समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
सोमवार, 16 मार्च 2020
नवडीहा पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

गिरिडीह में फिर मिला कोरोना का एक संदिग्ध

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर गिरिडीह सिविल कोर्ट भी हुआ गंभीर

कोरोना के संदेह में युवक को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
कोरोना के संदेह में युवक को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
कोरोना संदिग्ध अजीत
*पत्नी व बेटी का सैम्पल भेज गया है पुणे
*दिल्ली में रहकर काम करता था युवक
गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के वार्ड नं0 7 अवस्थित नन्दनगर के रहने वाले पोखन राम के 26 वर्षीय पुत्र अजित कुमार को सोमवार को कोरोना के संदेह में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक जांच कर तत्काल घर भेज दिया है।
बताया जाता है कि अजित रविवार की रात ही दिल्ली से गिरिडीह अपने घर लौटा है। दिल्ली में वह बतौर मजदूर काम करता था। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अजित अपनी पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली में रहता था। वहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वह परिवार के साथ रविवार की सुबह धनबाद पहुंचा। बताया गया कि अजित ने अपनी पत्नी व पुत्री की खराब तबियत को देखते हुए धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कोरोना के संदेह में दोनों का सैम्पल लेकर जांच के लिए पुणे भेज दिया। वहीं अजित को भी जांच के लिये कहा गया। लेकिन अजित अस्पताल से भाग गया और अपने घर गिरिडीह आ गया।
जानकारी के बाद लोगों ने उसे जबरन सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर अजित को कोरोना होने के संदेह के बाद स्थानीय लोगों में ख़ौफ़ का माहौल है। लोग एहतियात के तौर पर उसके परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रहने का प्रयास कर रहे हैं।

विश्व रिकॉर्ड धारी मेमोरी मैन अजीत 27 को पहुंचेंगे गिरीडीह

माले की महिला शक्ति ने किया मंगरोडीह में बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
माले की महिला शक्ति ने किया मंगरोडीह में बैठक
बैठक में मौजूद महिलाएं
गिरिडीह : सोमवार को मंगरोडीह हरिजन टोला में भाकपा माले के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की एक बैठक हुई। जिसमे स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया गया।
माले नेता राजेश सिन्हा और मनीष कुमार ने कहा पूरे मंगरोडीह तथा हरिजन टोला में बुनियादी चीजों का घोर अभाव है। मसलन पानी की किल्लत, प्रधान मंत्री आवास योजना, नाली, साफ- सफाई आदि।
नेता द्वय ने इस बाबत संबंधित अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया आदि को सामूहिक आवेदन देंने की बातें कही। कहा कि आवेदन देने के बाद भी काम नही हुआ तब ब्लॉक और नगर निगम का घेराव करेंगे। नेता द्वय ने कहा कि शिघ्र ही गांव में माले की महिला का विंग ऐपवा की एक बैठक करायी जायेगी।
बैठक में स्थानीय स्तर पर एक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें बॉबी देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, नंदनी देवी, सोनिया देवी, गीता देवी, चमेली देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, यशोदा देवी, रूपा देवी आदि को पदभार दिया गया। कमेटी की महिलाओं को समाज मे औरतों पर हो रही समस्याओं के लिए कार्य करने और महिलाओं को प्रेरित करने उन्हें संगठन के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया।

चोरों ने किया दुकान में चोरी का प्रयास, बाइक छोड़ भागे चोर

गिरिडीह के नवीन चौरसिया बने कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव व कोडरमा जिला के प्रभारी
गिरिडीह के नवीन चौरसिया बने कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव
नियुक्ति पत्र ग्रहण करते नवीन चौरसिया
गिरिडीह : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी सेल के अध्यक्ष अभिलाष साहू ने गिरिडीह के नविन आनंद उर्फ नवीन चौरसिया को प्रदेश महासचिव और कोडरमा जिला का प्रभारी मनोनीत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस बाबत नरेन्द्र सिन्हा, परवेज अंसारी एवं राजीव कुमार के उपस्थिति में श्री चौरसिया को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग के उत्थान और संगठन को मजबूत करने का निर्देश भी दिया है।
नविन आनंद उर्फ नरेश चौरसिया को प्रदेश की जिम्मेवारी मिलने से गिरिडीह के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उन्हें बधाई देने वाले में नरेंद्र सिन्हा, नरेश वर्मा, संतोष राय, बलराम यादव , मदन विश्वकर्मा, अजय सिन्हा, आनंद वर्मा ,सुखदेव सेठ ,दीपक माहेश्वरी ,मो शकील मो सद्दाम हुसैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

गिरिडीह में भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का फूंका पुतला
गिरिडीह में भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का फूंका पुतला
पुतला दहन करते भाजपाई
गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी को आदिवासी नेता व नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता देने में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विलंब किए जाने को लेकर एतराज जताते हुये जिले के भाजपाइयों ने सोमवार को शहर के जेपी चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
इसके पूर्व सभी भाजपाई पीडब्ल्यूडी मैदान में एकत्रित हुये और एक जुलूस के रूप में झारखण्ड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते जेपी चौक पहुंचे। जंहा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता व संचालन में सभा की गयी। जिसमे अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने सूबे की सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के विरुद्ध जमकर आग उगला और बाबूलाल मरांडी को अविलम्ब नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने का अल्टीमेटम दिया।
मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, चन्द्रमोहन प्रसाद, लक्ष्मण स्वर्णकार , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, चुन्नू कांत, रंजन सिन्हा, देवराज, रागिनी लहेरी, विवेश जालान,मीडिया प्रभारी शुकदेव प्रसाद साहू के अलावा मनोहर राम, प्रदीप साहू, श्याम प्रसाद, आशीष कुमार बोर्डर, सुनीत कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रकाश दास, हबलू गुप्ता, दीपक स्वर्णकार, संत कुमार लल्लू, यदुनंदन पाठक, सौरभ सिन्हा, सुभाष सिन्हा, अरविद बरनवाल, प्रकाश यादव समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

घायल बन्दर को बेहतर इलाज हेतु भेजा गया रांची
