शनिवार, 5 अप्रैल 2025

डीआरएम आसनसोल पहुंचे गिरिडीह, किया गिरिडीह रेलवे स्टेशन में बने आरपीएफ आउट पोस्ट का उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)। आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल के भवन (आरपीएफ आउट पोस्ट) का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान उन्होंने गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर का भी औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। 


मौके पर डीआरएम ने कहा कि रेल प्रशासन गिरिडीह रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर और समुचित सुविधाएं प्रदान कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महेशमुंडा स्टेशन के विकास को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से काम जारी है। आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।


वहीं गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम श्री सिंह ने यह भी कहा कि यात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन को ओर सुद्रढ़ बनाने हेतु अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 


मौके पर ऑपरेटिंग मैनेजर राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर जाकिर हुसैन, शीर्षेन्दु सेन घोष सहित आसनसोल मंडल के कई अधिकारी मौजूद थे।


दुर्गा अष्टमी पर दुर्गा मण्डपों व पुजा पंडालों में पूजा अर्चना करने उमड़ पड़ी है श्रद्धालुओं की भीड़


गिरिडीह (Giridih)।
  चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर दुर्गा मन्दिरों व दुर्गा पंडालों में पुजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु पूरी आस्था, निष्ठा और भक्ति के माँ दुर्गा की पुजा अर्चना करते दिख रहे हैं।


मान्यता है कि यदि अष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में हो रही है। जिस कारण इस पर्व का महत्व काफी बढ़ गया है। भक्त इस योग में ही पुजा कर अपनी मनोवांक्षित फलों की माँ दुर्गा से कामना कर रहे हैं।


शहरी क्षेत्र में छोटकी दुर्गा मंडप, कोलडीहा के सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप, मोहलीचुआं दुर्गा मंदिर, सेंट्रल पिट दुर्गा मंडप समेत अन्य देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में शनिवार को पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को बताश, पेड़ा, लड्डू, नारियल आदि का प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार के सुख, शांति, समृद्धि, यश और कृति की कामना की।



बता दें कि चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार वसंत ऋतु में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इनमें अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है, इसे दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। ये दिन मां दुर्गा के 8 वें स्वरूप मां महा गौरी की आराधना की जाती है। अष्टमी तिथि के दिन भक्त उपवास रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 


पंचांग की दृष्टि से, अष्टमी तिथि पर विशेष मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, चंद्र राशि और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। इन तत्वों के आधार पर पूजा-पाठ और हवन करने से माता रानी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। 



वक्फ बोर्ड की अकूत संपत्ति पर सरकारी नियंत्रण को लेकर मुस्लिम संगठनों में रोष

नए कानून के खिलाफ झारखंड में विरोध प्रदर्शन की तैयारी

रांची (Ranchi)। वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद झारखंड सहित देशभर के वक्फ बोर्डों के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, जिसके पास करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, के गठन में अब सरकारी नियुक्तियों का प्रावधान होगा। नए नियमों के तहत बोर्ड अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, बल्कि सरकार द्वारा नामित किया जाएगा।


साथ ही बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति अनिवार्य होगी। वर्तमान में झारखंड वक्फ बोर्ड से 153 संस्थाएं संबद्ध हैं, लेकिन हजारों अनाधिकृत रूप से संचालित हो रही हैं। बोर्ड के सदस्य इबरार अहमद के अनुसार, अतिक्रमण और रिपोर्टिंग प्रणाली में कमी के कारण संपत्तियों से पर्याप्त आय नहीं हो पा रही है। उन्होंने देश भर में वक्फ संपत्तियों को लेकर हो रही चर्चा को बेबुनियाद बताया।


झारखंड अल्पसंख्यक वित्त और विकास निगम के निदेशक मुमताज खान ने संशोधन को संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने और राज्यपाल को ज्ञापन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति पूरी तरह से धार्मिक मामला है और इसमें गैर-मुस्लिमों की भागीदारी उचित नहीं है। वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साफ कहा कि राज्य में नया कानून लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने केंद्र पर मुस्लिम संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ की जमीन हमारे पूर्वजों की देन है और इसे छीनने की कोशिश की जा रही है।


राष्ट्रीय स्तर पर डीएमके जैसे दलों ने सुप्रीम कोर्ट में बिल को चुनौती देने की योजना बनाई है, जबकि सत्तापक्ष ने इसे गरीब मुस्लिमों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। नए कानून के तहत वक्फ बाय यूजर प्रावधान समाप्त होगा और केवल लिखित दस्तावेजों वाली संपत्तियों को मान्यता मिलेगी। देश भर में 9.4 लाख एकड़ वक्फ संपत्ति (1.2 लाख करोड़ रुपये मूल्य) के पारदर्शी प्रबंधन का सरकार दावा कर रही है।


हालांकि, मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि यह कदम धार्मिक स्वायत्तता पर हमला है। झारखंड वक्फ बोर्ड की वित्तीय स्थिति पहले से ही चिंताजनक है, जहां अतिक्रमण और प्रबंधन की कमजोरियों के कारण घाटा बना हुआ है। बोर्ड से जुड़ी संस्थाएं समय पर आय-व्यय का ब्योरा नहीं देती हैं, जिससे 7% अंशदान भी नहीं मिल पा रहा है।

आज 05 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल,

आज का राशिफल :: 05 :: 04 :: 2025, शनिवार

05अप्रैल 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की  अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 07:26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज चैत्र नवरात्री का आठवां दिन है। आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में अत्यंत ही पावन पर्व है, जो मां दुर्गा की उपासना का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व की अष्टमी तिथि विशेष महत्व रखती है, जिसे दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां महा गौरी की पूजा की जाती है और कन्या पूजन का विशेष आयोजन होता है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और चंद्र राशि को देखकर पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे साधकों को पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

चैत्र नवरात्रि का पर्व, हिंदू पंचांग के अनुसार वसंत ऋतु में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इनमें अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है, जिसे दुर्गाष्टमी कहा जाता है। ये दिन मां दुर्गा के 8वें स्वरूप मां महा गौरी की आराधना के लिए समर्पित होता है। अष्टमी तिथि के दिन भक्त उपवास रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पंचांग की दृष्टि से, अष्टमी तिथि पर विशेष मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, चंद्र राशि और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। इन तत्वों के आधार पर पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया जाता है ताकि माता रानी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। मान्यता है कि यदि अष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पंचांग के अनुसार आज सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज रात्रि 11:25 तक मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।  आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। 



आज का पंचांग: 05 अप्रैल 2025,दिन : शनिवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 07 AM,सूर्यास्त : 06: 41 PM
तिथि : अष्टमी  07:26 PM तक उपरांत नवमी
नक्षत्र : पुनर्वसु 05:32 AM तक उपरांत पुष्य
राहुकाल : 09:24 AM से 10:56 AM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 11:25 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, चैत्र नवरात्रि का महाअष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत, अशोक अष्टमी, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 05 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। घर के लिए कुछ नया फर्नीचर मंगवा सकते हैं। आपका कोई प्रतिद्वंद्वी सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। शाम को आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अपने संबंधों को रोचक बनाए रखने का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज मनोरंजन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। घर में किसी योजना को लागू करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करवी पड़ेगी। इस समय व्यापार पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। पदोन्नति से जुड़े मामलों में भी रुकावटें आने की संभावना है।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज कोशिश करें कि आप ज्यादा दबंग न बनें। सामाजिक क्षेत्र में सभी से संपर्क बनाए रखने की आपकी कोशिश आपको लोकप्रिय बनाएगी। आप किसी खास व्यक्ति के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाहित पुरुषों को आज अपनी पत्नी का प्यार मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। इस समय आप बचत जैसे कामों में भी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को लाभ के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। जिस भी काम में लगे हैं, उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बेटे के करियर के मामले में कोई खास बात हो सकती है।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहवा होगा। किसी को धोखा न दें, हो सकता है कि आपको उनसे श्राप मिल जाए। आपके परिवार वाले आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेंगे। महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं। आप अपने प्रेमी के साथ प्यार के बेहतरीन पल बिताएंगे। आज आपका लकी नंबर 2 है।
आज का दिन पैसों और करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से आपको फायदा हो सकता है। किसी के साथ बिजनेस शुरु करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। शांत और संयमित रहने का प्रयास करें, आपके बहुत से काम अपने आप ही सुलझ जाएंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों पर न छोड़ें।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज अपने आसपास उत्साही लोगों को रखें, आपकी कुंडली आपको नई चीजें आजमाने की सलाह देती है। अगर आपकी अपनी मां की सेवा करते का मौका मिल रहा है, तो उसे जाने न दें। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आपका प्रेमी आपकी कही कोई बात बुरी लग सकती है, सावधान रहें। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए छोटी पूंजी निवेश कर सकते हैं। संदिग्ध वित्तीय लेन-देव में फंसने से साबधान रहें। कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आप ऑफिस में अपने पुराने अनुभव से काम पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा। स्वास्थ्यः दूषित जल और भोजन के कारण पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहें।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका भाग्य आप पर मेहरबाव रहेगा। जिस व्यक्ति को आप खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके साथ आपको अपनी हर बात शेयर करते रहना होगा। महिलाएं अपने घर के सामान की मरम्मत करके खुद को व्यस्त स्ख सकती हैं। विवाहित लोगों को एक-दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना रखनी चाहिए। रोमांस के शौकीन लोग कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज का दिव आपके रिश्ते में चार चांद लगा देगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इस समय व्यवसाय में जो चल रहा है, उस पर ध्यान दें। संपत्ति के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमाव हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार बनाए रखें।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगेगा। घर में शांति और सुकून के कारण आप शांति महसूस करेंगे। किसी को जानने में समय और प्रयास लग सकता है। गृहणियां घर के माहौल को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ प्रयोग कर सकती हैं। प्रेम संबंधों के प्रति खुलापन आपको अप्रतिरोध्य बनाएगा। आज आपका शुभ अंक 7 है।आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश के अवसर तलाश सकते हैं। आज कारोबारियों को आत्मविश्वास के साथ काम करता होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। वौकरी से जुड़े लोग मत में भ्रम के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहे।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्य का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखें। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज बोलने की बजाय दूसरे की बात ज्यादा सुनें, यहीं धन लाभ छिपा है। जिन लोगों का व्यापार बंद है, उन्हें व्यापार से जुड़ा कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही रहेगा। नौकरी में नए लोगों को अपनी योग्यता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किस्मत का साथ देने वाला है। आपकी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपको यह एहसास हो सकता है कि किसी के प्रति बढ़ता आकर्षण सिर्फ़ एकतरफा है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको अपना पुरावा पैसा अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने की उम्मीद है। महिलाओं को अपने करियर से जुड़ी खास सफलता मिलने वाली है। काम से जुड़े मौके और तरक्की मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ कोई अच्छा मौक़ा मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। परिवार में किसी छोटे व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ विजी पल बिताएँगे। प्यार में छोटी-मोटी शरारतें प्यार को और भी गहरा कर देंगी। आज आपका लकी नंबर 10 है। अगर आज आपके आर्थिक मामले में अच्छी चीजें हो रही हैं, तो इसी राह पर चलते रहें। प्रॉपर्टी के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय ध्यान देना होगा। आज आप कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका आपको निश्चित रूप से लाभमिलेगा। आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बच्चों के साथ आप बेहतर समय बिताएंगे। आज मुफ्त में कुछ भी पाने की उम्मीद करना बेकार है। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोडा कमजोर रहेगा। आज आपका
लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव आने के योग हैं। व्यावसायिक कार्यों में कुछ कमी रहेगी। आपको कोई बढ़िया जॉब ऑफर मिल सकता है। कामकाज में घर के बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपको तरक्की के कुछ वए साधन मिलेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। अगर किसी दोस्त को आपकी सलाह की जरूरत है, तो उसे निराश न करें। घर के कामों में मदद करने से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज व्यापार में किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में है। आप घरेलू सामान खरीद सकते हैं। टेलीकॉम से जुड़ा व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी ऐसे काम को लेकर लापरवाही न करें जो आपको खुद उचित व लगे।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज और करीबी रिश्तेदारों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। कुछ लोग पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। धार्मिक मामलों की ओर आपका झुकाय रहेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए
आदर्श है। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको अनावश्यक खचों से बचने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपने संपर्कों को सक्रिय रखना चाहिए। किसी भी मामले में कोई भी बड़ा निर्णय धैर्य के साथ लें। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷