सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

जामताड़ा में घटित हुई शर्मनाक घटना,दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

पुलिस ने किया दुष्कर्मी व हत्या के आरोपी को गिरफ्तार

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, जाम हंटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव 


जामताड़ा (JHARKHAND)। जामताड़ा जिले के नाला‎ थाना क्षेत्र के डाबर गांव स्थित जंगल से रविवार को एक 10 ‎साल की बच्ची का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शव के साथ सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। सूचना पर लोगों को समझाने पहुंची पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। जिस कारण पुलिस पीछे हट गई। इस बीच खबर है कि पुलिस ने हत्या के नामजद आरोपी मदन बाउरी (40) को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार डाबर गांव की एक 10 साल की बच्ची शनिवार सुबह 10 बजे से अपने घर से गायब थी। ‎परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका ‎कहीं कोई पता नहीं चल पाया। उसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना नाला थाना की पुलिस को दी। इस बीच रविवार को गांव के समीप स्थित जंगल में बच्ची का शव होने की खबर परिजनों व ग्रामीणों को मिली। सूचना पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे और शव की स्थिति देख हतप्रभ रह गये। लोगों ने आशंका जताया कि बच्ची के ‎साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है।  

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चिप्स, कुरकुरे और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस ने अंदेशा जताया कि आरोपी ने बच्ची को इन्हीं सामग्रियों का लालच देकर आरोपी जंगल लाया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।


रविवार को बच्ची का शव मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने नाला थाना में‎ ‎स्थानीय एक व्यक्ति मदन बाउरी (40) को नामजद आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच घटना का कथित आरोपी गांव से फरार हो गया था। लोगों ने उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस पर दवाब बनाया। लेकिन  सोमवार सुबह तक जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो लोग आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आसपास की दुकानें भी बंद करवा दी। सड़क जाम की सूचना पर जब पुलिसकर्मी जाम हटवाने पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर पथराव किया। जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ और लोग सड़क जाम हंटाया।

शोक सभा आयोजित कर कॉलेज के पुस्तकालय कर्मी रहे भरत चौधरी को दी गयी श्रद्धांजलि

गिरिडीह (Giridih)।  गिरिडीह कॉलेज पुस्तकालय में कार्यरत रहे सेवानिवृत कर्मी भरत चौधरी का बीते 14 फरवरी को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर सोमवार को गिरिडीह कॉलेज में एक शोक सभा आयोजित कर कॉलेज परिवार ने उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोक सभा मे उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।


शोक सभा को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने बताया कि भरत चौधरी ने वर्ष 1971 से वर्ष 2011 तक गिरिडीह कॉलेज के पुस्तकालय में अपनी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए थे। कहा कि भरत चौधरी कॉलेज परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। उनके निधन से कॉलेज परिवार काफी मर्माहत है। उनके योगदान को कॉलेज परिवार हमेशा याद रखेगा। प्राचार्य ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।


शोक सभा मे मौजूद डॉ. मृगेंद्र नारायण सिंह, प्रो धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रो गुलाम समदानी, शैलेश प्रसाद, पंकज कुमार प्रियदर्शी, प्रदीप कुमार, दिवाकर रविदास, विनोद कुमार सिंह, मुहम्मद रमीज राजा, विजय ठाकुर, हीरालाल मण्डल, चित्रांश साकेत आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।

रेलवे स्टेशन पर पत्नी संग ट्रेन का इंतजार करते दिखे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

रांची (RANCHI)। तीन बार झारखंड के सीएम रहे अर्जुन मुंडा प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर किसी आम आदमी की तरह बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे. रेलवे स्टेशन पर अक्सर वीआईपी एंट्री होते देखी जाती है. स्टेशन पर अगर किसी मोहल्ले का पार्षद भी आ जाए तो लोग माला लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन इन सबों से इतर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का यह रूप चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रयागराज के महाकुंभ से वापस अपने घर लौटते वक्त अर्जुन मुंडा रेलवे स्टेशन पर अपनी पत्नी के साथ देखे गए. जिसके बाद उनकी सादगी की हर जगह जमकर तारीफ हो रही है. 


अर्जुन मुंडा ने खुद अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा..."महाकुंभ में स्नान कर आज प्रयागराज से झारखंड लौटा हूं. महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत- बहुत बधाई.

इस आयोजन का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी आ रहे हैं. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार के द्वारा सभी जगहों पर बेहतर इंतजाम किया गया है. इस भव्य आयोजन की व्यवस्था में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं. सभी का बहुत बहुत आभार.


निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डेढ़ से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच

गिरिडीह(Giridih)। सदर प्रखंड के सिरसिया पंचायत के दुधपनिया में अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन झामुमो नेता प्रणव वर्मा, डॉ अशोक कुमार वर्मा,स्थानीय मुखिया एवं संस्था के सचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक महिला-पुरुषों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।


इस चिकित्सा शिविर में सिहोडीह में संचालित भी सिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ अशोक कुमार वर्मा, डॉ अजय कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ अनु कुमारी, डॉ शशी भूषण प्रसाद द्वारा मरीजों का इलाज किया गया। 


शिविर में चिकित्सकों ने गठिया, सईटिका, एनीमिया, मलेरिया, टाइफाइड से ग्रसित मरीजों का इलाज किया गया वहीं सबों का शुगर और बीपी की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।


 चिकित्सकों ने शिविर में इलाज हेतु पहुंचे सभी मरीजों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने एवं खान-पान पर ध्यान देने का भी सलाह दिया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::17 :: 02 :: 2025 सोनवार

17 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। भगवान शिव जी के निमित्त व्रत है। आज परम पिता परमेश्वर भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री शिवपुराण का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान भोलेनाथ व माता दुर्गा जी के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है,इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। रूद्राभिषेक करें। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप बहुत पुण्यदायी होता है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।


आज का पंचांग: 17 फरवरी 2025, सोमवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : पंचमी तिथि 04:53 AM तक उपरांत षष्ठी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : चित्रा (शूल योग 08:51 AM तक, उसके बाद गण्ड योग), सूर्योदय : 06:57 AM, सूर्यास्त : 06: 06 PM, राहुकाल : 08:26 AM से 09:51 AM तक, चन्द्रमा :  कन्या राशि 06:02 PM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत



आज :: 17:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रमोशन के चलते आपको एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। भाग्यशाली अंकः 5,भाग्यशाली रंगः नीला


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। कार्यस्थल पर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। अगर आप कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। तेज रफ्तार वाहनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी होगी। भाग्यशाली अंक: 4,भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों को अनावश्यक खचों से बचना होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय पर पूरा हो पाएगा। आपको कोई भी फैसला सोच समझकर लेने की जरूरत है। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
भाग्यशाली अंकः 8, भाग्यशाली रंगः नीला


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी पार्टी आदि में जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही थी, तो उसे सुलझाने का प्रयास करना होगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंगः लाल


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। एक साथ कई काम निपटाने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। अगर आपने किसी से उधार लिया था, तो उसे आसानी से चुका पाएंगे। करियर को लेकर आपको सोच समझकर कोई फैसला लेना होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बेवजह किसी दूसरे के मामले में नहीं बोलना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में थोड़ा आराम कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 3,भाग्यशाली रंगः सुनहरा


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। विदेश में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको नए विचार मिलेंगे। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः सफेद



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपके व्यापार में जो पैसा डूबा था वह आपको मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अगर आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो वह आपको मिलने की संभावना है। भाग्यशाली संख्या: 7,भाग्यशाली रंगः पीला


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नई नौकरी मिलने का रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने व्यापार में साझेदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप मकान, मकान आदि खरीदने जा रहे थे तो उसमें आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके सहकर्मी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाग्यशाली अंक: 9,भाग्यशाली रंगः काला
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कानूनी मामले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान देंगे। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंगः हरा



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने वाला रहने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। छोटे-मोटे मुनाफे की योजनाओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः केसरिया


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपकी ख्याति हर जगह फैलेगी। आप अपने शौक पर भी खूब पैसा खर्च करेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने से परेशानियां बढ़ेंगी। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः भुरा


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि उसमें कोई परेशानी न आए। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। बच्चों को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आप दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार को याद कर सकते हैं। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने में काफी पैसा खर्च करेंगे। जो लोग रोजगार को लेकर चिंतित हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलेगा। भाग्यशाली अंक: 2,भाग्यशाली रंगः पीला


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷