आज 11:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
11अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत द्वितीया शुरू होगी। इस तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे, जिसमें नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना होगा। जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। देवी दुर्गा की उपासना, कलश स्थापना और नौ दिनों तक चलने वाले व्रत-पूजन का यह शुभ प्रारंभ श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन नई ऊर्जा, भक्ति और सकारात्मकता का संदेश देने वाला माना गया है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में रहेगा। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं।आज रात 9 बजकर 6 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही रात 10 बजकर 33 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।
आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
शारदीय नवरात्र (शैलपुत्री आराधना)
आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जायेगी। आश्विन में शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है, इसलिए इस महीने के नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसी दिन देवी मां के निमित्त कलश स्थापना की जाती है। घटस्थापना यानी कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व का आरंभ होगा।नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। घरों और मंदिरों में घटस्थापना करके मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। भक्त मां शैलपुत्री की पूजा करके सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। सुबह स्नान करके पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद निर्धारित शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें और मां दुर्गा के सामने अखंड ज्योत प्रज्वलित करें। मां शैलपुत्री को सफेद फूल, फल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का पाठ करके आरती करें। नवरात्रि के दौरान व्रत,भजन-कीर्तन और देवी मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
आज का पंचांग
दिनांक : 11 अक्टूबर 2026 दिन: रविवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : आश्विन पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय :06:26 AM, सूर्यास्त : 06:01 PM
तिथि : प्रतिपदा 09:31 PM तक उपरांत द्वितीया
नक्षत्र : चित्रा 10:32 PM तक उपरांत स्वाति
राहुकाल : 04::36 PM से 06::05 PM तक
चन्द्रमा : कन्या राशि पर 10:03 AM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस, अग्रसेन जयंती, नवरात्रि प्रारम्भ माता शैलपुत्री आराधना
आज :: 11 :: 10 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा ऐसे में आज आपकी राशि से सातवें भाव में तीन शुभ ग्रहों का त्रिग्रह योग बनेगा। जो आपके आपके लिए साढ़ेसाती में भी कई मामले में सकारात्मक प्रभाव प्रदान करने वाला रहेगा। आर्थिक प्रभाव, आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। जल्दबाजी में और किसी की की बातों में आकर निवेश करने से आपको बचना होगा। वैसे आपको अपना फंसा हुआ धन मिलेगा। शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। दान पुण्य भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन, जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक कार्य को निपटा पाएंगे। दिन का पहले भाग में कई पारिवारिक काम को निपटाना होगा। किसी से अधिक अपेक्षा रखने से निराश होंगे।लव लाइफ, आपको प्रेमी पर दबाव बनाकर अपनी बात मनवाने से बचना चाहिए। दिन का शुभ और अशुभ समय, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक का समय आपके लिए अनुकूल है। शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे के बीच शुभ काम को टालना बेहतर होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा। जबकि राशि स्वामी शुक्र वक्री होकर संचार करेंगे और तीसरे भाव में मंगल गुरु के बीच युति संबंध बनेगा। तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे। आर्थिक प्रभाव, वृषभ राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको अपने कई जरूरी काम भी निपटाने होंगे। कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सितारे कहते हैं कि आर्थिक मामलों में आपको व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाना होगा और जोखिम वाले काम में धन लगने से बचना होगा।पारिवारिक जीवन, आपको परिवार में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहना होगा। किसी विपरीत लिंगी जातक के व्यवहार और बातों से आपको मानसिक कष्ट मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी की मदद करनी होगी।लव लाइफ, प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं का समझना होगा। राशि स्वामी वक्री चल रहे हैं एक दूसरे पर आरोप लगाने से बचें। दिन का शुभ और अशुभ समय ,आपको आज शुभ काम सुबह 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक कर लेना चाहिेए। शाम के समय 5 से 6 बजे के बीच का समय आपको बहुत सपोर्ट नहीं करेगा।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर पंचम भाव से होगा जहां चंद्रमा की युति शुक्र और बुध के साथ होने से शुभ स्थिति बनी है। आर्थिक प्रभाव, बुद्धि और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। लेखन और वाणी कुशलता का भी आप लाभ ले पाएंगे। आप किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। मनोरंजन और शौक की चीजों पर आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपके लिए दीर्घकालीन निवेश करना फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन, आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन के पहले भाग में आप पारिवारिक कार्यों में अधिक व्यस्त नजर आएंगे। बच्चों के साथ तालमेल बढेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।लव लाइफ, जीवन में प्रेम और आकर्षण बढेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह की बात भी आगे चल सकती है। दिन का शुभ और अशुभ समय, आपके लिए 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 20 मिनट तक का समय अनुकूल रहेगा, आप जरूरी काम निपटा सकते हैं। शाम में 5 से 6 बजे के बीच ध्यान लगाना विशेष रूप से फलदायी होगा।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा तुला राशि में शुक्र और बुध के साथ शुभ योग बना रहे हैं। आपको त्रिग्रह योग का लाभ मिलेगा। आर्थिक प्रभाव, आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढेगा। कमाई के कुछ नए स्रोत बनेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक संपर्क और व्यावसायिक प्रयास का आपको फायदा मिलेगा। बड़े खर्च पर कंट्रोल करें।पारिवारिक जीवन : पारिवारिक जीवन आपका सुखद रहेगा। परिवार के साथ आप किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक विषय पर फैसला लैना पड़ सकता है। आपके घर में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेगा।लव लाइफ, प्रेमी के साथ यदि हाल के दिनों में तनाव रहा है, तो उसे दूर करने मे आपको सफलता मिलेगी। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। दिन का शुभ और अशुभ समय - सुबह 11 45 से 12 बजकर 40 मिनट तक का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट के बीच आपको कोई बड़ा फैसला या काम शुरू करने से बचना चाहिए।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के लोगों के लिए आज 11 अक्टूबर को चंद्रमा का राशि से तीसरे भाव में गोचर करना मिश्रित फलदायी रहेगा। राशि स्वामी दूसरे भाव में संचार करेंगे। आर्थिक प्रभाव , आर्थिक मामलों में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। नई जिम्मेदारी मिलने से आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी पाएंगे। कुछ नए संपर्क भी बन सकते हैं।पारिवारिक जीवन, परिवार के किसी सदस्य की मदद करनी होगी। बड़े भाई बहनों से तालमेल बनाना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। पुराने मित्र से संपर्क होगा और किसी परिचित से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ , प्रेम संबंध के मामले में शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ डेट का प्लान बन सकता है। दिन का शुभ और अशुभ समय , शुभ समय आपके लिए दोपहर 12 बजकर 54 से 2 बजे का समय आपके लिए उपयुक्त रहेगा। 10 बजकर 31 मिनट से 11 बजे के बीच आपको महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचना चाहिए।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि में आज सूर्य का अकेले गोचर होगा जबकि चंद्रमा सूर्य से दूसरे भाव में आकर बुध और शुक्र के साथ युति बनाएंगे।आर्थिक प्रभाव , कन्या राशि के लिए कल 11 अक्टूबर का दिन आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण लाभ दिलाने वाला रहेगा। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं और आपको सभी पक्ष जांचने के बाद ही इस पर आगे बढना चाहिए। शिक्षा और पारिवारिक कार्य पर धन खर्च करना होगा। आपका जोर बचत बढ़ाने पर रहेगा। वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन , आपको परिवार और विशेष रूप से पिता से सहयोग मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि पारिवारिक विषय में अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखें। दिन का दूसरा भाग मनोरंजक बीतेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। लव लाइफ , प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी। लेकिन किसी वजह से दूरी का अहसास हो सकता है। दिन का शुभ और अशुभ समय, शाम में 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट के बीच आपको आर्थिक मामलों में अधिक सजग रहना चाहिए। शुभ आपके लिए सुबह 8 बजकर 7 मिनट से शाम 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के लिए आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति बनी है, चंद्रमा आपकी राशि में आ रहे हैं और राशि स्वामी के साथ मिलकर कलानिधि योग बनाएंगे। आर्थिक प्रभाव , बेहतर संवाद और संबंधों को संभालने की क्षमता का आपको कल फायदा मिलेगा।आर्थिक मामलों में नए अवसरों पर आपको फोकस रहेगा आप कुछ नया और अपना करना चाहेंगे। मन में कमाई बढाने के विचार को लेकर हलचल महसूस करेंगे। कारोबार मे आपको संपर्क और साझेदारी का फायदा मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी सक्रियता रहेगी। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में आप धन भी खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन, जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बढेगा। अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में आपके सुझाव और सलाह को लोग पसंद करेंगे। आपका प्रभाव बढेगा। लव लाइफ , प्रेम संबंध के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ किसी प्रकार का मतभेद है तो वह दूर हो सकता है। दिन का शुभ और अशुभ समय , आपको सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट के बीच जरूरी काम निपटाने का प्रयास करना चाहिए। आपको 10 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट से बीच नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर करना मानसिक तनाव देने वाला रह सकता है। राशि स्वामी मंगल गुरु के साथ गोचर करेंगे। आर्थिक प्रभाव , अचानक होने वाले खर्च और पुराने लेनदेन की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में बजट को देखकर काम करें। साझेदारी के काम में आपको फायदा मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन उपयुक्त नहीं है। सामाजिक और राजनीतिक काम में आज सामने से काम करने की बजाय पर्दे के पीछे काम करना फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन , आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की मदद करनी होगी, अगर आप घर के काम से बचने का प्रयास करेंगे तो आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में कष्ट हो सकता है। लव लाइफ , प्रेमी के साथ आपको वाद विवाद से बचना चाहिए, छोटी बात का भी बड़ा इश्यू बन सकता है। दिन का शुभ और अशुभ समय , आपके लिए सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक का समय अधिक अनुकूल रहेगा। इसके बाद संयम के साथ चलने में ही भलाई है।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर इनकी राशि से ग्यारहवें भाव में तुला राशि में होना सामान्य रूप से अच्छा है। वैसे राशि स्वामी की स्थिति पक्ष में नहीं है। आर्थिक प्रभाव , धनु राशि के जातकों को व्यावसायिक संपर्क से नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता और सहभागिता रह सकती है। यात्रा और वाहन पर खर्च होने की आशंका रहेगी। साथ ही मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन , जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर प्लानिंग करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह से आपको फायदा हो सकता है। पिता और पैतृक पक्ष की ओर से आपको लाभ मिल पाएगा। लव लाइफ , आपको मन में कुछ रखने की बजाय प्रेमी से खुलकर बात करना चाहिए, इससे गलतफहमी दूर होगी और रिश्ता मजबूत बनेगा। दिन का शुभ और अशुभ समय : शाम में 6 बजे से 8 बजे तक का समय आपका अधिक सुखद और मनोरंजक बीतेगा। सुबह 7 बजकर 27 मिनट से 8 बजे तक का समय आपको सजग और सतर्क रहने की सलाह देता है।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के लिए चंद्रमा का गोचर इनकी राशि से कर्म स्थान यानी दसवें भाव में होगा। जबकि राशि स्वामी वक्री होकर राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक प्रभाव , आपके लिए सितारे कहते हैं कि आर्थिक मामलों में संयम और और दूरदर्शिता जरूरी है। तात्कालिक लाभ के लिए किसी गलत काम को आजमाने से आपको बचना चाहिए। लालच या डील के चक्कर में बजट की अनदेखी नहीं करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। कारोबार में फायदा मिलेगा। फैमिली बिजनेस में लाभ का संयोग बना रहेगा। पारिवारिक जीवन , जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों को समय देना जरूरी होगा, नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। भाई बहनों से किसी पारिवारिक विषय पर सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ , आपका मन कहीं और खोया रहेगा, प्रेमी के साथ होकर भी आप कहीं और रहेंगे। किसी पुरानी बात से मन उलझेगा। दिन का शुभ और अशुभ समय : शाम में 4 बजकर 25 मिनट से 6 बजे के बीच किसी शुभ काम को टालना चाहिए। 12 बजकर से 1 बजकर 40 मिनट का समय उपयुक्त रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के लिए चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होना आज शुभ होगा। शुक्र बुध के साथ चंद्रमा की युति का फायदा मिलेगा। आर्थिक प्रभाव , व्यापारियों को लाभ का नया मौका मिलेगा। काम में आप किसी नई योजना को शुरू कर सकते हैं। आप कमाई बढाने के लिए कोई नया काम शुरू करने पर भी विचार कर सकते हैं। रचनात्मक और तकनीकी क्षेत्र के काम में अनुभव का आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन: मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा अथवा शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ , प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी और परंपरा से हटकर कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।दिन का शुभ और अशुभ समय : शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक का समय आपके लिए अच्छा है, योग ध्यान करना शुभ है। शाम में 8 बजकर 35 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट का समय अधिक अनुकूल नहीं है
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव से होगा। जबकि राशि में शनि का संचार होगा। और राशि स्वामी पंचम भाव में रहेंगे।आर्थिक प्रभाव , धन लेन देन के मामले में सावधानी और स्पष्टता बनाए रखें। पुराने भुगतान या वित्तीय उलझनों को सुलझाने में सफलता पाएंगे। दूसरों की आर्थिक जिम्मेदारी लेने से आपको बचना चाहिए।पारिवारिक जीवन, जीवनसाथी के साथ मन की बातों को साझा करने से निकटता बढ़ेगी। आपकी किसी उलझन का समाधान होगा। पड़ोसियों से वाद विवाद में उलझने से बचें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ , आपको प्रेम संबंध में किसी संवेदनशील विषय पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढेगा। दिन का शुभ और अशुभ समय : सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 50 मिनट तक का समय अधिक अनुकूल रहेगा। शाम में 8 बजकर 35 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक सामान का विशेष ध्यान रखें।
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷