रामगढ़ (Jharkhand)। जिले के गोला वन क्षेत्र के चौपा दारू स्थित जारापाड़ा गांव के समीप एक विशालकाय जंगली हाथी की मौत हो गयी है। जंगली हाथी की मौत की खबर सुन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और हाथी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। विशालकाय जंगली हाथी की मौत कैसे हुई इसके कारणों का सब तक पता नहीं चल पाया हैं। वन विभाग की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है।
बता दें कि पिछले एक दशक से जंगली हाथी गोला वन क्षेत्र में विचरण करते हुए आ रहे हैं। पिछले माह रामगढ़ जिला में हाथियों की चपेट में आने से लगभग छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस दौरान कई हाथियों की भी सन्दिग्ध स्थिति में मौत हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें