आज 01:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
01 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 07:41 AM तक रहेगा उसके उपरांत पंचमी तिथि शुरू होगा। यह बुधवार सुबह 06:12 AM तक रहेगा उसके उपरांत षष्ठी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में है, जिसके स्वामी मंगलदेव होते हैं। आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रक्षा पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन गुजरात में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसका सनातन परंपरा में विशेष महत्व माना जाता है। साथ ही चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए भी शुभ मानी जाती है। भाद्रपद मास में आने वाला यह दिन श्रद्धा, पूजा-पाठ और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला माना गया है।
आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
रक्षा पंचमी
हिंदू धर्म में हर त्यौंहार, तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है। रक्षा पंचमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के बाद ठीक पांचवें दिन मनाया जाता है। आज भाद्रपद मास की पंचमी तिथि है। जिसे रक्षा पंचमी, रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के काल भैरव रूप की पूजा प्रमुख रूप से की जाती है साथ ही भगवान शिव, गणेश जी और नाग देवता की पूजा भी की जाती है। बता दें कि चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगी उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। रक्षा पंचमी पंचमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो लोग किसी कारणवश रक्षाबंधन के दिन अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने में असमर्थ रहे हों या अपनी बहन से राखी नहीं बंधवा पाए हों, वे लोग आज रक्षा पंचमी के दिन रक्षासूत्र या राखी बंधवा सकते हैं।
यदि कोई बहन रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई हो, तो वह रक्षा पंचमी के दिन भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है। पूजा-पाठ: इस दिन भगवान शिव के रुद्रावतार काल भैरव (भैरवनाथ), भगवान गणेश और नाग देवता की पूजा का विशेष विधान है। महत्व: इसे वंश और परिवार की रक्षा का पर्व भी माना जाता है, और कई क्षेत्रों में इसे 'रेखा पंचमी' या 'रक्षा पंचमी' के रूप में प्रभु बटुक भैरव की आराधना के साथ मनाया जाता है।
नाग पंचमी (गुजरात)
नाग पंचमी का पर्व नाग देवता की पूजा को समर्पित माना जाता है। इस दिन नाग देवता को दूध अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और रक्षा की कामना की जाती है। गुजरात में यह पर्व विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।भगवान गणेश और नाग देवता का स्मरण करें। नाग देवता को दूध, फूल और अक्षत अर्पित करें। घर के मंदिर में दीपक जलाकर पूजा करें। गणेश मंत्र या धार्मिक स्तोत्रों का पाठ करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को दान देना पुण्यदायी माना गया है। आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, पूजा और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ विशेष दिन माना जाता है। नाग पंचमी और कृष्ण पक्ष चतुर्थी का यह शुभ संयोग भगवान गणेश और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना गया है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
आज का पंचांग : 01सितंबर2026, दिन: मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :05:59 AM, सूर्यास्त : 06:43 PM
तिथि : चतुर्थी तिथि 07:41 AM तक उपरांत पंचमी
नक्षत्र : अश्विनी 02:42 AM तक उपरांत भरणी
राहुकाल : 03::32 PM से 05::07 PM तक
चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, रक्षा पंचमी
आज :: 01 :: 09 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे। लकी रंग- गुलाबी लकी नंबर- 6
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर सेसुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। लकी रंग- नीला लकी नंबर- 3
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने केलिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लकी रंग- मैजेंटा लकी नंबर- 6
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं ,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। लकी रंग- नीला लकी नंबर- 6
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। लकी रंग- ग्रे लकी नंबर- 4
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। आज माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। सिर दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लकी रंग- सिल्वर लकी नंबर- 9
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा। लकी रंग- पीला लकी नंबर- 1
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। लकी रंग- बैंगनी लकी नंबर- 7
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। लकी रंग- हरा लकी नंबर- 7
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपका सेहत ठीक-ठाक रहेगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। लकी रंग- लाल लकी नंबर- 2
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। लकी रंग- सैफरॉन लकी नंबर- 7
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीए लाभ होगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करा सकता हैं। लकी रंग- महरून लकी नंबर- 6
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷