भाजपा नेता ने अशोक उपाध्याय ने वितरण किया गरीबो के बीच राशन
जमुआ/ गिरीडीह : भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने सोमवार को पतारडीह के शांति कुटीर में दो दर्जन गरीबो के बीच राशन वितरण किया। उन्होंने चमटाडीह में भी दर्जनाधिक गरीबों के बीच राशन वितरण किया। राशन के रूप में चावल,आटा, आलू,नमक,बिस्कुट दाल एवं तेल थे। वितरण में सोशल डिस्टनसिंग का पालन किया गया। इसके लिए एक एक गज पर जमीन में गोल गोल घेरा बनाया गया।
वितरण कार्य मे अशोक उपाध्याय के अलावे भाजपा नेता सह अधिवक्ता सुभाष सिन्हा, प्रसादी महतो,भोला नाथ द्विवेदी, उदय द्विवेदी, कर्मणि मण्डल,जागो मण्डल, भगीरथ राम, रामानन्द सिंह, पंसस अनूप गुप्ता सहित कई लोग थे।
वितरण कार्य के बाद श्री उपाध्याय ने कहा कि देश की मौजूदा हालात को देखते हुए हर समर्थ व सक्षम ब्यक्ति को गरीबों की सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है।कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर इस महामारी और इससे होने वाले संकट से निबटने की जरूरत है।कहा कि महाराष्ट्र में सन्तों की हत्या कायरों का कृत्य है।कहा कि पूरे देश के सभी लोगों को देश के साथ खड़े रहने की जरूरत है।