य: मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. दिनचर्या और संतुलित आहार पर ध्यान दें ताकि अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान न हो. आर्थिक स्थिति: नई जिम्मेदारियों और मजबूत संपर्कों से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. धन की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें.प्रेम जीवन: आत्मविश्वास व्यक्तित्व में निखार लाएगा, जिससे प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. सिंगल लोग अपनी पसंद के व्यक्ति के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. उपाय: प्रातःकाल सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल में लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें. लकी अंक: 1 | लकी रंग: सुनहरा
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : घर के किसी सदस्य की बड़ी सफलता से पूरे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा. परिजनों के साथ मिलकर किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है.व्यापार और नौकरी: आपकी व्यवस्थित कार्यशैली से लंबित फाइलें और प्रशासनिक कार्य आसानी से निपटेंगे. सेवाओं या उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने से ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा.करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों में एकाग्रता बनी रहेगी. बिना किसी भटकाव के कठिन विषयों का अध्ययन करने में सफलता मिलेगी.स्वास्थ्य: संतुलित आहार लें और भरपूर नींद लें. व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य की अनदेखी न करें; जंक फूड से परहेज रखें.आर्थिक स्थिति: नौकरी और व्यापार में सफलता से आर्थिक स्थिति सुधरेगी. अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, हालांकि जोखिम भरे निवेश से दूर रहें.प्रेम जीवन: आपकी समझदारी और सूक्ष्म सोच से प्रेम जीवन व दांपत्य संबंधों में गहराई आएगी. एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें.उपाय: भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें और अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखें. लकी अंक: 1 | लकी रंग: मैजेंटा
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : घर का वातावरण शांत और सकारात्मक रहेगा. पारिवारिक असहमति सुलझ जाएगी और बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न होगा. शाम को परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा.व्यापार और नौकरी: टीमवर्क के माध्यम से कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे. साझेदारी के कार्यों में सकारात्मक प्रगति होगी और लंबे समय से लंबित नए कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकते हैं.करियर और शिक्षा: कला, मीडिया, फैशन और जनसंपर्क से जुड़े जातकों को बड़ी पहचान मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के परिणाम अनुकूल रहेंगे.स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्साहवर्धक रहेगा. मानसिक तनाव घटेगा, लेकिन त्वचा और पेट के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें; पर्याप्त पानी पिएं.आर्थिक स्थिति: आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. संतुलित वित्तीय निर्णय लें और बड़े निवेश में जल्दबाजी से बचें.प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा. प्रेमी जोड़े भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और एक-दूसरे के करीब आएंगे.उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. लकी अंक: 7 | लकी रंग: हल्का गुलाबी
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : परिवार में चल रहे किसी पुराने विवाद का समाधान होने से घर का माहौल खुशनुमा होगा और मन को शांति मिलेगी. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमत्ता से जटिल समस्याओं का सटीक समाधान निकलेगा, जिससे उच्चाधिकारी काफी प्रभावित होंगे.करियर और शिक्षा: गहन विश्लेषण और धैर्य की क्षमता छात्रों को आगे रखेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन बेहद फलदायी है.स्वास्थ्य: अत्यधिक सोचने के कारण सिर में भारीपन महसूस हो सकता है. दोपहर में कुछ समय आंखें बंद कर विश्राम करें, हल्का भोजन लें और पर्याप्त जल पिएं.आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. शेयर बाजार या किसी बड़े वित्तीय निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में परिपक्वता दिखाएं. अपने रिश्ते की निजी बातों को बाहरी लोगों से साझा न करें; गोपनीयता रिश्ते को मजबूती देगी.उपाय: शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और कम से कम 5 मिनट ध्यान (मेडिटेशन) करें. लकी अंक: 6 | लकी रंग: फिरोजी नीला
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : परिवार के साथ किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा. घर में शांति और उल्लास रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. व्यापार में दूरस्थ क्षेत्रों और बड़े ग्राहकों से नए ऑर्डर्स मिलने की संभावना है.करियर और शिक्षा: उच्च शिक्षा, शोध और तकनीकी कौशल सीखने में जुटे छात्रों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य: सकारात्मक सोच से मानसिक तनाव दूर रहेगा. दिनचर्या में सुबह की सैर और योगाभ्यास को शामिल रखें.आर्थिक स्थिति: व्यापार और नौकरी में आ रहे अवसरों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा.प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और रोमांस रहेगा. दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास और तालमेल गहरा होगा.उपाय: प्रातःकाल ताजे जल में लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और किसी प्रेरक/धार्मिक पुस्तक का पाठ करें. लकी अंक: 8 | लकी रंग: स्लेटी
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आपकी कर्तव्यनिष्ठा परिवार का भरोसा जीतेगी. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. संवाद से पारिवारिक मुद्दे आसानी से सुलझेंगे.व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर मेहनत और अनुशासन की प्रशंसा होगी. व्यापारिक संसाधनों के कुशल उपयोग से अच्छा मुनाफा मिलेगा.करियर और शिक्षा: भविष्य की योजनाओं को व्यवस्थित करने का उत्तम समय है. नई स्किल सीखने वाले छात्रों का ध्यान पूरी तरह केंद्रित रहेगा.स्वास्थ्य: योग और प्राणायाम से ऊर्जा का स्तर ऊंचा रखें. खान-पान में संयम बरतें और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें.आर्थिक स्थिति: व्यापारिक लाभ और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं. ठोस बचत योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है.प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. शाम को जीवनसाथी के साथ रोमांटिक आउटिंग की योजना बन सकती है.उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को शुद्ध जल और अनाज का दान करें. लकी अंक: 4 | लकी रंग: सफेद
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : घर में तालमेल और प्रेम बना रहेगा. रचनात्मक सोच से पुराना विवाद हल होगा. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है.व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपके नए सुझावों को तरजीह दी जाएगी. व्यापार में डिजिटल टूल्स और आधुनिक तकनीक अपनाने से कार्यक्षमता और मुनाफा बढ़ेगा. करियर और शिक्षा: आईटी, डिजिटल मीडिया, शिक्षा और शोध क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा.स्वास्थ्य: स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से आंखों में जलन या मानसिक थकान हो सकती है. सुबह योग और ध्यान जरूर करें.आर्थिक स्थिति: तकनीकी सुधारों से व्यापारिक लागत घटेगी और आमदनी बढ़ेगी. नौकरी में नए विचारों से आय के स्रोत खुलेंगे.प्रेम जीवन: आपका अनोखा अंदाज पार्टनर को आकर्षित करेगा. साथ मिलकर भविष्य के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर चर्चा करेंगे.उपाय: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का 5 बार जप करें. लकी अंक: 3 | लकी रंग: लैवेंडर
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : घर का माहौल प्रेम और आत्मीयता से भरा रहेगा. किसी प्रियजन के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा.व्यापार और नौकरी: शांत कार्यशैली से सहकर्मियों और अधिकारियों का भरोसा जीतेंगे. ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान देने से व्यापार में विस्तार होगा. करियर और शिक्षा: कला, साहित्य, संगीत, चिकित्सा और अध्यात्म से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलेगी. छात्रों के रचनात्मक प्रयास रंग लाएंगे.स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मन में सकारात्मक विचार रखें और तनाव से दूर रहने के लिए योग-ध्यान अपनाएं.आर्थिक स्थिति: ग्राहक संतुष्टि और कार्यक्षेत्र में प्रगति से धन लाभ होगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है; अनावश्यक खर्चों से बचें.प्रेम जीवन: आपका संवेदनशील और समझदार स्वभाव पार्टनर का दिल जीत लेगा. साथी के साथ एकांत में बिताया समय रिश्ते को और मजबूत बनाएगा.उपाय: किसी जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा या कला से जुड़ी सामग्री (पेंसिल, नोटबुक, किताब) दान करें.लकी अंक: 7 | लकी रंग: लाल
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें