चीनी राष्ट्रपति जिनपिग का पुतला दहन कर चाइनीज सामानों की जलाया होली
गिरिडीह : भाजपा व आरएसएस ने जिले के राजधनवार स्थित बड़ा चौक के पास शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीनी राष्ट्रपति जिनपिग का पुतला दहन कर चाइनीज सामान के विरोध में प्रदर्शन किया और चीनी वस्तुओं की प्रतीकात्मक रूप से होली जलाई। लोगों ने भारत माता की जय, वीर शहीद जवान अमर रहे, भारतीय सेना जिन्दाबाद आदि नारे लगाए।
विदित हो कि चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने चाइनीज सामानों के विरोध में प्रदर्शन भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी जनता ने चाइनीज सामान की होली जलाई। पूरे देश में चाइनीज सामानों का बहिष्कार हो रहा है। हम भारतीय लोग चीन को बताना चाहते हैं कि हमारे ही धन व दौलत पर ऐश करना बंद करे।
मौके पर राजेश अग्रवाल, विवेक विकास, उमेश बरनवाल, डॉ सहदेव बरनवाल, बिजय अग्रवाल, शैलेन्द्र साहु, रंधीर अग्रवाल, छोटू भदानी, राजेन्द्र अग्रवाल, सत्यवीर कुमार, जयदेव कसेरा, शंभू मोदी आदि उपस्थित थे।