बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज 16 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 16:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

16 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। आज पंचमी तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बढ़ते चंद्र पक्ष की एक महत्वपूर्ण अवस्था के रूप में देखा जाता है। आज तिथि परिवर्तन सुबह के समय ही होने के कारण किसी तिथि-विशेष पूजा या धार्मिक कार्य की योजना बनाते समय इस समय का ध्यान रखना उचित रहेगा। आज बुधवार है, जिसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ज्योतिषीय परंपरा में बुध को बुद्धि, संवाद, सीखने और तर्क-विचार से जोड़ा जाता है। इसलिए पढ़ाई, लेखन, बातचीत या ऐसे काम जिनमें स्पष्ट सोच की जरूरत हो, उन्हें व्यवस्थित तरीके से करना आज की दिनचर्या के लिए उपयुक्त रह सकता है। आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है लेकिन अगर कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही आज शाम शाम 5 बजकर 22 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।



आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।



आज का पंचांग :16 सितंबर2026 दिन:बुधवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        : भाद्रपद      पक्ष :शुक्ल पक्ष            सूर्योदय  :06:06 AM, सूर्यास्त : 06:25 PM        तिथि : पंचमी 08:59 AM तक उपरांत षष्ठी            नक्षत्र : विशाखा 05:22 PM तक उपरांत अनुराधा    राहुकाल : 12::16 PM से 01::48 PM तक              चन्द्रमा  : तुला राशि पर 10:49 AM तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा                                  व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस

       


            

आज :: 16 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातकों को महत्वपूर्ण मामलों में सजगता बनाए रखने की जरूरत है. परिजनों की मदद लगातार बनी रहेगी और बड़ों की सीख पर ध्यान दें.व्यक्तिगत विषयों में सजग रहें और भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएं. अप्रत्याशित घटनाक्रम बन सकता है, इसलिए पूरी तैयारी से आगे बढ़ें. कारोबार में लापरवाही से बचें और धैर्य से काम लें. शुभ अंक: 5, 7, 8 और 9 शुभ रंग : गुड़ समान

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. सावधान रहें.

पुण्यतिथि पर शत शत नमन🙏विनम्र श्रद्धाजंलि🙏


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृष राशि के जातकों को टीम का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रभावशाली लोगों से बेहतर तालमेल बना रहेगा और योजनाओं का विस्तार होगा.मित्रों से घनिष्ठता बढ़ेगी और करीबियों का सहयोग आपको उत्साहित रखेगा. व्यापार में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. धन-संपत्ति में सुधार आएगा और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा.शुभ अंक : 5, 6, 7 और 8 शुभ रंग : सिल्वर कलर उपाय: विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. अनुबंधों को गति दें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के जातक करियर और कारोबार में अपनी मेहनत से सफलता की राह बनाएंगे. परिश्रम से परिणाम आपके पक्ष में संवरेंगे.कला-कौशल और पेशेवरता में वृद्धि होगी. विरोधियों की कूटनीति से बचें और किसी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं. नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें और काम पर ध्यान दें. शुभ अंक : 5, 7 और 8   शुभ रंग : लाइट ग्रीन

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. अफवाह से बचें.



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि के जातकों की प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी, जिससे निजी रिश्ते संवरेंगे. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और रचनात्मकता बढ़ेगी. उद्योग और व्यापार में विश्वास बढ़ा रहेगा. आप अपने नेतृत्व और प्रबंधन को संवारेंगे. प्रतिस्पर्धा में सफलता हासिल होगी और अध्ययन-अध्यापन में आगे रहेंगे. शुभ अंक : 2, 5, 7 और 8   शुभ रंग: मूनस्टोन

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. शिक्षण बढ़ाएं.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातक निजी मामलों को अपनी प्राथमिकता में रखेंगे. व्यक्तिगत जरूरतों पर ध्यान देंगे और प्रबंधन में सहजता रहेगी.अनुभवियों से सीख-सलाह लेकर काम करें. परिवार के मामलों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. बहस और विवाद में तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा स्वार्थ भाव का त्याग करें.शुभ अंक : 1, 5 और 7 शुभ रंग: पिस्ता कलर

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. समझ बढ़ाएं.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि के जातक घर में सभी की खुशी बढ़ाएंगे और किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं. सामाजिक कार्यों से आपका लगाव बना रहेगा.चर्चा और संवाद में आपका व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. भाई-बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी और वाणिज्यिक यात्राएं संभव होंगी. शुभ अंक : 5, 7 और 8 शुभ रंग : सिल्वर

उपाय: विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान व प्रयोग करें. साहस बढ़ाएं



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातकों के घर पर स्वजनों का आगमन बढ़ेगा. अपनों से प्रभावपूर्ण संवाद बनाए रखेंगे और योजनानुसार आगे बढ़ेंगे.निजी संबंधों में सुधार आएगा. धन-संपत्ति के विषयों में तेजी आएगी और बचत पर जोर रहेगा. आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक मजबूती बढ़ेगी.शुभ अंक: 5, 6, 7 और 8 शुभ रंग : एक्वा ब्लू

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. साजसज्जा बढ़ाएं.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातकों का लोगों से बेहतर संवाद बना रहेगा. आपकी कार्ययोजनाएं गति पकड़ेंगी और महत्वपूर्ण कार्य आपके पक्ष में बनेंगे.आपकी वाणी और व्यवहार में आत्मविश्वास दिखेगा. रिश्तों में मधुरता रहेगी और आप अपने लक्ष्यों को बखूबी साधेंगे. रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. शुभ अंक : 5, 7, 8 और 9 शुभ रंग : गेंहुंआ

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. तेजी दिखाएं.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के जातकों को किसी आर्थिक दबाव में आने से बचना चाहिए. खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें.करियर और कारोबार के लेन-देन में अनुशासन बनाए रखें. विदेश से जुड़े मामलों में सक्रियता दिखेगी. सूझबूझ से आगे बढ़ें और किसी भी तरह के दिखावे से बचें.शुभ अंक : 3, 7 और 8 शुभ रंग : पाइनेपल

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. दिखावे से बचें.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातकों के करियर में सहजता बनी रहेगी. व्यवसाय में मिलने वाली सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा.आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय प्रगति होगी. लाभ और उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. परिजनों से भेंट होगी और आप अपने महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे.शुभ अंक : 5, 7 और 8 शुभ रंग : लहसुनिया

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. तेजी बढ़ाएं.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के जातकों के प्रशासनिक कार्य पक्ष में बनेंगे. प्रबंधन के क्षेत्र में आप अपेक्षा से बेहतर परिणाम देंगे.लाभ और प्रभाव में बढ़त बनी रहेगी. आप अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा और आपके विरोधियों में हताशा देखने को मिलेगी. शुभ अंक : 5, 7 और 8 शुभ रंग : फिरोजी

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. ध्यान बढ़ाएं.



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातक भाग्य के सहारे तेजी से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी और परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे.आप अपनी मन की बात कहने में सफल रहेंगे. योजनाओं के संचालन में सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा और धर्म-आस्था के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा. शुभ अंक : 3, 7 और 8 शुभ रंग : लेमन

उपाय : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरे रंग की वस्तुएं दान करें. तीर्थ जाएं.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷