सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर किया विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा*

*गिरिडीह-  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर तैयारी की सोमवार को समीक्षा किया।
       इस दौरान उन्होंने उन्होंने जंहा सेक्टर गठन , सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, मतदान कार्य मे लगने वाले मतदान कर्मियों की डाटा इंट्री, ईवीएम मशीन की उपलब्धता, मतदान के दिन मतदान केंद्रों तक मतकर्मियों के पहुंचने और उनकी वापसी की तैयारी की समीक्षा की वंही शान्तिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने सम्बन्धी कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
       मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,झारखण्ड के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित पुलिस उपाधीक्षक एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बनेगा ईवीएम वेयर हाउस

उपायुक्त ने किया गिरिडीह कॉलेज और ईवीएम वेयर हाउस निर्माण स्थल का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

*गिरिडीह- उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सोमवार को गिरिडीह कॉलेज एवं गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण किया और डिस्पेच सेंटर व ईवीएम वेयर हाउस के निर्माण स्थल के निरीक्षण किया।
विदित हो कि विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर गिरिडीह कॉलेज में चार विधान सभा क्षेत्रों 29 बगोदर, 30 जमुआ, 31 गांडेय एवं 32 गिरिडीह का निर्वाचन डिस्पेच सेंटर बनना है। उपायुक्त ने डिस्पेच सेंटर में कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
           इसी क्रम में उपायुक्त ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम वेयर हाउस का निर्माण होना है।
       निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी व निर्वाचन विभाग के कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे।

वोटरों के लिये बुथ पर होगा वेटिंग हॉल की व्यवस्था : उपायुक्त

मतदान केंद्रों पर अब लाइन में खड़ा नहीं रहेंगे मतदाता,  वेटिंग हॉल में बैठ करेंगे अपनी टोकन नम्बर का इंतज़ार - उपायुक्त*


*गिरिडीह-  अगामी विधासनसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंचने वाले वोटर अब लाइन में खड़े नहीं रहेंगे। उनके लिये मतदान केंद्र पर वेटिंग हॉल की व्यवस्था रहेगी। जंहा उन्हें टोकन नम्बर दिया जायेगा। वेटिंग हॉल मे बैठ कर  मतदाता अपने नम्बर आने की प्रतीक्षा करेंगे।
               उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी अंचलाधिकारी के साथ हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने इस दिशा में सभी अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। वंही उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं के लिये स्थायी शौचालय निर्माण कराने का भी निर्देश दिया।
        इसके पूर्व उपायुक्त ने चुनाव की तैयारियों से सम्बंधित प्रखंडवार समीक्षा किया और सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, कलस्टर का माईक्रोप्लानिंग, कलस्टर पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, कलस्टर पर मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के रुकने हेतु कमरे की समुचित व्यवस्था आदि की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जंहा चापाकल लगे लेकिन खराब पड़े हैं उन्हें तत्काल मरम्मत कराया जाय और जंहा चापाकल नहीं हैं वंहा तुरन्त नया चापाकल लगाया जाय।
           उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को टीम के साथ जिम्मेवारी पूर्वक चुनाव कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया साथ ही उन्हें स्वयं ही सभी बूथों का विजिट करने तथा मतदान के बाबत जन जागरूकता का कार्य सुचारू ढंग से चलाने का भी निर्देश दिया। ताकि शांति पूर्ण वातावरण में जिले में विधासनसभा का चुनाव सम्पन्न हो सके।
            बैठक में उपविकास आयुक्त मुकुंद दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार के अलावे सभी प्रखण्डों के अंचलाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

"काम छोड़ो नाम जोड़ो" दो दिवसीय अभियान 19 व 20 को

18 व 19 को चलेगा जिले में चुनाव के मद्देनजर काम छोड़ो नाम जोड़ो अभियान

*घर घर जाकर बीएलओ महिला मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में करेंगे शामिल*

*गिरिडीह- विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर महिला एवं पुरुष मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु जिले में अगामी 19 एवं 20 अक्टूबर को *काम छोड़ो नाम जोड़ो* अभियान चलाया जायेगा।
           इस अभियान  के दौरान सभी बीएलओ (बुथ लेवल ऑफिसर) घर घर जाकर वैसी महिलाएं व पुरुष जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके नाम जोड़ने हेतु उनका फॉर्म प्राप्त करेंगी। ताकि कोई भी महिला व पुरुष वंचित न रहे।

3114 निर्वाचन कर्मियों को दिया गया चुनाव सम्बन्धी प्रशिक्षण

चुनाव के मद्दे नजर 3114 निर्वाचन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण*

गिरिडीह- विधानसभा निर्वाचन 2019 के निमित्त मतदान कर्मियों का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ। जिसमे सोमवार के प्रशिक्षण में 3114 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
           गौरतलब है कि निर्वाचन कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु जिले के सभी अनुमण्डल स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया गया है। जिसमे गिरिडीह अनुमण्डल हेतु सर जे सी बालिका उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण केन्द्र बनाया गया है। जंहा आज पहले दिन के प्रशिक्षण में कुल 850 प्रशिक्षणार्थियो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
      वंही बगोदर सरिया अनुमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र +2 उच्च विधालय बगोदर में बनाया गया है जिसमे 653, डुमरी अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र +2उच्च विधालय डमरी में 650 एवं खोरीमहुआ अनुमंडल स्तरीय बनाये गये प्रशिक्षण केंद्र +2 उच्च विधालय धनवार में 961 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
       प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक मुन्ना कुशवाहा, आनन्द सिन्हा एवं बिजेंद्र सेठ ने मुख्य रूप से evm vvpat पर मतदान कर्मियों को अभ्यास कराया। वंही प्रशिक्षको ने कर्मियों को पोलिंग प्रोसेस, मतदान पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, मतदान के पूर्व के क्रियाकलाप, मतदान के दिन की तैयारी, नॉक पोल सम्पन्न कराना के अलावे विभिन्न प्रकार के वोटर्स की जानकारी, नियमानुकुल मतदान पदाधिकारियों के कार्य व दायित्व की जानकारी प्रदान की गयीं। वंही ईवीएम मशीन के ऑपरेटिंग का ऑरल और प्रेक्टिकली जानकारियों से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया।
        मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में उतपन्न होने वाली तकनीकी समस्या एवं उसके समाधान की भी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया। इस दौरान मतदान कर्मियों के कार्य दायित्व, मतदान पूर्व ,मतदान के दौरान एवं समाप्ति के उपरांत किये जाने वाले आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा किया।
          सदर अनुमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण स्थल पर आज पहले दिन के प्रशिक्षण का उप विकास आयुक्त द्वारा अनुश्रवण किया गया। जबकि प्रशिक्षण कार्य मे मास्टर ट्रेनर के रूप में आशुतोष कुमार, उमेश कुमार सिन्हा,आदित्य कुमार झा, मो सलीम अंसारी, नवीन कुमार, दीपक राय, सुधीर गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, परमानन्द महतो एवं सुधीर कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।