शनिवार, 7 दिसंबर 2024

नगर निगम संवेदक संघ ने किया नगर विकास मंत्री का भव्य स्वागत

गिरिडीह। झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवर को गिरिडीह आगमन पर  गिरिडीह के नगर निगम संवेदक संघ ने उनका भव्य स्वागत किया।


संघ के सदस्यों  ने इस मौके पर मंत्री को फूल माला पहना उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। मौके पर सुमन राय, जीवन दास, भरत मिश्रा, मंगल सिंह, अमित नारायण देव,  इनाम आलम, राजीव सिंह नीरज साव, रणधीर सिंह, प्रवीण राय, अमित गुप्ता, अफरीदी शेख, मृतुन्जय कुमार, अजय राय, महेन्द्र यादव, कंचन जी, मनीष सिन्हा, विशाल गुप्ता, सूरज साव, गोपाल लोहानी समेत कई संवेदक उपस्थित थे।


मौके पर संवेदक संघ के अध्यक्ष विकाश सिन्हा ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू भैया पहले सिर्फ हमारे विधायक थे। इनके पांच वर्षीय कार्य शैली को देख झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूरे झारखंड में इनके कार्य से लाभ हो इसके लिए इनको मंत्री बनाया है। यह हम गिरिडीह वासियों के लिए गर्व की बात है।

मंत्री बनने के बाद गिरिडीह पहुंचे सुदिव्य सोनू का इंडी गठबंधन के नेताओं ने किया भव्य स्वागत


गिरिडीह। झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार को गिरिडीह आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिला गिरिडीह पहुंचे थे।


रांची से गिरिडीह आने के क्रम में इंडी गठबंधन के नेताओं ने मुफ़्फ़सील थाना क्षेत्र में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इंडी गठबंधन के नेताओं ने गाजे बाजे के साथ फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से मंत्री सुदिव्य कुमार का स्वागत किया। 


मौके पर मंत्री सोनू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


वहीं इस दौरान वहां घण्टों पूर्व से इंतज़ार में खड़े इंडी गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर मंत्री सोनू ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।


इसके पूर्व मंत्री सोनू का रांची से गिरिडीह आने के क्रम में बगोदर के हरिहरधाम मन्दिर के समीप बगोदर के झामुमो व इंडी गठबंधन के नेताओं ने डुमरी मोड़ व मधुबन मोड़ तथा पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय के समीप भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।


बिरनी के बलगो में उप स्वास्थ्य केन्द्र का हुआ उद्घाटन

गिरिडीह। जिले के बिरनी प्रखंड के बलगो पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। बिरनी के उप प्रमुख शेखर सुमन, मुखिया कुसुम देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शाकिब ज़माल, पंचायत समिति सदस्य अली असगर, उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीएचओ प्रिती कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता कर उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। 

इस उद्घाटन समारोह में मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास,उप मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम अंसारी, राजकुमार वर्मा, मिन्हाज आलम, मुनि राणा, सिकंदर मंडल, अनिल पंडित समेत पंचायत के सभी सहिया दीदी एव स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।