आज 13:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
13 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जायेगी। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और शुक्ला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा। कन्या राशि के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजकुमार बुधदेव होते हैं। आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुभ कार्यों की शुरुआत और पारिवारिक सुख-शांति के लिए उत्तम माना जाता है। रविवार होने के कारण सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व रहता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास, ऊर्जा और सम्मान में वृद्धि होती है। हस्त नक्षत्र को कौशल, बुद्धिमत्ता और रचनात्मक कार्यों का प्रतीक माना जाता है। वहीं शुक्ल योग शुभता और सफलता प्रदान करने वाला योग माना गया है।
हस्त नक्षत्र
आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित होते हैं। उन्हीं में से हस्त तेरहवां नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र का अर्थ होता है- हाथ और इसी के अनुसार हस्त नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हमारी हथेली को माना जाता है, जो कि सीधे तौर पर हमारे भाग्य को दर्शाती है। हस्त नक्षत्र हमारे भाग्य को उज्ज्वल करने वाला है। हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं। साथ ही हस्त नक्षत्र में भगवान शंकर की भी पूजा की जाती है। इसकी राशि कन्या है और इसका संबंध रीठा के पेड़ से बताया गया है। लिहाजा जिन लोगों का जन्म हस्त नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को रीठा के पेड़ या उससे बनी किसी अन्य चीज़ को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, न ही उनका उपयोग करना चाहिए । ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
शुक्ल योग
शुक्ल पक्ष का नाम तो आपने सुना ही होगा। जब तक आसमान में बढ़ता हुआ चंद्र दिखाई देता है तब तक शुक्ल पक्ष होता है। अत: शुक्ल योग को मधुर चांदनी रात की तरह माना गया है अर्थात जैसे चांदनी की किरणें स्पष्ट बरसती हैं वैसे ही कार्य में सफलता जरूर मिलती है। इस योग में गुरु या प्रभु की कृपा अवश्य बरसती है और मंत्र भी सिद्ध होते हैं।
आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। शुक्ल पक्ष द्वितीया, हस्त नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग इस दिन को नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ कार्यों के लिए विशेष बनाता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है। सुबह स्नान कर स्वच्छ और हल्के रंग के वस्त्र धारण करें। सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।भगवान विष्णु और अपने इष्ट देव का ध्यान करें। घर में दीपक जलाकर शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। जरूरतमंद लोगों को भोजन या वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। दिनभर सकारात्मक विचार और सात्विक आचरण बनाए रखें।आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग :13 सितंबर2026 दिन:रविवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष सूर्योदय :06:05 AM, सूर्यास्त : 06:29 PM तिथि : द्वितीया 07:08 AM तक उपरांत तृतीया नक्षत्र : हस्त 01:07 PM तक उपरांत चित्रा राहुकाल : 04::56 PM से 06::29 PM तक चन्द्रमा : कन्या राशि पर 01:26 AM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस, वाराह जयंती
आज :: 13 :: 09 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वालों के लिए कल का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. घर में करीबियों के साथ आनंद का माहौल रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा और निजी रिश्तों में सुधार आएगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कला और कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा. करियर और कारोबार में सफलता के योग हैं. आप जरूरी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं. नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल बेहतर होगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलेगा. प्रतिस्पर्धा में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9 शुभ रंग: केसरिया
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` मंत्र का जाप करें. कला-कौशल को बढ़ावा दें.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि वालों को कल छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को नजरअंदाज करना चाहिए. निजी बातचीत में जल्दबाजी से बचें. घर-परिवार में करीबी बढ़ेगी और अपनों का सहयोग मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा. खरीदारी में रुचि बढ़ सकती है. कामकाज में प्रबंधन बेहतर रहेगा. अनुभवी लोगों से सलाह लेकर आगे बढ़ें. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. आपकी वाणी और व्यवहार प्रभावशाली रहेंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. शुभ अंक: 2, 3 और 6 शुभ रंग: क्रीम
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. बड़ों और अपनों के प्रति आदरभाव बढ़ाएं.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन संवाद और संपर्क के लिहाज से अच्छा रहेगा. आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. भाई-बंधुओं और मित्रों के साथ जुड़ाव बढ़ेगा. निजी मामलों पर ध्यान देंगे और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बना रहेगा. कारोबार के विस्तार की योजनाओं पर काम कर सकते हैं. सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में तेजी आएगी. सामाजिक मामलों में अनुकूलता रहेगी. पराक्रम और उत्साह से काम पूरे करने में मदद मिलेगी. शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5 शुभ रंग: आंवला जैसा हरा
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएं.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि वालों के लिए कल आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं. वित्तीय परिणाम बेहतर हो सकते हैं. बचत पर ध्यान देंगे और लेनदेन में तेजी आएगी. संपत्ति से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है. करीबियों पर भरोसा बढ़ेगा और निजी रिश्तों में सुधार आएगा. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक रह सकती है. आयोजन की रूपरेखा बन सकती है. सुख-सुविधाओं और जीवनशैली पर खर्च करने का मन होगा. शुभ अंक: 1, 2 और 3 शुभ रंग: भगवा
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. घर की साज-सज्जा बढ़ाएं.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन प्रभावशाली रह सकता है. कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजनाओं को गति मिलेगी. लेनदेन के मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी. परिचितों और सहयोगियों से मदद मिल सकती है. शुभ सूचनाएं मिलने के संकेत हैं. कामकाज में आने वाली बाधाएं कम हो सकती हैं. महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से काम होगा. आप आधुनिक तकनीक और नए विचारों से जुड़ सकते हैं. बड़प्पन के साथ काम लेने से रिश्ते बेहतर होंगे. अवसरों का लाभ उठाने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें. शुभ अंक: 1, 2 और 3 शुभ रंग: स्वर्णिम
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. बड़ा सोचें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों के लिए कल आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का दिन है. खर्च बढ़ने से बजट पर दबाव पड़ सकता है. लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता रखें. निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें. करियर और कारोबार की स्थिति सामान्य रह सकती है. विदेश से जुड़े मामलों में हलचल बढ़ेगी. न्यायिक कार्यों में सक्रियता दिखा सकते हैं. बड़ों का सहयोग मिलेगा. नियमों का पालन करें और अतिउत्साह से बचें. रिश्तेदारों का समर्थन मिल सकता है. शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5 शुभ रंग: एप्पल ग्रीन
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. बड़बोलेपन से बचें.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों के लिए कल पेशेवर मामलों में सकारात्मक दिन रह सकता है. आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे. वित्तीय मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. कारोबार में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से काम करेंगे. परिवार के लोगों से मुलाकात हो सकती है. प्रशासनिक और सरकारी काम आगे बढ़ेंगे. कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी. नए विषयों को सीखने और समझने में रुचि बढ़ेगी. विभिन्न कार्यों में सफलता के संकेत हैं. सकारात्मक सोच बनाए रखें. शुभ अंक: 2, 3 और 6 शुभ रंग: सफेद चंदन
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. कामकाज में पहल बनाए रखें.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों के लिए कल कारोबारी लाभ पर ध्यान देने का दिन है. व्यावसायिक प्रबंधन में आपका प्रभाव बढ़ेगा. अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के अवसर बन सकते हैं. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. सभी क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ेगी. सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी. प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है. रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे. शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9 शुभ रंग: एप्पल रेड
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. साधना और आत्मचिंतन बढ़ाएं.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वालों के लिए कल का दिन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा और मित्रों के साथ बेहतर संवाद रहेगा. संबंधियों से तालमेल बढ़ेगा. महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. नए और आकर्षक प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं. कामकाज में प्रशिक्षण और कौशल विकास पर ध्यान देंगे. आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी. बेहतर प्रयासों से लोग प्रभावित होंगे. प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आस्था और विश्वास मजबूत होंगे. अधिकांश परिणाम आपके पक्ष में रहने की संभावना है. शुभ अंक: 1, 2 और 3 शुभ रंग: हल्दी जैसा पीला
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. धर्मस्थल जाएं.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों को कल वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए. छोटी-सी भूल भी परेशानी बढ़ा सकती है. जरूरी कामों में धैर्य रखें. संपर्क और बातचीत में जल्दबाजी न करें. व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा. परिवार में सुख-सौख्य बना रहेगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा. करीबियों के साथ सलाह-मशविरा बढ़ेगा. भेंटवार्ता के लिए समय निकालें. कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आ सकते हैं. जिम्मेदार लोगों पर भरोसा बनाए रखें और विवेक से निर्णय लें. शुभ अंक: 2, 5 और 8 शुभ रंग: गुड़ जैसा भूरा
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. विवेक और धैर्य बढ़ाएं.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन रिश्तों और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा. साझा संवाद में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी. उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा देने के अवसर मिलेंगे. साझेदारी में सुधार आएगा. लाभ और प्रभाव बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. प्रेम और विश्वास मजबूत होगा. मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. निजी रिश्तों में मधुरता आएगी. करियर और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी. सुखद सूचनाएं मिल सकती हैं. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.शुभ अंक: 2, 3 और 8 शुभ रंग: खाकी
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. धार्मिक आस्था और अनुशासन बढ़ाएं
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों को कल सौदेबाजी और बातचीत में स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए. कामकाज में तालमेल सामान्य रहेगा. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है. बाहरी लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. परिश्रम और समझदारी से अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं. जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएं. स्मार्ट वर्किंग और अनुशासन से लाभ मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में समय पर काम पूरा करने पर जोर दें. व्यर्थ की चर्चा से बचना बेहतर होगा. शुभ अंक: 1, 2 और 3 शुभ रंग: पीला
उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. `ॐ गुं गुरुवे नमः` का जाप करें. व्यर्थ की चर्चा से बचें.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें