शनिवार, 12 अप्रैल 2025

आज 12 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 12 :: 04 :: 2025, शनिवार


12 अप्रैल 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र पूर्णिमा है। आज श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज बजरंग बली की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज 12 अप्रैल को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा। चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती हिंदू धर्म में अत्यंत ही पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर कई धार्मिक कार्य और व्रत किए जाते हैं।

                       जय श्री हनुमान
चैत्र पूर्णिमा हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की अंतिम तिथि होती है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है। इसी दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा को स्नान, दान, जप, और हवन करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से गंगा स्नान और जरूरतमंदों को दान देने की प्राचीन परंपरा है। इसके अलावा इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामायण का पाठ कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। यह तिथि अध्यात्म, आस्था और धार्मिक ऊर्जा से भरपूर होती है। जो भी व्यक्ति इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करता है, उसे संकटों से मुक्ति और जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का संयोग भक्तों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी और शुभ माना जाता है।

                   जय श्री चित्रगुप्त भगवान
आज भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। आज ही के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त ब्रह्मभा जी के काया से अवतरित हुए थे। भगवान श्री चित्रगुप्त को यमपुरी में समस्त प्राणियों के पाप- पुण्य के कर्मों का लेखा जोखा का दायित्व मिला था। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस के दिन आज आप अपने घरों में एवं चित्रगुप्त मन्दिरों में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करना न भूलें। आज अपने घरों में स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त के तस्वीर एवं मन्दिरों में स्थित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष कम से कम पांच शुद्ध घी  का दीपक अवश्य जलाएं। आज भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ अवश्य करें। उसके बाद भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।





आज का पंचांग: 12 अप्रैल 2025, दिन : शनिवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 59 AM, सूर्यास्त : 06: 45 PM
तिथि :   पूर्णिमा 
नक्षत्र : हस्त 06:07 PM तक उपरांत चित्रा
राहुकाल : 09:20 AM से 10:53 AM  तक
चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, हनुमान जयंती, भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव


आज :: 12 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कुछ लोगों को लंबे समय के बाद अच्छा महसूस होगा। आपको अपने पिता से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण और कीमती चीजों का खास ख्याल रखें, उनके खोने या कहीं भूल जाने की संभावना है। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है। प्रेम जीवन में यह रोमांटिक दिन हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 9 है। नई अर्जित संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों का कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। काम से संबंधित ज्ञान हासिल करने की कोशिश करें, सतर्क रहें।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा दिन है। पिता के साथ आपके रिश्ते और गहरे होंगे, आप एक-दूसरे की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी भी चीज को पाने की जिद बिल्कुल न करें। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेवा उचित नहीं होगा। आज आपका लकी नंचर 1 है। आज लाभ की स्थिति बन रही है। प्रॉपर्टी में विवेश करने से पहले थोड़ा सोच लें। बिजनेस की बिगड़ती स्थितियों को आप समझदारी से संभाल लेंगे। जिन कार्यों की जिम्मेदारी आपने ली है, उन्हें समय और बादे के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप आकर्षक, तेजस्वी हैं और आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका पार्टवर थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का समाधान करें। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने लगी है, आर्थिक स्तर में फिर से मजबूती आने की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। आप अपनी योजना से आसानी से धन की आमद बड़ा पाएंगे। आपका करियर एक नए रूप में उभरेगा, आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर बाजार में कुछ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अपनी इच्छाशक्ति बढ़ाने की जरूरत है। किसी अजनबी से प्रभावित होना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको धन लाभ होगा। इस समय व्यापार में जो चल रहा है, उस पर ध्यान दें। संपत्ति के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान हैं।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका मन भजन और भक्ति की ओर आकर्षित होगा। किसी की मदद करने का मत करेगा। आज आप खुद को कई चीजों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। प्रेमी या पार्टनर के लिए शॉपिंग करनी पड़ सकती है। आप अपने घरेलू जीवन का खुलकर आनंद लेंगे और
जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपका लकी नंबर 6 है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज लाभमिलने के प्रबल योग हैं। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज कोई वया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन से निपटाएं। करियर से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको अपने कौशल को भी बढ़ाने की जरूरत है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप कोई नया सृजन शुरू कर सकते हैं। गृहणियां आज घर में कुछ बदलाव लाने के लिए उत्सुक हो सकती हैं। बचपन के किसी मित्र से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बती रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना है। अब बिजनेस को ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस समय कर्मचारियों और सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने की बजाय सारा काम अपनी निगरानी में करवाएं।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज किसी भी काम में प्रयास करने से भाग्य का साथ मिलेगा। घर में सुधार से जुड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करें। जीवनसाथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्रेमपूर्ण व्यवहार करें। अगर आप गुप्त रूप से प्यार करते हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। आज आपका शुभ अंक 9 है।
मौजूदा हालात में प्रॉपर्टी की बिक्री से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आजीविका से जुड़ी कार्ययोजना बनाएं और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। व्यापार को लेकर अधिक चिंतन और मनन करने की जरूरत है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें इसके लिए क्रिए‌टिव होने की जरूरत है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लड़कियों के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी पुराने दोस्त का अच्छा घर देखकर आपको जलन हो सकती है। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से
निभाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश नजर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आप अच्छी आर्थिक प्लानिंग कर सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। अगर आप कॉस्मेटिक्स का बिजनेस करते हैं तो आपको आमदनी होगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित
करने का यह सही समय है। लंबे समय से एक ही जगह पर काम कर रहे लोगों को वेतन वृद्धि की सूचना मिल सकती है। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको किसी काम में किस्मत का साथ मिलेगा। किसी की बात ध्यान से सुनें और उनकी मदद करें। परिवार को समय देना भी प्रोफेशवल काम जितना ही जरूरी है। जीवनसाथी के साथ बिजी पल बिताने से
आपका पार्टनर आप पर प्यार बरसा सकता है। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज सकारात्मक रहें और सही तरीके से पैसा कमाने की कोशिश करें। साझेदारी से जुड़े बिजवेस में आपको ज्यादातर फैसले खुद लेने होंगे। विदेश व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज नए लोगों से मिलने की संभावना है। आप आकर्षक, तेजस्वी हैं और आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा है। ऐसी किसी बात का समर्थन व करें जिससे आप सहमत न हों। अभी ग्रहों की स्थिति आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है, सावधान रहें। रिश्ते को बचाने के लिए अपने आत्मसम्मान को ठेस न पहुँचाएँ। आज आपका लकी रंग काला है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े काम होंगे। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ दे सकता है। आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक पूरा करें, थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आस-पड़ोस में आपके बारे में सकारात्मक माहौल रहेगा। आज आपको दूसरों की नकल करने से बचना चाहिए। आज जो लोग विवाहित हैं, वे अपने साथी पर शक कर सकते हैं। प्रेम जीवन में, आप अपना दिन अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको वाहन की खरीद से संबंधित कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। आज पैसों से जुड़ा जोखिम न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को बकाया पैसा मिलने की संभावना है। आप कार्य क्षेत्र में रचनात्मक तरीके से अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को तबादले से संबंधित कुछ अनुकूल समाचार से खुशी मिल सकती है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने वाला रहेगा। जब जीवन आपको नीचे गिरा दे, तो तेजी से उठ खड़े हों और समस्याओं का डटकर सामना करें। आज शाम को आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। अपने संबंधों को रोचक बनाए रखने का ध्यान
रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। आज आपका शुभ अंक 6 है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो आज आपको मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है।बिजनेस में किसी पर भी भरोसा करने से बचें। ऑफिस में महत्वपूर्ण फैसले कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं। आपने अतीत में किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷