सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आज 12अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 12:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

12अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि 10:13 PM तक रहेगी। उसके उपरांत तृतीया शुरू होगी। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा को समर्पित माना जाता है। सनातन धर्म में इस दिन साधना, व्रत और देवी आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। यह दिन श्रद्धा, संयम और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।



आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



शारदीय नवरात्रि –द्वितीया

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जायेगा। यहां 'ब्रह्म' शब्द का अर्थ तपस्या से है और 'ब्रह्मचारिणी' का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली। देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले व्यक्ति को अपने हर कार्य में जीत हासिल होती है। वह सर्वत्र विजयी होता है। अगर आप भी किसी कार्य में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको देवी ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए। देवी ब्रह्मचारिणी का मंत्र इस प्रकार है-'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:' इस मंत्र का कम से कम एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए। इससे विभिन्न कार्यों में आपकी जीत सुनिश्चित होगी। माता ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की देवी मानी जाती हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि की द्वितीया माता ब्रह्मचारिणी की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-शांति लाने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता ब्रह्मचारिणी का ध्यान कर दीपक जलाएं। माता को सफेद पुष्प, मिश्री और पंचामृत अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का जाप करें। दिनभर सात्विक भोजन ग्रहण करें और व्रत का पालन करें।जरूरतमंदों को भोजन और दान देना शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 12 अक्टूबर 2026 दिन: सोमवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:27 AM, सूर्यास्त : 06:00 PM

तिथि : द्वितीया 10:13 PM तक उपरांत तृतीया

नक्षत्र : स्वाति 11:52 PM तक उपरांत विशाखा

राहुकाल : 07::49 AM से 09::18 AM तक

चन्द्रमा  : तुला राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, नवरात्रि का दूसरा दिन



                   

आज :: 12 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए समृद्धि, उत्साह और नई उम्मीदें लेकर आया है। जिम्मेदारियां कुछ बढ़ी हुई महसूस हो सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है और आगे चलकर यही कदम लाभ का कारण बन सकता है। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। लंबे समय से दिल में संजोई कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए मेहनत के साथ उपलब्धि मिलने का दिन है। नौकरीपेशा लोगों को बस एक बात का ध्यान रखना होगा। छोटी सी लापरवाही भी बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए काम में पूरी सजगता रखें।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपकी मेहनत को पहचान और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपके अच्छे कार्यों की चर्चा होगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अनुभव और समझदारी के कारण आप कई कठिन परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। छोटी यात्रा का योग बन सकता है और यह सफर केवल घूमने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसी लाभदायक अवसर का रास्ता भी खोल सकता है। किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच आज लोगों को प्रभावित करेगी और आपको एक अलग पहचान दिला सकती है।



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपको अपनी आय और खर्च के बीच बेहतर संतुलन बनाने की जरूरत है। आर्थिक मामलों को व्यवस्थित रखेंगे तो मन भी शांत रहेगा और परिस्थितियां भी आपके पक्ष में बनी रहेंगी। यात्रा या किसी खास मुलाकात के दौरान ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। कार्यक्षेत्र में कोई उलझन आए तो तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर रास्ता निकालें। आज उठाया गया कोई नया कदम भविष्य की सफलता की नींव बन सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज का दिन आपको सफलता के साथ सावधानी का भी संदेश दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सतर्कता जरूरी रहेगी। धन कमाने के मामले में सही और स्पष्ट रास्ता अपनाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई ऐसा काम जो लगभग पूरा हो चुका था, अचानक अटक सकता है, लेकिन घबराने के बजाय धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। विदेश में पढ़ाई या करियर की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही कोई पुराना लेन-देन समाप्त होने से आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की राहत महसूस होगी।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज धैर्य और समझदारी आपके सबसे मजबूत हथियार रहेंगे। परिवार में छोटी-मोटी परेशानियां मन को विचलित कर सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। किसी को कोई वादा करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच लें। अधूरे कामों को टालते रहना आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी रखें, खासकर किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। अतीत की गलतियां आज आपको ऐसी सीख देंगी, जो आने वाले समय को बेहतर बनाने में काम आएगी।



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह है। जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम आगे बढ़ सकता है और इससे राहत मिलेगी। हालांकि कुछ काम आखिरी समय पर रुक सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पहले उसे समझने की कोशिश करें। परिवार में किसी शुभ आयोजन की तैयारी से घर का माहौल खुशियों से भर सकता है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को आज सम्मान, पहचान या किसी महत्वपूर्ण अवसर की प्राप्ति हो सकती है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज योजनाबद्ध तरीके से किया गया आपका हर प्रयास सफलता की ओर बढ़ेगा। रियल एस्टेट और संपत्ति से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी रह सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप साहस के साथ महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। सरकारी योजनाओं में किया गया निवेश लाभ दे सकता है, लेकिन आर्थिक फैसले सोच-समझकर ही लें। वाहन से जुड़ा कोई अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और आपका दिन भी बेहतर हो जाएगा।



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने या आपकी राह मुश्किल करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास और समझदारी उनके प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता में धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर मन में थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन जल्द ही सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में खासकर आंखों का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहें और किसी भी लेन-देन में पूरी स्पष्टता रखें, ताकि बाद में किसी तरह की गलतफहमी न हो।



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपकी वाणी और आपका व्यवहार लोगों को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं और नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बाद में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। परिवार में प्रेम और आपसी एकता बनी रहेगी। घर या संपत्ति खरीदने का विचार मन में आ सकता है और भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं अब धीरे-धीरे आकार लेने लगेंगी।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज व्यापार और करियर दोनों के लिहाज से अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और आपकी पहचान भी मजबूत होगी। हालांकि किसी महत्वपूर्ण डील में आखिरी समय पर अड़चन आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। समय और धन का सही इस्तेमाल आज बहुत जरूरी रहेगा। अपने आसपास के लोगों को समझने और परखने में थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका हितैषी हो, यह जरूरी नहीं। परिवार से जुड़ी कोई खबर थोड़ी चिंता दे सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा लोगों का ध्यान खींचेगी और आपके काम की सराहना होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और परिवार के साथ बिताए ये पल आपको लंबे समय तक याद रहेंगे। ऑनलाइन काम या डिजिटल माध्यम से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं। व्यापार में अटकी हुई कोई डील पूरी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देती नजर आएंगी। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है और इसके बाद भी सकारात्मक घटनाएं आपका उत्साह बनाए रखेंगी। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम और सम्मान से बात करेंगे तो स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को बेवजह बड़ा बनाने से बचें। यदि आपकी कोई गलती सामने आती है तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें। आपकी विनम्रता, सच्चाई और समझदारी आज रिश्तों में फिर से मिठास घोलने का काम करेगी।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷