आज 04 :: 08 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
04 अगस्त 2026 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि मंगलावर को रात 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत सप्तमी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र और धृति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मीन राशि में है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पतिदेव होते हैं। आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जायेगा। षष्ठी तिथि को अनुशासन, नियमित प्रयास और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। लंबित कार्यों को व्यवस्थित करने और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी यह दिन अनुकूल माना जाता है।
आज मंगलवार है, जो परंपरागत रूप से साहस, ऊर्जा और दृढ़ निश्चय का प्रतीक माना जाता है। श्रावण मास के इस दिन कई श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही आज मंगला गौरी व्रत है। यह दिन विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रावण मास में देवी पार्वती की आराधना का यह दिन सुख, सौभाग्य और वैवाहिक जीवन की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होता है।
आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
मंगला गौरी व्रत
श्रावण महीने में जितने भी मंगलवार पड़ते हैं उन सभी को मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। इस व्रत में माता गौरी अर्थात् पार्वती जी की पूजा की जाती है, जिसके कारण इस व्रत को मंगला गौरी व्रत कहते हैं। श्रावण मास में मंगलवार को किया जाने वाला यह व्रत विशेष रूप से देवी पार्वती को समर्पित होता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन माता गौरी की पूजा, कथा श्रवण और दीपदान का विशेष महत्व होता है।
पुराणों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को सावन महीना अति प्रिय है। इसीलिए सावन महीने के सोमवार को शिव जी और मंगलवार को माता गौरी की पूजा को शास्त्रों में बहुत ही शुभ व मंगलकारी बताया गया है। मंगला गौरी व्रत के प्रभाव से विवाह में हो रहे विलंब समाप्त हो जाते हैं और जातक को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती हैं। इसके साथ ही सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। देवी गौरी और भगवान शिव का ध्यान करें। मंगला गौरी व्रत का संकल्प लेकर कथा सुनें या पढ़ें। लाल फूल, अक्षत और दीप से माता की पूजा करें। फलाहार या व्रत नियमों के अनुसार उपवास रखें। शाम को आरती कर व्रत का समापन करें। श्रद्धा और भक्ति के साथ माता गौरी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और स्थिरता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आज का पंचांग : 04 अगस्त 2026,दिन: मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : श्रावण पक्ष: कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05:44 AM, सूर्यास्त : 07: 10 PM तिथि : षष्ठी 10:03 PM तक उपरांत सप्तमी नक्षत्र : रेवती 09:54 PM तक उपरांत अश्विनी राहुकाल : 03 ::49 PM से 05::29 PM तक चन्द्रमा : मीन राशि पर 09:54 PM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, मंगला गौरी व्रत
आज :: 04 :: 08 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज दिन शुभ और खुशहाल रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. माता-पिता के आशीर्वाद से प्रेरणा मिलेगी. व्यापार व नौकरी: लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. सरकारी योजनाओं या नीतियों के लाभ से नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं. करियर व शिक्षा: नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य और अच्छी रहेगी. काम पूरे होने से मानसिक तनाव कम होगा. संतुलित आहार लें. आर्थिक स्थिति: स्थिति स्थिर रहेगी. अचानक बड़े लाभ या नुकसान की संभावना कम है. बचत और भविष्य की नई निवेश रणनीतियों पर ध्यान दें. प्रेम जीवन: आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा. प्रपोज करने या दिल की बात कहने के लिए समय सही है. उपाय: सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का पीला
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे. दोस्तों के साथ छोटी यात्रा या मुलाकात से मानसिक तनाव दूर होगा. व्यापार व नौकरी: व्यापार में पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. करियर व शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. कठिन विषय भी आसानी से समझ आएंगे. स्वास्थ्य: सेहत बेहतरीन रहेगी. सुबह हल्का व्यायाम और योग करने से ऊर्जा बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी और बचत में वृद्धि होगी. धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ समझदारी और गहराई बढ़ेगी. दोस्तों का साथ प्रेम जीवन को सुखद बनाएगा. उपाय: सुबह पिता या किसी बुजुर्ग के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का पीला
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए दिन शुभ है. अनुभव साझा करने से पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी. व्यापार व नौकरी: कोई भी फैसला जल्दबाज़ी या भावनाओं में बहकर न लें. लेन-देन में सतर्कता और कामकाज में संयम बरतें. करियर व शिक्षा: विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. कला और संगीत से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिल सकता है. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी. मौसमी बदलाव के कारण सतर्क रहें और बाहर के खाने से परहेज करें. आर्थिक स्थिति: नेटवर्क मार्केटिंग व सेल्स से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलेंगे, जिससे लाभ होगा. हालांकि, गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझेंगे. उपाय: घर के मंदिर में दीपक जलाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा. बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार व नौकरी: व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नए अवसर बन रहे हैं. करियर व शिक्षा: रोजगार और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र के लोगों को प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और पुरानी परेशानियों में राहत महसूस होगी. आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि के योग हैं. रुका हुआ धन या पेंडिंग पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के बीच समझ और प्रेम गहरा होगा. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. उपाय: जल के बर्तन में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: ऑरेंज (नारंगी)
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. घर पर धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है. व्यापार व नौकरी: कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दें. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. करियर व शिक्षा: शोध या नवाचार (Research & Innovation) से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा बनी रहेगी. योग को दिनचर्या में शामिल करें और जंक फूड से बचें. आर्थिक स्थिति: निवेश के फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ संबंधों में गहराई आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी. उपाय: किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र या दूध का दान करें. शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पर्पल (बैंगनी)
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन परिवार व बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. किसी करीबी मित्र से मन की बात साझा करने से तनाव कम होगा. व्यापार व नौकरी: साझेदारी में नया काम शुरू करना भविष्य में लाभदायक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की और आय वृद्धि के संकेत हैं. करियर व शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाएंगे. अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. स्वास्थ्य: धार्मिक यात्रा के योग से मानसिक शांति मिलेगी. खान-पान का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति: आय बढ़ने और व्यापार में लाभ होने से बचत में इजाफा होगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा. विवाहित जीवन में पति-पत्नी के बीच तालमेल बेहतर होगा. उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और मंदिर में दीपक जलाएं. शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज घर में खुशी का माहौल रहेगा. किसी अच्छी खबर से परिवार के सदस्य उत्साहित रहेंगे. व्यापार व नौकरी: व्यापार में अचानक बड़े आर्थिक लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर व शिक्षा: स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा. पुराने मित्र से मुलाकात नई योजनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. आर्थिक स्थिति: रुका हुआ धन वापस मिलने से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. अतिरिक्त धन को सुरक्षित निवेश में लगाना फायदेमंद रहेगा. प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा. खुले संवाद से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.उपाय: सूर्योदय से पहले उठकर तांबे के लोटे में जल और लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज के दिन घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. बुजुर्गों या बच्चों की देखरेख में समय बीतेगा; धैर्य बनाए रखें. व्यापार व नौकरी: व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और नए संपर्क बनेंगे. नौकरी में काम की स्थिरता बनी रहेगी. करियर व शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी. स्वास्थ्य: दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करने से शारीरिक ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति: वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा. आय के स्रोत स्थिर रहेंगे और बड़ी बचत या निवेश की योजना बन सकती है. प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ प्यार और समझ गहराएगी. व्यस्तता के बावजूद आपसी तालमेल बनाए रखें.उपाय: किसी बुजुर्ग या जरूरतमंद व्यक्ति को जल और शुद्ध भोजन दें. शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: क्रीम
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज घर का वातावरण शांत और प्रसन्न रहेगा. पुरानी अनबन को दूर कर रिश्तों को मजबूत करने का सही समय है. व्यापार व नौकरी: व्यवसाय में सुधार होगा और अटकी हुई डील गति पकड़ेंगी. सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. करियर व शिक्षा: छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा. जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है जो सही मार्गदर्शन देगा. आर्थिक स्थिति: संपत्ति, प्लॉट, फ्लैट या वाहन खरीदने से जुड़े निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य: खानपान में संतुलन रखें. बाहर के जंक फूड से बचें और मानसिक तनाव दूर करने के लिए ध्यान (Meditation) लगाएं. प्रेम जीवन: लव मैरिज की बात चल रही है तो परिवार की सहमति मिल सकती है.उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्पित करें और लाल फूल चढ़ाएं. शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: कत्था (Brown)
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज घर पर चल रही किसी उलझन या मनमुटाव का समाधान परिजनों के सहयोग से आसानी से निकल जाएगा. व्यापार व नौकरी: इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक उपकरणों या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा सौदा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. करियर व शिक्षा: छात्र रचनात्मक गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी. लगातार स्क्रीन (लैपटॉप/मोबाइल) के सामने रहने से आंखों में थकान हो सकती है; ब्रेक लेते रहें. आर्थिक स्थिति: व्यापार में लाभ और पेंडिंग पैसों की वापसी से आर्थिक तंगी दूर होगी. प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ बातचीत में गहराई आएगी. विवाहित जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी.उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: ग्र
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार व नौकरी: नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए अनुकूल समय है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. करियर व शिक्षा: नए मित्र बनेंगे जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य: पुरानी शारीरिक थकान व परेशानियों में सुधार होगा. ऊर्जा और उत्साह का स्तर ऊंचा रहेगा. आर्थिक स्थिति: पुराने वित्तीय निवेशों से लाभ होगा. धन लाभ के योग से बड़ी योजनाओं पर अमल कर सकेंगे. प्रेम जीवन: शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा. प्रेमी युगलों के बीच आपसी विश्वास गहरा होगा.उपाय: जल में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का हरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी की ओर से कोई विशेष उपहार या सरप्राइज मिल सकता है. व्यापार व नौकरी: व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. यात्रा या महत्वपूर्ण काम पर निकलते समय थोड़ी सावधानी बरतें. करियर व शिक्षा: छात्रों की मेहनत रंग लाएगी. प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को सही दिशा का मार्गदर्शन मिलेगा. स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी. शरीर में नया जोश बना रहेगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ होने से धन का प्रवाह बेहतर होगा. परिवार के भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं. प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा. सरप्राइज मिलने से रिश्ते में नया उत्साह आएगा.उपाय: महत्वपूर्ण यात्रा या कार्य से पहले पर्स में एक लौंग और एक हरी कौड़ी रखें, तथा मंदिर में दीपक जलाएं. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷