आज का राशिफल :: 06: 11 :: 2025, गुरुवार
06नवम्बर 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार दिन है। प्रतिपदा तिथि आज 02:55 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 11:47 ए एम तक मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:43 ए एम से 12:26 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 01:26 पी एम से 02:48 पी एम तक रहेगा। आज मासिक कार्तिगाई है। साथ ही वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित होता है।गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस दिन शिवजी का अभिषेक करने और घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही सुख-समृद्धि आती है। 'ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है और गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है।
आज गुरुवार के दिन को हिंदू धर्म में अत्यंत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन की ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष मान्यता है। बृहस्पति ग्रह का ये दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का होता है तथा इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। महिलाएं और पुरुष इस दिन व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र पहनते हैं, पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं और पीले फूलों से भगवान श्री हरि के अवतारों की पूजा करते हैं। गुरुवार को हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ दिन के रूप में माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। गुरुवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत ही लाभकारी होता है। ये आत्म चिंतन, गुरुओं की सेवा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
जय श्री चित्रगुप्त भगवानआज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
मार्गशीर्ष मास प्रारंभ - मार्गशीर्ष माह हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है, जिसे भगवान कृष्ण ने सबसे श्रेष्ठ बताया है। शास्त्रों में कहा गया है कि मार्गशीर्ष के समान कोई दूसरा शुभ महीना नहीं है। इस माह में भगवान कृष्ण और मां लक्ष्मी की उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में स्नान, पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है। मार्गशीर्ष माह सतयुग के आरंभ का प्रतीक भी है, जिससे इस माह की महत्ता और भी बढ़ जाती है। मार्गशीर्ष महीने में नित्य श्रीमद्भगवदगीता का पाठ करना, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना और भगवान श्री कृष्ण की उपासना करना विशेष रूप से फलदायी होता है। इस महीने में संध्याकाल की उपासना अनिवार्य है और तेल की मालिश भी उत्तम मानी जाती है। साथ ही, पवित्र नदी में स्नान करने का अवसर मिले तो उसे नहीं गंवाना चाहिए। इस महीने में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए और मोटे परिधानों का उपयोग शुरू कर देना चाहिए। श्री कृष्ण को तुलसी के पत्तों का भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करना भी शुभ है। इसके अलावा इस महीने से चिकनाई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू करना भी उचित है।
मासिक कार्तिगाई - कार्तिगाई दीपम तमिल हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्राचीन और प्रमुख त्योहार है, जिसे विशेष रूप से भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय घरों और गलियों में तेल के दीप एक पंक्ति में जलाए जाते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय और आलोकित हो उठता है। यह पर्व कृत्तिका या कार्तिकाई नक्षत्र के प्रभावी होने पर मनाया जाता है और इसी नक्षत्र के नाम से इसका नाम भी लिया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने ब्रह्मा और विष्णु को अपनी श्रेष्ठता दिखाने के लिए स्वयं को एक अनन्त प्रकाश ज्योति में परिवर्तित कर लिया था। यद्यपि कार्तिगाई का पालन हर महीने किया जाता है, लेकिन कार्तिकाई माह में आने वाला कार्तिगाई दीपम सबसे विशेष माना जाता है। तिरुवन्नामलई की पहाड़ी पर इस अवसर पर एक विशाल दीप जलाया जाता है, जिसे महादीपम कहा जाता है और यह कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता है। इस पर्व के दौरान हज़ारों श्रद्धालु वहां एकत्र होते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं।
आज का पंचांग:06नवम्बर 2025, दिन:गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु: शरद मास : मार्गशीर्ष पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 06: 36 AM, सूर्यास्त :05:31 PM तिथि : प्रतिपदा 02:55 PM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र : कृत्तिका 03:27 AM तक उपरांत रोहिणी राहुकाल : 01:26 PM से 02:48 PM तक चन्द्रमा : मेष राशि पर 11:47 AM तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान विष्णु एवं भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, मासिक कार्तिगाई
आज :: 06 :: 11 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा. परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग की योजना बना सकते हैं. प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आएंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रह सकती है. अचानक कोई समस्या आने पर भाइयों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: लाल उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज तरक्की के योग हैं. ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन उसे सही दिशा में लगाना जरूरी है. आवेश में आकर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. भाग्यशाली अंक: 6 भाग्यशाली रंग: गुलाबी उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): तनाव और जिम्मेदारियों से दिन थोड़ा भारी रह सकता है. संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को राहत देगी. बिजनेस डील करते समय सावधानी रखें. भाग्यशाली अंक: 5 भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सुधार भी होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। भाग्यशाली अंक: 2 भाग्यशाली रंग: सफेद उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज भागदौड़ और व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में कोई विवाद मन को परेशान कर सकता है. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. निर्णय लेने की क्षमता से आप कठिन परिस्थितियों को संभाल लेंगे. नया सामान या वाहन खरीदने का योग बन रहा है. भाग्यशाली अंक: 1 भाग्यशाली रंग: सुनहरा उपाय: सूर्य देव को जल में लाल पुष्प मिलाकर अर्पित करें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. रुके कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में किसी की धोखाधड़ी से सतर्क रहें. अतीत के किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है. वरिष्ठों की सलाह मानना आपके लिए लाभदायक रहेगा. भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. पिता की सेहत को लेकर चिंता संभव है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें संभालना चुनौतीपूर्ण होगा. भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: नीला उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी. संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है. किसी को धन उधार न दें, हानि का योग है. आत्मविश्वास और धैर्य से काम लें. भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: मरून उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन खुशियों से भरा दिन रहेगा. नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम समय है. जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और मतभेद खत्म होंगे. पुराने मित्र से मुलाकात मन को आनंदित करेगी. योजनाओं से लाभ मिलेगा. भाग्यशाली अंक: 4 भाग्यशाली रंग: पीला उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प और केसर का दीपक अर्पित करें.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन सकारात्मक रहेगा. घरेलू मामलों को लेकर थोड़ा तनाव संभव है, लेकिन निवेश के लिए दिन अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. छोटी बातों को लेकर तनाव न लें. परिवार में अनुशासन बनाए रखें. भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: ग्रे उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं, साझेदारों से मतभेद संभव हैं. परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशी रहेगी. भाई-बहनों के साथ पुराने झगड़े खत्म होंगे. मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है. भाग्यशाली अंक: 11 भाग्यशाली रंग : आसमानी उपाय: जल में नीले फूल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करें.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है. परीक्षा परिणाम अनुकूल आएंगे. सरकारी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा. मां से मतभेद से बचें. भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंग: हल्का पीला उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं.
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷