शनिवार, 7 मार्च 2020

नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा कर रही है हाईवोल्टेज ड्रामा : आलमगीर आलम

स्थानीय नीति का मुद्दा बेहद गम्भीर : आलमगीर आलम
गिरिडीह : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने 1932 के खातियान पर स्थानीय नीति के मुद्दे पर कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। सत्ता में शामिल सभी दल इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर ही कोई फैसला लेगें। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर क्या करेगी यह पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों को कोई भी स्पस्ट जवाब देने से इंकार किया।

विदित हो कि शनिवार को रांची से देवघर जाने के क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री गिरिडीह के परिसदन भवन में कुछ देर रुके। जंहा उन्होंने विभागीय फाइलों की समीक्षा की और पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर उन्हें कई निर्देश दिये।

इसके पूरे मंत्री आलम के गिरिडीह पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ झामुमो के लोगों ने भी उनका स्वागत बुके देकर किया। 

 मंत्री आलमगीर आलम के गिरिडीह आगमन पर उनके स्वागत को लेकर ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भोला राम, आरईओ के कार्यपालक अभियंता बालाजी चाौधरी के अलावे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह के साथ नरेन्द्र सिन्हा छोटन, इरशाद अहमद वारिश, कांग्रेस नेत्री डा. मंजू कुमारी, नवीन चाौरसिया, प्रो. मुकेश साहु, शादाब अहमद, सब्बन खान, समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

मौके पर मंत्री आलम ने पत्रकारों से बातचीत किया।राज्य में सीएए और एनआरसी को लेकर भी मंत्री आलम ने सर्वदलीय बैठक में फैसला लेने की बात दुहराते हुए कहा कि जरुरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा। मंत्री ने एनपीआर को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला करने का संकेत दिया। 
पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री ने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा सिर्फ हाईवोल्टेज ड्रामा कर रही है। क्योंकि दो तिहाई बहुमत के आधार पर फैसला किया जाता है। 
उन्होंने कहा कि झाविमो के दो विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।  बहुमत जिधर होगा, उसी अनुसार निर्णय लिया जाएगा। लेकिन विस अध्यक्ष की नजर प्रतिपक्ष के नेता के मुद्दे पर है। मंत्री ने प्रतिपक्ष नेता के मुद्दे को लेकर यह भी कहा कि यह न्यायिक प्रकिया की तरह है। कहा कि पार्टी का विलय और दल बदल का मामला अलग-अलग होता है। दोनों को एक में नहीं मिलाया जा सकता। वक्त आने पर विस अध्यक्ष खुद फैसला करेगें। 


लंगटा बाबा कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मियों ने जमकर खेला होली

रंगोत्सव का त्यौहार होली उत्साह और समानता का संदेश देती है :  कमलनयन
लंगटा बाबा कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मियों ने जमकर खेला होली  

जमुआ :  जमुआ प्रखण्ड में संचालित लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज में शनिवार को शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा जमकर होली खेला गया।  इस दौरान शिक्षकेतर कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा,गले मिल व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामना दिया।

  प्राचार्य प्रो कमल नयन सिंह ने कहा कि वेतन नही मिलने से मायूसी तो है परंतु त्यौहार का रंग फीका नही है।  कहा कि हम वित्त रहित कॉलेजकर्मी आर्थिक अभाव में रहकर भी रंगों का त्यौहार होलिकोत्सव के उत्साह को कम नहीं होने दिया। और आपस मे होली मनाया।

 उक्त अवसर पर प्रो आर के मंडल, प्रो सुनील कुमार शर्मा, प्रो सुनील कुमार वर्णवाल, प्रो एहसान आलम, प्रो विनोद कुमार राय, प्रो सतीश कुमार, प्रो शम्भू प्रसाद, प्रो नागेश्वर पासवान, जयप्रकाश सिंह, जनार्दन पाण्डेय, इन्द्रनारायण सिंह, झलमल यादव, अर्जुन यादव, सुरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश कुमार, नंदकिशोर राय, अर्जुन दास सहित अन्य शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।

सरहुल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक, जमकर थिरके मांदर की थाप पर

सरहुल पर्व पर शामिल हुये विधायक, मांदर की थाप पर थिरके
गिरिडीह : विधायक सुदिव्य कुमार शनिवार को सरहुल त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने काँधे पर मांदर टांग न केवल मांदर बजाया बल्कि मांदर की थाप पर पूरे सुर, लय और ताल के साथ थिरके भी।

कार्यक्रम के बाबत विधायक श्री सोनू ने कहा कि सरहुल का शाब्दिक अर्थ -'साल की पूजा' है, और यह पर्व धरती माता को समर्पित है। एक आदिवासी पर्व होने के बावजूद यह समाज के किसी विशेष भाग या वर्ग के लिए प्रतिबंधित नहीं है। यह पर्व सभी वर्ग व समुदाय को खुली बांहे फैला नृत्य के लिए आमंत्रित करता हैं। यह पर्व सामूहिक उत्सव का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता पेश करते प्रकृतिक तक प्रेम करने का संदेश देता है। 

उन्होंने कहा कि आदिवासी यह पर्व मनाने के उपरान्त ही नई फसल जैसे धान, पेड़ो के पत्ते, फल व फूल का उपयोग करते हैं। जिसके मायने हैं कि अपने से पहले प्रकृति कि चिंता करना। धन्य है ऐसी संस्कृति, आज इस संस्कृति का अनुभव कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

स्वर्ण समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, समारोह ने दिया एकता और बंधुत्व का संदेश

स्वर्ण समाज ने होली मिलन समारोह में दिया एकता और बंधुत्व का संदेश
जमुआ : प्रखण्ड के प्रसिद्ध झारो नदी तट स्थित  रमणीक  तीर्थस्थल बाबा मुक्तेश्वर धाम में शनिवार को  अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

 मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा  विषम परिस्थितियों से जूझते हुए राष्ट्र की सभ्यता ,संस्कृति की रक्षा के लिए स्वर्ण समाज ने सदैव सर्वस्व न्यौछावर किया है इतिहास साक्षी है । तथाकथित दिग्भ्रमित जाति, मज़हबी संगठनों द्वारा स्वर्णो पर असंवैधानिक ,अमर्यादित शब्दों का चतुर्दिक  इस्तेमाल व प्रहार करना मान प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ है। मार्गदर्शक सुरंजन सिंह ने कहा किस्वर्ण सदैव समानता,मानवता के हिमायती रही है। उन्होंने समाज मे सामाजिक समरसता कायम रहे इसकी वकालत किया।  प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने कहा कि किसी की भी मान प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करना असंवैधानिक है । जिला प्रवक्ता अजय कुमार द्विवेदी, प्रवेश भट्ट, मारुतिनंदन  पाण्डेय, अजित रंजन, संजू राय, आदित्य द्विवेदी, निवास कुमार पाण्डेय, प्रभातचंद्र, शुभम सौरभ, कुणाल सिन्हा, विनय कुमार अम्बाष्टा, सुधीर कुमार सिन्हा ,प्रवीण कुमार राय, कंचन सिन्हा आदि ने विचार ब्यक्त किये। सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में स्वर्ण समाज के सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। 

इस अवसर पर गोइठा व हल्दी से बने भष्म को एक दूसरे को लगा व मिठाई खिला होली की बधाईयां दी गई।  वंही इस दौरान होली गीत पर लोगो ने जमकर ठुमके भी लगाए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन कुमार राय व मंच संचालन योगेश कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में  जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, सचिव पवन सिंह सोलंकी, सह सचिव विनय कुमार राय, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा राजा , जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास मिश्रा, परिणय रंजन, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

 मौके पर अविनाश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राय,राम अवतार सिंह, केशव चौधरी, अजित कुमार, मोनू कुमार राय,प्रमोद मिश्रा,धीरेंद्र कुमार सिंह, मंगलेश मिश्र,सौरभ मिश्र,विवेकानंद प्रसाद, प्रताप चंद्र,अंकुश पाण्डेय  सहित सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण मौजूद थे।

सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ने दिया पांच हज़ार का चेक

सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ने दिया पीडिता को आर्थिक सहयोग
गिरिडीह : सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शनिवार को सदर प्रखंड के 16 नंबर चुंजका पंचायत में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम के तहत कई लाभुकों को सहयोगार्थ राशि प्रदान किया गया।

यह सहयोग राशि ट्रस्ट के संस्थापक अमल दास द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। उन्होंने बताया की यह संस्था समूह के सर्वांगीण विकास हेतु स्थापित हुआ है। लड़कियों की शिक्षा, बेटी की शादी के समय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग, समाज सेवा के लिए समय-समय पर कैंप का आयोजन, खेलकूद हेतु प्रोत्साहित करना तथा महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न पर रोक लगाने हेतु कार्य करने के उद्देश्य से ही इस संस्था का गठन हुआ है। 

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मैमून खातून को 5000 का चेक दिया गया । मौके पर दुर्गा शर्मा, मुख्तार अंसारी, तमन्ना परवीन आदि मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को होली त्यौहार पर भी नहीं मिला वेतन, आक्रोश

त्यौहार पर नहीं मिला वेतन, सफाई कर्मियों में आक्रोश
गिरिडीह : गिरिडीह सदर अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों को बीते छह माह से वेतन नहीं मिला है। सारे आश्वासनों के बाद भी इस होली के त्यौहार में भी वेतन के नहीं मिलने से उनके सब्र का बांध टूट गया है। जिससे उनका आक्रोश काफी बढ़ गया है।

सफाई कर्मचारी शनिवार को सिविल सर्जन से भी मिले। उनके समक्ष अपनी समस्या रखी। बताया कि पिछले छह माह से उन सबों को तनख्वाह नहीं मिला है। होली जैसे पर्व में भी पैसा नहीं मिला। अपने ही तनख्वाह के लिए बार बार आंदोलन करना पड़ता है। तनख्वाह कि मांग करने पर आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर के द्वारा लगातार टाल मटोल किया जाता है। इस पर सिविल सर्जन ने आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को फटकार लगायी और होली के पूर्व हर हाल में वेतन भुगतान करने का आदेश दिया।

विदित हो कि गिरिडीह स्वास्थ्य महकमा में कुल 34 सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत है। जिन्हें पूर्व के ठेकेदार आउटसोर्सिंग कम्पनी "अन्नपूर्णा" द्वारा तीन माह का वेतन भुगतान नहीं किया। उसके बाद उसके स्थान पर "शिवाजी" नामक कम्पनी ने सफाईकर्मियों को आउटसोर्सिंग पर लेकर बहाल किया। और, अब तक छह माह बीत चुके हैं लेकिन सफाई कर्मियों को उनका मानदेय 5 हज़ार 850 रुपये प्रति माह प्रति कर्मी का बकाया चला आ रहा है।

सफाई कर्मियों के सरदार महाबीर ने बताया कि उनसे ठेकेदार काम लेता है लेकिन मजदूरी नहीं देता है। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग किया। 
मौके पर विशाल, राजन, मदन, रंजीत, प्रदीप, सिकन्दर, गौरव, मंगल, वृहष्पति, रवि, राजू, राजा आदि सफाई कर्मी उपस्थित थे।

पथ निर्माण विभाग के कर्मियों ने मनायी हल्दी से होली

पीडब्लूडी पथ विभाग के कर्मियों ने मनायी हल्दी से होली
गिरिडीह : पथ निर्माण विभाग के कर्मियों ने शनिवार को कार्यालय परिसर में होली मनाया। इस दौरान सबों ने एक दूसरे को हल्दी लगा होली मनाया। 
इस होली कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग में कार्यरत  सभी कर्मियों, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और ठीकेदारों के साथ विभाग के कार्यपालक अभियंता भी शामिल थे।
अमूमन होली के त्यौहार पर लोग रंग और गुलाल एक दूसरे को लगा होली की बधाई व शुभकामनाएँ देते हैं। लेकिन पथ निर्माण विभाग के कर्मियों द्वारा हल्दी से होली मनाये जाने के बाबत पूछे जाने पर कर्मियों ने कहा कि कोरोना जैसे प्राणघाती वायरस से बचाव को ध्यान में रख कर हल्दी से होली खेली गयी है। हल्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। जो असाध्य से असाध्य रोगों से बचा सकता है।